29 जुलाई को पण्डोखर सरकार धाम में होगा श्रीगुरुपूर्णिमा महोत्सव एवं मंत्र दीक्षा समारोह त्रिकालदर्शी गृहस्थ संत श्री गुरुशरण जी महाराज के सानिध्य में गुरुपूजन, कानमंत्र दीक्षा एवं वैदिक हवन होंगे सम्पन्न पण्डोखर (दतिया) - मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध आध्यात्मिक तीर्थ पण्डोखर सरकार धाम में बुधवार, 29 जुलाई 2026 को श्रीगुरुपूर्णिमा महोत्सव एवं मंत्र दीक्षा समारोह श्रद्धा, भक्ति एवं आध्यात्मिक गरिमा के साथ सम्पन्न होगा। यह आयोजन परम पूज्य त्रिकालदर्शी गृहस्थ संत श्री गुरुशरण जी महाराज के दिव्य सानिध्य में आयोजित किया जाएगा, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों तथा विदेशों से हजारों श्रद्धालुओं एवं शिष्यों के सम्मिलित होने की संभावना है। पण्डोखर धाम के संस्थापक एवं श्री गुरुशरण जी महाराज के शिष्य मुकेश कुमार गुप्ता (सागर) ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरु पूर्णिमा भारतीय संस्कृति में गुरु के प्रति श्रद्धा, समर्पण और कृतज्ञता का सर्वोच्च पर्व है। इस अवसर पर पूर्व से दीक्षित शिष्य अपने सद्गुरुदेव का विधिवत गुरुपूजन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करेंगे, वहीं दीक्षा के इच्छुक श्रद्धालुओं को श्री गुरुशरण जी महाराज द्वारा गुरु परंपरा के अनुसार कानमंत्र दीक्षा प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिन श्रद्धालुओं का पूर्व में दीक्षा हेतु पंजीयन हो चुका है, वे प्रातःकाल से व्रत एवं उपवास रखकर कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। जिन श्रद्धालुओं का अभी तक पंजीयन नहीं हुआ है, वे प्रातः 8:00 बजे से पण्डोखर धाम कार्यालय में अपना नामांकन करा सकेंगे। कार्यक्रम के अनुसार प्रातः 10:00 बजे से अभिषेक पूजन प्रारंभ होगा। इसके उपरांत पूर्व से दीक्षित शिष्य गुरुपूजन करेंगे तथा नवीन श्रद्धालुओं को विधिवत मंत्र दीक्षा प्रदान की जाएगी। दीक्षा उपरांत सभी नवदीक्षित शिष्य अपने गुरुमंत्र से वैदिक विधि-विधान के अनुसार हवन एवं आध्यात्मिक अनुष्ठान सम्पन्न करेंगे। यह क्रम दोपहर से लेकर देर रात्रि तक निरंतर चलता रहेगा। आयोजन के दौरान पण्डोखर सरकार धाम में आने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए दोपहर से देर रात्रि तक अखंड भण्डारा प्रसाद की व्यवस्था रहेगी। आयोजन समिति द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा, आवास, पेयजल, चिकित्सा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के व्यापक प्रबंध किए जा रहे हैं। पण्डोखर धाम परिवार ने देश-विदेश में निवासरत सभी श्रद्धालुओं, भक्तों एवं शिष्यों से आग्रह किया है कि वे गुरु पूर्णिमा के इस पावन महोत्सव में सहभागी बनकर सद्गुरुदेव का आशीर्वाद प्राप्त करें तथा भारतीय गुरु-शिष्य परंपरा के इस दिव्य उत्सव के साक्षी बनें। जारीकर्ता : मुकेश कुमार गुप्ता (सागर) संस्थापक, श्री पण्डोखर सरकार धाम पण्डोखर (दतिया) दिनांक : 27 जुलाई 2026

- Datiya Police, along with the Cyber Team, is actively monitoring social media to ensure the upcoming by-election in 2026 is conducted fairly and peacefully. We're keeping a close watch on any fake, objectionable, or misleading posts that could disrupt law and order or influence the election process. We appeal to all voters to act as responsible citizens, verify information from trusted sources, and refrain from sharing any unverified or harmful content. Let's work together for a transparent election. Jai Hind!1
- 29 जुलाई को पण्डोखर सरकार धाम में होगा श्रीगुरुपूर्णिमा महोत्सव एवं मंत्र दीक्षा समारोह त्रिकालदर्शी गृहस्थ संत श्री गुरुशरण जी महाराज के सानिध्य में गुरुपूजन, कानमंत्र दीक्षा एवं वैदिक हवन होंगे सम्पन्न पण्डोखर (दतिया) - मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध आध्यात्मिक तीर्थ पण्डोखर सरकार धाम में बुधवार, 29 जुलाई 2026 को श्रीगुरुपूर्णिमा महोत्सव एवं मंत्र दीक्षा समारोह श्रद्धा, भक्ति एवं आध्यात्मिक गरिमा के साथ सम्पन्न होगा। यह आयोजन परम पूज्य त्रिकालदर्शी गृहस्थ संत श्री गुरुशरण जी महाराज के दिव्य सानिध्य में आयोजित किया जाएगा, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों तथा विदेशों से हजारों श्रद्धालुओं एवं शिष्यों के सम्मिलित होने की संभावना है। पण्डोखर धाम के संस्थापक एवं श्री गुरुशरण जी महाराज के शिष्य मुकेश कुमार गुप्ता (सागर) ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरु पूर्णिमा भारतीय संस्कृति में गुरु के प्रति श्रद्धा, समर्पण और कृतज्ञता का सर्वोच्च पर्व है। इस अवसर पर पूर्व से दीक्षित शिष्य अपने सद्गुरुदेव का विधिवत गुरुपूजन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करेंगे, वहीं दीक्षा के इच्छुक श्रद्धालुओं को श्री गुरुशरण जी महाराज द्वारा गुरु परंपरा के अनुसार कानमंत्र दीक्षा प्रदान की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिन श्रद्धालुओं का पूर्व में दीक्षा हेतु पंजीयन हो चुका है, वे प्रातःकाल से व्रत एवं उपवास रखकर कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। जिन श्रद्धालुओं का अभी तक पंजीयन नहीं हुआ है, वे प्रातः 8:00 बजे से पण्डोखर धाम कार्यालय में अपना नामांकन करा सकेंगे। कार्यक्रम के अनुसार प्रातः 10:00 बजे से अभिषेक पूजन प्रारंभ होगा। इसके उपरांत पूर्व से दीक्षित शिष्य गुरुपूजन करेंगे तथा नवीन श्रद्धालुओं को विधिवत मंत्र दीक्षा प्रदान की जाएगी। दीक्षा उपरांत सभी नवदीक्षित शिष्य अपने गुरुमंत्र से वैदिक विधि-विधान के अनुसार हवन एवं आध्यात्मिक अनुष्ठान सम्पन्न करेंगे। यह क्रम दोपहर से लेकर देर रात्रि तक निरंतर चलता रहेगा। आयोजन के दौरान पण्डोखर सरकार धाम में आने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए दोपहर से देर रात्रि तक अखंड भण्डारा प्रसाद की व्यवस्था रहेगी। आयोजन समिति द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा, आवास, पेयजल, चिकित्सा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के व्यापक प्रबंध किए जा रहे हैं। पण्डोखर धाम परिवार ने देश-विदेश में निवासरत सभी श्रद्धालुओं, भक्तों एवं शिष्यों से आग्रह किया है कि वे गुरु पूर्णिमा के इस पावन महोत्सव में सहभागी बनकर सद्गुरुदेव का आशीर्वाद प्राप्त करें तथा भारतीय गुरु-शिष्य परंपरा के इस दिव्य उत्सव के साक्षी बनें। जारीकर्ता : मुकेश कुमार गुप्ता (सागर) संस्थापक, श्री पण्डोखर सरकार धाम पण्डोखर (दतिया) दिनांक : 27 जुलाई 20261
- 5000 लेकर वोट खरीदने आएंगे, पैसा ले लो लेकिन वोट कांग्रेस को देना" — दतिया में जीतू पटवारी का बड़ा दावा, मतदान केंद्रों पर भी सतर्क रहने की अपील दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव के प्रचार के अंतिम दौर में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए मतदाताओं से सतर्क रहने की अपील की। डांग करेरा में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान वोट खरीदने की कोशिश की जाएगी और इसके लिए घर-घर तक पैसे पहुंचाए जाएंगे। जीतू पटवारी ने कहा, "वोट खरीदने वाले दतिया के घर-घर में ₹5000 लेकर आएंगे। यह जनता का ही लूटा हुआ धन है। पैसा लेना है, लेकिन वोट कांग्रेस को ही देना है।" उन्होंने दावा किया कि भाजपा चुनाव को प्रभावित करने के लिए धनबल का सहारा ले रही है, लेकिन जनता इस बार लोकतंत्र और अपने भविष्य के पक्ष में मतदान करेगी। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने अपने भाषण में यह भी कहा कि मतदान के दिन भी पूरी सतर्कता बरतने की जरूरत है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा, "वोट के लुटेरे शक्ल बदलकर मतदान केंद्रों में भी घुस आएंगे। इन्हें पहचानना है और तुरंत वहां से खदेड़ना है।" उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों से मतदान केंद्रों पर कानून के दायरे में रहकर सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत चुनाव अधिकारियों को देने की अपील की। पटवारी ने कहा कि दतिया का उपचुनाव केवल एक विधानसभा सीट का चुनाव नहीं, बल्कि लोकतंत्र और जनता के सम्मान की लड़ाई है। उन्होंने मतदाताओं से कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि जनता का एक-एक वोट प्रदेश की राजनीति की दिशा तय करेगा। डांग करेरा में आयोजित सभा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों की बड़ी संख्या मौजूद रही। चुनाव प्रचार के अंतिम चरण में नेताओं के तीखे बयानबाजी के बीच दतिया का राजनीतिक माहौल लगातार गर्माता जा रहा है।1
- मध्य प्रदेश के दतिया में उपचुनाव की सरगर्मियां चरम पर हैं। सोमवार शाम मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के समर्थन में दतिया की सड़कों पर एक भव्य रोड शो कर शक्ति प्रदर्शन किया। दूधिया रोशनी से जगमगाते मार्ग पर हजारों समर्थकों की मौजूदगी ने पूरे शहर को चुनावी रंग में रंग दिया। भाजपा ने दतिया उपचुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार शाम दतिया में विशाल रोड शो कर भाजपा के चुनाव अभियान को नई धार दी। दूधिया रोशनी से जगमगाते मार्ग पर निकले इस मेगा रोड शो में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और आमजन शामिल हुए। मुख्यमंत्री का जगह-जगह पुष्पवर्षा और जयघोष के साथ स्वागत किया गया। रोड शो में पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा भी मुख्यमंत्री के साथ मौजूद रहे। दोनों नेताओं ने खुली गाड़ी से लोगों का अभिवादन स्वीकार किया और भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के पक्ष में समर्थन की अपील की। रोड शो के जरिए भाजपा ने दतिया उपचुनाव में अपनी चुनावी ताकत का जोरदार प्रदर्शन किया, जिससे चुनावी माहौल और अधिक गर्मा गया। अब सबकी नजर 30 जुलाई को होने वाले मतदान पर है, जहां दतिया की जनता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर उपचुनाव की दिशा तय करेगी।1
- मध्य प्रदेश के दतिया में मुख्यमंत्री मोहन यादव का रोड शो हुआ, जिसमें भारी संख्या में जनता शामिल हुई। इस रोड शो में जन सैलाब उमड़ पड़ा, जिससे मुख्यमंत्री का उत्साह और बढ़ गया। इस कार्यक्रम में स्थानीय लोगों की भारी भीड़ ने मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया।1
- चुनावी सरगर्मियों के बीच कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह के समर्थन में पार्टी ने जोरदार शक्ति प्रदर्शन किया।* विशाल रैली के दौरान हजारों की संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे, जिससे शहर की सड़कों पर जनसैलाब उमड़ पड़ा। *इस शक्ति प्रदर्शन में कई दिग्गज कांग्रेस नेता भी प्रमुखता से शामिल हुए।* शहर में करीब एक किलोमीटर लंबा कार्यकर्ताओं का जुलूस देखने को मिला, *जिसने मुख्य मार्गों का रुख करते हुए माहौल में चुनावी हलचल तेज* चुनावी सरगर्मियों के बीच कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह के समर्थन में पार्टी ने जोरदार शक्ति प्रदर्शन किया।* विशाल रैली के दौरान हजारों की संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे, जिससे शहर की सड़कों पर जनसैलाब उमड़ पड़ा। *इस शक्ति प्रदर्शन में कई दिग्गज कांग्रेस नेता भी प्रमुखता से शामिल हुए।* शहर में करीब एक किलोमीटर लंबा कार्यकर्ताओं का जुलूस देखने को मिला, *जिसने मुख्य मार्गों का रुख करते हुए माहौल में चुनावी हलचल तेज* कर दी है। कार्यकर्ताओं के इस अभूतपूर्व उत्साह को आगामी *चुनाव के लिहाज से पार्टी का बड़ा शक्ति प्रदर्शन माना जा रहा है।*4
- दतिया उपचुनाव: राजघराने ने दतियावासियों से की अपील, भाजपा प्रत्याशी आशुतोष तिवारी के पक्ष में मांगे वोट।1
- दूधिया रोशनी में CM मोहन यादव का मेगा रोड शो, भाजपा ने झोंकी पूरी ताकत! दतिया उपचुनाव के रण में भाजपा ने चुनावी माहौल को और गरमा दिया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दतिया में भव्य रोड शो कर शक्ति प्रदर्शन किया। दूधिया रोशनी के बीच शुरू हुए इस रोड शो में भारी भीड़ उमड़ी। पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा भी मुख्यमंत्री के साथ मौजूद।1
- मध्य प्रदेश के दतिया जिले में मंदिर के चंदे की लूट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। आरोप है कि भगवान के नाम पर चंदा इकट्ठा करने वाले कुछ लोग इस पैसे को गलत तरीके से इस्तेमाल कर रहे हैं। इस मामले में प्रशासन ने सख्त कदम उठाए हैं और दोषियों को सजा दिलाने की कोशिश की जा रही है। स्थानीय लोगों में इस कार्रवाई को लेकर खुशी है और वे उम्मीद कर रहे हैं कि मंदिर के चंदे की लूट अब रुकेगी।1