जंगल-झाड़ी में बैठकर वारदात की योजना बनाने की सूचना पर धनरूआ पुलिस की दबिश, घेराबंदी कर चारों को दबोचा इंजीनियरिंग कॉलेज के पीछे अपराध की साजिश! चार युवक गिरफ्तार, कट्टा-गोलियां बरामद जंगल-झाड़ी में बैठकर वारदात की योजना बनाने की सूचना पर धनरूआ पुलिस की दबिश, घेराबंदी कर चारों को दबोचा धनरूआ थाना पुलिस ने अपराध की योजना बनाए जाने की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए चार युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से एक देसी कट्टा और दो जिंदा गोलियां बरामद करने का दावा किया है। कार्रवाई थाना क्षेत्र के वीर स्थित इंजीनियरिंग कॉलेज के पीछे जंगल-झाड़ी में की गई। पुलिस के मुताबिक, 16 अगस्त की सुबह करीब 4:30 बजे गुप्त सूचना मिली कि कुछ युवक सुनसान जंगल-झाड़ी में बैठकर किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलने के बाद धनरूआ थाना पुलिस ने पहले उसका सत्यापन किया। सूचना की पुष्टि होने पर थानाध्यक्ष अमित कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर तत्काल बताए गए स्थान पर छापेमारी की गई। पुलिस को देखते ही मची अफरा-तफरी पुलिस टीम जैसे ही जंगल-झाड़ी के पास पहुंची, वहां मौजूद युवकों में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने चारों तरफ से घेराबंदी कर भागने का प्रयास कर रहे युवकों को पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस ने सभी की तलाशी ली। तलाशी के दौरान एक देसी कट्टा और दो जिंदा गोलियां बरामद होने की बात सामने आई। चार युवकों को पुलिस ने दबोचा गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रौशन कुमार (22), अभिषेक कुमार उर्फ बब्बी कुमार (23), सोनू कुमार (19) और शिवम कुमार (19) के रूप में हुई है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस सभी आरोपियों को थाना लेकर पहुंची, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। किस वारदात की थी तैयारी, जांच में जुटी पुलिस पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि चारों युवक कथित तौर पर किस आपराधिक घटना को अंजाम देने की तैयारी में थे। इसके साथ ही पुलिस हथियार के स्रोत और आरोपियों के आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है। पूछताछ के आधार पर पुलिस को मामले में और जानकारी मिलने की उम्मीद है। आर्म्स एक्ट में दर्ज हुआ मामला धनरूआ थानाध्यक्ष अमित कुमार के नेतृत्व में हुई कार्रवाई में पुलिस पदाधिकारी नवीन कुमार, अंकित कुमार, राहुल कुमार साह समेत सशस्त्र बल के जवान शामिल रहे। मामले में धनरूआ थाना कांड संख्या 570/26 दर्ज किया गया है। पुलिस ने आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के साथ उनके पूर्व के आपराधिक रिकॉर्ड को भी खंगाला जा रहा है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि घटना में इनके अलावा कोई अन्य व्यक्ति शामिल था या नहीं।

- बसेरा अभियान के तहत 150 भूमिहीन परिवारों को मिला जमीन का पर्चा, लाभुकों में खुशी की लहर। बिक्कु कुमार पटना जिले के बिक्रम प्रखंड कार्यालय के सभागार में बसेरा अभियान के तहत सोमवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान भूमिहीन परिवारों के बीच आवास निर्माण के लिए जमीन का पर्चा वितरित किया गया। बता दें कि स्थानीय विधायक सिद्धार्थ सौरभ ने लाभुकों को जमीन का पर्चा सौंपा। वहीं विधायक सिद्धार्थ सौरभ ने कहा कि हर व्यक्ति का सपना होता है कि उसका अपना घर और आशियाना हो। सरकार बसेरा अभियान के माध्यम से भूमिहीन गरीब परिवारों को आवास निर्माण के लिए जमीन उपलब्ध करा रही है। जमीन का पर्चा मिलना गरीब परिवारों के अपने घर के सपने को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। वहीं अंचलाधिकारी मयंक शेखर ने बताया कि बिक्रम प्रखंड क्षेत्र के कुल 150 भूमिहीन लोगों को बसेरा अभियान के तहत जमीन का पर्चा दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस योजना का उद्देश्य भूमिहीन परिवारों को आवास निर्माण के लिए जमीन उपलब्ध कराकर उन्हें सुरक्षित आशियाना प्रदान करना है। इस मौके पर बीडीओ पंकज कुमार, बीस सूत्री अध्यक्ष अभिषेक रंजन मोंटी, जदयू अध्यक्ष सह बीस सूत्री उपाध्यक्ष सुरेश वर्मा, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।1
- जमीन पर निर्माण रोकने पहुंचे युवक से पिस्तौल दिखाकर पांच लाख की रंगदारी मांगने का आरोप फतुहा। फतुहा थाना क्षेत्र में जमीन पर निर्माण कार्य रोकने पहुंचे एक जमीन मालिक से पिस्तौल दिखाकर पांच लाख रुपये रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है। इस संबंध में आलमगंज थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड, गुलजारबाग हाट निवासी पंकज कुमार ने फतुहा थाने में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस को दिये आवेदन में उन्होंने नियाजीपुर निवासी विजय यादव के पुत्र गौरीशंकर यादव पर रंगदारी मांगने, गाली-गलौज एवं पिस्तौल दिखाकर धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस को दिये आवेदन के अनुसार, पंकज कुमार ने 19 अप्रैल 2025 को फतुहा के न्यू कॉपरेटिव कॉलोनी निवासी विजय सिंह के पुत्र भरत सिंह एवं पंकज कुमार सिंह से मौजा रायपुरा, थाना संख्या-23, खाता संख्या-200 एवं खेसरा संख्या-1970 में स्थित 11.771 डिसमिल परती जमीन खरीदी थी। शिकायतकर्ता का कहना है कि जमीन खरीदने के बाद से ही उसका दखल-कब्जा उसके पास है। साथ ही बिहार सरकार के रिकॉर्ड में उक्त जमीन का दाखिल-खारिज भी उसके नाम से दर्ज है और जमीन की रसीद भी उसके नाम से कट रही है। जमीन पर मजदूरों से कराया जा रहा था निर्माण कार्य शिकायतकर्ता के अनुसार, 17 अगस्त 2026 को जब वह अपनी जमीन पर पहुंचा तो वहां काफी मात्रा में निर्माण सामग्री गिरी हुई थी और कुछ मजदूर काम कर रहे थे। पंकज कुमार ने मजदूरों से काम करने से मना किया। इस पर मजदूरों ने बताया कि फतुहा थाना क्षेत्र के नियाजीपुर निवासी गौरीशंकर यादव के कहने पर निर्माण कार्य कराया जा रहा है। आवेदन के अनुसार, मजदूरों में से एक ने अपने मोबाइल फोन से गौरीशंकर यादव से उनकी बात करायी। आरोप है कि फोन पर ही गौरीशंकर यादव ने पंकज कुमार के साथ गाली-गलौज की। इसके बाद पंकज कुमार वहां से निकलने लगे। इसी दौरान रास्ते में गौरीशंकर यादव से उनकी मुलाकात हो गयी। पिस्तौल दिखाकर पांच लाख रुपये मांगने का आरोप शिकायत में पंकज कुमार ने आरोप लगाया है कि जमीन पर काम बंद कराने की बात कहते ही गौरीशंकर यादव आगबबूला हो गया और पिस्तौल निकालकर उन्हें धमकाने लगा। आरोप है कि उसने कहा कि यदि इस जमीन पर बसना है तो उसे पांच लाख रुपये रंगदारी देनी होगी। बिना रंगदारी दिये जमीन पर आने पर अंजाम भुगतने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। शिकायतकर्ता का कहना है कि घटना के बाद वह डरकर वहां से चला आया। पिस्तौल दिखाकर धमकी दिये जाने की घटना के बाद से वह और उसका पूरा परिवार दहशत में है। उन्होंने फतुहा थानाध्यक्ष से मामले की जांच कर आरोपित के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने तथा परिवार को सुरक्षा एवं न्याय दिलाने की मांग की है। पुलिस का पक्ष: मामले में पुलिस शिकायत के आधार पर जांच कर रही है। जमीन के स्वामित्व से संबंधित दस्तावेजों, निर्माण कार्य और लगाए गये रंगदारी एवं धमकी के आरोपों की जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।2
- मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विद्यार्थी सहयोग पोर्टल किया लोकार्पण, कहा- 30 दिनों के अंदर समस्याओं का होगा समाधान Mukhiyajee Reporter | Patna मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज पटना में विद्यार्थी सहयोग पोर्टल का लोकार्पण किया। उन्होंने इस पोर्टल के शुरू करने की घोषणा स्वतंत्रता दिवस पर गाँधी मैदान में आयोजित मुख्य समारोह से की थी। इस पोर्टल के माध्यम से अब स्टूडेंट्स अपने संस्थान, छात्रावास, कोचिंग संस्थान यानी पढ़ाई से जुड़ी किसी भी तरह की समस्या होने पर आवेदन के जरिए शिकायत कर सकते हैं। इस पोर्टल पर आए शिकायतों को 30 दिन के अंदर दूर कर लिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा भी था कि युवाओं की समस्याओं को लेकर सरकार गंभीर है और शिकायतों के समाधान की जिम्मेदारी तय की जाएगी। आने वाली पीढ़ी ही बिहार को आगे ले जाने का काम करेगी, इसलिए छात्रों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।1
- मुस्लिम धर्म में जातीय भेदभाव है, जैसे हिन्दू धर्म में जातीय भेदभाव है वैसे ही है, जानिए, मुक्ताक राहत से,1
- पटना में भारी बारिश 40 किलोमीटर की तेज रफ्तार हवा चली है मौसम का बड़ा अलर्ट। पटना में भारी बारिश हो रही है1
- कांग्रेस के युवा चेहरा और कद्दावर नेता कन्हैया कुमार ने अपने पैतृक गाँव बिहट में स्वतंत्रता दिवस समारोह बिहार के पावन धरती की उपज कांग्रेस के युवा चेहरा और कद्दावर नेता कन्हैया कुमार ने अपने पैतृक गाँव बिहट में अपने परिवार के वरिष्ठ सदस्यों के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाया। इस अवसर पर पूरे गांव वरिष्ठ ग्राम वासी उपस्थित थे।1
- फतुहा और दनियावां प्रखंड में 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस हर्षौल्लास के साथ मनाया गया. पटना/फतुहा/दनियावां - फतुहा और दनियामा प्रखंड के विभिन्न सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों में 80 वाँ स्वतंत्रता दिवस हर्षोउल्लास के साथ संपन्न हो गया. इस दौरान फतुहा प्रखंड में प्रखंड प्रमुख श्रुति श्री और दनियामा प्रखंड में प्रखंड प्रमुख विनोद कुमार ने झंडो किया. वही फतुहा एसडीपीओ कार्यालय वन और टू में अवधेश कुमार और संजीव कुमार, नगर परिषद कार्यालय में मुख्य पार्षद रूपा कुमारी,फतुहा थाना में थाना अध्यक्ष श्रीमंत कुमार सुमन, नदी थाना में थाना अध्यक्ष सद्दाम हुसैन, दनियावाँ थाना में थाना अध्यक्ष खुशबू कुमारी, शाहजहांपुर थाना में थाना अध्यक्ष बमबम कुमार और फतुहा हाई स्कूल में प्रिंसिपल धर्मेंद्र कुमार फतुहा अस्पताल और दनियावां अस्पताल में चिकित्सा प्रभारी गणपत मंडल, और डॉ सुनीता कुमारी,दनियावां जदयू कार्यालय में अध्यक्ष नवनीत कुमार,भाजपा कार्य में रवि प्रकाश और फतुहा कांग्रेस कार्यालय कल्याणपुर में कार्यकारी अध्यक्ष पशुपति नाथ पारस और ठठेरी धर्मशाला गोविंदपुर में कामेश्वर क्रांतिकारी ने झंडोत्तोलन किया और झंडे की सलामी दी.4
- बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के रानीसराय गांव के पास सात बच्चियां सावन सोमवारी के मौके पर गंगा नदी में स्नान करने गई जहां सात बच्चियां डूबने लगी जिसमें तीन बच्चियों को मौजूद लोगों ने बाहर निकाल लिया बख्तियारपुर अवनीश कुमार कि रिपोर्ट सावन सोमवारी को लेकर गंगा में स्नान करने गई सात बच्चियां डूबने लगी, तीन को बचाया गया चार लापता बाढ़ अनुमंडल के बख्तियारपुर थाना अंतर्गत रानी सराय गांव के पास गंगा नदी में स्नान करने गई 7 बच्चियां डूबने लगी, जिसमें से तीन को मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह बाहर निकाला। जबकि चार बच्ची अभी भी लापता है, घटना लगभग सुबह 5:00 बजे की है जब रानी सराय गांव की सात बच्चियां एक साथ सावन सोमवारी को लेकर गंगा में स्नान करने गई थी, स्नान के दौरान सातों डूबने लगी जिनमें से तीन को बचा लिया गया है। स्थानीय थाना मौके पर मौजूद है वह अभी तक स्थानीय गोताखोर भी मौके पर नहीं पहुंचे हैं। लापता बच्चियों की पहचान रानीसराय निवासी राधिका कुमारी (16) पिता कमलेश चंद्रवंशी, आरती कुमारी (14), नंदनी कुमारी (17) दोनो पिता अवधेश चंद्रवंशी, बबली कुमारी पिता मंटू चंद्रवंशी के तौर पर हुई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि गंगा में अवैध खनन के कारण वहां गहरा गढा हो गया है, इस कारण स्नान करने गई बच्चियां गहरे पानी में जाने के कारण डूबने लगी, इनमें से तीन को बचा लिया गया लेकिन चार लापता हो गई है।1
- PK का भाजपा को खुली चुनौती, भाजपा वाले कहे, कि बांकीपुर के बेरोजगार नौजवानों को रोजगार नहीं मिलना चाहिए। जनसुराज के सूत्रधार और पिछले दिनों ही बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में विजय दर्ज करने वाले प्रशांत किशोर ने मीडिया में भाजपा को खुली चुनौती दी है। पत्रकारों द्वारा बांकीपुर के ₹10000 बेरोजगारों को रोजगार देने की बात पर भाजपा के पलायन का आरोप लगाने पर प्रशांत किशोर ने भाजपा को खुली चुनौती दी है। उनके अनुसार बिहार में कंपनियां नहीं है। बड़े-बड़े कॉर्पोरेट ऑफिसेज नहीं है। ऐसे में बिहार में रोजगार देना कैसे संभव है। अब बाजपेई अगर मेरे इस प्रयास पर उंगली उठा रहे हैं तो कहें कि बांकीपुर के बेरोजगारों को रोजगार नहीं मिलना चाहिए। उनके अनुसार अगर भाजपाई यह बातें आधिकारिक रूप से कहेंगे। तो जो हाल भाजपा का इस चुनाव में कुत्ता बिल्ली वाले बयान पर हुआ था उससे बुरा हाल उनके इस बयान से होगा और बिहार से भाजपा साफ हो जाएगी1