logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बसेरा अभियान के तहत 150 भूमिहीन परिवारों को मिला जमीन का पर्चा, लाभुकों में खुशी की लहर। बिक्कु कुमार पटना जिले के बिक्रम प्रखंड कार्यालय के सभागार में बसेरा अभियान के तहत सोमवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान भूमिहीन परिवारों के बीच आवास निर्माण के लिए जमीन का पर्चा वितरित किया गया। बता दें कि स्थानीय विधायक सिद्धार्थ सौरभ ने लाभुकों को जमीन का पर्चा सौंपा। वहीं विधायक सिद्धार्थ सौरभ ने कहा कि हर व्यक्ति का सपना होता है कि उसका अपना घर और आशियाना हो। सरकार बसेरा अभियान के माध्यम से भूमिहीन गरीब परिवारों को आवास निर्माण के लिए जमीन उपलब्ध करा रही है। जमीन का पर्चा मिलना गरीब परिवारों के अपने घर के सपने को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। वहीं अंचलाधिकारी मयंक शेखर ने बताया कि बिक्रम प्रखंड क्षेत्र के कुल 150 भूमिहीन लोगों को बसेरा अभियान के तहत जमीन का पर्चा दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस योजना का उद्देश्य भूमिहीन परिवारों को आवास निर्माण के लिए जमीन उपलब्ध कराकर उन्हें सुरक्षित आशियाना प्रदान करना है। इस मौके पर बीडीओ पंकज कुमार, बीस सूत्री अध्यक्ष अभिषेक रंजन मोंटी, जदयू अध्यक्ष सह बीस सूत्री उपाध्यक्ष सुरेश वर्मा, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।

1 hr ago
user_BIKKU SINGH
BIKKU SINGH
Local News Reporter बिक्रम, पटना, बिहार•
1 hr ago

बसेरा अभियान के तहत 150 भूमिहीन परिवारों को मिला जमीन का पर्चा, लाभुकों में खुशी की लहर। बिक्कु कुमार पटना जिले के बिक्रम प्रखंड कार्यालय के सभागार में बसेरा अभियान के तहत सोमवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान भूमिहीन परिवारों के बीच आवास निर्माण के लिए जमीन का पर्चा वितरित किया गया। बता दें कि स्थानीय विधायक सिद्धार्थ सौरभ ने लाभुकों को जमीन का पर्चा सौंपा। वहीं विधायक सिद्धार्थ सौरभ ने कहा कि हर व्यक्ति का सपना होता है कि उसका अपना घर और आशियाना हो। सरकार बसेरा अभियान के माध्यम से भूमिहीन गरीब परिवारों को आवास निर्माण के लिए जमीन उपलब्ध करा रही है। जमीन का पर्चा मिलना गरीब परिवारों के अपने घर के सपने को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। वहीं अंचलाधिकारी मयंक शेखर ने बताया कि बिक्रम प्रखंड क्षेत्र के कुल 150 भूमिहीन लोगों को बसेरा अभियान के तहत जमीन का पर्चा दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस योजना का उद्देश्य भूमिहीन परिवारों को आवास निर्माण के लिए जमीन उपलब्ध कराकर उन्हें सुरक्षित आशियाना प्रदान करना है। इस मौके पर बीडीओ पंकज कुमार, बीस सूत्री अध्यक्ष अभिषेक रंजन मोंटी, जदयू अध्यक्ष सह बीस सूत्री उपाध्यक्ष सुरेश वर्मा, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।

More news from बिहार and nearby areas
  • वार्षिकोत्सव सह सम्मान समारोह में दिखाई दिया उल्लास और गौरव का संगम। बिक्कु कुमार राजधानी पटना के एजी कालोनी में स्थित आर.सी.सेंट्रल स्कूल के तत्वावधान में वार्षिकोत्सव सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर भागलपुर विश्वविद्यालय के पूर्व रजिस्ट्रार, पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के सीनेट सदस्य एवं जगत नारायण महाविद्यालय, खगौल के अंग्रेजी विभाग के विभागाध्यक्ष गिरिजेश नंदन कुमार, पटना विश्वविद्यालय के पूर्व प्राध्यापक दीपक कुमार शर्मा सहित अन्य महानुभावों के सौम्य उपस्थिति में मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन व पुष्पार्चन कर समारोह का भव्य शुभारंभ किया गया। इस दौरान छात्राओं द्वारा प्रस्तुत मां सरस्वती की वंदना के पश्चात् प्रधानाचार्य श्री राकेश कुमार मिश्र ने मंचासीन अतिथियों का परिचय कराया एवं सभी अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। सम्मान कार्यक्रम के पश्चात् भारत माता की आरती ने सभागार में उपस्थित सभी के बीच भक्ति का संचार कर दिया। वहीं छात्र -छात्राओं द्वारा भव्य रंगमंचीय कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई, जिसमें बिहार गीत, जट-जटिन, कजरी, योग-व्यायाम के साथ -साथ जादूगर पी.के.सिंह जी की जादूई कला ने आगत सभी महानुभावों का मन मोह लिया। अपने उद्बोधन में अतिथियों ने कहा कि बहुत ही कम समय में आर.सी.सेंट्रल स्कूल के छात्र -छात्राओं द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रमों को देखकर ऐसा लग रहा है कि यह विद्यालय वर्षों पुराना है। यहां के बच्चों की प्रतिभा को तरासने वाले शिक्षक बंधु -भगिनी अभिनंदनीय हैं। जिन्होंने अपने कठिन परिश्रम के बल पर इन नन्हें -मुन्ने बच्चों को योग्यतम नागरिक बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। इस अवसर पर शत् प्रतिशत उपस्थिति, समय का पालन, अनुशासन, कार्यक्रमों में सक्रियता, समय पर विद्यालय शुल्क जमा करना आदि विषयों में अपना स्थान बनाने वाले बच्चों के माताओं को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सहभागी बनें सभी बच्चों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में श्रीमती निवेदिता सिन्हा ने कहा कि यह विद्यालय आज सबों के समक्ष यह बताने में सफल रहा कि हम सिर्फ कहते नहीं बल्कि करके दिखाते हैं। इतनी अधिक संख्या में अभिभावक बंधु-भगिनी इस विषय के साक्षी हैं कि इन बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया है।
    1
    वार्षिकोत्सव सह सम्मान समारोह में दिखाई दिया उल्लास और गौरव का संगम।
बिक्कु कुमार 
राजधानी पटना के एजी कालोनी में स्थित आर.सी.सेंट्रल स्कूल के तत्वावधान में वार्षिकोत्सव सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर भागलपुर विश्वविद्यालय के पूर्व रजिस्ट्रार, पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय के सीनेट सदस्य एवं जगत नारायण महाविद्यालय, खगौल के अंग्रेजी विभाग के विभागाध्यक्ष गिरिजेश नंदन कुमार, पटना विश्वविद्यालय के पूर्व प्राध्यापक दीपक कुमार शर्मा सहित अन्य महानुभावों के सौम्य उपस्थिति में मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन व पुष्पार्चन कर समारोह का भव्य शुभारंभ किया गया। इस दौरान छात्राओं द्वारा प्रस्तुत मां सरस्वती की वंदना के पश्चात् प्रधानाचार्य श्री राकेश कुमार मिश्र ने मंचासीन अतिथियों का परिचय कराया एवं सभी अतिथियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। सम्मान कार्यक्रम के पश्चात् भारत माता की आरती ने सभागार में उपस्थित सभी के बीच भक्ति का संचार कर दिया। वहीं छात्र -छात्राओं द्वारा भव्य रंगमंचीय कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई, जिसमें बिहार गीत, जट-जटिन, कजरी, योग-व्यायाम के साथ -साथ जादूगर पी.के.सिंह जी की जादूई कला ने आगत सभी महानुभावों का मन मोह लिया। अपने उद्बोधन में अतिथियों ने कहा कि बहुत ही कम समय में आर.सी.सेंट्रल स्कूल के छात्र -छात्राओं द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रमों को देखकर ऐसा लग रहा है कि यह  विद्यालय वर्षों पुराना है। यहां के बच्चों की प्रतिभा को तरासने वाले शिक्षक बंधु -भगिनी अभिनंदनीय हैं। जिन्होंने अपने कठिन परिश्रम के बल पर इन नन्हें -मुन्ने बच्चों को योग्यतम नागरिक बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। इस अवसर पर शत् प्रतिशत उपस्थिति, समय का पालन, अनुशासन, कार्यक्रमों में सक्रियता, समय पर विद्यालय शुल्क जमा करना आदि विषयों में अपना स्थान बनाने वाले बच्चों के माताओं को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सहभागी बनें सभी बच्चों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में श्रीमती निवेदिता सिन्हा ने कहा कि यह विद्यालय आज सबों के समक्ष यह बताने में सफल रहा कि हम सिर्फ कहते नहीं बल्कि करके दिखाते हैं। इतनी अधिक संख्या में अभिभावक बंधु-भगिनी इस विषय के साक्षी हैं कि इन बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया है।
    user_BIKKU SINGH
    BIKKU SINGH
    Local News Reporter बिक्रम, पटना, बिहार•
    1 hr ago
  • बाबा नागेशवर धाम नौबतपुर शिव मंदिर 🙏🏻❤️🌸
    1
    बाबा नागेशवर धाम नौबतपुर शिव मंदिर 🙏🏻❤️🌸
    user_Rahul Kumar Raj News
    Rahul Kumar Raj News
    Naubatpur, Patna•
    10 hrs ago
  • गोवा में E20, पेट्रोल पर करारा कटाक्ष किए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के श्री राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे साहब ने।
    1
    गोवा में E20, पेट्रोल पर करारा कटाक्ष किए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी के श्री राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे साहब ने।
    user_सम्पत सिंह आरा सदर प्रखंड अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी
    सम्पत सिंह आरा सदर प्रखंड अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी
    Political party office आरा, भोजपुर, बिहार•
    41 min ago
  • ज्ञानोदय प्लस टू उच्च माध्यमिक विद्यालय, बभनौली में हर्षोल्लास के साथ मना 80वाँ स्वतंत्रता दिवस बभनौली। ज्ञानोदय प्लस टू उच्च माध्यमिक विद्यालय, बभनौली में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस (आजादी का महापर्व) बड़े ही धूमधाम और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। समारोह के मुख्य आकर्षण के रूप में विद्यालय के निदेशक श्री धर्मेन्द्र उपाध्याय ने विधिवत ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। ध्वजारोहण के बाद विद्यालय परिसर में राष्ट्रगान की गूंज से पूरा वातावरण देशभक्ति से सराबोर हो गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, भाषण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर स्वतंत्रता दिवस के महत्व को रेखांकित किया। विद्यालय के निदेशक श्री धर्मेन्द्र उपाध्याय ने अपने संबोधन में कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, बलिदान और संघर्ष की याद दिलाता है। उन्होंने विद्यार्थियों से राष्ट्रहित, अनुशासन, शिक्षा और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति समर्पित रहने का आह्वान किया।
    1
    ज्ञानोदय प्लस टू उच्च माध्यमिक विद्यालय, बभनौली में हर्षोल्लास के साथ मना 80वाँ स्वतंत्रता दिवस

बभनौली। ज्ञानोदय प्लस टू उच्च माध्यमिक विद्यालय, बभनौली में 80वाँ स्वतंत्रता दिवस (आजादी का महापर्व) बड़े ही धूमधाम और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। समारोह के मुख्य आकर्षण के रूप में विद्यालय के निदेशक श्री धर्मेन्द्र उपाध्याय ने विधिवत ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी।

ध्वजारोहण के बाद विद्यालय परिसर में राष्ट्रगान की गूंज से पूरा वातावरण देशभक्ति से सराबोर हो गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, भाषण एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर स्वतंत्रता दिवस के महत्व को रेखांकित किया।

विद्यालय के निदेशक श्री धर्मेन्द्र उपाध्याय ने अपने संबोधन में कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग, बलिदान और संघर्ष की याद दिलाता है। उन्होंने विद्यार्थियों से राष्ट्रहित, अनुशासन, शिक्षा और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति समर्पित रहने का आह्वान किया।
    user_अजय कुमार
    अजय कुमार
    आरा, भोजपुर, बिहार•
    1 hr ago
  • देखिए पटना का विकास इस प्रकार से देख रहा है पटना का विकास क्या है मुख्यमंत्री बोलते हैं की स्मार्ट सिटी बनाएंगे बिहार को जो बिहार की राजधानी पटना है उसका यह हालत है जो आपको पूरा वीडियो में दिखाया गया है
    1
    देखिए पटना का विकास इस प्रकार से देख रहा है पटना का विकास क्या है
मुख्यमंत्री बोलते हैं की स्मार्ट सिटी बनाएंगे बिहार को जो बिहार की राजधानी पटना है उसका यह हालत है जो आपको पूरा वीडियो में दिखाया गया है
    user_Journalist Rahul
    Journalist Rahul
    Newsagent Phulwari, Patna•
    2 hrs ago
  • ✨📱 M.S MOBILE & CYBER CAFE का भव्य शुभारंभ एवं महा ऑफर! 🎉 आप सादर आमंत्रित हैं M.S MOBILE & CYBER CAFE के भव्य उद्घाटन समारोह में। 🙏 📱 सभी प्रमुख ब्रांड्स के नए मोबाइल उपलब्ध: Oppo | Vivo | Realme | Poco | Samsung | Motorola एवं अन्य ब्रांड्स 💰 उचित रेट पर मोबाइल उपलब्ध! 🎁 उद्घाटन का खास धमाका! आज नया मोबाइल खरीदने वाले हर ग्राहक को आकर्षक गिफ्ट बिल्कुल मुफ्त! 🎉🎁 📅 तिथि: 17 अगस्त 2026 ⏰ समय: सुबह 10:30 बजे 📍 स्थान: एम.पी. बाग, पोस्ट ऑफिस के पास 💻 साइबर कैफे: सभी प्रकार की ऑनलाइन एवं डिजिटल सेवाएं 🔧 मोबाइल क्लीनिक: फास्ट मोबाइल रिपेयरिंग एवं सभी प्रकार की एक्सेसरीज 🙏 आपका आगमन हमारे लिए सौभाग्य की बात होगी। सपरिवार पधारकर हमें सेवा का अवसर प्रदान करें। #MSMobileCyberCafe #GrandOpening #MobileOffer #CyberCafe #MobileRepairing #Ara #Bihar
    1
    ✨📱 M.S MOBILE & CYBER CAFE का भव्य शुभारंभ एवं महा ऑफर! 🎉
आप सादर आमंत्रित हैं M.S MOBILE & CYBER CAFE के भव्य उद्घाटन समारोह में। 🙏
📱 सभी प्रमुख ब्रांड्स के नए मोबाइल उपलब्ध:
Oppo | Vivo | Realme | Poco | Samsung | Motorola एवं अन्य ब्रांड्स
💰 उचित रेट पर मोबाइल उपलब्ध!
🎁 उद्घाटन का खास धमाका!
आज नया मोबाइल खरीदने वाले हर ग्राहक को आकर्षक गिफ्ट बिल्कुल मुफ्त! 🎉🎁
📅 तिथि: 17 अगस्त 2026
⏰ समय: सुबह 10:30 बजे
📍 स्थान: एम.पी. बाग, पोस्ट ऑफिस के पास
💻 साइबर कैफे: सभी प्रकार की ऑनलाइन एवं डिजिटल सेवाएं
🔧 मोबाइल क्लीनिक: फास्ट मोबाइल रिपेयरिंग एवं सभी प्रकार की एक्सेसरीज
🙏 आपका आगमन हमारे लिए सौभाग्य की बात होगी।
सपरिवार पधारकर हमें सेवा का अवसर प्रदान करें।
#MSMobileCyberCafe #GrandOpening #MobileOffer #CyberCafe #MobileRepairing #Ara #Bihar
    user_जनता की आवाज
    जनता की आवाज
    आरा, भोजपुर, बिहार•
    3 hrs ago
  • बसेरा अभियान के तहत 150 भूमिहीन परिवारों को मिला जमीन का पर्चा, लाभुकों में खुशी की लहर। बिक्कु कुमार पटना जिले के बिक्रम प्रखंड कार्यालय के सभागार में बसेरा अभियान के तहत सोमवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान भूमिहीन परिवारों के बीच आवास निर्माण के लिए जमीन का पर्चा वितरित किया गया। बता दें कि स्थानीय विधायक सिद्धार्थ सौरभ ने लाभुकों को जमीन का पर्चा सौंपा। वहीं विधायक सिद्धार्थ सौरभ ने कहा कि हर व्यक्ति का सपना होता है कि उसका अपना घर और आशियाना हो। सरकार बसेरा अभियान के माध्यम से भूमिहीन गरीब परिवारों को आवास निर्माण के लिए जमीन उपलब्ध करा रही है। जमीन का पर्चा मिलना गरीब परिवारों के अपने घर के सपने को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। वहीं अंचलाधिकारी मयंक शेखर ने बताया कि बिक्रम प्रखंड क्षेत्र के कुल 150 भूमिहीन लोगों को बसेरा अभियान के तहत जमीन का पर्चा दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस योजना का उद्देश्य भूमिहीन परिवारों को आवास निर्माण के लिए जमीन उपलब्ध कराकर उन्हें सुरक्षित आशियाना प्रदान करना है। इस मौके पर बीडीओ पंकज कुमार, बीस सूत्री अध्यक्ष अभिषेक रंजन मोंटी, जदयू अध्यक्ष सह बीस सूत्री उपाध्यक्ष सुरेश वर्मा, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।
    1
    बसेरा अभियान के तहत 150 भूमिहीन परिवारों को मिला जमीन का पर्चा, लाभुकों में खुशी की लहर।
बिक्कु कुमार 
पटना जिले के बिक्रम प्रखंड कार्यालय के सभागार में बसेरा अभियान के तहत सोमवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान भूमिहीन परिवारों के बीच आवास निर्माण के लिए जमीन का पर्चा वितरित किया गया। बता दें कि स्थानीय विधायक सिद्धार्थ सौरभ ने लाभुकों को जमीन का पर्चा सौंपा। वहीं विधायक सिद्धार्थ सौरभ ने कहा कि हर व्यक्ति का सपना होता है कि उसका अपना घर और आशियाना हो। सरकार बसेरा अभियान के माध्यम से भूमिहीन गरीब परिवारों को आवास निर्माण के लिए जमीन उपलब्ध करा रही है। जमीन का पर्चा मिलना गरीब परिवारों के अपने घर के सपने को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। वहीं अंचलाधिकारी मयंक शेखर ने बताया कि बिक्रम प्रखंड क्षेत्र के कुल 150 भूमिहीन लोगों को बसेरा अभियान के तहत जमीन का पर्चा दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस योजना का उद्देश्य भूमिहीन परिवारों को आवास निर्माण के लिए जमीन उपलब्ध कराकर उन्हें सुरक्षित आशियाना प्रदान करना है। इस मौके पर बीडीओ पंकज कुमार, बीस सूत्री अध्यक्ष अभिषेक रंजन मोंटी, जदयू अध्यक्ष सह बीस सूत्री उपाध्यक्ष सुरेश वर्मा, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहें।
    user_BIKKU SINGH
    BIKKU SINGH
    Local News Reporter बिक्रम, पटना, बिहार•
    1 hr ago
  • कर्पूरी चौक से युवक को जबरन चारपहिया वाहन में बैठाकर ले जाने का आरोप, पिस्तौल दिखाकर मारपीट का दावा कर्पूरी चौक से युवक को जबरन चारपहिया वाहन में बैठाकर ले जाने का आरोप, पिस्तौल दिखाकर मारपीट का दावा जमीन बेचने के बाद पांच लाख रुपये देने का दबाव बनाने का आरोप, पीड़ित ने कई लोगों के खिलाफ मसौढ़ी थाने में दिया आवेदन मसौढ़ी थाना क्षेत्र के कर्पूरी चौक से एक युवक को कथित तौर पर जबरन चारपहिया वाहन में बैठाकर ले जाने और रास्ते में उसके साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक ने आरोप लगाया है कि उसे वाहन में बैठाने के बाद चेहरे को गमछे से ढक दिया गया तथा करीब दो से तीन घंटे तक इधर-उधर घुमाया गया। इस दौरान उससे कथित रूप से जमीन बेचने से मिली राशि में से पांच लाख रुपये अपने पिता को देने का दबाव बनाया गया। मामले को लेकर पीड़ित ने मसौढ़ी थाने में लिखित आवेदन देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित की पहचान राहुल राज, पिता उपेन्द्र कुमार, निवासी देशोचक, थाना मसौढ़ी के रूप में हुई है। पुलिस को दिए आवेदन के अनुसार, राहुल राज 15 अगस्त को करीब 10 बजे दिन में कर्पूरी चौक के पास खड़ा था। इसी दौरान काले रंग की एक चारपहिया गाड़ी से कुछ लोग वहां पहुंचे। आरोप है कि उक्त लोगों ने उसे जबरन वाहन में बैठा लिया और पितमास रोड की तरफ लेकर चले गए। चेहरे को गमछे से ढककर ले जाने का आरोप पीड़ित का आरोप है कि वाहन में बैठाने के बाद उसके चेहरे को गमछे से ढक दिया गया। इसके बाद उसके साथ मारपीट की गई। राहुल राज के अनुसार, कुछ दूरी पर वाहन रोककर उसे नीचे उतारा गया और पैदल भी ले जाया गया। इस दौरान आरोपितों द्वारा कथित तौर पर जमीन बेचने से प्राप्त राशि में से पांच लाख रुपये अपने पिता को देने की बात कहते हुए उस पर दबाव बनाया गया। पीड़ित ने आवेदन में बताया है कि उसने आरोपितों से कहा कि जमीन की बिक्री से प्राप्त राशि पहले ही खर्च हो चुकी है। इसके बावजूद उसके साथ कथित रूप से मारपीट जारी रखी गई। पिस्तौल दिखाने का भी लगाया आरोप राहुल राज के मुताबिक, कुछ समय बाद जब उसके चेहरे से गमछा हटाया गया तो उसने आसपास करीब 10 से 15 लोगों को मौजूद देखा। आवेदन में उसने कुछ लोगों की पहचान भी बताई है। पीड़ित का दावा है कि मौजूद लोगों में से दो-तीन व्यक्तियों के हाथ में पिस्तौल जैसी हथियार दिखाई दे रहे थे। हथियार दिखाकर उसे डराने-धमकाने का भी आरोप लगाया गया है। मारपीट की घटना में दोनों आंखों, बाएं कान तथा शरीर के अन्य हिस्सों में चोट लगने की बात पीड़ित ने पुलिस को दिए आवेदन में कही है। उसने पूरे शरीर में दर्द होने का भी उल्लेख किया है। दो से तीन घंटे तक घुमाने का आरोप पीड़ित के अनुसार, आरोपित उसे करीब दो से तीन घंटे तक अलग-अलग स्थानों पर घुमाते रहे। बाद में उसे कर्पूरी चौक के पास लाकर छोड़ दिया गया। वहां से वह टेंपो से अपने घर पहुंचा। घर पहुंचने के बाद उसने अपने पिता को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन के साथ मसौढ़ी थाना पहुंचकर पुलिस को लिखित आवेदन सौंपा गया। पीड़ित ने पुलिस से पूरे मामले की जांच कराने, घटना में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। हालांकि, घटना के संबंध में लगाए गए सभी आरोप फिलहाल पीड़ित के आवेदन पर आधारित हैं। पुलिस की जांच, घटनास्थल की स्थिति, उपलब्ध साक्ष्यों और अन्य पक्षों के बयान के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
    1
    कर्पूरी चौक से युवक को जबरन चारपहिया वाहन में बैठाकर ले जाने का आरोप, पिस्तौल दिखाकर मारपीट का दावा
कर्पूरी चौक से युवक को जबरन चारपहिया वाहन में बैठाकर ले जाने का आरोप, पिस्तौल दिखाकर मारपीट का दावा
जमीन बेचने के बाद पांच लाख रुपये देने का दबाव बनाने का आरोप, पीड़ित ने कई लोगों के खिलाफ मसौढ़ी थाने में दिया आवेदन
मसौढ़ी
थाना क्षेत्र के कर्पूरी चौक से एक युवक को कथित तौर पर जबरन चारपहिया वाहन में बैठाकर ले जाने और रास्ते में उसके साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक ने आरोप लगाया है कि उसे वाहन में बैठाने के बाद चेहरे को गमछे से ढक दिया गया तथा करीब दो से तीन घंटे तक इधर-उधर घुमाया गया। इस दौरान उससे कथित रूप से जमीन बेचने से मिली राशि में से पांच लाख रुपये अपने पिता को देने का दबाव बनाया गया। मामले को लेकर पीड़ित ने मसौढ़ी थाने में लिखित आवेदन देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
पीड़ित की पहचान राहुल राज, पिता उपेन्द्र कुमार, निवासी देशोचक, थाना मसौढ़ी के रूप में हुई है। पुलिस को दिए आवेदन के अनुसार, राहुल राज 15 अगस्त को करीब 10 बजे दिन में कर्पूरी चौक के पास खड़ा था। इसी दौरान काले रंग की एक चारपहिया गाड़ी से कुछ लोग वहां पहुंचे। आरोप है कि उक्त लोगों ने उसे जबरन वाहन में बैठा लिया और पितमास रोड की तरफ लेकर चले गए।
चेहरे को गमछे से ढककर ले जाने का आरोप
पीड़ित का आरोप है कि वाहन में बैठाने के बाद उसके चेहरे को गमछे से ढक दिया गया। इसके बाद उसके साथ मारपीट की गई। राहुल राज के अनुसार, कुछ दूरी पर वाहन रोककर उसे नीचे उतारा गया और पैदल भी ले जाया गया। इस दौरान आरोपितों द्वारा कथित तौर पर जमीन बेचने से प्राप्त राशि में से पांच लाख रुपये अपने पिता को देने की बात कहते हुए उस पर दबाव बनाया गया।
पीड़ित ने आवेदन में बताया है कि उसने आरोपितों से कहा कि जमीन की बिक्री से प्राप्त राशि पहले ही खर्च हो चुकी है। इसके बावजूद उसके साथ कथित रूप से मारपीट जारी रखी गई।
पिस्तौल दिखाने का भी लगाया आरोप
राहुल राज के मुताबिक, कुछ समय बाद जब उसके चेहरे से गमछा हटाया गया तो उसने आसपास करीब 10 से 15 लोगों को मौजूद देखा। आवेदन में उसने कुछ लोगों की पहचान भी बताई है। पीड़ित का दावा है कि मौजूद लोगों में से दो-तीन व्यक्तियों के हाथ में पिस्तौल जैसी हथियार दिखाई दे रहे थे। हथियार दिखाकर उसे डराने-धमकाने का भी आरोप लगाया गया है।
मारपीट की घटना में दोनों आंखों, बाएं कान तथा शरीर के अन्य हिस्सों में चोट लगने की बात पीड़ित ने पुलिस को दिए आवेदन में कही है। उसने पूरे शरीर में दर्द होने का भी उल्लेख किया है।
दो से तीन घंटे तक घुमाने का आरोप
पीड़ित के अनुसार, आरोपित उसे करीब दो से तीन घंटे तक अलग-अलग स्थानों पर घुमाते रहे। बाद में उसे कर्पूरी चौक के पास लाकर छोड़ दिया गया। वहां से वह टेंपो से अपने घर पहुंचा। घर पहुंचने के बाद उसने अपने पिता को पूरी घटना की जानकारी दी। इसके बाद परिजन के साथ मसौढ़ी थाना पहुंचकर पुलिस को लिखित आवेदन सौंपा गया।
पीड़ित ने पुलिस से पूरे मामले की जांच कराने, घटना में शामिल लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
हालांकि, घटना के संबंध में लगाए गए सभी आरोप फिलहाल पीड़ित के आवेदन पर आधारित हैं। पुलिस की जांच, घटनास्थल की स्थिति, उपलब्ध साक्ष्यों और अन्य पक्षों के बयान के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
    user_Niraj kumar
    Niraj kumar
    पत्रकार मसहौढ़ी, पटना, बिहार•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.