logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सचमुच इस दुनियां में इंसान बहुत दुखी और परेशान है, यहां धरती पर जन्म लेकर हर एक इंसान किसी न किसी दुख को लेकर बेहद दुखी है।

21 hrs ago
user_दधिवल मानव
दधिवल मानव
Farmer Sardarpur, Dhar•
21 hrs ago

सचमुच इस दुनियां में इंसान बहुत दुखी और परेशान है, यहां धरती पर जन्म लेकर हर एक इंसान किसी न किसी दुख को लेकर बेहद दुखी है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • गांव माथना ग्रामीण कि हुंकार जल जंगल जमीन के लिए
    1
    गांव माथना ग्रामीण कि हुंकार जल जंगल जमीन के लिए
    user_Bhiku Vasuniya
    Bhiku Vasuniya
    Farmer भावरा, अलीराजपुर, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • Post by SNY R LIVE MP
    1
    Post by SNY R LIVE MP
    user_SNY R LIVE MP
    SNY R LIVE MP
    Local News Reporter धरमपुरी, धार, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • जिला ब्यूरो मुस्तकीम मुगल *आगजनी से उजड़े परिवार को मिला सहारा: जोबट विधायक सेना महेश पटेल ने दिलाई तत्काल राहत* जोबट। विकासखंड जोबट के ग्राम बलदमुंग–मसानिया फलिया में हाल ही में हुई भीषण आगजनी की घटना में शंकर सिंह भूरसिंह मसानिया का पूरा मकान और घर का सामान जलकर खाक हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर जोबट विधायक सेना महेश पटेल मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया तथा हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया। विधायक सेना पटेल ने पीड़ित परिवार से घटना की पूरी जानकारी ली और उनकी समस्याओं को समझा। इस दौरान उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से भी चर्चा की। उन्होंने एसडीएम जोबट और जोबट थाना प्रभारी से बातचीत कर घटना की स्थिति की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान सामने आया कि घटना का पंचनामा अभी तक तैयार नहीं किया गया था। इस पर विधायक ने तत्काल रिपोर्ट की प्रति मंगवाई और संबंधित पटवारी को मौके पर बुलाकर वहीं पंचनामा बनाने की प्रक्रिया शुरू करवाई। पीड़ित परिवार को तत्काल राहत दिलाने के लिए विधायक के प्रयास से रेड क्रॉस सोसायटी के माध्यम से ₹10,000 की नगद सहायता उपलब्ध करवाई गई। इसके साथ ही विधायक सेना महेश पटेल ने अपनी विधायक स्वेच्छानिधि से ₹50,000 की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की, ताकि परिवार को इस कठिन समय में कुछ राहत मिल सके और वे अपने जीवन को फिर से व्यवस्थित कर सकें। विधायक ने कहा कि किसी भी आपदा या संकट की घड़ी में जनता को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा। उन्होंने प्रशासन को निर्देश दिए कि पीड़ित परिवार को शासन की अन्य राहत योजनाओं का लाभ भी शीघ्र दिलाया जाए। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि भविष्य में यदि किसी प्रकार की आवश्यकता होगी तो वे हर संभव मदद के लिए हमेशा तैयार रहेंगे। इस दौरान ग्रामीणों ने भी विधायक के इस संवेदनशील कदम की सराहना करते हुए कहा कि संकट की घड़ी में जनप्रतिनिधि का मौके पर पहुंचकर सहायता दिलाना सराहनीय है। विधायक की इस पहल से पीड़ित परिवार को आर्थिक ही नहीं, बल्कि मानसिक सहारा भी मिला है।
    1
    जिला ब्यूरो मुस्तकीम मुगल
*आगजनी से उजड़े परिवार को मिला सहारा: जोबट विधायक सेना महेश पटेल ने दिलाई तत्काल राहत*
जोबट। विकासखंड जोबट के ग्राम बलदमुंग–मसानिया फलिया में हाल ही में हुई भीषण आगजनी की घटना में शंकर सिंह भूरसिंह मसानिया का पूरा मकान और घर का सामान जलकर खाक हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर जोबट विधायक सेना महेश पटेल मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया तथा हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।
विधायक सेना पटेल ने पीड़ित परिवार से घटना की पूरी जानकारी ली और उनकी समस्याओं को समझा। इस दौरान उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से भी चर्चा की। उन्होंने एसडीएम जोबट और जोबट थाना प्रभारी से बातचीत कर घटना की स्थिति की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान सामने आया कि घटना का पंचनामा अभी तक तैयार नहीं किया गया था। इस पर विधायक ने तत्काल रिपोर्ट की प्रति मंगवाई और संबंधित पटवारी को मौके पर बुलाकर वहीं पंचनामा बनाने की प्रक्रिया शुरू करवाई।
पीड़ित परिवार को तत्काल राहत दिलाने के लिए विधायक के प्रयास से रेड क्रॉस सोसायटी के माध्यम से ₹10,000 की नगद सहायता उपलब्ध करवाई गई। इसके साथ ही विधायक सेना महेश पटेल ने अपनी विधायक स्वेच्छानिधि से ₹50,000 की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की, ताकि परिवार को इस कठिन समय में कुछ राहत मिल सके और वे अपने जीवन को फिर से व्यवस्थित कर सकें।
विधायक ने कहा कि किसी भी आपदा या संकट की घड़ी में जनता को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा। उन्होंने प्रशासन को निर्देश दिए कि पीड़ित परिवार को शासन की अन्य राहत योजनाओं का लाभ भी शीघ्र दिलाया जाए। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि भविष्य में यदि किसी प्रकार की आवश्यकता होगी तो वे हर संभव मदद के लिए हमेशा तैयार रहेंगे।
इस दौरान ग्रामीणों ने भी विधायक के इस संवेदनशील कदम की सराहना करते हुए कहा कि संकट की घड़ी में जनप्रतिनिधि का मौके पर पहुंचकर सहायता दिलाना सराहनीय है। विधायक की इस पहल से पीड़ित परिवार को आर्थिक ही नहीं, बल्कि मानसिक सहारा भी मिला है।
    user_आलीराजपुर समाचार
    आलीराजपुर समाचार
    Local News Reporter अलीराजपुर, अलीराजपुर, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • कुशलगढ़ जिला बांसवाड़ा राजस्थान रिपोर्टर धर्मेन्द्र कुमार सोनी (श्रद्धा भक्ति और आस्था के साथ मनाई शीतला सप्तमी माता रानी को चडाया ठंडे पकवानों का भौग मांगी अमन चैन की दुआ राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ सहित बड़ी सरवा, पाटन, छोटी सरवा,व मोहकमपुरा में शीतला सप्तमी का पर्व बड़े ही श्रद्धा भक्ति और आस्था के साथ मनाया गया सभी सुहागन महिलाओं ने शीतला सप्तमी पर माता रानी के मंदिर पर पहुंच कर ठंडे पकवानों का भौग माता को अर्पण किया व कथा सुनी मान्यता हे कि श्रद्धा भक्ति और आस्था के साथ वर्त करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है कुशलगढ़ व मोहकमपुरा मंदिर पर ठंडे भौग चडाती महिलाएं
    4
    कुशलगढ़ जिला बांसवाड़ा राजस्थान रिपोर्टर धर्मेन्द्र  कुमार सोनी 
(श्रद्धा भक्ति और आस्था के साथ मनाई शीतला सप्तमी  माता रानी को चडाया ठंडे पकवानों का भौग मांगी अमन चैन की दुआ 
राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ सहित बड़ी सरवा, पाटन, छोटी सरवा,व मोहकमपुरा में शीतला सप्तमी का पर्व बड़े ही श्रद्धा भक्ति और आस्था के साथ मनाया गया सभी सुहागन महिलाओं ने शीतला सप्तमी पर माता रानी के मंदिर पर पहुंच कर ठंडे पकवानों का भौग माता को अर्पण किया व कथा सुनी मान्यता हे कि श्रद्धा भक्ति और आस्था के साथ वर्त करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है कुशलगढ़ व मोहकमपुरा मंदिर पर ठंडे भौग चडाती महिलाएं
    user_Dharmendra Soni
    Dharmendra Soni
    Kushalgarh, Banswara•
    2 hrs ago
  • दारू कैसे बनती है? 😱 30 Seconds में पूरा Process | Alcohol Making Secret”
    1
    दारू कैसे बनती है? 😱 30 Seconds में पूरा Process | Alcohol Making Secret”
    user_Sheylesh mehta Boss
    Sheylesh mehta Boss
    सोंदवा, अलीराजपुर, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • इंदौर में स्वर्गीय श्री छोगालाल उस्ताद जी की स्मृति में हुआ भव्य फ़ाग महोत्सव रानीपुर स्थित नई बांगड में किया गया कार्यक्रम आयोजित 49 वर्षों से किया जा रहा है आयोजन विभिन्न समाज के लोग इस कार्यक्रम में उपस्थित होते हैं एंकर इंदौर के रानीपुर स्थित स्वर्गीय श्री छोगालाल उस्ताद जी की स्मृति में प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी बड़ी धूमधाम और हर्षोउल्लास और सांस्कृतिक रूप से भाग महोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें बुंदेलखंड से आए कलाकारों ने प्रस्तुति दी तो वहीं विभिन्न समाज द्वारा भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित की है। वियो इंदौर में स्वर्गीय श्री छोगालाल उस्ताद जी की स्मृति में पिछले 49 वर्षों से रानीपुरा स्थित नई बागड़ में फाग उत्सव का आयोजन किया जा रहा है यह उत्सव में प्रतिवर्ष अलग-अलग राज्यों से कलाकारों को बुलाकर सम्मानित करने के साथी कार्यक्रम आयोजित किया जाता है पृथ्वीराज उस्ताद पिपले, अनिल पिपले के द्वारा बताया गया कि परिवार हमेशा से शहर और देश हित में युवाओं को जोड़ता हुआ आया है और हमारे पूर्वज स्वर्गीय श्री छोगालाल जी उस्ताद के द्वारा कई युवाओं को भविष्य में आगे की राह दिखाइए और उनकी स्मृति में हम यह आयोजन करते हैं सुमधुर संगीत के साथ भजन संध्या का आयोजन किया जाता है इस वर्ष बुंदेलखंड से विशेष कलाकार आए हैं जिनका सम्मान करने के बाद उन्होंने अपनी कला का प्रदर्शन किया हमारा उद्देश्य केवल सांस्कृतिक और संस्कार को लोगों तक पहुंचना है ताकि युवा पीढ़ी अपने संस्कारों से जुड़ी रहे इसी कारण से यह कार्यक्रम को नियंत्रित किया जा रहा है और आगे भी किया जाएगा बाइट पृथ्वीराज उस्ताद पिपले, आयोजन समिति इंदौर
    1
    इंदौर में स्वर्गीय श्री छोगालाल उस्ताद जी की स्मृति में हुआ भव्य फ़ाग महोत्सव 
रानीपुर स्थित नई बांगड में किया गया कार्यक्रम आयोजित 
49 वर्षों से किया जा रहा है आयोजन
विभिन्न समाज के लोग इस कार्यक्रम में उपस्थित होते हैं
एंकर इंदौर के रानीपुर स्थित स्वर्गीय श्री छोगालाल उस्ताद जी की स्मृति में प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी बड़ी धूमधाम और हर्षोउल्लास और सांस्कृतिक रूप से भाग महोत्सव का आयोजन किया गया जिसमें बुंदेलखंड से आए कलाकारों ने प्रस्तुति दी तो वहीं विभिन्न समाज द्वारा भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित की है।
वियो इंदौर में स्वर्गीय श्री छोगालाल उस्ताद जी की स्मृति में पिछले 49 वर्षों से रानीपुरा स्थित नई बागड़ में फाग उत्सव का आयोजन किया जा रहा है यह उत्सव में प्रतिवर्ष अलग-अलग राज्यों से कलाकारों को बुलाकर सम्मानित करने के साथी कार्यक्रम आयोजित किया जाता है पृथ्वीराज उस्ताद पिपले, अनिल पिपले के द्वारा बताया गया कि परिवार हमेशा से शहर और देश हित में युवाओं को जोड़ता हुआ आया है और हमारे पूर्वज स्वर्गीय श्री छोगालाल जी उस्ताद के द्वारा कई युवाओं को भविष्य में आगे की राह दिखाइए और उनकी स्मृति में हम यह आयोजन करते हैं सुमधुर संगीत के साथ भजन संध्या का आयोजन किया जाता है इस वर्ष बुंदेलखंड से विशेष कलाकार आए हैं जिनका सम्मान करने के बाद उन्होंने अपनी कला का प्रदर्शन किया हमारा उद्देश्य केवल सांस्कृतिक और संस्कार को लोगों तक पहुंचना है ताकि युवा पीढ़ी अपने संस्कारों से जुड़ी रहे इसी कारण से यह कार्यक्रम को नियंत्रित किया जा रहा है और आगे भी किया जाएगा 
बाइट पृथ्वीराज उस्ताद पिपले, आयोजन समिति इंदौर
    user_SUNDARAM EXPRESS NEWS
    SUNDARAM EXPRESS NEWS
    मल्हारगंज, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • इंदौर - इंदौर के तिलक नगर थाना क्षेत्र के मौजूद बाबा ट्रेवल्स के गोडाउन में लगी भीषण आग, आगजनी की घटना के कारण गोडाउन में खड़ी एक बस और गोडाउन हुआ जलकर खाक पांच से अधिक पानी के टैंकरों के माध्यम से आगजनी की घटना पर काबू करने के प्रयास जारी। संभवतः शर्ट सर्किट के कारण हुई घटित हुई आगजनी की घटना आग का धुआं चार से पांच किलोमीटर दूर से आसानी से देखा जा सकता था फिलहाल घटना में किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई।
    1
    इंदौर - इंदौर के तिलक नगर थाना क्षेत्र के मौजूद बाबा ट्रेवल्स के गोडाउन में लगी भीषण आग,
आगजनी की घटना के कारण गोडाउन में खड़ी एक बस और गोडाउन हुआ जलकर खाक
पांच से अधिक पानी के टैंकरों के माध्यम से आगजनी की घटना पर काबू करने के प्रयास जारी।
संभवतः शर्ट सर्किट के कारण हुई घटित हुई आगजनी की घटना
आग का धुआं चार से पांच किलोमीटर दूर से आसानी से देखा जा सकता था 
फिलहाल घटना में किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई।
    user_SUNDARAM EXPRESS NEWS
    SUNDARAM EXPRESS NEWS
    मल्हारगंज, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • इंदौर में पुलिस विभाग की छवि पर सवाल खड़े करने वाला एक मामला सामने आया है। दरअसल, परदेशीपुरा थाने में पदस्थ हेड कॉन्स्टेबल जीतू सरदार का जन्मदिन कुछ युवकों ने धूमधाम से मनाया। इस दौरान फूल-मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया गया और केक भी कटवाया गया। बताया जा रहा है कि इस कार्यक्रम में संयोगितागंज क्षेत्र के लिस्टेड बदमाश आकृत बोयत, आयुष बोयत और दीनू बोयत भी मौजूद थे। इस पूरे कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। हैरानी की बात यह रही कि खुद पुलिसकर्मी ने भी इस वीडियो को अपनी डीपी पर लगा लिया था। जैसे ही मामला अधिकारियों के संज्ञान में आया, पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। वरिष्ठ अधिकारियों ने जांच के आदेश दिए और पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर हेड कॉन्स्टेबल जीतू सरदार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराधियों के साथ किसी भी प्रकार का मेल-जोल अनुशासनहीनता माना जाता है और इस मामले में सख्त कार्रवाई की गई है।
    1
    इंदौर में पुलिस विभाग की छवि पर सवाल खड़े करने वाला एक मामला सामने आया है।
दरअसल, परदेशीपुरा थाने में पदस्थ हेड कॉन्स्टेबल जीतू सरदार का जन्मदिन कुछ युवकों ने धूमधाम से मनाया। इस दौरान फूल-मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया गया और केक भी कटवाया गया।
बताया जा रहा है कि इस कार्यक्रम में संयोगितागंज क्षेत्र के लिस्टेड बदमाश आकृत बोयत, आयुष बोयत और दीनू बोयत भी मौजूद थे।
इस पूरे कार्यक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। हैरानी की बात यह रही कि खुद पुलिसकर्मी ने भी इस वीडियो को अपनी डीपी पर लगा लिया था।
जैसे ही मामला अधिकारियों के संज्ञान में आया, पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।
वरिष्ठ अधिकारियों ने जांच के आदेश दिए और पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर हेड कॉन्स्टेबल जीतू सरदार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराधियों के साथ किसी भी प्रकार का मेल-जोल अनुशासनहीनता माना जाता है और इस मामले में सख्त कार्रवाई की गई है।
    user_Prince dhule
    Prince dhule
    Event management company महू, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
  • निडर भारत न्यूज़ से पत्रकार आकाश कोहली की रिपोर्ट 📍 महू तहसील, ग्राम भाटखेड़ी महू तहसील के ग्राम भाटखेड़ी निवासी गरीब आदिवासी परिवार से आने वाले राजाराम मावी के पुत्र मनीष मावी ने भारतीय सेना की बिहार रेजिमेंट में अपनी 32 वर्ष की गौरवपूर्ण सेवा पूर्ण कर सूबेदार मेजर के पद से सेवानिवृत्ति प्राप्त की। सेवानिवृत्ति के बाद जब वे अपने गृह ग्राम भाटखेड़ी पहुंचे तो गांव में उनका भव्य स्वागत किया गया। ग्रामवासियों, परिवारजनों और मित्रों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत कर उनके लंबे सैन्य जीवन और देश सेवा को सम्मान दिया। पूरे गांव में खुशी और गर्व का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर प्रमुख रूप से जयस के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी प्रदीप मावी, जयस कार्यकारी अध्यक्ष श्रवण भाबर, लोकेश ओसारी, देव बडोले, राहुल कटारे, राम निनामा, तारा सिंह डावर, आत्माराम मावी, बलवंत मावी, सोनू मावी, संजय मावी, सीताराम कौशल और भगत सिंह गुर्जर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। सभी ने सूबेदार मेजर मनीष मावी को उनकी देश सेवा के लिए सम्मानित करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और कहा कि गांव के युवाओं को भी उनसे प्रेरणा लेकर देश सेवा के लिए आगे आना चाहिए।
    1
    निडर भारत न्यूज़ से पत्रकार आकाश कोहली की रिपोर्ट
📍 महू तहसील, ग्राम भाटखेड़ी
महू तहसील के ग्राम भाटखेड़ी निवासी गरीब आदिवासी परिवार से आने वाले राजाराम मावी के पुत्र मनीष मावी ने भारतीय सेना की बिहार रेजिमेंट में अपनी 32 वर्ष की गौरवपूर्ण सेवा पूर्ण कर सूबेदार मेजर के पद से सेवानिवृत्ति प्राप्त की। सेवानिवृत्ति के बाद जब वे अपने गृह ग्राम भाटखेड़ी पहुंचे तो गांव में उनका भव्य स्वागत किया गया।
ग्रामवासियों, परिवारजनों और मित्रों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत कर उनके लंबे सैन्य जीवन और देश सेवा को सम्मान दिया। पूरे गांव में खुशी और गर्व का माहौल देखने को मिला।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से जयस के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी प्रदीप मावी, जयस कार्यकारी अध्यक्ष श्रवण भाबर, लोकेश ओसारी, देव बडोले, राहुल कटारे, राम निनामा, तारा सिंह डावर, आत्माराम मावी, बलवंत मावी, सोनू मावी, संजय मावी, सीताराम कौशल और भगत सिंह गुर्जर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
सभी ने सूबेदार मेजर मनीष मावी को उनकी देश सेवा के लिए सम्मानित करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और कहा कि गांव के युवाओं को भी उनसे प्रेरणा लेकर देश सेवा के लिए आगे आना चाहिए।
    user_NB NEWS निडर भारत
    NB NEWS निडर भारत
    महू, इंदौर, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.