Shuru
Apke Nagar Ki App…
भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत महराजगंज की नौतनवा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने उस्मान नगर में छापेमारी करते हुए 17 गठ्ठरों में पैक करीब ₹13 लाख मूल्य के जूते-चप्पल बरामद किए हैं। यह सारा माल नेपाल तस्करी करने के मकसद से रखा गया था। पुलिस ने कस्टम अधिनियम के तहत कार्रवाई पूरी करते हुए जब्त किया गया पूरा सामान कस्टम कार्यालय नौतनवा को सौंप दिया है।
Aapan Maharajganj
भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत महराजगंज की नौतनवा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने उस्मान नगर में छापेमारी करते हुए 17 गठ्ठरों में पैक करीब ₹13 लाख मूल्य के जूते-चप्पल बरामद किए हैं। यह सारा माल नेपाल तस्करी करने के मकसद से रखा गया था। पुलिस ने कस्टम अधिनियम के तहत कार्रवाई पूरी करते हुए जब्त किया गया पूरा सामान कस्टम कार्यालय नौतनवा को सौंप दिया है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- महराजगंज के ब्लॉक परिसर में नया आधार कार्ड केंद्र शुरू किया गया है, जिससे लोगों को घर के पास ही आधार से जुड़ी सेवाएं मिलने लगी हैं। इस केंद्र पर 6 माह से लेकर 18 वर्ष तक के बच्चों और किशोरों के नए आधार कार्ड बनाने की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा नाम, पता, जन्मतिथि सहित अन्य सभी जरूरी संशोधनों की सुविधा भी ब्लॉक परिसर में ही उपलब्ध कराई जा रही है। इस नई सुविधा के शुरू होने से स्थानीय लोगों के समय और धन दोनों की बचत हो रही है। वर्तमान में केंद्र पर प्रतिदिन 35 से 40 आधार कार्ड बनाए जा रहे हैं। अपने बच्चों का नया आधार कार्ड बनवाने तथा विवरण अपडेट कराने के लिए रोजाना बड़ी संख्या में अभिभावक केंद्र पर पहुंच रहे हैं।1
- महाराजगंज जिले के नौतनवा क्षेत्र स्थित कोहरगड्डी गांव की सड़क बेहद खराब हो चुकी है। गांव के रास्ते की स्थिति काफी जर्जर हो जाने के कारण भारी असुविधा हो रही है।2
- महराजगंज के विकास भवन सभागार में शनिवार को आयोजित समीक्षा बैठक के दौरान जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने विकास कार्यों और विभागीय योजनाओं में लापरवाही बरतने पर कड़ा रुख अपनाया। डीएम ने स्पष्ट संदेश दिया कि शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं में किसी भी तरह की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और लक्ष्य पूरा न करने वाले अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। बैठक के दौरान एनआरएलएम के तहत स्वयं सहायता समूहों के गठन में धीमी प्रगति पर घुघुली और परतावल के सहायक विकास अधिकारियों ग्राम्य विकास से स्पष्टीकरण मांगा गया है। वहीं, बेसिक शिक्षा विभाग के नामांकन अभियान में कमजोर प्रगति को लेकर नौतनवा, निचलौल, लक्ष्मीपुर और बृजमनगंज के खंड शिक्षा अधिकारियों से भी जवाब तलब किया गया है। समीक्षा के दौरान डीएम ने वीबी-जी-राम योजना के अंतर्गत अधिक मानव दिवस सृजित करने, खेल मैदानों का निर्माण शुरू कराने और प्रत्येक विकास खंड में मिनी स्टेडियम के लिए भूमि चिह्नित करने के निर्देश दिए। इसके अलावा बाउंड्री विहीन विद्यालयों और स्वास्थ्य केंद्रों में एक सप्ताह के भीतर चारदीवारी निर्माण शुरू कराने तथा 331 विद्यालयों में जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान कराने की प्राथमिकता तय की गई। पंचायती राज विभाग को ग्राम पंचायतों के ई-रिक्शा का सत्यापन करने, आरआरसी का प्रभावी संचालन सुनिश्चित करने और पर्याप्त भूमि वाली गौशालाओं में हरे चारे की बुवाई व नियमित पशु चिकित्सा निरीक्षण कराने का निर्देश दिया गया है। जल जीवन मिशन के तहत अधूरी पेयजल योजनाओं को शीघ्र पूरा करने और पाइपलाइन बिछाने के बाद क्षतिग्रस्त हुई सड़कों की प्राथमिकता से मरम्मत कराने के निर्देश दिए गए, जिसका भौतिक सत्यापन संबंधित खंड विकास अधिकारी स्वयं करेंगे। बैठक में फैमिली आईडी, फार्मर रजिस्ट्री, आयुष्मान कार्ड और जीरो पॉवर्टी अभियान को विशेष अभियान चलाकर शत-प्रतिशत पूरा करने तथा आकांक्षात्मक विकास खंडों में योजनाओं की नियमित साप्ताहिक समीक्षा करने को कहा गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।1
- धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफा देने के बाद अर्जित और छात्रों के चेहरे पर भारी खुशी देखी जा रही है। इस खबर के सामने आते ही अर्जित और छात्रों के बीच बेहद खुशी का माहौल बन गया है।1
- महराजगंज के पनियरा क्षेत्र स्थित मुजुरी के कृष्ण लॉन में पूर्व सांसद एवं वीरांगना फूलन देवी का शहादत दिवस श्रद्धा और सामाजिक सरोकारों के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शिक्षा को बढ़ावा देने और बेटियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से क्षेत्र की 51 मेधावी छात्राओं को साइकिल वितरित कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अतिथियों ने कहा कि शिक्षा ही समाज के विकास और सशक्तिकरण का सबसे प्रभावी माध्यम है। समारोह के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री डॉ. राजपाल कश्यप रहे, जबकि अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष अर्जुन यादव ने की। कार्यक्रम का संचालन शत्रुघ्न कनौजिया और संयोजन समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता राजेश निषाद ने किया। सभा को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री डॉ. राजपाल कश्यप ने प्रदेश की राजनीतिक परिस्थितियों पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि वर्ष 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में जनता बदलाव का निर्णय लेगी और समाजवादी पार्टी को अपना समर्थन देगी। उन्होंने हाल के छात्र आंदोलनों का उल्लेख करते हुए कहा कि युवाओं और छात्रों की आवाज को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता और आने वाले समय में देश की राजनीति में व्यापक परिवर्तन देखने को मिलेगा। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने वीरांगना फूलन देवी के संघर्षपूर्ण जीवन, सामाजिक न्याय और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए किए गए उनके योगदान को याद किया। अंत में सभी उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव, आयोजनकर्ता राजेश निषाद, मातादीन निषाद, परमहंस निषाद, रामलाल, आमिर खान और लालू यादव समेत कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।3
- भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत महराजगंज की नौतनवा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने उस्मान नगर में छापेमारी करते हुए 17 गठ्ठरों में पैक करीब ₹13 लाख मूल्य के जूते-चप्पल बरामद किए हैं। यह सारा माल नेपाल तस्करी करने के मकसद से रखा गया था। पुलिस ने कस्टम अधिनियम के तहत कार्रवाई पूरी करते हुए जब्त किया गया पूरा सामान कस्टम कार्यालय नौतनवा को सौंप दिया है।1
- उत्तर प्रदेश के महराजगंज जनपद अंतर्गत ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत बोदना में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। घर में छिपे जहरीले कोबरा सांप के काटने से 10 वर्षीय बालिका सपना गौड़ की इलाज के दौरान मौत हो गई। इस दुखद हादसे के बाद बोदना गांव में कोहराम मच गया है। सांप के डसने के तुरंत बाद परिजन बच्ची को सीएचसी निचलौल ले गए, जहां से उसकी हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। हालांकि, अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही बच्ची की मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, साहनी रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर जहरीले कोबरा सांप को पकड़ लिया है।1