Shuru
Apke Nagar Ki App…
बांसवाड़ा महालक्ष्मी चौक पर फाग उत्सव भजनों के साथ बहुत ही धूमधाम से मनाया गया
Ajay kumar Pandit
बांसवाड़ा महालक्ष्मी चौक पर फाग उत्सव भजनों के साथ बहुत ही धूमधाम से मनाया गया
More news from Rajasthan and nearby areas
- बांसवाड़ा महालक्ष्मी चौक पर फाग उत्सव भजनों के साथ बहुत ही धूमधाम से मनाया गया1
- अखिल भारतीय श्री त्रिवेदी मेवाड़ा ब्राह्मण समाज संस्थान द्वारा कुशलगढ़ निवासी श्री हेमेन्द्र जी पंड्या को संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राष्ट्रीय मंत्री (कर्मकांड प्रकोष्ठ) पद पर नियुक्त किया गया है। उनकी इस महत्वपूर्ण नियुक्ति से क्षेत्र में हर्ष और उत्साह का माहौल है। इस अवसर पर पूर्व पाली उपाध्यक्ष नितेश बैरागी सहित कई सामाजिक कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने हेमेन्द्र पंड्या का माल्यार्पण कर और शुभकामनाएँ देकर गर्मजोशी से स्वागत किया। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में समाज संगठन को नई मजबूती और दिशा मिलेगी। स्वागत समारोह के दौरान कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि हेमेन्द्र पंड्या समाज के लोगों को एकजुट करने और संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। हेमेन्द्र पंड्या ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगे तथा समाज के विकास और एकता के लिए निरंतर कार्य करेंगे।1
- कुशलगढ़ जिला बांसवाड़ा राजस्थान रिपोर्टर धर्मेन्द्र कुमार सोनी (श्रद्धा भक्ति और आस्था के साथ मनाई शीतला सप्तमी माता रानी को चडाया ठंडे पकवानों का भौग मांगी अमन चैन की दुआ राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के कुशलगढ़ सहित बड़ी सरवा, पाटन, छोटी सरवा,व मोहकमपुरा में शीतला सप्तमी का पर्व बड़े ही श्रद्धा भक्ति और आस्था के साथ मनाया गया सभी सुहागन महिलाओं ने शीतला सप्तमी पर माता रानी के मंदिर पर पहुंच कर ठंडे पकवानों का भौग माता को अर्पण किया व कथा सुनी मान्यता हे कि श्रद्धा भक्ति और आस्था के साथ वर्त करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है कुशलगढ़ व मोहकमपुरा मंदिर पर ठंडे भौग चडाती महिलाएं4
- Post by Chothmal meena Chothmal meena1
- Post by Parmeshvar redash1
- #virel#videos1
- गैस सिलेंडर पर ज्यादा वसूली का आरोप, रिपोर्टर से भी लिए ₹1100 प्रतापगढ़। जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई को लेकर बड़ा मामला सामने आया है। वरमंडल गांव में ग्रामीणों से एचपी गैस सिलेंडर के लिए तय कीमत से ज्यादा पैसे वसूले जाने की शिकायत मिली है। बताया जा रहा है कि डिलीवरी वाहन से गैस लेने पहुंचे ग्रामीणों से एक सिलेंडर के करीब ₹1100 तक वसूले गए। जब ग्रामीणों ने ज्यादा पैसे लेने पर आपत्ति जताई तो डिलीवरी कर्मियों ने यह कहकर बात टाल दी कि “सेठ को हिसाब देना पड़ता है और रेट बढ़ गया है।” मामले की सच्चाई जानने के लिए प्रार्थी रिपोर्टर खुद गैस सिलेंडर लेने पहुंचा, जहां उससे भी एक सिलेंडर के लिए ₹1100 वसूले गए। इससे ग्रामीणों के आरोप और मजबूत हो गए हैं कि गांवों में खुलेआम अतिरिक्त वसूली की जा रही है। इधर गैस कंपनियों की ओर से बताया जाता है कि अब उपभोक्ताओं के लिए केवाईसी (KYC) अनिवार्य कर दिया गया है। अगर उपभोक्ता का केवाईसी अपडेट है तो गैस की डायरी (बुकलेट) की जरूरत नहीं होती और उपभोक्ता आधार नंबर व OTP के माध्यम से भी सिलेंडर प्राप्त कर सकता है। लेकिन इसके बावजूद अगर डिलीवरी मैन तय MRP से ज्यादा पैसे वसूलता है तो यह पूरी तरह अवैध माना जाता है और इसके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई जा सकती है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांवों में खुलेआम अतिरिक्त वसूली कर गरीब लोगों को लूटा जा रहा है। लोगों ने प्रशासन और संबंधित गैस एजेंसी से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।1
- बांसवाड़ा जिला कलक्टर डॉ. इंद्रजीत यादव की अध्यक्षता में सोमवार को सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के वीसी कक्ष में साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न योजनाओं, विकास कार्यों तथा जनसमस्याओं के निराकरण की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर राजीव द्विवेदी, मुख्य कार्यकारी अधिकारी गोपाल लाल स्वर्णकार सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे, जबकि ब्लॉक स्तरीय अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े। जिला कलक्टर ने सभी उपखंड अधिकारियों को विद्यालयों और आंगनबाड़ी केंद्रों का सेफ्टी ऑडिट करवाने के निर्देश दिए। आगामी गर्मी के मौसम को देखते हुए समर कंटिंजेंसी से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा करने तथा इस संबंध में ब्लॉक स्तर पर बैठक आयोजित कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने कचरे के ढेर और गंदगी पाए जाने पर संबंधित ग्राम विकास अधिकारी को सफाई के लिए पाबंद करने तथा फील्ड विजिट के दौरान गंदगी मिलने पर जिम्मेदार कर्मचारियों पर कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। बैठक में जनसुनवाई, संपर्क, सतर्कता और मुख्यमंत्री कार्यालय से प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की स्थिति की समीक्षा करते हुए लंबित प्रकरणों का शीघ्र समाधान करने और संतुष्टि प्रतिशत बढ़ाने पर जोर दिया गया। साथ ही विद्यालयों में शौचालय निर्माण, आंगनबाड़ी भवनों की मरम्मत, ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने और पेयजल व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा खराब विद्युत पोल, लाइनों और ट्रांसफॉर्मरों की मरम्मत कर उच्च जोखिम वाले बिंदुओं को शीघ्र ठीक करने के निर्देश दिए गए। बैठक में विकास कार्यों के लिए लंबित भूमि आवंटन मामलों की प्रगति की भी समीक्षा की गई। समीक्षा बैठक में सामाजिक सुरक्षा से जुड़े लंबित आवेदनों, पेंशन प्रकरणों के निस्तारण, पालनहार योजना के वार्षिक सत्यापन, पशुओं के टीकाकरण कार्यक्रम और सड़क मरम्मत कार्यों की प्रगति पर भी चर्चा की गई। जिला कलक्टर ने सभी विभागों को योजनाओं और कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने तथा आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।4