फतुहा और दनियावां प्रखंड में 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस हर्षौल्लास के साथ मनाया गया. पटना/फतुहा/दनियावां - फतुहा और दनियामा प्रखंड के विभिन्न सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों में 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस हर्षोउल्लास के साथ संपन्न हो गया. इस दौरान फतुहा प्रखंड में प्रखंड प्रमुख श्रुति श्री और दनियामा प्रखंड में प्रखंड प्रमुख विनोद कुमार ने झंडो किया. वही फतुहा एसडीपीओ कार्यालय वन और टू में अवधेश कुमार और संजीव कुमार, नगर परिषद कार्यालय में मुख्य पार्षद रूपा कुमारी,फतुहा थाना में थाना अध्यक्ष श्रीमंत कुमार सुमन, नदी थाना में थाना अध्यक्ष सद्दाम हुसैन, दनियावाँ थाना में थाना अध्यक्ष खुशबू कुमारी, शाहजहांपुर थाना में थाना अध्यक्ष बमबम कुमार और फतुहा हाई स्कूल में प्रिंसिपल धर्मेंद्र कुमार फतुहा अस्पताल और दनियावां अस्पताल में चिकित्सा प्रभारी गणपत मंडल, और डॉ सुनीता कुमारी,दनियावां जदयू कार्यालय में अध्यक्ष नवनीत कुमार,भाजपा कार्य में रवि प्रकाश और फतुहा कांग्रेस कार्यालय कल्याणपुर में कार्यकारी अध्यक्ष पशुपति नाथ पारस और ठठेरी धर्मशाला गोविंदपुर में कामेश्वर क्रांतिकारी ने झंडोत्तोलन किया और झंडे की सलामी दी.
फतुहा और दनियावां प्रखंड में 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस हर्षौल्लास के साथ मनाया गया. पटना/फतुहा/दनियावां - फतुहा और दनियामा प्रखंड के विभिन्न सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों में 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस हर्षोउल्लास के साथ संपन्न हो गया. इस दौरान फतुहा प्रखंड
में प्रखंड प्रमुख श्रुति श्री और दनियामा प्रखंड में प्रखंड प्रमुख विनोद कुमार ने झंडो किया. वही फतुहा एसडीपीओ कार्यालय वन और टू में अवधेश कुमार और संजीव कुमार, नगर परिषद कार्यालय में मुख्य पार्षद रूपा कुमारी,फतुहा थाना में थाना अध्यक्ष श्रीमंत
कुमार सुमन, नदी थाना में थाना अध्यक्ष सद्दाम हुसैन, दनियावाँ थाना में थाना अध्यक्ष खुशबू कुमारी, शाहजहांपुर थाना में थाना अध्यक्ष बमबम कुमार और फतुहा हाई स्कूल में प्रिंसिपल धर्मेंद्र कुमार फतुहा अस्पताल और दनियावां अस्पताल में चिकित्सा प्रभारी गणपत मंडल, और
डॉ सुनीता कुमारी,दनियावां जदयू कार्यालय में अध्यक्ष नवनीत कुमार,भाजपा कार्य में रवि प्रकाश और फतुहा कांग्रेस कार्यालय कल्याणपुर में कार्यकारी अध्यक्ष पशुपति नाथ पारस और ठठेरी धर्मशाला गोविंदपुर में कामेश्वर क्रांतिकारी ने झंडोत्तोलन किया और झंडे की सलामी दी.
- पटना में भारी बारिश 40 किलोमीटर की तेज रफ्तार हवा चली है मौसम का बड़ा अलर्ट। पटना में भारी बारिश हो रही है1
- बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के रानीसराय गांव के पास सात बच्चियां सावन सोमवारी के मौके पर गंगा नदी में स्नान करने गई जहां सात बच्चियां डूबने लगी जिसमें तीन बच्चियों को मौजूद लोगों ने बाहर निकाल लिया बख्तियारपुर अवनीश कुमार कि रिपोर्ट सावन सोमवारी को लेकर गंगा में स्नान करने गई सात बच्चियां डूबने लगी, तीन को बचाया गया चार लापता बाढ़ अनुमंडल के बख्तियारपुर थाना अंतर्गत रानी सराय गांव के पास गंगा नदी में स्नान करने गई 7 बच्चियां डूबने लगी, जिसमें से तीन को मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह बाहर निकाला। जबकि चार बच्ची अभी भी लापता है, घटना लगभग सुबह 5:00 बजे की है जब रानी सराय गांव की सात बच्चियां एक साथ सावन सोमवारी को लेकर गंगा में स्नान करने गई थी, स्नान के दौरान सातों डूबने लगी जिनमें से तीन को बचा लिया गया है। स्थानीय थाना मौके पर मौजूद है वह अभी तक स्थानीय गोताखोर भी मौके पर नहीं पहुंचे हैं। लापता बच्चियों की पहचान रानीसराय निवासी राधिका कुमारी (16) पिता कमलेश चंद्रवंशी, आरती कुमारी (14), नंदनी कुमारी (17) दोनो पिता अवधेश चंद्रवंशी, बबली कुमारी पिता मंटू चंद्रवंशी के तौर पर हुई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि गंगा में अवैध खनन के कारण वहां गहरा गढा हो गया है, इस कारण स्नान करने गई बच्चियां गहरे पानी में जाने के कारण डूबने लगी, इनमें से तीन को बचा लिया गया लेकिन चार लापता हो गई है।1
- PK का भाजपा को खुली चुनौती, भाजपा वाले कहे, कि बांकीपुर के बेरोजगार नौजवानों को रोजगार नहीं मिलना चाहिए। जनसुराज के सूत्रधार और पिछले दिनों ही बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में विजय दर्ज करने वाले प्रशांत किशोर ने मीडिया में भाजपा को खुली चुनौती दी है। पत्रकारों द्वारा बांकीपुर के ₹10000 बेरोजगारों को रोजगार देने की बात पर भाजपा के पलायन का आरोप लगाने पर प्रशांत किशोर ने भाजपा को खुली चुनौती दी है। उनके अनुसार बिहार में कंपनियां नहीं है। बड़े-बड़े कॉर्पोरेट ऑफिसेज नहीं है। ऐसे में बिहार में रोजगार देना कैसे संभव है। अब बाजपेई अगर मेरे इस प्रयास पर उंगली उठा रहे हैं तो कहें कि बांकीपुर के बेरोजगारों को रोजगार नहीं मिलना चाहिए। उनके अनुसार अगर भाजपाई यह बातें आधिकारिक रूप से कहेंगे। तो जो हाल भाजपा का इस चुनाव में कुत्ता बिल्ली वाले बयान पर हुआ था उससे बुरा हाल उनके इस बयान से होगा और बिहार से भाजपा साफ हो जाएगी1
- स्वतंत्रता दिवस पर बाबा रामदेव ने केंद्र सरकार की जामकर आलोचना की1
- उदयचंद रविदास हत्याकांड पर फूटा आक्रोश, सड़क पर उतरे भाकपा माले कार्यकर्ता! दोषियों की गिरफ्तारी की उठी मांग। उदयचंद रविदास हत्याकांड पर फूटा आक्रोश, सड़क पर उतरे भाकपा माले कार्यकर्ता! दोषियों की गिरफ्तारी की उठी मांग। पटना के फतुहा में उदयचंद रविदास हत्याकांड को लेकर भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को शहर में विरोध मार्च निकाला। यह प्रतिरोध मार्च महारानी चौक स्थित पार्टी कार्यालय से शुरू होकर चौराहा तक पहुंचा, जहां मार्च सभा में तब्दील हो गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने हत्याकांड में शामिल दोषियों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की। बताया जाता है कि फतुहा प्रखंड के मानसिंहपुर पंचायत के एनियो गांव निवासी उदयचंद रविदास घर से लापता थे। बाद में उनका शव एक खेत से बरामद किया गया था। घटना को लेकर गौरी चक थाना में मामला दर्ज कराया गया है। इसी हत्याकांड के विरोध में भाकपा माले के प्रखंड सचिव शैलेंद्र यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रतिरोध मार्च निकाला। कार्यकर्ताओं ने पुलिस से मामले की गंभीरता से जांच कर दोषियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की।1
- सीतामढ़ी जिला के प्रभारी मंत्री श्रेयशी सिंह ने स्वतंत्रता दिवस पर महात्मा गांधी को राष्ट्रपति बताया1
- अद्यौगिक थाना की खुल गई पोल! अद्यौगिक थाना की खुल गई पोल! अद्यौगिक थाना की खुल गई पोल! अद्यौगिक थाना की खुल गई पोल!1
- बिहार के लखीसराय में सात श्रद्धालुओं की मौ/त, सावन के तीसरी सोमवारी में अशोक धाम मंदिर में भगदड़, 12 अधिक लोग घायल, सीएम ने जताया दुख बिहार के लखीसराय में सात श्रद्धालुओं की मौ/त, सावन के तीसरी सोमवारी में अशोक धाम मंदिर में भगदड़, 12 अधिक लोग घायल, सीएम ने जताया दुख .1
- जंगल-झाड़ी में बैठकर वारदात की योजना बनाने की सूचना पर धनरूआ पुलिस की दबिश, घेराबंदी कर चारों को दबोचा इंजीनियरिंग कॉलेज के पीछे अपराध की साजिश! चार युवक गिरफ्तार, कट्टा-गोलियां बरामद जंगल-झाड़ी में बैठकर वारदात की योजना बनाने की सूचना पर धनरूआ पुलिस की दबिश, घेराबंदी कर चारों को दबोचा धनरूआ थाना पुलिस ने अपराध की योजना बनाए जाने की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए चार युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से एक देसी कट्टा और दो जिंदा गोलियां बरामद करने का दावा किया है। कार्रवाई थाना क्षेत्र के वीर स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज के पीछे जंगल-झाड़ी में की गई। पुलिस के मुताबिक, 16 अगस्त की सुबह करीब 4:30 बजे गुप्त सूचना मिली कि कुछ युवक सुनसान जंगल-झाड़ी में बैठकर किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलने के बाद धनरूआ थाना पुलिस ने पहले उसका सत्यापन किया। सूचना की पुष्टि होने पर थानाध्यक्ष अमित कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर तत्काल बताए गए स्थान पर छापेमारी की गई। पुलिस को देखते ही मची अफरा-तफरी पुलिस टीम जैसे ही जंगल-झाड़ी के पास पहुंची, वहां मौजूद युवकों में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने चारों तरफ से घेराबंदी कर भागने का प्रयास कर रहे युवकों को पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस ने सभी की तलाशी ली। तलाशी के दौरान एक देसी कट्टा और दो जिंदा गोलियां बरामद होने की बात सामने आई। चार युवकों को पुलिस ने दबोचा गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रौशन कुमार (22), अभिषेक कुमार उर्फ बब्बी कुमार (23), सोनू कुमार (19) और शिवम कुमार (19) के रूप में हुई है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस सभी आरोपियों को थाना लेकर पहुंची, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। किस वारदात की थी तैयारी, जांच में जुटी पुलिस पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि चारों युवक कथित तौर पर किस आपराधिक घटना को अंजाम देने की तैयारी में थे। इसके साथ ही पुलिस हथियार के स्रोत और आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है। पूछताछ के आधार पर पुलिस को मामले में और जानकारी मिलने की उम्मीद है। आर्म्स एक्ट में दर्ज हुआ मामला धनरूआ थानाध्यक्ष अमित कुमार के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में पुलिस पदाधिकारी नवीन कुमार, अंकित कुमार, राहुल कुमार साह समेत सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे। मामले में धनरूआ थाना कांड संख्या 570/26 दर्ज किया गया है। पुलिस ने आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के साथ उनके पूर्व के आपराधिक रिकॉर्ड को भी खंगाला जा रहा है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि घटना में इनके अलावा कोई अन्य व्यक्ति शामिल था या नहीं।1