logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

डीएम व एसपी ने फरियादियों की समस्याओं को सुना समाधान के दिये निर्देशित डीएम व एसपी ने फरियादियों की समस्याओं को सुना समाधान के दिये निर्देशित। औरैया जिले के तहसील अजीतमल के संगम सभागार में आयोजित तहसील दिवस में फरियादियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस अवसर पर अधिकतर शिकायतें राजस्व एवं गैस सिलेंडर से संबंधित थीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने की। इस दौरान जिले के समस्त आला अधिकारियों ने जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों को शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। तहसील दिवस में कुल 138 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 9 शिकायतों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया, जबकि शेष मामलों को संबंधित विभागों द्वारा समयबद्ध तरीके से निपटाने के आदेश दिए गए। जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान शासन की प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस अवसर पर राजस्व, पुलिस, विकास और सामाजिक कल्याण से जुड़ी समस्याएं प्रमुख रूप से सामने आईं। अधिकारियों ने कई मामलों में मौके पर ही जांच के आदेश दिए और जवाबदेही सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए। कार्यक्रम में फरियादियों ने प्रशासन की पहल की सराहना की और उम्मीद जताई कि उनकी समस्याओं का जल्द समाधान होगा। मौके पर मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, उपजिलाधिकारी अजीतमल निखिल राजपूत, तहसीलदार अविनाश कुमार, कोतवाली प्रभारी ललितेश त्रिपाठी, नायब तहसीलदार प्रतिभा पाल सहित अन्य जनपद एवं तहसील अधिकारी उपस्थित रहे।

8 hrs ago
user_M.K.SHUKLA
M.K.SHUKLA
औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
8 hrs ago

डीएम व एसपी ने फरियादियों की समस्याओं को सुना समाधान के दिये निर्देशित डीएम व एसपी ने फरियादियों की समस्याओं को सुना समाधान के दिये निर्देशित। औरैया जिले के तहसील अजीतमल के संगम सभागार में आयोजित तहसील दिवस में फरियादियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। इस अवसर पर अधिकतर शिकायतें राजस्व एवं गैस सिलेंडर से संबंधित थीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी और पुलिस अधीक्षक अभिषेक भारती ने की। इस दौरान जिले के समस्त आला अधिकारियों ने जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों को शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। तहसील दिवस में कुल 138 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 9 शिकायतों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया, जबकि शेष मामलों को संबंधित विभागों द्वारा समयबद्ध तरीके से निपटाने के आदेश दिए गए। जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान शासन की प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस अवसर पर राजस्व, पुलिस, विकास और सामाजिक कल्याण से जुड़ी समस्याएं प्रमुख रूप से सामने आईं। अधिकारियों ने कई मामलों में मौके पर ही जांच के आदेश दिए और जवाबदेही सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए। कार्यक्रम में फरियादियों ने प्रशासन की पहल की सराहना की और उम्मीद जताई कि उनकी समस्याओं का जल्द समाधान होगा। मौके पर मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी, जिला कृषि अधिकारी, उपजिलाधिकारी अजीतमल निखिल राजपूत, तहसीलदार अविनाश कुमार, कोतवाली प्रभारी ललितेश त्रिपाठी, नायब तहसीलदार प्रतिभा पाल सहित अन्य जनपद एवं तहसील अधिकारी उपस्थित रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • कोतवाली क्षेत्र के बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर हुए भीषण सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर पर ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना शनिवार देर रात की है, जब एक्सप्रेसवे पर खड़े हार्वेस्टर में पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी थी। अजीतमल क्षेत्र के अंतर्गत बीते शनिवार की रात करीब 11 बजे ग्राम मीरपुर रतनपुर, थाना दियोरिया कला, जनपद पीलीभीत निवासी सतनाम सिंह अपने भाई सम्पूर्ण सिंह, कारज सिंह व हरप्रीत सिंह के साथ हार्वेस्टर कंबाइन (संख्या UP 26 Z 4151) से महोबा के कुलपहाड़ से वापस लौट रहे थे। जैसे ही वे बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर पहुंचे तभी हार्वेस्टर के इंजन में खराबी आ गई। जिस पर वाहन को सड़क किनारे खड़ा कर दिया गया। इसी दौरान ट्रक चालक ने तेज गति व लापरवाही से खड़े हार्वेस्टर में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में सतनाम सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में सम्पूर्ण सिंह, कारज सिंह, हरप्रीत सिंह सहित अन्य शामिल हैं, जिनका इलाज जिला अस्पताल औरैया व चिचौली स्थित 100 शैय्या अस्पताल में जारी है। घटना की सूचना डायल 112 पर दी गई थी, जिसके बाद एम्बुलेंस की सहायता से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में हार्वेस्टर कंबाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई। मृतक की पत्नी श्रीमती नन्ही की तहरीर पर कोतवाली अजीतमल पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। कोतवाल ललितेश त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और दोषी चालक के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
    1
    कोतवाली क्षेत्र के बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर हुए भीषण सड़क हादसे के मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर पर ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना शनिवार देर रात की है, जब एक्सप्रेसवे पर खड़े हार्वेस्टर में पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी थी। अजीतमल क्षेत्र के अंतर्गत बीते शनिवार की रात करीब 11 बजे ग्राम मीरपुर रतनपुर, थाना दियोरिया कला, जनपद पीलीभीत निवासी सतनाम सिंह अपने भाई सम्पूर्ण सिंह, कारज सिंह व हरप्रीत सिंह के साथ हार्वेस्टर कंबाइन (संख्या UP 26 Z 4151) से महोबा के कुलपहाड़ से वापस लौट रहे थे। जैसे ही वे बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर पहुंचे तभी हार्वेस्टर के इंजन में खराबी आ गई। जिस पर वाहन को सड़क किनारे खड़ा कर दिया गया।
इसी दौरान ट्रक चालक ने तेज गति व लापरवाही से खड़े हार्वेस्टर में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में सतनाम सिंह की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में सम्पूर्ण सिंह, कारज सिंह, हरप्रीत सिंह सहित अन्य शामिल हैं, जिनका इलाज जिला अस्पताल औरैया व चिचौली स्थित 100 शैय्या अस्पताल में जारी है।
घटना की सूचना डायल 112 पर दी गई थी, जिसके बाद एम्बुलेंस की सहायता से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे में हार्वेस्टर कंबाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई। मृतक की पत्नी श्रीमती नन्ही की तहरीर पर कोतवाली अजीतमल पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। कोतवाल ललितेश त्रिपाठी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है और दोषी चालक के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
    user_P Chaturvedi
    P Chaturvedi
    रिपोर्टर औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • औरैया। कश्यप निषाद मेहरा आदिवासी महासभा के तत्वावधान में रविवार को सत्तेश्वर मुहल्ला स्थित जिला कार्यालय पर महर्षि कश्यप जयंती धूमधाम से मनाई गई। जिलाध्यक्ष राजेश कश्यप ने समाज के धार्मिक आयोजनों में लोगों से बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। कहा कि समाज में ऐसे ऋषि मुनि हुए हैं। जिन्होंने पूरी मानव जाति को धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दिया है। महर्षि कश्यप सप्त ऋषियों में श्रेष्ठ हैं। इसलिए हमें एकजुटता दिखाकर अपनी पहचान बनानी चाहिए। जिला मंत्री रघुवीर कश्यप ने बच्चों को शिक्षा व संस्कार देने की बात कही। महिला संगठन के पदाधिकारियों ने भी अपने विचार रखें। रामजी कश्यप ने समाज की युवाओं को शिक्षा के साथ तकनीकी क्षेत्र में आगे बढ़ाने की सलाह दी। दिलीप कश्यप ने कहा बिना शिक्षा के कोई भी सामान आगे नहीं बढ़ सकता। वर्तमान समय में बच्चों को शिक्षा व संस्कार देना दोनों देना जरूरी हैं।
    2
    औरैया। कश्यप निषाद मेहरा आदिवासी महासभा के तत्वावधान में रविवार को सत्तेश्वर मुहल्ला स्थित जिला कार्यालय पर महर्षि कश्यप जयंती धूमधाम से मनाई गई। 
जिलाध्यक्ष राजेश कश्यप ने समाज के धार्मिक आयोजनों में लोगों से बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। कहा कि समाज में ऐसे ऋषि मुनि हुए हैं। जिन्होंने पूरी मानव जाति को धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दिया है। महर्षि कश्यप सप्त ऋषियों में श्रेष्ठ हैं। इसलिए हमें एकजुटता दिखाकर अपनी पहचान बनानी चाहिए।    
जिला मंत्री रघुवीर कश्यप ने बच्चों को शिक्षा व संस्कार देने की बात कही। महिला संगठन के पदाधिकारियों ने भी अपने विचार रखें। रामजी कश्यप ने समाज की युवाओं को शिक्षा के साथ तकनीकी क्षेत्र में आगे बढ़ाने की सलाह दी। दिलीप कश्यप ने कहा बिना शिक्षा के कोई भी सामान आगे नहीं बढ़ सकता। वर्तमान समय में बच्चों को शिक्षा व संस्कार देना दोनों देना जरूरी हैं।
    user_रवि वर्मा
    रवि वर्मा
    Banner Shop औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • सड़क हादसे में तेज रफ्तार कार ने मासूम को मारी टक्कर, गंभीर घायल औरैया जिले के बेला थाना क्षेत्र में रविवार को एक दुखद सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें छह वर्षीय मासूम कार्तिक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना बेला-कानपुर मार्ग पर तब हुई जब कार्तिक अपनी माता नेमा देवी के साथ कस्बे के कानपुर रोड से बेला चौराहे की ओर जा रहा था। स्थानीय लोगों के अनुसार, एक काली रंग की तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने मासूम को टक्कर मार दी। हादसे के तुरंत बाद चालक कार सहित मौके से फरार हो गया। राहगीर और ग्रामीण घटना स्थल पर जमा हो गए और चालक को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं रुका। स्थानीय लोगों ने घायल मासूम को तुरंत पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने उसकी स्थिति गंभीर देख हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। एंबुलेंस द्वारा उसे चिचोली स्थित मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, और वहां से हालत गंभीर होने पर कानपुर स्थित हैलट अस्पताल रेफर किया गया। सूचना मिलते ही याक़ूबपुर चौकी पुलिस ने नाकाबंदी कर कार को पकड़ लिया और चालक को निजी मुचलके पर थाने से छोड़ दिया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए दुर्घटना को अंजाम दिया। पीड़िता ने थाना बेला में तहरीर देकर उचित कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि कार को पकड़ लिया गया है और जल्द ही रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    1
    सड़क हादसे में तेज रफ्तार कार ने मासूम को मारी टक्कर, गंभीर घायल
औरैया जिले के बेला थाना क्षेत्र में रविवार को एक दुखद सड़क दुर्घटना हुई, जिसमें छह वर्षीय मासूम कार्तिक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना बेला-कानपुर मार्ग पर तब हुई जब कार्तिक अपनी माता नेमा देवी के साथ कस्बे के कानपुर रोड से बेला चौराहे की ओर जा रहा था।
स्थानीय लोगों के अनुसार, एक काली रंग की तेज रफ्तार अनियंत्रित कार ने मासूम को टक्कर मार दी। हादसे के तुरंत बाद चालक कार सहित मौके से फरार हो गया। राहगीर और ग्रामीण घटना स्थल पर जमा हो गए और चालक को रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं रुका।
स्थानीय लोगों ने घायल मासूम को तुरंत पास के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने उसकी स्थिति गंभीर देख हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। एंबुलेंस द्वारा उसे चिचोली स्थित मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, और वहां से हालत गंभीर होने पर कानपुर स्थित हैलट अस्पताल रेफर किया गया।
सूचना मिलते ही याक़ूबपुर चौकी पुलिस ने नाकाबंदी कर कार को पकड़ लिया और चालक को निजी मुचलके पर थाने से छोड़ दिया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए दुर्घटना को अंजाम दिया। पीड़िता ने थाना बेला में तहरीर देकर उचित कार्रवाई की मांग की। थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि कार को पकड़ लिया गया है और जल्द ही रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    user_M.K.SHUKLA
    M.K.SHUKLA
    औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • खबर औरैया से एडवोकेट पर हुआ प्राण घातक हमला जिला न्यायाधीश को दिया शिकायती प्रार्थना पत्र मुकदमा पंजीकृत
    1
    खबर औरैया से एडवोकेट पर हुआ प्राण घातक हमला जिला न्यायाधीश को दिया शिकायती प्रार्थना पत्र मुकदमा पंजीकृत
    user_Jahid Akhter
    Jahid Akhter
    Ptrkar औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • मंगलपुर थाना क्षेत्र के सुरासी गांव में स्थित काली माता मंदिर को कुछ अराजक तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद क्षेत्रीय ग्रामीणों ने बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के लोगों को सूचना दी। सूचना मिलते ही बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता मंदिर स्थल पर पहुंचे और हंगामा किया। इसके बाद पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया और मंदिर को ठीक कराया। साथ ही, आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के लोग थाने पहुंचे और तहरीर दी। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और इस सिलसिले में दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इस मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।
    1
    मंगलपुर थाना क्षेत्र के सुरासी गांव में स्थित काली माता मंदिर को कुछ अराजक तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त करने का मामला सामने आया है। घटना के बाद क्षेत्रीय ग्रामीणों ने बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के लोगों को सूचना दी। सूचना मिलते ही बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ता मंदिर स्थल पर पहुंचे और हंगामा किया।
इसके बाद पुलिस ने मामले को संज्ञान में लिया और मंदिर को ठीक कराया। साथ ही, आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के लोग थाने पहुंचे और तहरीर दी।
फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और इस सिलसिले में दो आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही इस मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।
    user_Journalist Sonu singh
    Journalist Sonu singh
    Journalist 9651575839 सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • संदलपुर ब्लॉक की गढ़िया ग्राम पंचायत में रविवार को अचानक ओले गिरने लगे, जिससे खेत सफेद हो गए। ग्रामीणों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
    1
    संदलपुर ब्लॉक की गढ़िया ग्राम पंचायत में रविवार को अचानक ओले गिरने लगे, जिससे खेत सफेद हो गए। ग्रामीणों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
    user_भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    भानु प्रताप सिंह कानपुर देहात
    संवाददाता कानपुर देहात सिकंदरा, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • *ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया* बिधूना थाना क्षेत्र के कीरतपुर गांव में लापता किशोर का पेड़ से लटका मिला शव,सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा,पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा मौत की वजह का खुलासा, जांच जारी।
    1
    *ब्रेकिंग न्यूज़ औरैया* बिधूना थाना क्षेत्र के कीरतपुर गांव में लापता किशोर का पेड़ से लटका मिला शव,सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा,पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा मौत की वजह का खुलासा, जांच जारी।
    user_आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    आकाश उर्फ अक्की भईया पत्रकार
    Local News Reporter औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • अधिवक्ता और उसकी चचेरी बहन की हत्या के मुख्य आरोपित सपा के पूर्व एमएलसी कमलेश पाठक पर पुलिस ने फिर से गैंग्सटर की कार्रवाई की है। उनके विरुद्ध बीती सात जनवरी को बटन कारोबारी ने सदर कोतवाली में रंगदारी-कब्जा करने के मामले में मुकदमा दर्ज कराया था। इसी के आधार पर उन पर गैंग्सटर लगाया गया है। उनके साथ अलग-अलग मामलों में की अन्य लोगों पर गैंग्सटर की कार्रवाई की गई है। पूर्व एमएलसी को पूर्व में दर्ज गैंग्सटर मामले में बीती 24 मार्च को कोर्ट ने छह साल की सजा सुनाई थी जबकि अन्य आठ दोषियों को पांच-पांच साल की सजा सुनाई गई थी। एसपी अभिषेक भारती ने बताया कि जांच जारी है। जिलाधिकारी डा. इन्द्रमणि त्रिपाठी के आदेश पर यह कार्रवाई हुई है। पंचमुखी मंदिर में अधिवक्ता एवं उसकी बहन की हत्या के मामले में पूर्व एमएलसी कमलेश पाठक सहित उनके दोनों भाइयों एवं अन्य के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए गैंगस्टर की कार्रवाई की थी। इसके उपरांत 7 जनवरी को बटन व्यापारी राजेश कुमार ने कमलेश पाठक एवं खानपुर गांव निवासी अब्दुल सत्तार सहित दो अन्य के खिलाफ जान से मारने की धमकी एवं ₹50000 रंगदारी वसूली एवं प्लाट पर कब्जा करने की पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बीती 24 मार्च को एमपी-एमएलए कोर्ट ने कमलेश पाठक को छह साल की सजा और उनके भाई संतोष व रामू पाठक के अलावा कुलदीप अवस्थी, विकल्प अवस्थी, राजेश शुक्ल, शिवम अवस्थी, आशीष दुबे और रविंद्र उर्फ लाला चौबे को पांच सजा सुनाई थी। बटन व्यापारी द्वारा दर्ज कराई रिपोर्ट के बाद जिलाधिकारी डॉक्टर इंद्रमणि त्रिपाठी के आदेश पर पूर्व एमएलसी कमलेश पाठक सहित अन्य के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है।
    1
    अधिवक्ता और उसकी चचेरी बहन की हत्या के मुख्य आरोपित सपा के पूर्व एमएलसी कमलेश पाठक पर पुलिस ने फिर से गैंग्सटर की कार्रवाई की है। उनके विरुद्ध बीती सात जनवरी को बटन कारोबारी ने सदर कोतवाली में रंगदारी-कब्जा करने के मामले में मुकदमा दर्ज कराया था। इसी के आधार पर उन पर गैंग्सटर लगाया गया है। उनके साथ अलग-अलग मामलों में की अन्य लोगों पर गैंग्सटर की कार्रवाई की गई है। पूर्व एमएलसी को पूर्व में दर्ज गैंग्सटर मामले में बीती 24 मार्च को कोर्ट ने छह साल की सजा सुनाई थी जबकि अन्य आठ दोषियों को पांच-पांच साल की सजा सुनाई गई थी। एसपी अभिषेक भारती ने बताया कि जांच जारी है। जिलाधिकारी डा. इन्द्रमणि त्रिपाठी के आदेश पर यह कार्रवाई हुई है। पंचमुखी मंदिर में अधिवक्ता एवं उसकी बहन की हत्या के मामले में पूर्व एमएलसी कमलेश पाठक सहित उनके दोनों भाइयों एवं अन्य के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए गैंगस्टर की कार्रवाई की थी। इसके उपरांत 7 जनवरी को बटन व्यापारी राजेश कुमार ने कमलेश पाठक एवं खानपुर गांव निवासी अब्दुल सत्तार सहित दो अन्य के खिलाफ जान से मारने की धमकी एवं ₹50000 रंगदारी वसूली एवं प्लाट पर कब्जा करने की पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। बीती 24 मार्च को एमपी-एमएलए कोर्ट ने कमलेश पाठक को छह साल की सजा और उनके भाई संतोष व रामू पाठक के अलावा कुलदीप अवस्थी, विकल्प अवस्थी, राजेश शुक्ल, शिवम अवस्थी, आशीष दुबे और रविंद्र उर्फ लाला चौबे को पांच सजा सुनाई थी। बटन व्यापारी द्वारा दर्ज कराई रिपोर्ट के बाद जिलाधिकारी डॉक्टर इंद्रमणि त्रिपाठी के आदेश पर पूर्व एमएलसी कमलेश पाठक सहित अन्य के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है।
    user_P Chaturvedi
    P Chaturvedi
    रिपोर्टर औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • औरैया। कश्यप निषाद मेहरा आदिवासी महासभा के तत्वावधान में रविवार को सत्तेश्वर मुहल्ला स्थित जिला कार्यालय पर महर्षि कश्यप जयंती धूमधाम से मनाई गई। सुबह हवन पूजन कर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने महर्षि कश्यप के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनसे प्रेरणा लेने की सलाह दी। समाज के उत्थान के लिए शिक्षा के प्रति जागरूक व एकजुट रहने का आह्वान किया। हवन पूजन के बाद प्रसाद वितरण किया। समाज के लोगों ने महर्षि कश्यप के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर आशीर्वाद लिया। जिलाध्यक्ष राजेश कश्यप ने समाज के धार्मिक आयोजनों में लोगों से बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। कहा कि समाज में ऐसे ऋषि मुनि हुए हैं। जिन्होंने पूरी मानव जाति को धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दिया है। महर्षि कश्यप सप्त ऋषियों में श्रेष्ठ हैं। इसलिए हमें एकजुटता दिखाकर अपनी पहचान बनानी चाहिए। जिला मंत्री रघुवीर कश्यप ने बच्चों को शिक्षा व संस्कार देने की बात कही। महिला संगठन के पदाधिकारियों ने भी अपने विचार रखें। रामजी कश्यप ने समाज की युवाओं को शिक्षा के साथ तकनीकी क्षेत्र में आगे बढ़ाने की सलाह दी। दिलीप कश्यप ने कहा बिना शिक्षा के कोई भी सामान आगे नहीं बढ़ सकता। वर्तमान समय में बच्चों को शिक्षा व संस्कार देना दोनों देना जरूरी हैं। इस मौके पर सुरेश कश्यप, रविन्द्र बाथम, ऋषि बाथम, मुन्नालाल बाथम, श्री कृष्ण बाथम, सुधीर कश्यप, संजय कश्यप, ब्रजेश कश्यप, गोलू कश्यप, गौरव कश्यप, विक्की कश्यप, देव बाथम, परशुराम कश्यप, सुभाष कश्यप, राजेश कश्यप, अमित कश्यप, अंकित कश्यप, अरुण कश्यप, शिवम बाथम, महेंद्र बाथम, ओमजी बाथम, संगीता कश्यप, ऋषि बाथम सहित समाज के कई लोग मौजूद रहे।
    3
    औरैया। कश्यप निषाद मेहरा आदिवासी महासभा के तत्वावधान में रविवार को सत्तेश्वर मुहल्ला स्थित जिला कार्यालय पर महर्षि कश्यप जयंती धूमधाम से मनाई गई। सुबह हवन पूजन कर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने महर्षि कश्यप के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनसे प्रेरणा लेने की सलाह दी। समाज के उत्थान के लिए शिक्षा के प्रति जागरूक व एकजुट रहने का आह्वान किया। हवन पूजन के बाद प्रसाद वितरण किया। समाज के लोगों ने महर्षि कश्यप के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर आशीर्वाद लिया। 
जिलाध्यक्ष राजेश कश्यप ने समाज के धार्मिक आयोजनों में लोगों से बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की। कहा कि समाज में ऐसे ऋषि मुनि हुए हैं। जिन्होंने पूरी मानव जाति को धर्म के मार्ग पर चलने का संदेश दिया है। महर्षि कश्यप सप्त ऋषियों में श्रेष्ठ हैं। इसलिए हमें एकजुटता दिखाकर अपनी पहचान बनानी चाहिए।    
जिला मंत्री रघुवीर कश्यप ने बच्चों को शिक्षा व संस्कार देने की बात कही। महिला संगठन के पदाधिकारियों ने भी अपने विचार रखें। रामजी कश्यप ने समाज की युवाओं को शिक्षा के साथ तकनीकी क्षेत्र में आगे बढ़ाने की सलाह दी। दिलीप कश्यप ने कहा बिना शिक्षा के कोई भी सामान आगे नहीं बढ़ सकता। वर्तमान समय में बच्चों को शिक्षा व संस्कार देना दोनों देना जरूरी हैं। 
इस मौके पर सुरेश कश्यप, रविन्द्र बाथम, ऋषि बाथम, मुन्नालाल बाथम, श्री कृष्ण बाथम, सुधीर कश्यप,  संजय कश्यप, ब्रजेश कश्यप, गोलू कश्यप, गौरव कश्यप, विक्की कश्यप, देव बाथम, परशुराम कश्यप, सुभाष कश्यप, राजेश कश्यप, अमित कश्यप, अंकित कश्यप, अरुण कश्यप, शिवम बाथम, महेंद्र बाथम, ओमजी बाथम, संगीता कश्यप, ऋषि बाथम सहित समाज के कई लोग मौजूद रहे।
    user_रवि वर्मा
    रवि वर्मा
    Banner Shop औरैया, औरैया, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.