कालीबावड़ी में धूमधाम से मनाई रंग पंचमी,, डीजे पर खूब नाचे युवा कालीबावड़ी में रंग पंचमी पर निकली पारंपरिक गैर, छतों से बरसाया पानी कालीबावड़ी। रंग पंचमी के अवसर पर ग्राम कालीबावड़ी में पारंपरिक गैर धूमधाम के साथ निकाली गई। गैर में बड़ी संख्या में ग्रामीण ढोल-ताशों की थाप पर नाचते-गाते हुए शामिल हुए और पूरे गांव में रंग-गुलाल उड़ाया गया। गैर जैसे ही गांव की गलियों से गुजरी, घरों की छतों पर खड़े ग्रामीणों ने गैर में शामिल लोगों पर पानी की बौछार कर उनका स्वागत किया। इस दौरान युवा, बुजुर्ग और बच्चे सभी ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर रंग पंचमी का पर्व उत्साहपूर्वक मनाया। गैर समाप्त होने के बाद ग्रामीण मित्रों के घर पहुंचे, जहां भजिया पार्टी का दौर चला और सभी ने मिलकर होली के पकवानों का आनंद लिया। पूरे दिन गांव में उत्सव और आपसी भाईचारे का माहौल बना रहा।
कालीबावड़ी में धूमधाम से मनाई रंग पंचमी,, डीजे पर खूब नाचे युवा कालीबावड़ी में रंग पंचमी पर निकली पारंपरिक गैर, छतों से बरसाया पानी कालीबावड़ी। रंग पंचमी के अवसर पर ग्राम कालीबावड़ी में पारंपरिक गैर धूमधाम के साथ निकाली गई। गैर में बड़ी संख्या में ग्रामीण ढोल-ताशों की थाप पर नाचते-गाते हुए शामिल हुए और पूरे गांव में रंग-गुलाल उड़ाया गया। गैर जैसे ही गांव की गलियों से गुजरी, घरों की छतों पर खड़े ग्रामीणों ने गैर में शामिल लोगों पर पानी की बौछार कर उनका स्वागत किया। इस दौरान युवा, बुजुर्ग और बच्चे सभी ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर रंग पंचमी का पर्व उत्साहपूर्वक मनाया। गैर समाप्त होने के बाद ग्रामीण मित्रों के घर पहुंचे, जहां भजिया पार्टी का दौर चला और सभी ने मिलकर होली के पकवानों का आनंद लिया। पूरे दिन गांव में उत्सव और आपसी भाईचारे का माहौल बना रहा।
- Ashok senमनावर, धार, मध्य प्रदेशhappy Holi23 hrs ago
- बड़वानी इंदौर लोकायुक्त इकाई ने महानिदेशक योगेश देशमुख के निर्देश पर भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए रिश्वत मांगने का एक मामला दर्ज किया है। यह मामला बड़वानी जिले के अंजड़ थाने के उपनिरीक्षक महावीर सिंह चंदेल और आरक्षक पवन प्रजापति के खिलाफ दर्ज किया गया है। उन पर एक ज्वेलर्स संचालक से 50,000 रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप है, जिसमें से 15,000 रुपये लेते हुए वे पकड़े गए। शिकायतकर्ता जयराज चौधरी, जो अंजड़ में डायमंड ज्वेलर्स के संचालक हैं और सौर ऊर्जा सामग्री की आपूर्ति का भी काम करते हैं, ने लोकायुक्त कार्यालय इंदौर में शिकायत दर्ज कराई थी। लगभग एक साल पहले, भारत बर्फा नामक व्यक्ति की आत्महत्या के एक मामले में उपनिरीक्षक महावीर चंदेल ने जयराज चौधरी से पूछताछ की थी। शिकायत के अनुसार, 24 जनवरी 2026 को उपनिरीक्षक चंदेल और आरक्षक पवन प्रजापति अंजड़ न्यायालय के पास जयराज चौधरी से मिले। उपनिरीक्षक ने चौधरी से कहा कि उन्होंने उन्हें इस मामले में परेशान नहीं किया है और अब केस खत्म कर देंगे। उन्होंने आरक्षक पवन प्रजापति के माध्यम से 50,000 रुपये 'खर्चा पानी' के रूप में देने की मांग की, अन्यथा उन्हें केस में फंसाने की धमकी दी और बताया कि उनके खिलाफ थाने में और भी मामले हैं। जयराज चौधरी ने इस संबंध में राजेश सहाय, पुलिस अधीक्षक, विशेष पुलिस स्थापना, लोकायुक्त कार्यालय इंदौर को लिखित शिकायत दी। सत्यापन के दौरान शिकायत सही पाई गई। इसके बाद, जब आवेदक ने आरक्षक पवन प्रजापति से संपर्क किया, तो प्रजापति ने उसी समय 15,000 रुपये ले लिए और शेष 15,000 रुपये बाद में देने की बात कही। आरोपी उपनिरीक्षक महावीर सिंह चंदेल और आरक्षक पवन प्रजापति के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम 2018 की धारा 7 और भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 61(2) के तहत लोकायुक्त विशेष पुलिस स्थापना में प्रथम सूचना रिपोर्ट (FIR) दर्ज की गई है। मामले की विवेचना जारी है।1
- बड़वानी, 09 मार्च 2026 निमाड़ दस्तक न्यूज़ (ब्यूरो रिपोर्ट) राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी ने आज संसद के शून्यकाल के दौरान देश के लाखों युवाओं के भविष्य से जुड़ा एक अत्यंत महत्वपूर्ण मुद्दा उठाया। उन्होंने सरकारी विभागों में आउटसोर्सिंग और संविदा के माध्यम से होने वाली नियुक्तियों में आरक्षण व्यवस्था लागू करने की पुरजोर वकालत की। संविधान की भावना के विपरीत है वर्तमान व्यवस्था सदन को संबोधित करते हुए डॉ. सोलंकी ने कहा कि भारतीय संविधान के अनुच्छेद 14, 15(4) और 16(4) सामाजिक न्याय और समान अवसर की गारंटी देते हैं। इसके बावजूद वर्तमान में सफाई कर्मी, डेटा एंट्री ऑपरेटर से लेकर इंजीनियर तक के पदों पर हो रही आउटसोर्स भर्तियों में अनुसूचित जाति, जनजाति और पिछड़ा वर्ग (SC/ST/OBC) के लिए आरक्षण का कोई प्रावधान नहीं है। उन्होंने इसे सामाजिक न्याय की भावना के विपरीत बताया। 10 से 15 करोड़ लोग संविदा व्यवस्था में, सुरक्षा का अभाव डॉ. सोलंकी ने आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि देश में लगभग 10 से 15 करोड़ लोग संविदा या आउटसोर्स व्यवस्था के तहत कार्य कर रहे हैं, जिनमें अकेले मध्य प्रदेश के करीब 10 लाख लोग शामिल हैं। उन्होंने इन कर्मचारियों की पीड़ा साझा करते हुए कहा: 10-15 वर्षों तक कार्य करने के बाद भी कर्मचारी स्थायी नहीं हो पाते। ठेकेदार बदलते ही कर्मचारियों को हटा दिया जाता है। स्वीकृत वेतन से कम भुगतान और सामाजिक सुरक्षा का अभाव बना रहता है। संसदीय समिति गठन की मांग सांसद ने सरकार से आग्रह किया कि आउटसोर्स और संविदा के माध्यम से की जाने वाली सभी भर्तियों में आरक्षण अनिवार्य रूप से लागू किया जाए। उन्होंने इस विषय पर एक उच्चस्तरीय संसदीय समिति गठित करने और वर्तमान भर्तियों की समीक्षा करने की भी मांग की, ताकि समाज के वंचित वर्ग के युवाओं को सुरक्षित भविष्य मिल सके। डॉ. सोलंकी ने विश्वास व्यक्त किया कि सरकार समावेशी विकास के लिए इस विषय पर संवेदनशीलता के साथ ठोस कदम उठाएगी।1
- Post by SNY R LIVE MP1
- खंडवा में सनसनीखेज वारदात, पुत्र ने शराब में उजाड़ दिए मजदूरी के रुपए पिता ने हिसाब मांगा तो पीट पीटकर कर दी हत्या। एंकर। मध्य प्रदेश के खंडवा में एक सनसनी खेज हत्या का मामला सामने आया है जहां कलयुगी बेटे ने मजदूरी का हिसाब मांगने पर अपने दिव्यांग पिता की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के लिए उसने उसी लाठी का इस्तेमाल किया, जिसके सहारे उसके पिता चला-फिरा करते थे। मृतक की पत्नी ( आरोपी की मां) के बयान के बाद पुलिस ने बेटे के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया। आरोपी को उसकी बुआ के गांव से गिरफ्तार किया गया हैं। दरअसल घटना खंडवा जिले के पिपलोद थाना क्षेत्र की बताई जा रही है पुलिस के मुताबिक ग्राम गुड़ी में 8 मार्च रविवार के दिन एक 60 वर्षीय बुजुर्ग का शव मिला था। मृतक की पहचान साबुलाल उर्फ केंडे पिता बाटु कोरकु निवासी ग्राम गौंडवाडी के रूप में हुई थी।शव पर गहरे चोंट के निशान थे। पोस्टमार्टम के दौरान सामने आया कि मृतक की हत्या करीब 4 दिन पहले हो चुकी है। पूछताछ के दौरान मृतक की पत्नी गौराबाई ने बताया कि 4 मार्च को उसी के बेटे बच्चूलाल ने हत्या की हैं। आरोपी बच्चूलाल ग्राम गुड़ी में एक किसान के बाड़े में मवेशियों की देखरेख का काम करता हैं। घटना वाले दिन किसान ने बच्चूलाल को मजदूरी के एक हजार रूपए दिए थे। एक हजार में से 200 रूपए उसने पिता को और 100 रूपए मुझे (मां) दिए। शाम के समय वह घर आया तो उसके पास बाकी के 700 रूपए नहीं थे। पिता ने पूछा तो बोला कि 700 रूपए की शराब पी गया। पिता ने पैसे मांगे तो विवाद हुआ, फिर हत्या की पिपलोद पुलिस के अनुसार, आरोपी बच्चूलाल के माता-पिता भीख मांगकर गुजारा करते थे। कमाने वाला सिर्फ बच्चूलाल था और वह शराब पीने का आदी था। उसे मजदूरी के पैसे मिलने पर पिता ने हिसाब मांगा और कहा कि बाकी के पैसे मुझे दे दो, लेकिन वह उन पैसों की शराब पी चुका था। पिता ने फटकार लगाई और गालियां दी, जिससे कि बच्चूलाल बिफर गया और लट्ठ से पीट-पीटकर पिता को मौत के घाट उतार दिया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसे कोर्ट ने जेल भेजने के आदेश दिए है।1
- धामनोद में भारी पुलिसबल की मौजूदगी में,हटवाया अतिक्रमण एडिशनल एसपी विजय कुमार डावर ने दी मीडिया को जानकारी।1
- Post by दधिवल मानव1
- कल अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में हुए भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को पटकनी दे दी, रंग पंचमी का पर्व और फाइनल जीतने का उत्साह सेंधवा शहर वासियों को देर रात सड़को पर उतरने से रोक नहीं पाया, देर रात युवकों ने ढोल नगाड़ों के साथ रैली निकाली और शहर के प्रमुख चौराहों पर जमकर जश्न मनाया गया1
- बदनावर के ग्राम बिड़वाल में रंगपंचमी पर्व पर ,2 दिवसीय फूलडोर मेले का हुआ आयोजन। देखे यह रिपोर्ट shuru app ki news ko watsaap par share jarur kare।1