Shuru
Apke Nagar Ki App…
मध्य प्रदेश के खालघाट में कांग्रेस ने किसानों के समर्थन में विशाल प्रदर्शन कर तीन घंटे तक सड़क जाम रखी। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने मोहन सरकार पर किसानों के साथ छलावा करने का आरोप लगाया, जिसके बाद कलेक्टर स्वयं धरना स्थल पर ज्ञापन लेने पहुंचे। कांग्रेस ने चेतावनी दी कि अगर किसानों की फसल MSP पर नहीं खरीदी गई तो आंदोलन और उग्र होगा।
राहुल सेन मांडव
मध्य प्रदेश के खालघाट में कांग्रेस ने किसानों के समर्थन में विशाल प्रदर्शन कर तीन घंटे तक सड़क जाम रखी। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने मोहन सरकार पर किसानों के साथ छलावा करने का आरोप लगाया, जिसके बाद कलेक्टर स्वयं धरना स्थल पर ज्ञापन लेने पहुंचे। कांग्रेस ने चेतावनी दी कि अगर किसानों की फसल MSP पर नहीं खरीदी गई तो आंदोलन और उग्र होगा।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- इंदौर, चंदननगर पुलिस की कार्रवाई: 15.87 ग्राम MD ड्रग्स के साथ हातोद का युवक गिरफ्तार, नेटवर्क खंगालने में जुटी पुलिस। इंदौर, 7 मई 2026: शहर में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे 'जीरो टॉलरेंस' अभियान के तहत चंदननगर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक युवक को गिरफ्तार कर उसके पास से 15.87 ग्राम एमडी (MD) ड्रग्स बरामद की है। जब्त की गई ड्रग्स की बाजार में कीमत लगभग 1,60,000 रुपये से अधिक बताई जा रही है। आरोपी जल्द अमीर बनने और अपना कर्ज चुकाने के लिए मादक पदार्थों की तस्करी कर रहा था। मुख्य बिंदु: आरोपी: राहुल राठौर पिता मदन राठौर (26 वर्ष), निवासी- हैदर नगर वार्ड नंबर 8, हातोद, जिला इंदौर। बरामदगी: 15.87 ग्राम अवैध एमडी ड्रग्स (कीमत 1,60,000 रुपये से अधिक)। मोडस ऑपरेंडी: राजस्थान के 'डग' क्षेत्र से सस्ते में ड्रग्स लाकर इंदौर में टोकन बनाकर ऊंचे दामों पर बिक्री। एफआईआर: एनडीपीएस (NDPS) एक्ट की धारा 8/22 के तहत अपराध पंजीबद्ध। पुलिस को देखकर भागने लगा था आरोपी वरिष्ठ अधिकारियों (पुलिस आयुक्त श्री संतोष कुमार सिंह एवं अन्य) के निर्देश पर थाना चंदननगर प्रभारी निरीक्षक तिलक कारोले द्वारा एक विशेष टीम गठित की गई थी। यह टीम लगातार हॉट स्पॉट और संदिग्ध क्षेत्रों में निगरानी कर रही थी। इसी कड़ी में आईटी पार्क धार रोड ग्रिड के पास एक संदिग्ध व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से व्यावसायिक मात्रा में अवैध एमडी ड्रग्स पाई गई। नशे की लत और कर्ज ने बनाया पैडलर पूछताछ के दौरान आरोपी राहुल ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उसने बताया कि वह स्वयं भी एमडी ड्रग्स का आदी है। अपनी नशे की जरूरत को पूरा करने, सिर पर चढ़ा कर्ज उतारने और रातों-रात अमीर बनने की नीयत से उसने ड्रग सप्लाई का काम शुरू किया था। आरोपी राजस्थान के डग इलाके से सस्ते दामों में ड्रग्स खरीदकर लाता था और फिर यहां पुड़िया (टोकन) बनाकर युवाओं को महंगे दामों में बेचता था। ड्रग्स नेटवर्क की तलाश जारी चंदननगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 583/26 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब न्यायालय से आरोपी का रिमांड मांग रही है, ताकि इस पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि राजस्थान में उसका सप्लायर कौन है और इंदौर में इस चेन में अन्य कितने लोग शामिल हैं।1
- मध्य प्रदेश ब्यूरो रिपोर्ट जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट गुरुवार को उस वक्त भारी असहनीय स्थिति में फंस गए1
- इंदौर में नशेड़ियों का आतंक, बदमाशों ने गाड़ियों में की तोड़फोड़ #Indore #Dwarikapuri #CrimeNews #IndorePolice #BreakingNews #MPNews #CCTVFootage #VehicleVandalism #IndoreBreaking #MadhyaPradeshNews #sundaramexpress इंदौर में बदमाशों के हौसले बुलंद नशेड़ी कर रहे वारदात सीसीटीवी में कैद हुई तस्वीर द्वारिकापुरी थाना क्षेत्र के सूर्योदय नगर का मामला बदमाशों के द्वारा गाड़ियों में की गई तोड़फोड़ पुलिस सीसीटीवी के आधार पर बदमाशों की तलाश में जुटी नशा करने के बाद बदमाश लगातार मचा रहे हैं उत्पाद कुछ महीना पहले भी बदमाशों ने कई दर्जन गाड़ियों में की थी तोड़फोड़ एंकर इंदौर में बदमाशों के हौसले इतने बुलंद है कि नशा करने के बाद वह शहर के विभिन्न थाना क्षेत्र में उत्पाद मचाते हुए नजर आ रहे हैं और इसी के तहत द्वारकापुरी थाना क्षेत्र बदमाशों ने जमकर उत्पाद मचाया और गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई और भय का माहौल फैलाया गया। वियो दरअसल शहर में बदमाशों के कारण व्यापारी से लेकर आम जनता तक परेशान होती हुई नजर आ रही है शहर में अपराध और अपराधियों के इस कदर हौसले बुलंद है कि वह खुलेआम धमकी देकर वारदातों को अंजाम दे रहा है और इसी के तहत द्वारका पुरी थाना क्षेत्र स्थित सूर्य देव नगर में बदमाशों के द्वारा जमकर उत्पाद मचाते हुए गाड़ियों में तोड़फोड़ कर गुंडागर्दी का संदेश देने का काम किया है इस कार्वय में पुलिस कहीं पर भी नजर नहीं आ रही है पुलिस का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है फरियादियों के द्वारा शिकायत दर्ज की गई है और इस आधार पर जो सीसीटीवी फुटेज है उसमें चिन्हित बदमाश ऑन को जल्द पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन पुलिस की इस कर प्रणाली पर भी सवाल निशान खड़े हो रहे हैं क्योंकि जिस तरीके से बदमाश वारदातों को अंजाम दे रहे हैं उसके कारण आम जनता में अपराधियों के प्रति भय उत्पन्न हो रहा है। बाइट मनीष मिश्रा द्वारकापुरी थाना प्रभारी इंदौर1
- इंदौर से विधायक रहे अश्विन जोशी जी का देवलोकगमन हो गया है इंदौर शहर कांग्रेस कमेटी की ओर से भावभीनी श्रद्धांजलि दी1
- इंदौर में कलेक्टर के आदेश पर शराब दुकानों और ढाबों पर सफाई अभियान चलाया गया। गंदगी पाए जाने पर कई ढाबों को सील कर दिया गया।1
- इंदौर में आयोजित रजत जयंती मालवा उत्सव में देशभर के अनोखे शिल्प और लोक कलाओं का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। छत्तीसगढ़ से लेकर नागालैंड तक, 300 से अधिक शिल्पकार अपनी कृतियाँ प्रदर्शित कर रहे हैं। विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और पारंपरिक व्यंजन लोगों को खूब लुभा रहे हैं।1
- इंदौर, द्वारकापुरी पुलिस की बड़ी स्ट्राइक: शातिर चोर गोविंद दासवानी गिरफ्तार, 20 कीमती मोबाइल बरामद। इंदौर | पुलिस आयुक्त श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देशन में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना द्वारकापुरी को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने शातिर आरोपी गोविंद दासवानी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी के 20 मोबाइल फोन और एक धारदार चाकू बरामद किया है। अस्पतालों और भीड़भाड़ को बनाता था निशाना: पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी बेहद शातिर है और मुख्य रूप से इंदौर व भोपाल के बड़े अस्पतालों, ट्रेनों और अत्यधिक भीड़भाड़ वाले इलाकों में वारदातों को अंजाम देता था। मरीजों के परिजनों और यात्रियों की थोड़ी सी लापरवाही का फायदा उठाकर वह पलक झपकते ही मोबाइल पार कर देता था। पुलिस टीम की मुस्तैदी: डीसीपी जोन-4 श्री दिशेष अग्रवाल और एसीपी अन्नपूर्णा श्री शिवेंदु जोशी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी द्वारकापुरी मनीष मिश्र व उनकी टीम ने मुखबिर की सटीक सूचना पर घेराबंदी कर आरोपी को दबोचा। आरोपी के पास से बरामद फोनों की कीमत लाखों में बताई जा रही है। प्रमुख बिंदु: जप्ती: 20 मोबाइल फोन और 1 चाकू। आरोपी: गोविंद दासवानी। कार्यवाही टीम: थाना द्वारकापुरी पुलिस, इंदौर।1
- सांवेर रोड पर खेत में मिले तीन बैग, अंदर निकली करोड़ों की नकदी #Indore #Sanwer #IndorePolice #BreakingNews #MPNews #CashRecovery #FakeCurrency #CrimeNews #IndoreBreaking #MadhyaPradeshNews #sundaramexpress इंदौर में खेत में मिले 500 के नोटो की 566 गड्डी असली या नकली जांच में जुटी पुलिस सांवेर रोड के किनारे पर स्थित एक खेत के किस को दिखे थे बैग तीन बैगों में नोट की गाड़ी बरामद की गई है ग्रामीण पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है किसान के द्वारा बैग में पैसे देखने के बाद पुलिस को सूचना दी थी सांवेर थाना क्षेत्र का है पूरा मामला एंकर इंदौर उज्जैन के बीच में आने वाले सांवेर रोड पर तीन बैगों में₹500 के नोट पुलिस द्वारा बरामद किए गए अभी इन्हें जांच के लिए विशेषज्ञों के पास भेजा गया है की नोट असली है या नकली साथी कई कई रंगों के कागज भी गड्डियों के बीच में लगे हुए थे। पुलिस ने मामले की जांच पड़ता शुरू कर दी है। वियो सांवेर थाना क्षेत्र स्थित रोड किनारे एक किसान के खेत के पेड़ के नीचे तीन बैग अज्ञात अवस्था में पड़े हुए थे किसान ने जब उन बैग के पास जाकर उन्हें खोलकर देखा तो उसमें भारी मात्रा में नगद राशि दिखाई दी जिसके बाद तुरंत पुलिस को मामले में सूचना दी सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस भी पहुंची जांच पड़ताल करते हुए प्रारंभिक तौर पर बताया जा रहा है कि ₹500 के नोट की कुल 566 घटिया थी इन गाड़ियों के बीच में कई रंगों के कागज भी रखे हुए थे यह राशि कुल 2 करोड़ 83 लाख रुपए बताई जा रही इतनी भारी मात्रा में राशि कोई व्यक्ति क्यों यहां पर रख कर गया है जांच का विषय है लेकिन अभी पुलिस का कहना है की नोट पूरी तरह से असली नजर आ रहे हैं लेकिन नोट नकली भी हो सकते हैं इसको लेकर विशेषज्ञ की टीम के द्वारा नोट की जांच करवाई जा रही है साथ ही इन बैग को यहां पर कौन रखकर गया था उसके लिए सांवेर रोड से लगे हुए होटल और ढाबों से सीसीटीवी फुटेज चेक किया जा रहे हैं लेकिन जब इसकी जानकारी लगी तो ग्रामीणों की भारी भीड़ भी मौके पर जमा हो गई लेकिन पुलिस द्वारा सभी वेगन को जप्त करने के साथ ही जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। बाइट रूपेश त्रिवेदी एडिशनल एसपी ग्रामीण इंदौर1
- मध्य प्रदेश के सांवेर-उज्जैन रोड पर लावारिस पड़े तीन संदिग्ध बैगों से पुलिस ने लगभग 2.83 करोड़ रुपये के नोटों की गड्डियां बरामद की हैं। शुरुआती जांच में नोट असली दिखाई दे रहे हैं, लेकिन उनकी सत्यता की पुष्टि के लिए विशेषज्ञ जांच जारी है। यह सनसनीखेज मामला सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है।1