मार्च माह में ही मई माह का अहसास ,,38 डिग्री सेल्सियस हुआ तापमान कालीबावड़ी। मार्च माह में ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। दोपहर के समय तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने से बाजारों की रौनक गायब हो गई है। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोग घरों से निकलने से बच रहे हैं, जिससे बाजारों में सन्नाटा पसरा नजर आ रहा है। दोपहर के समय मुख्य बाजार और प्रमुख मार्गों पर आवाजाही काफी कम दिखाई दी। सामान्य दिनों में जहां इस समय दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ रहती थी, वहीं अब कई दुकानों पर व्यापारी ग्राहकों का इंतजार करते नजर आ रहे हैं। सड़क पर इक्का-दुक्का वाहन ही गुजरते दिखाई दे रहे हैं। व्यापारियों का कहना है कि सुबह और शाम के समय थोड़ी चहल-पहल रहती है, लेकिन दोपहर में गर्मी के कारण ग्राहक लगभग न के बराबर आ रहे हैं। इससे व्यापार पर असर पड़ रहा है। कई दुकानदार गर्मी से बचने के लिए दुकानों के बाहर टेंट और कपड़े लगाकर छांव का इंतजाम करते दिखाई दिए। तेज धूप के चलते राहगीर भी जल्दी-जल्दी अपने गंतव्य की ओर जाते नजर आए। लोग सिर पर कपड़ा और पानी की बोतल साथ लेकर निकल रहे हैं। मौसम के जानकारों का कहना है कि यदि तापमान इसी तरह बढ़ता रहा तो आने वाले दिनों में गर्मी और अधिक बढ़ सकती है। ✍️ पढ़िए 😳 ✍️अशोक सेन पत्रकार कालीबावड़ी की कलम ✍️ से 9993259950
मार्च माह में ही मई माह का अहसास ,,38 डिग्री सेल्सियस हुआ तापमान कालीबावड़ी। मार्च माह में ही गर्मी ने अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। दोपहर के समय तापमान 38 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने से बाजारों की रौनक गायब हो गई है। तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोग घरों से निकलने से बच रहे हैं, जिससे बाजारों में सन्नाटा पसरा नजर आ रहा है। दोपहर के समय मुख्य बाजार और प्रमुख मार्गों पर आवाजाही काफी
कम दिखाई दी। सामान्य दिनों में जहां इस समय दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ रहती थी, वहीं अब कई दुकानों पर व्यापारी ग्राहकों का इंतजार करते नजर आ रहे हैं। सड़क पर इक्का-दुक्का वाहन ही गुजरते दिखाई दे रहे हैं। व्यापारियों का कहना है कि सुबह और शाम के समय थोड़ी चहल-पहल रहती है, लेकिन दोपहर में गर्मी के कारण ग्राहक लगभग न के बराबर आ रहे हैं। इससे व्यापार पर असर पड़ रहा है। कई दुकानदार गर्मी से
बचने के लिए दुकानों के बाहर टेंट और कपड़े लगाकर छांव का इंतजाम करते दिखाई दिए। तेज धूप के चलते राहगीर भी जल्दी-जल्दी अपने गंतव्य की ओर जाते नजर आए। लोग सिर पर कपड़ा और पानी की बोतल साथ लेकर निकल रहे हैं। मौसम के जानकारों का कहना है कि यदि तापमान इसी तरह बढ़ता रहा तो आने वाले दिनों में गर्मी और अधिक बढ़ सकती है। ✍️ पढ़िए 😳 ✍️अशोक सेन पत्रकार कालीबावड़ी की कलम ✍️ से 9993259950
- देखे पूरी खबर SNY R LIVE MP1
- बड़वानी।राजपुर/अंजड़। खरगोन से बड़वानी की ओर सवारियां लेकर आ रही मा शक्ति बस (क्रमांक MP 37 P 1711) बुधवार को हादसे का शिकार हो गई। अंजड़ थाना क्षेत्र के राजू गांधी नगर के पास बस का हैंडल लॉक टूटने से वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क किनारे बने गड्ढे से होते हुए खेत में जा उतरा। हादसे के दौरान बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि बस पलटने से बच गई, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। दुर्घटना में प्यारसिंह निवासी चितावल, दिनेश निवासी सुन्दरेल, बबिता मोरे निवासी जोबट, बस चालक रवि निवासी खरगोन तथा विकास निवासी खरगोन सहित कुछ यात्रियों को चोटें आई हैं। इनमें दो यात्रियों को मामूली चोटें आई हैं, जबकि दिनेश बाबूलाल की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के समय ड्यूटी पर जा रहे पुलिसकर्मी गजेंद्र ठाकुर ने मानवीयता दिखाते हुए तुरंत घायलों की मदद की। उन्होंने घायलों को तत्काल अंजड़ अस्पताल भिजवाया, वहीं पांच घायलों को अपने साथ राजपुर अस्पताल पहुंचाकर उनका प्राथमिक उपचार करवाया गया। डॉक्टरों ने घायल दिनेश बाबूलाल की हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।1
- kachara gadi nhi aati hai1
- बड़वानी, 10 मार्च 2026 बड़वानी जिले की स्वास्थ्य सेवाओं की पोल खोलती एक हृदयविदारक तस्वीर आज चकेरी-ठीकरी हाइवे पर देखने को मिली। जिला अस्पताल से इंदौर रेफर किए गए एक गंभीर किडनी मरीज को ले जा रही 108 एम्बुलेंस बीच सड़क पर खराब हो गई। इसके बाद करीब दो घंटे तक मरीज भीषण गर्मी और तेज धूप के बीच अपनी जिंदगी के लिए जद्दोजहद करता रहा। तेज धूप में बेबस रहा मरीज और परिवार धार जिले के कलवानी निवासी छगनलाल नरगेश को किडनी की समस्या के चलते डायलिसिस हेतु इंदौर रेफर किया गया था। दोपहर करीब 12:30 बजे एम्बुलेंस (CG 04 MR 7743) उन्हें लेकर रवाना हुई, लेकिन चकेरी-ठीकरी मार्ग पर इंजन गर्म होने के कारण गाड़ी बंद हो गई। तपती दुपहरी में एम्बुलेंस के अंदर और बाहर मरीज की हालत बिगड़ती रही, जबकि साथ मौजूद पत्नी कला बाई असहाय होकर मदद की गुहार लगाती रही। ग्रामीणों की इंसानियत, विभाग की लापरवाही जब काफी देर तक एम्बुलेंस चालू नहीं हुई और कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं मिली, तो वहां मौजूद स्थानीय ग्रामीणों ने मोर्चा संभाला। लोगों ने मिलकर खटारा एम्बुलेंस को धक्का मारकर सड़क किनारे छांव में खड़ा करवाया ताकि मरीज को थोड़ी राहत मिल सके। स्वास्थ्य विभाग की इस बड़ी लापरवाही के चलते मरीज घंटों तक घबराहट और पीड़ा से जूझता रहा। 3:40 बजे पहुंची दूसरी एम्बुलेंस सूचना मिलने के काफी समय बाद, दोपहर लगभग 3 बजकर 40 मिनट पर दूसरी एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। इसके बाद ही मरीज छगनलाल को इंदौर के लिए रवाना किया जा सका। इस घटना ने एक बार फिर 108 एम्बुलेंस सेवाओं के रखरखाव और आपातकालीन स्थिति में विभाग की सुस्त कार्यप्रणाली पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं।3
- राजपुर। नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 13 में गंदे पानी की समस्या सामने आने के बाद नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े होने लगे हैं। क्षेत्रवासियों का कहना है कि नलों से गंदा पानी आ रहा है, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मामले की जानकारी मिलने पर नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि विजय अग्रवाल, सीएमओ जगदीश धानगढ़ और पार्षद प्रतिनिधि हुकुमचंद गुप्ता मौके पर पहुंचे और पानी की जांच की। जांच के दौरान पानी में गंदगी दिखाई दी, जबकि इससे पहले भी पानी में कीड़े निकलने की शिकायत सामने आ चुकी है। सीएमओ जगदीश धानगढ़ ने फोन पर चर्चा के दौरान बताया कि समस्या के समाधान के लिए जल्द ही पाइपलाइन की जांच कर उसे दुरुस्त कराया जाएगा, ताकि वार्डवासियों को साफ पानी मिल सके। वहीं वार्डवासियों ने बताया कि गंदे पानी के कारण उन्हें पीने के लिए दूर-दूर से पानी लाना पड़ रहा है, जिससे काफी परेशानी हो रही है। उन्होंने नगर परिषद से जल्द समस्या के समाधान की मांग की है।1
- Post by Surendra prasad Dubey1
- युवती ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में युवक पर आरोपः धार में इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती, शादी से मुकरने पर उठाया कदम राहुल सेन मांडव मो 9669141814 धार न्यूज/धार शहर की अर्जुन कॉलोनी में मंगलवार को एक 24 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह पाटीदार चौराहे के पास स्थित एक निजी लैब में काम करती थी। पुलिस को मौके से कई पन्नों का सुसाइड नोट मिला है, जिसमें युवती ने अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए एक युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जानकारी के अनुसार, मंगलवार दोपहर घर पर अपने भाई के बच्चों के साथ खेल रही थी। कुछ देर बाद बच्चों के रोने की आवाज सुनकर उसकी भाभी कमरे में पहुंची, जहां वह फांसी के फंदे पर लटकी मिली। परिजन और पड़ोसी उसे तुरंत जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इंस्टाग्राम पर हुई थी दोस्ती पुलिस को मिले सुसाइड नोट में युवती ने लिखा है कि उसकी पहचान धार निवासी महेश प्रजापत नामक युवक से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच दोस्ती बढ़ी और यह रिश्ता प्रेम संबंध में बदल गया। बताया गया है कि करीब चार साल तक दोनों के बीच गहरी दोस्ती थी और इस दौरान युवक ने युवती से शादी करने का भरोसा भी दिलाया था। शादी से मुकरने का आरोपसुसाइड नोट के अनुसार, जब युवती के परिजनों ने उसके लिए अन्य जगह रिश्ता तलाशना शुरू किया तो युवक ने शादी से इनकार कर दिया। बाद में जब युवती ने दूसरी जगह रिश्ता स्वीकार कर लिया, तब युवक ने उसे रिश्ता तोड़ने के लिए कहा और दो-तीन साल बाद शादी करने का वादा किया। युवक के भरोसे पर युवती ने अपना तय हुआ रिश्ता भी तोड़ दिया, लेकिन बाद में युवक अपने वादे से मुकर गया। इससे युवती मानसिक रूप से परेशान रहने लगी थी। फांसी से पहले युवक को भेजी तस्वीर बताया जा रहा है कि आत्महत्या से पहले युवती ने फांसी के फंदे के साथ अपनी एक तस्वीर खींचकर युवक को भेजी थी। युवती के मोबाइल में मिली व्हाट्सएप चैट और सुसाइड नोट में लिखी बातें लगभग एक जैसी पाई गई हैं। पुलिस को मोबाइल में दोनों के बीच फोटो और वीडियो भी मिले हैं, जिन्हें जांच के लिए जब्त कर लिया गया है। पुलिस कर रही जांच कोतवाली थाना प्रभारी दीपक सिंह चौहान ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर लिया गया है। पंचनामा बनाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौके से मिले कई पन्नों के सुसाइड नोट, मोबाइल चैटिंग और अन्य डिजिटल साक्ष्यों को जब्त कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि सुसाइड नोट की फोरेंसिक जांच और हैंडराइटिंगकी जांच भी कराई जाएगी, जिसके बाद तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।1
- धार जिले धरमपुरी तहसील में करोड़ों का भवन निर्माण कार्य चल रहा है। निर्माण कार्य बच्चों के भविष्य की नींव का चल रहा है। जहां नींव में ही मिट्टी डाल कर 3 से 6 मंजिला भवन का स्ट्रेक्चर खड़ा कर दिया है ठेकेदार द्वारा। जहां अब मज़दूरों की सुरक्षा में भी बड़ी लापरवाही बरती जा रही है। विवो -बता दे कि धार जिले की धरमपुरी तहसील में सीएम राइज स्कूल भवन का निर्माण कार्य चल रहा है। जहां पर मजदूरों से बड़ी अमानवीय तरीके से मजदूरी करवाई जा रही है। मजदूरों द्वारा 3 से 4 मंजिला की दीवार पर भारी भारी भरकम बिक्र असाधारण रस्से व जेसीबी की सूंड पर मजदूर को चढ़ा कार्य करवाया जा रहा है। बिल्डिंग इतना विशाल काय और नगर की चका चौंध से अंदर है। कल से बड़ी जनहानि भी हो जाए। तो नगरवासियों को सूचना भी ना मिले। निर्माण कार्य ठेकदार और निर्माणधीन कंपनी की कार्य प्रणाली देख धार जिले के आला अधिकारीयो और मध्य प्रदेश के नियमावली उन पर लागू नहीं होता हो। या मान लिया जाए। उन्हें इन सब से कोई फर्क नहीं पड़ता है। विवो 2 - इस सम्बंध में संबंधित शिक्षा विभाग के बी ईओ वीर सिंह राजपूत द्वारा भी ठीक से जवाब नहीं दिया जा रहा है। उनके कहना है कि सबकुछ आगे से ही चल रहा है , हमें कोई जानकारी नहीं देता है।सीएम राइज स्कूल की नींव में भी मुरूम,गिट्टी की जगह पिकी मिट्टी से भराव भरा हुआ है। जिसके संबंध में समाचार भी लगातार प्रकाशित हुए थे। किंतु निर्माण कार्य में कोई बदलाव नहीं हुआ था। और अब मज़दूरों की सुरक्षा में भी बड़ी लापरवाही बरती जा रही...तस्वीरों में देख सकते है बड़ी जनहानि होने की संभावना होने की स्थिति पैदा कर रही है हालिया स्थिति...देखना यह है समाचार के बाद विभाग कार्यवाही करता है...या कुछ और यह तो आगामी कार्य प्रणाली में बदलाव की तस्वीरे ही बताएंगे। धार से सुनील सन्नी राठौड़ की रिपोर्ट1