logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गांव माथना ग्रामीण कि हुंकार जल जंगल जमीन के लिए

10 hrs ago
user_Bhiku Vasuniya
Bhiku Vasuniya
Farmer भावरा, अलीराजपुर, मध्य प्रदेश•
10 hrs ago

गांव माथना ग्रामीण कि हुंकार जल जंगल जमीन के लिए

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • बड़वानी इंदौर लोकायुक्त इकाई ने महानिदेशक योगेश देशमुख के निर्देश पर भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए रिश्वत मांगने का एक मामला दर्ज किया है। यह मामला बड़वानी जिले के अंजड़ थाने के उपनिरीक्षक महावीर सिंह चंदेल और आरक्षक पवन प्रजापति के खिलाफ दर्ज किया गया है। उन पर एक ज्वेलर्स संचालक से 50,000 रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप है, जिसमें से 15,000 रुपये लेते हुए वे पकड़े गए। शिकायतकर्ता जयराज चौधरी, जो अंजड़ में डायमंड ज्वेलर्स के संचालक हैं और सौर ऊर्जा सामग्री की आपूर्ति का भी काम करते हैं, ने लोकायुक्त कार्यालय इंदौर में शिकायत दर्ज कराई थी। लगभग एक साल पहले, भारत बर्फा नामक व्यक्ति की आत्महत्या के एक मामले में उपनिरीक्षक महावीर चंदेल ने जयराज चौधरी से पूछताछ की थी। शिकायत के अनुसार, 24 जनवरी 2026 को उपनिरीक्षक चंदेल और आरक्षक पवन प्रजापति अंजड़ न्यायालय के पास जयराज चौधरी से मिले। उपनिरीक्षक ने चौधरी से कहा कि उन्होंने उन्हें इस मामले में परेशान नहीं किया है और अब केस खत्म कर देंगे। उन्होंने आरक्षक पवन प्रजापति के माध्यम से 50,000 रुपये 'खर्चा पानी' के रूप में देने की मांग की, अन्यथा उन्हें केस में फंसाने की धमकी दी और बताया कि उनके खिलाफ थाने में और भी मामले हैं। जयराज चौधरी ने इस संबंध में राजेश सहाय, पुलिस अधीक्षक, विशेष पुलिस स्थापना, लोकायुक्त कार्यालय इंदौर को लिखित शिकायत दी। सत्यापन के दौरान शिकायत सही पाई गई। इसके बाद, जब आवेदक ने आरक्षक पवन प्रजापति से संपर्क किया, तो प्रजापति ने उसी समय 15,000 रुपये ले लिए और शेष 15,000 रुपये बाद में देने की बात कही। आरोपी उपनिरीक्षक महावीर सिंह चंदेल और आरक्षक पवन प्रजापति के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम 2018 की धारा 7 और भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 61(2) के तहत लोकायुक्त विशेष पुलिस स्थापना में प्रथम सूचना रिपोर्ट (FIR) दर्ज की गई है। मामले की विवेचना जारी है।
    1
    बड़वानी इंदौर लोकायुक्त इकाई ने महानिदेशक योगेश देशमुख के निर्देश पर भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए रिश्वत मांगने का एक मामला दर्ज किया है। यह मामला बड़वानी जिले के अंजड़ थाने के उपनिरीक्षक महावीर सिंह चंदेल और आरक्षक पवन प्रजापति के खिलाफ दर्ज किया गया है। उन पर एक ज्वेलर्स संचालक से 50,000 रुपये की रिश्वत मांगने का आरोप है, जिसमें से 15,000 रुपये लेते हुए वे पकड़े गए। शिकायतकर्ता जयराज चौधरी, जो अंजड़ में डायमंड ज्वेलर्स के संचालक हैं और सौर ऊर्जा सामग्री की आपूर्ति का भी काम करते हैं, ने लोकायुक्त कार्यालय इंदौर में शिकायत दर्ज कराई थी। लगभग एक साल पहले, भारत बर्फा नामक व्यक्ति की आत्महत्या के एक मामले में उपनिरीक्षक महावीर चंदेल ने जयराज चौधरी से पूछताछ की थी। शिकायत के अनुसार, 24 जनवरी 2026 को उपनिरीक्षक चंदेल और आरक्षक पवन प्रजापति अंजड़ न्यायालय के पास जयराज चौधरी से मिले। उपनिरीक्षक ने चौधरी से कहा कि उन्होंने उन्हें इस मामले में परेशान नहीं किया है और अब केस खत्म कर देंगे। उन्होंने आरक्षक पवन प्रजापति के माध्यम से 50,000 रुपये 'खर्चा पानी' के रूप में देने की मांग की, अन्यथा उन्हें केस में फंसाने की धमकी दी और बताया कि उनके खिलाफ थाने में और भी मामले हैं। जयराज चौधरी ने इस संबंध में राजेश सहाय, पुलिस अधीक्षक, विशेष पुलिस स्थापना, लोकायुक्त कार्यालय इंदौर को लिखित शिकायत दी। सत्यापन के दौरान शिकायत सही पाई गई। इसके बाद, जब आवेदक ने आरक्षक पवन प्रजापति से संपर्क किया, तो प्रजापति ने उसी समय 15,000 रुपये ले लिए और शेष 15,000 रुपये बाद में देने की बात कही।
आरोपी उपनिरीक्षक महावीर सिंह चंदेल और आरक्षक पवन प्रजापति के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम 2018 की धारा 7 और भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 61(2) के तहत लोकायुक्त विशेष पुलिस स्थापना में प्रथम सूचना रिपोर्ट (FIR) दर्ज की गई है। मामले की विवेचना जारी है।
    user_पत्रकार आदित्य शर्मा बड़वानी
    पत्रकार आदित्य शर्मा बड़वानी
    पत्रकार बड़वानी, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • बड़वानी, 09 मार्च 2026 निमाड़ दस्तक न्यूज़ (ब्यूरो रिपोर्ट) ​राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी ने आज संसद के शून्यकाल के दौरान देश के लाखों युवाओं के भविष्य से जुड़ा एक अत्यंत महत्वपूर्ण मुद्दा उठाया। उन्होंने सरकारी विभागों में आउटसोर्सिंग और संविदा के माध्यम से होने वाली नियुक्तियों में आरक्षण व्यवस्था लागू करने की पुरजोर वकालत की। ​संविधान की भावना के विपरीत है वर्तमान व्यवस्था ​सदन को संबोधित करते हुए डॉ. सोलंकी ने कहा कि भारतीय संविधान के अनुच्छेद 14, 15(4) और 16(4) सामाजिक न्याय और समान अवसर की गारंटी देते हैं। इसके बावजूद वर्तमान में सफाई कर्मी, डेटा एंट्री ऑपरेटर से लेकर इंजीनियर तक के पदों पर हो रही आउटसोर्स भर्तियों में अनुसूचित जाति, जनजाति और पिछड़ा वर्ग (SC/ST/OBC) के लिए आरक्षण का कोई प्रावधान नहीं है। उन्होंने इसे सामाजिक न्याय की भावना के विपरीत बताया। ​10 से 15 करोड़ लोग संविदा व्यवस्था में, सुरक्षा का अभाव ​डॉ. सोलंकी ने आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि देश में लगभग 10 से 15 करोड़ लोग संविदा या आउटसोर्स व्यवस्था के तहत कार्य कर रहे हैं, जिनमें अकेले मध्य प्रदेश के करीब 10 लाख लोग शामिल हैं। उन्होंने इन कर्मचारियों की पीड़ा साझा करते हुए कहा: ​10-15 वर्षों तक कार्य करने के बाद भी कर्मचारी स्थायी नहीं हो पाते। ​ठेकेदार बदलते ही कर्मचारियों को हटा दिया जाता है। ​स्वीकृत वेतन से कम भुगतान और सामाजिक सुरक्षा का अभाव बना रहता है। ​संसदीय समिति गठन की मांग ​सांसद ने सरकार से आग्रह किया कि आउटसोर्स और संविदा के माध्यम से की जाने वाली सभी भर्तियों में आरक्षण अनिवार्य रूप से लागू किया जाए। उन्होंने इस विषय पर एक उच्चस्तरीय संसदीय समिति गठित करने और वर्तमान भर्तियों की समीक्षा करने की भी मांग की, ताकि समाज के वंचित वर्ग के युवाओं को सुरक्षित भविष्य मिल सके। ​डॉ. सोलंकी ने विश्वास व्यक्त किया कि सरकार समावेशी विकास के लिए इस विषय पर संवेदनशीलता के साथ ठोस कदम उठाएगी।
    1
    बड़वानी, 09 मार्च 2026 
निमाड़ दस्तक न्यूज़ (ब्यूरो रिपोर्ट)
​राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेर सिंह सोलंकी ने आज संसद के शून्यकाल के दौरान देश के लाखों युवाओं के भविष्य से जुड़ा एक अत्यंत महत्वपूर्ण मुद्दा उठाया। उन्होंने सरकारी विभागों में आउटसोर्सिंग और संविदा के माध्यम से होने वाली नियुक्तियों में आरक्षण व्यवस्था लागू करने की पुरजोर वकालत की।
​संविधान की भावना के विपरीत है वर्तमान व्यवस्था
​सदन को संबोधित करते हुए डॉ. सोलंकी ने कहा कि भारतीय संविधान के अनुच्छेद 14, 15(4) और 16(4) सामाजिक न्याय और समान अवसर की गारंटी देते हैं। इसके बावजूद वर्तमान में सफाई कर्मी, डेटा एंट्री ऑपरेटर से लेकर इंजीनियर तक के पदों पर हो रही आउटसोर्स भर्तियों में अनुसूचित जाति, जनजाति और पिछड़ा वर्ग (SC/ST/OBC) के लिए आरक्षण का कोई प्रावधान नहीं है। उन्होंने इसे सामाजिक न्याय की भावना के विपरीत बताया।
​10 से 15 करोड़ लोग संविदा व्यवस्था में, सुरक्षा का अभाव
​डॉ. सोलंकी ने आंकड़ों का हवाला देते हुए बताया कि देश में लगभग 10 से 15 करोड़ लोग संविदा या आउटसोर्स व्यवस्था के तहत कार्य कर रहे हैं, जिनमें अकेले मध्य प्रदेश के करीब 10 लाख लोग शामिल हैं। उन्होंने इन कर्मचारियों की पीड़ा साझा करते हुए कहा:
​10-15 वर्षों तक कार्य करने के बाद भी कर्मचारी स्थायी नहीं हो पाते।
​ठेकेदार बदलते ही कर्मचारियों को हटा दिया जाता है।
​स्वीकृत वेतन से कम भुगतान और सामाजिक सुरक्षा का अभाव बना रहता है।
​संसदीय समिति गठन की मांग
​सांसद ने सरकार से आग्रह किया कि आउटसोर्स और संविदा के माध्यम से की जाने वाली सभी भर्तियों में आरक्षण अनिवार्य रूप से लागू किया जाए। उन्होंने इस विषय पर एक उच्चस्तरीय संसदीय समिति गठित करने और वर्तमान भर्तियों की समीक्षा करने की भी मांग की, ताकि समाज के वंचित वर्ग के युवाओं को सुरक्षित भविष्य मिल सके।
​डॉ. सोलंकी ने विश्वास व्यक्त किया कि सरकार समावेशी विकास के लिए इस विषय पर संवेदनशीलता के साथ ठोस कदम उठाएगी।
    user_NIMAD DASTAK NEWS
    NIMAD DASTAK NEWS
    Local News Reporter Barwani, Madhya Pradesh•
    16 hrs ago
  • *धार के ग्राम सिरसोंदिया मे पथराव की घटना के बाद पुलिसबल की मौजूदगी में प्रशासन ने हटाया अतिक्रमण* *पूर्व में अतिक्रमण हटाने पहुंचे प्रशासनिक अमले पर आक्रोशित ग्रामीणों ने किया था पथराव।* धार जिले के धामनोद थाना क्षेत्र के ग्राम सिरसोंदिया में प्रशासन ने भारी पुलिसबल की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाया गया। दरअसल, विगत शनिवार को प्रशासनिक अमला यहां अतिक्रमण हटाने पहुंचा था, तभी आक्रोशित ग्रामीणों ने पथराव शुरू कर दिया था, जिससे क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई थी वही थाना प्रभारी सहित पुलिसकर्मी भी घायल हो गए थे। दो दिन पूर्व हुए हंगामे के बाद प्रशासन ने अतिक्रमणकारी को मकान खाली करने के लिए दो दिन का समय दिया था। समय सीमा पूरी होने के बाद आज फिर प्रशासन ने पुलिसबल की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। प्रशासनिक टीम ने पहले अतिक्रमणकर्ताओं के मकान को खाली करवाया। जिसके बाद पोकलेन व जेसीबी मशीनों की मदद से अवैध निर्माण को तोड़ा गया। बताया जा रहा है कि इस अतिक्रमण को लेकर पिछले कई दिनों से विवाद चल रहा था। इसको लेकर आरोप प्रत्यारोप का दौर भी चल रहा है। आदिवासी संगठन के लोगों ने धरमपुरी विधायक कालू सिंह ठाकुर पर कई तरह के गंभीर आरोप भी लगाए थे।इस कार्रवाई के दौरान एडिशनल एसपी विजय कुमार डावर, मनावर एसडीएम प्रमोद सिंह गुर्जर सहित सीएसपी, एसडीओपी और अलग-अलग थानों के थाना प्रभारी और बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।
    1
    *धार के ग्राम सिरसोंदिया  मे पथराव की घटना के बाद  पुलिसबल की मौजूदगी में प्रशासन ने हटाया अतिक्रमण* 
*पूर्व में अतिक्रमण हटाने पहुंचे प्रशासनिक अमले पर आक्रोशित ग्रामीणों ने किया था पथराव।*
धार जिले के धामनोद थाना क्षेत्र के ग्राम सिरसोंदिया में प्रशासन ने भारी पुलिसबल की मौजूदगी में अतिक्रमण हटाया गया। दरअसल, विगत शनिवार को प्रशासनिक अमला यहां अतिक्रमण हटाने पहुंचा था, तभी आक्रोशित ग्रामीणों ने पथराव शुरू कर दिया था, जिससे क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई थी वही थाना प्रभारी सहित पुलिसकर्मी भी घायल हो गए थे। दो दिन पूर्व हुए हंगामे के बाद प्रशासन ने अतिक्रमणकारी को मकान खाली करने के लिए दो दिन का समय दिया था। समय सीमा पूरी होने के बाद आज फिर प्रशासन ने पुलिसबल की मौजूदगी में  अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। प्रशासनिक टीम ने  पहले अतिक्रमणकर्ताओं के मकान को खाली करवाया। जिसके बाद पोकलेन व जेसीबी मशीनों की मदद से अवैध निर्माण को तोड़ा गया। बताया जा रहा है कि इस अतिक्रमण को लेकर पिछले कई दिनों से विवाद चल रहा था। इसको लेकर आरोप प्रत्यारोप का दौर भी चल रहा है। आदिवासी संगठन के लोगों ने धरमपुरी विधायक कालू सिंह ठाकुर पर कई तरह के गंभीर आरोप भी लगाए थे।इस कार्रवाई के दौरान एडिशनल एसपी विजय कुमार डावर, मनावर एसडीएम प्रमोद सिंह गुर्जर सहित सीएसपी, एसडीओपी और अलग-अलग थानों के थाना प्रभारी और बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।
    user_पत्रकार निलेश शर्मा गुरु
    पत्रकार निलेश शर्मा गुरु
    पत्रकार धार, धार, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • पानसेमल। नगर में मंगलवार को शीतला सप्तमी पर्व पर महिलाओं ने परिवार सहित क्षेत्र की कुशल कामना के साथ पूजन किया।सुबह से ही महिलाओं ने होलिका दहन स्थल पर पूजन किया एवं गायत्री मंदिर स्थित शीतला माताजी को भोग लगाया एवं पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।इस दौरान परिवार के सदस्यों सहित बच्चों ने भी पूजन किया।
    1
    पानसेमल।  नगर में मंगलवार को शीतला सप्तमी पर्व पर महिलाओं ने परिवार सहित क्षेत्र की कुशल कामना के साथ पूजन किया।सुबह से ही महिलाओं ने होलिका दहन स्थल पर पूजन किया एवं गायत्री मंदिर स्थित शीतला माताजी को भोग लगाया एवं पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।इस दौरान परिवार के सदस्यों सहित बच्चों ने भी पूजन किया।
    user_सतीश केवट
    सतीश केवट
    Local News Reporter पानसेमल, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • खंडवा में सनसनीखेज वारदात, पुत्र ने शराब में उजाड़ दिए मजदूरी के रुपए पिता ने हिसाब मांगा तो पीट पीटकर कर दी हत्या। एंकर। मध्य प्रदेश के खंडवा में एक सनसनी खेज हत्या का मामला सामने आया है जहां कलयुगी बेटे ने मजदूरी का हिसाब मांगने पर अपने दिव्यांग पिता की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के लिए उसने उसी लाठी का इस्तेमाल किया, जिसके सहारे उसके पिता चला-फिरा करते थे। मृतक की पत्नी ( आरोपी की मां) के बयान के बाद पुलिस ने बेटे के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया। आरोपी को उसकी बुआ के गांव से गिरफ्तार किया गया हैं। दरअसल घटना खंडवा जिले के पिपलोद थाना क्षेत्र की बताई जा रही है पुलिस के मुताबिक ग्राम गुड़ी में 8 मार्च रविवार के दिन एक 60 वर्षीय बुजुर्ग का शव मिला था। मृतक की पहचान साबुलाल उर्फ केंडे पिता बाटु कोरकु निवासी ग्राम गौंडवाडी के रूप में हुई थी।शव पर गहरे चोंट के निशान थे। पोस्टमार्टम के दौरान सामने आया कि मृतक की हत्या करीब 4 दिन पहले हो चुकी है। पूछताछ के दौरान मृतक की पत्नी गौराबाई ने बताया कि 4 मार्च को उसी के बेटे बच्चूलाल ने हत्या की हैं। आरोपी बच्चूलाल ग्राम गुड़ी में एक किसान के बाड़े में मवेशियों की देखरेख का काम करता हैं। घटना वाले दिन किसान ने बच्चूलाल को मजदूरी के एक हजार रूपए दिए थे। एक हजार में से 200 रूपए उसने पिता को और 100 रूपए मुझे (मां) दिए। शाम के समय वह घर आया तो उसके पास बाकी के 700 रूपए नहीं थे। पिता ने पूछा तो बोला कि 700 रूपए की शराब पी गया। पिता ने पैसे मांगे तो विवाद हुआ, फिर हत्या की पिपलोद पुलिस के अनुसार, आरोपी बच्चूलाल के माता-पिता भीख मांगकर गुजारा करते थे। कमाने वाला सिर्फ बच्चूलाल था और वह शराब पीने का आदी था। उसे मजदूरी के पैसे मिलने पर पिता ने हिसाब मांगा और कहा कि बाकी के पैसे मुझे दे दो, लेकिन वह उन पैसों की शराब पी चुका था। पिता ने फटकार लगाई और गालियां दी, जिससे कि बच्चूलाल बिफर गया और लट्ठ से पीट-पीटकर पिता को मौत के घाट उतार दिया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसे कोर्ट ने जेल भेजने के आदेश दिए है।
    1
    खंडवा में सनसनीखेज वारदात, पुत्र ने शराब में उजाड़ दिए मजदूरी के रुपए पिता ने हिसाब मांगा तो पीट पीटकर कर दी हत्या।
एंकर। मध्य प्रदेश के खंडवा में एक सनसनी खेज हत्या का मामला सामने आया है जहां कलयुगी बेटे ने मजदूरी का हिसाब मांगने पर अपने दिव्यांग पिता की हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के लिए उसने उसी लाठी का इस्तेमाल किया, जिसके सहारे उसके पिता चला-फिरा करते थे। मृतक की पत्नी ( आरोपी की मां) के बयान के बाद पुलिस ने बेटे के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया। आरोपी को उसकी बुआ के गांव से गिरफ्तार किया गया हैं।
दरअसल घटना खंडवा जिले के  पिपलोद थाना क्षेत्र की बताई जा रही है पुलिस के मुताबिक  ग्राम गुड़ी में 8 मार्च रविवार के दिन एक 60 वर्षीय बुजुर्ग का शव मिला था। मृतक की पहचान साबुलाल उर्फ केंडे पिता बाटु कोरकु निवासी ग्राम गौंडवाडी के रूप में हुई थी।शव पर गहरे चोंट के निशान थे। पोस्टमार्टम के दौरान सामने आया कि मृतक की हत्या करीब 4 दिन पहले हो चुकी है। पूछताछ के दौरान मृतक की पत्नी गौराबाई ने बताया कि 4 मार्च को उसी के बेटे बच्चूलाल ने हत्या की हैं।
आरोपी बच्चूलाल ग्राम गुड़ी में एक किसान के बाड़े में मवेशियों की देखरेख का काम करता हैं। घटना वाले दिन किसान ने बच्चूलाल को मजदूरी के एक हजार रूपए दिए थे। एक हजार में से 200 रूपए उसने पिता को और 100 रूपए मुझे (मां) दिए। शाम के समय वह घर आया तो उसके पास बाकी के 700 रूपए नहीं थे। पिता ने पूछा तो बोला कि 700 रूपए की शराब पी गया।
पिता ने पैसे मांगे तो विवाद हुआ, फिर हत्या की पिपलोद पुलिस के अनुसार, आरोपी बच्चूलाल के माता-पिता भीख मांगकर गुजारा करते थे। कमाने वाला सिर्फ बच्चूलाल था और वह शराब पीने का आदी था। उसे मजदूरी के पैसे मिलने पर पिता ने हिसाब मांगा और कहा कि बाकी के पैसे मुझे दे दो, लेकिन वह उन पैसों की शराब पी चुका था।
पिता ने फटकार लगाई और गालियां दी, जिससे कि बच्चूलाल बिफर गया और लट्ठ से पीट-पीटकर पिता को मौत के घाट उतार दिया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसे कोर्ट ने जेल भेजने के आदेश दिए है।
    user_Journalist Akki
    Journalist Akki
    Local News Reporter धार, धार, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • बांसवाड़ा महालक्ष्मी चौक पर फाग उत्सव भजनों के साथ बहुत ही धूमधाम से मनाया गया
    1
    बांसवाड़ा महालक्ष्मी चौक पर फाग उत्सव भजनों के साथ बहुत ही धूमधाम से मनाया गया
    user_Ajay kumar Pandit
    Ajay kumar Pandit
    Photographer Banswara, Rajasthan•
    4 hrs ago
  • SP भ्रमण के दौरान पहुँचे पानसेमल,जनता एवं क्षेत्र की बेहतरी को लेकर सतत प्रयास की कही बात। बड़वानी जिले के नवागत SP पद्मविलोचन शुक्ल भ्रमण के दौरान पानसेमल थाने पर पहुंचे।जनता एवं क्षेत्र की बेहतरी को प्राथमिकता के देने की बात कहते हुए मीडिया को बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में भ्रमण कर भौगोलिक स्थिति का अवलोकन कर समझा जा रहा है।विभिन्न थानों पर पुलिस बल की कार्यप्रणाली को समझना एवं जनता से जुड़कर समस्याओं के निराकरण करने हेतु आश्वस्त किया है। SP शुक्ल पाटि से होकर खेतिया पानसेमल पहुंचे थे।इस दौरान मीडिया कर्मियों से SDOP कार्यालय,महिला पुलिस अधिकारी की नियुक्ति सहित अन्य स्थानीय समस्याओं को लेकर भी चर्चा की।विभिन्न जिलों में अपनी सेवाएं दे चुके SP शुक्ल द्वारा अपने अनुभव साझा किए।इस दौरान SDOP बड़वानी दिनेश चौहान,SDOP आयुष अलावा थाना प्रभारी मंशाराम वगेन सहित पुलिस बल मौजूद रहा।
    1
    SP भ्रमण के दौरान पहुँचे पानसेमल,जनता एवं क्षेत्र की बेहतरी को लेकर सतत प्रयास की कही बात।
बड़वानी जिले के नवागत SP पद्मविलोचन शुक्ल भ्रमण के दौरान पानसेमल थाने पर पहुंचे।जनता एवं क्षेत्र की बेहतरी को प्राथमिकता के देने की बात कहते हुए मीडिया को बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में भ्रमण कर भौगोलिक स्थिति का अवलोकन कर समझा जा रहा है।विभिन्न थानों पर पुलिस बल की कार्यप्रणाली को समझना एवं जनता से जुड़कर समस्याओं के निराकरण करने हेतु आश्वस्त किया है। SP शुक्ल पाटि से होकर खेतिया पानसेमल पहुंचे थे।इस दौरान मीडिया कर्मियों से SDOP कार्यालय,महिला पुलिस अधिकारी की नियुक्ति सहित अन्य स्थानीय समस्याओं को लेकर भी चर्चा की।विभिन्न जिलों में अपनी सेवाएं दे चुके SP शुक्ल द्वारा अपने अनुभव साझा किए।इस दौरान SDOP बड़वानी दिनेश चौहान,SDOP आयुष अलावा थाना प्रभारी मंशाराम वगेन सहित पुलिस बल मौजूद रहा।
    user_सतीश केवट
    सतीश केवट
    Local News Reporter पानसेमल, बड़वानी, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • धामनोद में भारी पुलिसबल की मौजूदगी में,हटवाया अतिक्रमण एडिशनल एसपी विजय कुमार डावर ने दी मीडिया को जानकारी।
    1
    धामनोद में भारी पुलिसबल की मौजूदगी में,हटवाया अतिक्रमण एडिशनल एसपी विजय कुमार डावर ने दी मीडिया को जानकारी।
    user_पत्रकार निलेश शर्मा गुरु
    पत्रकार निलेश शर्मा गुरु
    पत्रकार धार, धार, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • अखिल भारतीय श्री त्रिवेदी मेवाड़ा ब्राह्मण समाज संस्थान द्वारा कुशलगढ़ निवासी श्री हेमेन्द्र जी पंड्या को संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राष्ट्रीय मंत्री (कर्मकांड प्रकोष्ठ) पद पर नियुक्त किया गया है। उनकी इस महत्वपूर्ण नियुक्ति से क्षेत्र में हर्ष और उत्साह का माहौल है। इस अवसर पर पूर्व पाली उपाध्यक्ष नितेश बैरागी सहित कई सामाजिक कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने हेमेन्द्र पंड्या का माल्यार्पण कर और शुभकामनाएँ देकर गर्मजोशी से स्वागत किया। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में समाज संगठन को नई मजबूती और दिशा मिलेगी। स्वागत समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि हेमेन्द्र पंड्या समाज के लोगों को एकजुट करने और संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। हेमेन्द्र पंड्या ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे तथा समाज के विकास और एकता के लिए निरंतर कार्य करेंगे।
    1
    अखिल भारतीय श्री त्रिवेदी मेवाड़ा ब्राह्मण समाज संस्थान द्वारा कुशलगढ़ निवासी श्री हेमेन्द्र जी पंड्या को संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राष्ट्रीय मंत्री (कर्मकांड प्रकोष्ठ) पद पर नियुक्त किया गया है। उनकी इस महत्वपूर्ण नियुक्ति से क्षेत्र में हर्ष और उत्साह का माहौल है।
इस अवसर पर पूर्व पाली उपाध्यक्ष नितेश बैरागी सहित कई सामाजिक कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने हेमेन्द्र पंड्या का माल्यार्पण कर और शुभकामनाएँ देकर गर्मजोशी से स्वागत किया। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में समाज संगठन को नई मजबूती और दिशा मिलेगी।
स्वागत समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि हेमेन्द्र पंड्या समाज के लोगों को एकजुट करने और संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
हेमेन्द्र पंड्या ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे तथा समाज के विकास और एकता के लिए निरंतर कार्य करेंगे।
    user_धर्मेंद्र उपाध्याय
    धर्मेंद्र उपाध्याय
    पत्रकार बांसवाड़ा, बांसवाड़ा, राजस्थान•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.