Shuru
Apke Nagar Ki App…
*चंद महीने पूर्व शहर के बीच बनी सड़क पर मरहम लगाने का काम हुआ शुरू* *मैहर* शहर के बीच चौड़िकरण व नवीनीकरण सड़क जो की चंद महीने पहले ही करोङो रु की लागत से बनी थी जिस पर अब ठेंगरी लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। पूर्व मे जनप्रतिनिधि ने भी खराब सड़क का जमकर विरोध किया था। मगर मामले मे लीपापोती करते हुए घटिया निर्माण सामग्री जारी रही नातिजन सड़क की गिट्टी उखड़ना शुरू हो गयी जिसे छिपाने के लिए मरहम लगाने का काम शुरू कर दिया गया है।
Neeraj Ravi
*चंद महीने पूर्व शहर के बीच बनी सड़क पर मरहम लगाने का काम हुआ शुरू* *मैहर* शहर के बीच चौड़िकरण व नवीनीकरण सड़क जो की चंद महीने पहले ही करोङो रु की लागत से बनी थी जिस पर अब ठेंगरी लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। पूर्व मे जनप्रतिनिधि ने भी खराब सड़क का जमकर विरोध किया था। मगर मामले मे लीपापोती करते हुए घटिया निर्माण सामग्री जारी रही नातिजन सड़क की गिट्टी उखड़ना शुरू हो गयी जिसे छिपाने के लिए मरहम लगाने का काम शुरू कर दिया गया है।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- Post by Neeraj Ravi1
- राजेन्द्र भारती के मामले में विधि सम्मत कार्रवाई: मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर मध्य प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने मीडिया से चर्चा में कहा कि दतिया से निर्वाचित विधायक श्री राजेन्द्र भारती को माननीय विशेष जिला न्यायालय, नई दिल्ली ने तीन वर्ष के कारावास एवं 1 लाख रूपये के अर्थदण्ड की सजा सुनाई है। इस आदेश के उपरांत माननीय सर्वोच्च न्यायालय के 10 जुलाई, 2013 के आदेश का पालन करते हुए श्री राजेन्द्र भारती की सदस्यता 2 अप्रैल, 2026 से शून्य कर दी गई है। इस आदेश का पालन करते हुए विधानसभा सचिवालय ने एक स्थान रिक्त होने का गजट नोटिफिकेशन जारी किया है।लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 8 (3) का प्रावधान है कि यदि किसी व्यक्ति का दोषसिद्ध होने पर दो वर्ष या उससे अधिक की कारावास की सजा दी जाती है, तो वह दोषसिद्धि की तिथि से ही अयोग्य हो जाता है। श्री राजेंद्र भारती के मामले में 3 वर्ष की सजा होने से यह प्रावधान पूरी तरह लागू होता है तथा विधायक की सीट स्वतः रिक्त हो जाती है। अत: यह कार्रवाई विधि सम्मत हुई है। यह पहला मामला नहीं है जब यह कार्रवाई हुई है। पूर्व में भी श्रीमती आशा रानी सिंह की सदस्यता उन्हें 10 वर्ष की सज़ा होने पर इसी आधार समाप्त की गई थी। 2019 में प्रह्लाद लोधी की भी सदस्यता इसी प्रकार 2 वर्ष की सज़ा होने पर समाप्त की गई थी फिर वह हाई कोर्ट से स्थग्न ले आये थे तो उनकी सदस्यता बहाल की गई थी। एक प्रश्न के जवाब में श्री तोमर ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष के रूप में उन्होंने सदैव दलगत राजनीति से ऊपर उठ कर कार्य किया है। विधानसभा के प्रमुख सचिव श्री अरविंद शर्मा गुरुवार रात दिल्ली से लौटे थे। वे गुरुवार रात को आवश्यक शासकीय कार्य करने के लिए सचिवालय आए थे। साथ में उनका स्टाफ भी था। रविवार 5 अप्रैल को विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष माननीय यज्ञदत्त शर्मा जी की जयंतीú समारोपूर्वक मनाई जाना है। शुक्रवार 3 अप्रैल को गुड फ्राडडे तथा 4 अप्रैल को शनिवार का अवकाश है। इस कारण सचिवालय 5 अप्रैल के आयोजन की तैयारी कर रहा था। श्री तोमर ने कहा कि अदालत के आदेश का पालन किया गया है। आगे भी न्यायालय जैसा निर्णय देगा हम वैसा पालन करेंगे।1
- आम आदमी पार्टी (AAP) ने राघव चड्ढा को राज्यसभा में पार्टी के उप-नेता (Deputy Leader) पद से हटा दिया है। उसके बाद उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा Silenced, not defeated My message to the ‘aam aadmi’ — खामोश करवाया गया हूँ, हारा नहीं हूँ ‘आम आदमी’ को मेरे संदेश #sntnewspinch #new #RaghavChadha #aamaadm1
- रोपवे के अतिक्रमण से लाखों की वसूली बड़ा कारण अतिक्रमण को बढ़ावा देने का मैहर। रोपवे क्षेत्र में बड़े पैमाने फल फूल रहा अतिक्रमण भ्रष्ट अधिकारियों की निजी हित साधना का बड़ा जरिया है स्वस्तिक कॉम्प्लेक्स सहित मेला क्षेत्र में अतिक्रमण कारियो द्वारा रोपवे एरिया में बड़े पैमाने में अतिक्रमण लाखों रुपए की अर्निंग का साधन है अतिक्रामको द्वारा अतिक्रमण में 30 * 30 दुकानें बनकर 30 हजार से 50 हजार रुपए के किराए पर संचालित है इस अतिक्रमण से कर्मचारियों सहित अधिकारियों को माहवारी रकम फिक्स है जो बड़ा कारण है कि कलेक्टर मैहर को पीड़ा हो रही है इस अतिक्रमण में कार्यवाही करने में, मैहर कलेक्टर का पूरा फोकस रोपवे में चौकीदारी करने में और रोपवे की अर्निंग में रहता है कलेक्टर मानो मैहर जिले की व्यवस्था के लिए नहीं बल्कि रोपवे कंपनी को घटा न लगे रोपवे के मालिक मैनेजर और अशरफ अली को दिक्कत न हो उस दिशा में अधिक ऊर्जावान रहती है रोपवे की आमदनी में बट्टा न लगे इसका विशेष ध्यान कलेक्टर मैहर को सदैव रहता है, कलेक्टर का रोपवे मोह किसी से छुपा नहीं है, लेकिन महोदय मैहर की जनता सरल है मौन है अंधी और बाहरी नहीं है, कलेक्टर मैहर का रोपवे प्रेम भी एक बड़ा कारण है वहां के अतिक्रमण को संरक्षित करने का सांसद विधायक का वरदान है ही, सो हे जिला कलेक्टर यदि बड़े अतिक्रमण में कार्यवाही करने को हिम्मत नहीं जुट रही तब असहाय गरीबों ताकत का प्रदर्शन किस ख्याति के लिए किया था उत्तर देने का कष्ट करे, गरीबों का लाखों का सामान पूंजी नष्ट किया अनाधिकार गैर विधिक रूप से नष्ट किया इसका उत्तर अपेक्षित है, देवी धाम के तमाम पटरा व्यवसायियों से अनुरोध है कि आपका जितना सामना नष्ट किया गया अवैध रूप से गैर विधिक प्रक्रिया से जप्त किया आप सभी आपने अपने समान की सुपुर्दगी हेतु मामला न्यायालय मैहर में एडीजे फर्स्ट के यहां लगाए और वहां से आदेश प्राप्त करें और हर्जाना न मिलने की सूरत में आगे की लड़ाई के लिए सजग रहे, जिस किसी गरीब को निशुल्क विधिक मदद चाहिए वो सीधा मुझसे संपर्क कर सकता है अपने अपने नुकसान के लिस्ट के साथ मुझसे मिले पूरी मदद होगी,1
- मैहर।।भक्ति के आंगे मां शारदा मंदिर प्रांगण में खुद को नही रोक पाया ड्यूटी में तैनात पुलिसकर्मी, वीडियो हुआ वायरल, हालांकि, पुलिसकर्मी कौन है यह स्पष्ठ नही हो पाया है।1
- सतना बिरला हॉस्पिटल में मरीज के परिजनों का हंगामा1
- लोकेशन: देवेन्द्रनगर रिपोर्टर: अशोक विश्वकर्मा स्लग: देवेन्द्रनगर एवं ककरहटी क्षेत्र के हनुमान मंदिरों में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव एंकर: कलयुग के देवता भगवान श्री हनुमान जी महाराज का प्रकटोत्सव देवेन्द्रनगर एवं ककरहटी नगर सहित आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर हनुमान मंदिरों में भजन-कीर्तन, सुंदरकांड पाठ, हनुमान चालीसा और विशाल भंडारों का आयोजन किया गया। सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी और श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर हनुमान जी को प्रसाद अर्पित किया। वीओ : देवेन्द्रनगर क्षेत्र में हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर धार्मिक आस्था और भक्ति का अनूठा माहौल देखने को मिला। नगर के प्रमुख हनुमान मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। भक्तजन भजन-कीर्तन करते हुए मंदिरों में पहुंचे और जय श्री राम व जय बजरंगबली के जयकारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। नगर के मुख्य मार्ग स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर, राजादहार मंदिर, ककरहटी स्थित हनुमान गढ़ी, बड़वारा स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर तथा झिरियन मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने हनुमान जी को प्रसादी अर्पित कर परिवार और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। ककरहटी हनुमान गढ़ी (गढ़िया वाले) मंदिर सहित कई स्थानों पर हनुमान चालीसा और सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। वहीं नगर के अलग-अलग हिस्सों में प्रसादी वितरण भी किया गया। संकट मोचन हनुमान मंदिर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जहां हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। पूरे दिन मंदिरों में भक्ति, उत्साह और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला।4
- Post by Neeraj Ravi3