Shuru
Apke Nagar Ki App…
जिला महिला फुटबॉल टूर्नामेंट जिला महिला फुटबॉल टूर्नामेंट मे समाजसेवी जेड अली भुट्टो एवं मुखिया जूली देवी इत्यादि की मौजूदगी रही है
Reaction Bihar News
जिला महिला फुटबॉल टूर्नामेंट जिला महिला फुटबॉल टूर्नामेंट मे समाजसेवी जेड अली भुट्टो एवं मुखिया जूली देवी इत्यादि की मौजूदगी रही है
More news from Bihar and nearby areas
- जमुई जिला के बरहट प्रखंड को स्थानांतरित करने को लेकर आज एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया जिसमें पूर्व मंत्री विजय प्रकाश ने कहा है हिम्मत तो नया प्रखंड बनाकर दिखाएं।1
- लखीसराय। जिला लोक शिकायत निवारण कार्यालय में मंगलवार को जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग अपनी-अपनी समस्याओं के समाधान की उम्मीद लेकर पहुंचे।कार्यक्रम के दौरान जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी शंभू नाथ ने कुल 14 मामलों की गंभीरता पूर्वक सुनवाई की। प्रत्येक मामले में तथ्यों की जांच-पड़ताल करते हुए संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को शीघ्र निष्पादन एवं आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।जनसुनवाई के दौरान आवेदकों ने अपनी समस्याएं सीधे पदाधिकारी के समक्ष रखीं, जिस पर त्वरित कार्रवाई का भरोसा दिलाया गया। प्रशासन की इस पहल से लोगों में समस्याओं के समाधान को लेकर सकारात्मक उम्मीद देखी गई।1
- रामगढ़ चौक पुलिस ने लूट कांड घटना के 3 अपराधी को किया गिरफ्तार। लखीसराय जिले के रामगढ़ चौक प्रखंड अंतर्गत लखीसराय सिकंदरा पथ में कोली नहर के निकट बीते दिन देर रात्रि 11:00 बजे टोटो चालक को चाकू का भय दिखाकर किया था लूट पाट इस घटना में त्वरित संज्ञान लेते हुए रामगढ़ चौक थाना अध्यक्ष मंटू कुमार ने जहां तीन लूट कांड में सन्लिप्त अपराधियों को गिरफ्तार किया वहीं घटना में प्रयुक्त चाकू अपाचे मोटरसाइकिल लूट हुआ मोबाइल फोन एवं लूटी हुई राशि भी बरामद की गई। टोटो चालक लखीसराय लाल पहाड़ी वार्ड संख्या 33 निवासी विजय शर्मा के पुत्र सूरज कुमार के द्वारा घटना के तुरंत बाद रामगढ़ चौक थाना में लिखित आवेदन दी गई थी जिस मामले का चरित्र संज्ञान लेते हुए रामगढ़ चौक थाना अध्यक्ष ने हलसी थाना क्षेत्र के पश्चिमी गिधा गांव निवासी अमीर यादव के पुत्र मनीष कुमार कनियार कनिहारी गांव निवासी रामदेव चौहान के पुत्र लक्ष्मण कुमार एवं एक नाबालिक को गिरफ्तार किया एवं घटना में इस्तेमाल किए गए चाकू अपाचे मोटरसाइकिल मोबाइल फोन एवं राशि भी बरामद की गई इस संबंध में जानकारी देते हुए रामगढ़ चौक थाना अध्यक्ष मंटू कुमार ने बताया कि अपराध पर नियंत्रण करने हेतु प्रशासन की चौकसी दिन-रात बढ़ा दी गई है कोई भी और सामाजिक तत्व थोड़ी भी हरकत करेंगे त्वरित कार्यवाही होगी1
- कब्रिस्तान का स्थिति को देखकर के परेशान ना करें।1
- चेवाड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार को परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत 14 महिलाओं का सफल बंध्याकरण ऑपरेशन किया गया। यह ऑपरेशन अनुभवी चिकित्सक डॉ. वीरमणि भारती के द्वारा किया गया। अस्पताल प्रशासन के अनुसार सभी ऑपरेशन पूरी तरह सुरक्षित माहौल में निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए किए गए। कार्यक्रम की शुरुआत दिन में हुई और सभी प्रक्रियाएं पूरी करने के बाद ऑपरेशन का कार्यक्रम सोमवार की शाम करीब 6:00 बजे संपन्न हुआ। ऑपरेशन के बाद सभी महिलाओं को कुछ समय तक चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया, जहां उनकी स्थिति सामान्य पाई गई। स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा आवश्यक दवाएं एवं परामर्श भी दिया गया। इस अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक, नर्स एवं अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे और पूरी टीम ने समन्वय के साथ कार्य किया। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि परिवार नियोजन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस प्रकार के कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित किए जाते हैं, ताकि मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को बेहतर बनाया जा सके। बंध्याकरण ऑपरेशन कराने वाली महिलाओं ने स्वास्थ्य विभाग के इस प्रयास की सराहना की और कहा कि इससे परिवार नियोजन में सुविधा मिलती है। स्वास्थ्य केंद्र के अधिकारियों ने बताया कि आगे भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे अधिक से अधिक लोग लाभान्वित हो सकें।1
- अनुमंडलीय अस्पताल तारापुर में सोमवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत गर्भवती महिलाओं के लिए मासिक स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में गर्भवती महिलाओं ने पहुंचकर स्वास्थ्य जांच कराई। अस्पताल की प्रभारी उपाधीक्षक डॉ. बिंदु कुमारी ने बताया कि कुल 166 गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण किया गया। जांच के दौरान हीमोग्लोबिन, रक्तचाप, मधुमेह, पल्स, यूरिन, वजन, एचआईवी, वीडीआरएल तथा गर्भ में पल रहे शिशु की धड़कन (एफएचएस) की जांच की गई। जांच के बाद महिलाओं को आयरन, कैल्शियम, फोलिक एसिड और ओआरएस की गोलियां दी गईं तथा नियमित सेवन की सलाह दी गई। जांच में पांच महिलाओं में हाई रिस्क प्रेगनेंसी के मामले सामने आए, जिन्हें विशेष निगरानी में रखने की बात कही गई। वहीं अल्ट्रासाउंड विशेषज्ञ की अनुपस्थिति के कारण अल्ट्रासाउंड जांच नहीं हो सकी, जिससे महिलाओं में नाराजगी देखी गई।1
- श्री सीताराम राधेश्याम प्लस टू उच्च विद्यालय में छात्र को अभिभावक ने जड़ा ताला। लखीसराय जिले के रामगढ़ चौक प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत भवंरिया के श्री सीताराम राधेश्याम प्लस टू उच्च विद्यालय महसौरा में सोमवार को विद्यालय के छात्र-छात्रा ग्रामीण अभिभावक एवं प्रबंधन समिति के कार्यकारी सदस्यों के द्वारा विद्यालय में ताला जड़ दिया गया प्रबंधन समिति के सचिव पंकज ज्ञानी अध्यक्ष चक्रवर्ती रंजन ग्रामीण विकास कुमार रुपेश कुमार कौशल कुमार नीरज कुमार विजय सिंह संतोष कुमार रामप्रवेश कुमार ललन सिंह आदि दर्जनों लोगों ने बताया कि नि वर्तमान प्रभारी प्रधानाध्यापक नीरज कुमार के आकस्मिक दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण प्रबंध कार्यकारिणी सदस्यों एवं उपस्थित तमाम शिक्षकों के विचारों उपरांत सर्वसम्मति से शिक्षक विजयराम को पठन-पाठन एवं अन्य आवश्यक कार्य हेतु विद्यालय का प्रभार देने हेतु लखीसराय जिला शिक्षा पदाधिकारी यदुनंदन राम को लिखित सूचना प्रेषित की गई थी इसके उपरांत शिक्षक विजय राम के कार्य शैली एवं पठन-पाठन की विधि व्यवस्था से सभी छात्र-छात्र अभिभावक पूर्णता संतुष्ट थे इस बीच डिक्टेशन मेरा है शिक्षक रामप्रवेश कुमार के द्वारा एक लेटर प्रभार की नियुक्ति हेतु लाकर दिखाई गई लेकिन उनके पूर्व के विद्यालय के प्रति पठन-पाठन एवं उदासीन रवैया आने अनुचित गतिविधियों में संलिप्त के चलते विद्यालय के छात्र-छात्र एवं ग्रामीण इसको लेकर लिखित आवेदन पुनः जिला शिक्षा पदाधिकारी यदुनंदन राम को देकर गुहार लगाया की ने इस विद्यालय से स्थानांतरित कर दिया जाए नहीं तो हम लोगों के बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होगी इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रबंधन समिति के अध्यक्ष चक्रवर्ती रंजन ने बताया कि आज से कुछ मन पूर्ण सिसमा एवं नदियामा के बच्चों के बीच विद्यालय में झगड़ा करवा कर उसमें थाना में मामला दर्ज हुआ था उसकी वजह भी शिक्षक राम प्रवेश कुमार ही थे इसलिए हम समस्त ग्रामीण जिला शिक्षा पदाधिकारी यदुनंदन राम एवं जिला पदाधिकारी मिथिलेश मिश्रा से यह मांग करते हैं की शिक्षक रामप्रवेश कुमार को यहां से स्थानांतरित किया जाए नहीं तो विद्यालय का कार्य बाधित रहेगी इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी यदुनंदन राम से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि हम अपनी स्तर से जांच पड़तालकर वहां के छात्र-छात्र एवं अभिभावक से वार्ता कर जांच करेंगे जो दोषी पाए जाएंगे उन पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी1
- लखीसराय में पुलिस की सतर्कता से एक बड़ी आपराधिक वारदात टल गई। सूचना के आधार पर चलाए गए वाहन जांच अभियान में पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से चोरी की दो बाइक, एक टोटो और तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।मामला तेतराहट थाना क्षेत्र का है। बीते 8 फरवरी की रात पुलिस को सूचना मिली कि कुछ अपराधी प्रवृत्ति के लोग मोटरसाइकिल से इलाके में घूम रहे हैं और किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं।सूचना मिलते ही तेतराहट थाना पुलिस हरकत में आई और तेतराहट बाजार में तत्काल वाहन जांच अभियान शुरू किया गया।जांच के दौरान एक बाइक पर सवार तीन संदिग्धों को रोका गया। सत्यापन के क्रम में खुलासा हुआ कि बाइक चोरी की है और इस संबंध में तेतरहाट थाना में मामला दर्ज है।पुलिस ने जब सख्ती से पूछताछ की तो पूरे गिरोह का पर्दाफाश हो गया।1
- चेवाड़ा नगर पंचायत स्थित प्लस टू श्री कृष्ण उच्च माध्यमिक विद्यालय में चोरी की एक घटना सामने आई है। विद्यालय के स्टेज के ऊपर लगे सीसीटीवी कैमरे को अज्ञात चोरों द्वारा चोरी कर लिया गया। इस संबंध में सोमवार की शाम 5बजे विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक अशोक कुमार ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि चोरी की यह घटना रविवार की शाम करीब 6 बजे की है। चोरों ने स्टेज पर लगे कैमरे को निशाना बनाया और उसे तोड़कर अपने साथ ले गए। हालांकि चोर पूरी तरह सफल नहीं हो सके, क्योंकि घटना के दौरान उनका हाथ कैमरा तोड़ते हुए तथा चोरी के बाद वहां से जाते समय का दृश्य अन्य सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। रिकॉर्डिंग में चोरों की गतिविधियां स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही हैं, जिससे जांच में मदद मिलने की संभावना है।घटना की जानकारी मिलते ही विद्यालय प्रबंधन में हड़कंप मच गया। प्रभारी प्रधानाध्यापक द्वारा इस मामले को लेकर चेवाड़ा थाना में अज्ञात चोरों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस ने आवेदन के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज के सहारे चोरों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।विद्यालय परिसर में हुई इस चोरी की घटना से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। वहीं विद्यालय प्रबंधन ने पुलिस से शीघ्र कार्रवाई कर चोरों की गिरफ्तारी की मांग की है। स्थानीय लोगों ने भी विद्यालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत करने की आवश्यकता बताई है।1