Shuru
Apke Nagar Ki App…
प्रत्येक बुधवार विधायक कार्यालय में विधानसभा क्षेत्र जनसुनवाई प्रत्येक बुधवार विधायक कार्यालय में जनसुनवाई ... विधायक कार्यालय आष्टा पर प्रत्येक बुधवार होने वाली "जनसुनवाई" में विधानसभा क्षेत्र से आए नागरिकों की समस्याओं को विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर ने सुनकर यथासंभव निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
Rajendra Gangwal

More news from Sehore and nearby areas
- प्रत्येक बुधवार विधायक कार्यालय में जनसुनवाई ... विधायक कार्यालय आष्टा पर प्रत्येक बुधवार होने वाली "जनसुनवाई" में विधानसभा क्षेत्र से आए नागरिकों की समस्याओं को विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर ने सुनकर यथासंभव निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।1
- सुंदरम कॉलेज में भावुक माहौल के बीच फेयरवेल समारोह सम्पन्न, विद्यार्थियों को मिले सफलता के मंत्र, जावर थाना प्रभारी उप पुलिस अधीक्षक हेमंत पांडे हुए शामिल, बच्चों का दिया गुरु मंत्र जावर (निप्र) सुंदरम कॉलेज जावर दीक्षांत समारोह (फेयरवेल)कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए आकर्षक सांस्कृतिक गायन,नृत्य, (क्यूज)प्रश्नोत्तरी प्रस्तुतियां दीं, जिससे पूरा वातावरण आनंदमय हो गया। इस दौरान कई भावुक पल भी देखने को मिले, जब विद्यार्थियों ने अपने कॉलेज जीवन की यादों को साझा किया। सुंदरम कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज में तृतीय वर्ष के विद्यार्थियों के सम्मान में भव्य फेयरवेल समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर डायरेक्टर मुकेश पांचाल एवं प्राचार्या हेमा मंजीता पांचाल द्वारा किया गया। इस अवसर पर दीक्षांत कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे श्री हेमंत पांडे SDOP (उप पुलिस अधीक्षक जावर) एवं श्री ओम प्रकाश जी चोरमा (तहसीलदार जावर) का भावभीना स्वागत सुंदरम की छात्राओं द्वारा तिलक लगा श्रीफल व पुष्प गुच्छ भेंट कर किया वही संस्था की ओर से डायरेक्टर मुकेश पांचाल प्राचार्य श्रीमती हेमा मंजीत व स्टॉप सहित अतिथि द्व्य को स्वामी विवेकानंद की स्मृति चिन्ह भेंट कर एवं श्रीफल , पुष्प देकर स्वागत सम्मान किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हेमंत पांडे ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह पल सभी के लिए अत्यंत भावुक है और यह केवल विदाई नहीं, बल्कि एक नए सफर की शुरुआत है। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन की चुनौतियों का सामना धैर्य, साहस और सकारात्मक सोच के साथ करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि यदि कोई कार्य करने का संकल्प लें, तो उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से पूरा करें, अन्यथा उसकी शुरुआत ही न करें। अंत में उन्होंने विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। तहसीलदार ओम प्रकाश चोरमा ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि सफलता के लिए डेडीकेशन और कड़ी मेहनत अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने “PSC” (Planning, Study, Confidence) का महत्व समझाते हुए बताया कि सही योजना, नियमित अध्ययन और आत्मविश्वास के साथ कोई भी प्रतियोगी परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की जा सकती है। वहीं कॉलेज की प्रिंसिपल मैम हेमा मंजीता पांचाल ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे हमेशा कुछ नया करने की सोच के साथ आगे बढ़ें और अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएं। उन्होंने कहा कि सीखने की प्रक्रिया निरंतर चलती रहती है, इसलिए हर दिन कुछ नया सीखने का प्रयास करना चाहिए। कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया। सेकंड ईयर के छात्र-छात्राओं द्वारा थर्ड ईयर के विद्यार्थियों को स्मृति स्वरूप में पौधे भेंट किए गए, जिससे पर्यावरण के प्रति जागरूकता और संरक्षण का संदेश प्रसारित हुआ। इसके साथ ही विश्वविद्यालय स्तर पर महाविद्यालय का प्रतिनिधित्व करने व महाविद्यालय गतिविधियों में प्रतिभागी रहे विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि हेमंत जी पांडे (SDOP)एवं तहसीलदार ओम प्रकाश चोरमा द्वारा प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का सफल मंच संचालन सूत्रधार अतुल शर्मा, नकुल पांचाल द्वारा किया गया। इस अवसर पर शिक्षकगण गोविंद ठाकुर, शीतल भावसार, भूमिका शर्मा वीरेंद्र ठाकुर एवं नारायण पाटीदार सहित अन्य स्टाफ सदस्य सहित विद्यार्थियों की उपस्थित रही। अंत में सभी अतिथियों ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें जीवन में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया । अंत में कार्यक्रम के समापन अवसर पर आभार शिक्षक श्री सतीश मालवीय द्वारा व्यक्ति किया गया।1

- हिन्दू नववर्ष गुड़ी पड़वा कि हार्दिक बधाई शुभकामनाएं #surajpalamu #karnisena1
- नगर परिषद कन्नौद के सीईओ ने जल संरक्षण की दिलाई शपथ तालाब कुआ बावड़ी की होगी सफाई कन्नौद। शासन के निर्देशानुसार 19 मार्च, गुरुवार सुबह 11बजे प्रारंभ किए गए जलगंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत नगर परिषद कन्नौद द्वारा स्थानीय तालाब पर साफ-सफाई कार्य कर अभियान का शुभारंभ किया गया। साथ ही नगर के प्रत्येक कुएं एवं बावड़ियों की भी चरणबद्ध रूप से साफ-सफाई की जाएगी। इस अवसर पर सीएमओ अनिल जोशी की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ। साथ ही नगर परिषद के अधिकारी एवं कर्मचारीगण भी उपस्थित रहे और अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाई। कार्यक्रम के दौरान सीएमओ अनिल जोशी द्वारा उपस्थित नागरिकों को जल संरक्षण हेतु शपथ दिलाई गई। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे पानी का सदुपयोग करें, जल की प्रत्येक बूंद को बचाने का संकल्प लें एवं जल संरक्षण को जन-आंदोलन बनाने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें। नगर परिषद द्वारा आमजन से भी इस अभियान में सहयोग एवं सहभागिता की अपील की गई है, ताकि जल संरक्षण एवं स्वच्छता के उद्देश्य को सफल बनाया जा सके।2
- शॉकिंग चेतावनीः परेशान करने वाली वीडियो!⚠️⚠️⚠️⚠️⚠️⚠️⚠️⚠️⚠️🔥🔥🔥 नैतिक शिक्षा - जीवन से खिलवाड़ मत करो एक युवक रील्स और वीडियो बनाते समय अपनी जान गंवा बैठा। दिल्ली में एक युवक ने पिस्तौल से वीडियो फिल्माते समय गलती से खुद को गोली मार ली। उसके दोस्त को हाल ही में पिस्तौल का लाइसेंस मिला था। वीडियो में दोस्त को कहते हुए सुना जा सकता है, "भाई, मत चलाना," लेकिन युवक ने मजाक में पिस्तौल को अपनी छाती पर सटा लिया और ट्रिगर दबा दिया।, शॉकिंग चेतावनी: परेशान करने वाली वीडियो! नैतिक शिक्षा - जीवन से खिलवाड़ मत करो एक युवक रील्स और वीडियो बनाते समय अपनी जान गंवा बैठा। दिल्ली में एक युवक ने पिस्तौल से वीडियो फिल्माते समय गलती से खुद को गोली मार ली। उसके दोस्त को हाल ही में पिस्तौल का लाइसेंस मिला था। वीडियो में दोस्त को कहते हुए सनाजा सकता है, "भाई, मत चलाना," लेकिन युवक ने मजाक में पिस्तौल को अपनी छाती पर सटा लिया और ट्रिगर दबा दिया।1
- जी हां ऐसा पहला मामला सामने आया जो एक बाप विदेश में रह रही अपनी बेटी से CCTV कैमरा के माध्यम से बात कर रहा है, वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।1
- • कलेक्टर ने किया किसानों द्वारा की जा रही जैविक खेती का निरीक्षण • जैविक खेती को और अधिक विस्तार देने के लिए किसानों को किया प्रोत्साहित • कलेक्टर ने नरवाई नहीं जलाने के लिए किसानों को किया प्रेरित • कृषि विभाग की साइलोपिट एवं वर्मी कम्पोस्ट यूनिट का कलेक्टर ने किया अवलोकन कलेक्टर श्री बालागुरू के. ने इछावर तहसील के ग्राम ग्राम नरसिंहखेड़ा एवं सेवनिया में किसानों द्वारा की जा रही है जैविक खेती का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जैविक खेती कर रहे किसानों से संवाद किया और किसानों द्वारा उत्पादित किए जा रहे जैविक उत्पादों के बारे में जानकारी ली। कलेक्टर ने किसानों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें जैविक खेती को और अधिक विस्तार देने के लिए प्रोत्साहित किया। कलेक्टर श्री बालागुरू के. ने निरीक्षण के दौरान कृषि विभाग की रेनफेड एरिया डेवलपमेंट (RAD) योजना अंतर्गत स्थापित साइलोपिट एवं वर्मी कम्पोस्ट यूनिट का भी अवलोकन किया। उन्होंने इन इकाइयों के प्रभावी संचालन करने और अन्य किसानों को भी इन तकनीकों को अपनाने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने किसानों को नरवाई नही जलाने के लिए प्रेरित किया और नरवाई प्रबंधन के वैकल्पिक उपायों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नरवाई जलाने से पर्यावरण को हानि होती है एवं मृदा की उर्वरता प्रभावित होती है, इसलिए इसके वैज्ञानिक प्रबंधन को अपनाना आवश्यक है। कलेक्टर श्री बालागुरू के. ने पटवारियों को निर्देश दिए कि वे हार्वेस्टर का उपयोग करने वाले किसानों की सूची तैयार रखें और उन किसानों की भी पहचान करें जिनके खेतों में आग लगने की संभावना अधिक है। ऐसे किसानों को विशेष रूप से जागरूक किया जाए ताकि वे नरवाई न जलाएं। उन्होंने नरवाई जलाने की घटनाओं की रोकथाम के लिए कृषि विस्तार अधिकारियों एवं पटवारियों को समन्वय स्थापित कर सतत निगरानी बनाए रखने एवं किसानों को जागरूक करने के निर्देश दिए। इस दौरान कृषि विभाग के उप संचालक श्री अशोक कुमार उपाध्याय ने भी किसानों को नरवाई प्रबंधन के लिए विभागीय योजनाओं के माध्यम से उपलब्ध कराई जा रही सहायता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। निरीक्षण के दौरान एसडीएम श्रीमती स्वाति मिश्रा, उपसंचालक श्री अशोक उपाध्याय सहित संबंधित अधिकारी और किसान उपस्थित रहे7