logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बूथ की ओर चलो अभियान से बसपा को मिल रही नई मजबूती अबकी बार बासपा सरकार बहुजन समाज पार्टी की सुप्रिमो एवं पूर्व मुख्यमंत्री, आयरन लेडी के नाम से विख्यात जी के निर्देशानुसार “बूथ की ओर चलो अभियान” के अंतर्गत दिनांक 03/04/2026 को हसनपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पौरारा मुस्तकम में एक महत्वपूर्ण बूथ स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक का नेतृत्व विधानसभा अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार गौतम एडवोकेट एवं सेक्टर सचिव उमेश कुमार उपाध्याय जी द्वारा किया गया। बैठक में देवेन्द्र कुमार भारती जी के आवास पर ग्राम पौरारा की बूथ कमेटियों का गठन कर संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का कार्य किया गया। कार्यक्रम के दौरान विधानसभा अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार गौतम एडवोकेट ने उत्तर प्रदेश में बसपा की चार बार रही सरकारों के ऐतिहासिक कार्यों एवं सुशासन को विस्तार से बताया। साथ ही उन्होंने आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की। उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान समय में प्रदेश की जनता बीजेपी सरकार की नीतियों से त्रस्त है और बसपा के सुशासन को याद कर रही है। जनता अब पुनः बसपा को सत्ता में लाने के लिए संकल्पित है। बसपा एक बार फिर सोशल इंजीनियरिंग के सिद्धांत पर चलते हुए पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने की ओर अग्रसर है। 📌 गाँव-गाँव जाकर बहुजन विचारधारा को मजबूत करने का अभियान निरंतर जारी है। ✍️ आपका शुभचिंतक सुरेन्द्र कुमार गौतम एडवोकेट विधानसभा अध्यक्ष, बसपा हसनपुर विधानसभा, जनपद अमरोहा #BSP #BahujanSamajParty #Mayawati #BoothKiOreChalo #Mission2027 #UPPolitics #SocialEngineering #BahujanEkta #GroundLevelWork #PoliticalUpdate #RKsocialist

18 hrs ago
user_Rajesh K Socialist
Rajesh K Socialist
Social worker सलेमपुर, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
18 hrs ago
5cfe451b-e99d-45da-b133-21b47a179b41

बूथ की ओर चलो अभियान से बसपा को मिल रही नई मजबूती अबकी बार बासपा सरकार बहुजन समाज पार्टी की सुप्रिमो एवं पूर्व मुख्यमंत्री, आयरन लेडी के नाम से विख्यात जी के निर्देशानुसार “बूथ की ओर चलो अभियान” के अंतर्गत दिनांक 03/04/2026 को हसनपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पौरारा मुस्तकम में एक महत्वपूर्ण बूथ स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक का नेतृत्व विधानसभा अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार गौतम एडवोकेट एवं सेक्टर सचिव उमेश कुमार उपाध्याय जी द्वारा किया गया। बैठक में देवेन्द्र कुमार भारती जी के आवास पर ग्राम पौरारा की बूथ कमेटियों का गठन कर संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का कार्य किया गया। कार्यक्रम के दौरान विधानसभा अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार गौतम एडवोकेट ने उत्तर प्रदेश में बसपा की चार बार रही सरकारों के ऐतिहासिक कार्यों एवं सुशासन को विस्तार से बताया। साथ ही उन्होंने आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी के पक्ष में अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की। उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान समय में प्रदेश की जनता बीजेपी सरकार की नीतियों से त्रस्त है और बसपा के सुशासन को याद कर रही है। जनता अब पुनः बसपा को सत्ता में लाने के लिए संकल्पित है। बसपा एक बार फिर सोशल इंजीनियरिंग के सिद्धांत पर चलते हुए पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने की ओर अग्रसर है। 📌 गाँव-गाँव जाकर बहुजन विचारधारा को मजबूत करने का अभियान निरंतर जारी है। ✍️ आपका शुभचिंतक सुरेन्द्र कुमार गौतम एडवोकेट विधानसभा अध्यक्ष, बसपा हसनपुर विधानसभा, जनपद अमरोहा #BSP #BahujanSamajParty #Mayawati #BoothKiOreChalo #Mission2027 #UPPolitics #SocialEngineering #BahujanEkta #GroundLevelWork #PoliticalUpdate #RKsocialist

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • 🎉 आज का दिन बहुजन समाज के लिए खास है! बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनन्द जी के जन्मदिन पर समर्पित यह विशेष वीडियो देखें। उनका नेतृत्व युवाओं के लिए प्रेरणा और समाज के लिए नई दिशा है। 🙏 जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं! 📲 वीडियो देखें और शेयर करें। #AkashAnand #BahujanSamaj #BSPIndia #JaiBhim #YouthLeader #BahujanVoice #RKsocialist
    2
    🎉 आज का दिन बहुजन समाज के लिए खास है!
बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनन्द जी के जन्मदिन पर समर्पित यह विशेष वीडियो देखें।
उनका नेतृत्व युवाओं के लिए प्रेरणा और समाज के लिए नई दिशा है।
🙏 जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं!
📲 वीडियो देखें और शेयर करें।
#AkashAnand #BahujanSamaj #BSPIndia #JaiBhim #YouthLeader #BahujanVoice #RKsocialist
    user_Rajesh K Socialist
    Rajesh K Socialist
    Social worker सलेमपुर, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • देवरिया। मदनपुर पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 30/2026 धारा 103(1) बीएनएस से सम्बन्धित अभियुक्त बीरबहादुर उर्फ शिवम पुत्र बृजेश प्रसाद निवासी बराँव थाना मदनपुर जनपद देवरिया को दिनांक 02.04.2026 की रात्रि में मुखबिर की सूचना पर मदनपुर पेट्रोल पंप से थोड़ा आगे सेमरा पुल जाने वाले मार्ग के पास से गिरफ्तार करते हुए नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। उल्लेखनीय है कि दिनांक 02.04.2026 को थाना मदनपुर पर वादी श्री शिवानन्द प्रसाद पुत्र विजय नरायन निवासी वरांव थाना मदनपुर जनपद देवरिया द्वारा तहरीरी सूचना देकर अवगत कराया गया कि वादी की पुत्री से जबरदस्ती शादी करने से मना करने पर अभियुक्त द्वारा खुन्नस खाकर दिनांक 01/02-04-2026 की रात्रि में वादी की पुत्री को बाहर जाने के दौरान अभियुक्त द्वारा जबरदस्ती अपने घोठे पर ले जाकर रस्सी से गला घोटकर हत्या कर दी गयी। उक्त सूचना पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 30/2026 धारा 103(1) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत करते हुए विवेचना की जा रही है।
    1
    देवरिया। मदनपुर पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 30/2026 धारा 103(1) बीएनएस से सम्बन्धित अभियुक्त बीरबहादुर उर्फ शिवम पुत्र बृजेश प्रसाद निवासी बराँव थाना मदनपुर जनपद देवरिया को दिनांक 02.04.2026 की रात्रि में मुखबिर की सूचना पर मदनपुर पेट्रोल पंप से थोड़ा आगे सेमरा पुल जाने वाले मार्ग के पास से गिरफ्तार करते हुए नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। 
उल्लेखनीय है कि दिनांक 02.04.2026 को थाना मदनपुर पर वादी श्री शिवानन्द प्रसाद पुत्र विजय नरायन निवासी वरांव थाना मदनपुर जनपद देवरिया द्वारा तहरीरी सूचना देकर अवगत कराया गया कि वादी की पुत्री से जबरदस्ती शादी करने से मना करने पर अभियुक्त द्वारा खुन्नस खाकर दिनांक 01/02-04-2026 की रात्रि में वादी की पुत्री को बाहर जाने के दौरान अभियुक्त द्वारा जबरदस्ती अपने घोठे पर ले जाकर रस्सी से गला घोटकर हत्या कर दी गयी। उक्त सूचना पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 30/2026 धारा 103(1) बीएनएस का अभियोग पंजीकृत करते हुए विवेचना की जा रही है।
    user_Rajnish Bharti
    Rajnish Bharti
    भटपर रानी, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • Post by सत्य प्रकाश तिवारी
    1
    Post by सत्य प्रकाश तिवारी
    user_सत्य प्रकाश तिवारी
    सत्य प्रकाश तिवारी
    Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • देवरिया। जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत और खुशखबरी भरी खबर सामने आई है। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत सरकार की ADIP योजना के तहत 22-23 मार्च 2025 को ALIMCO के सहयोग से जनपद में शिविर आयोजित कर दिव्यांगजनों का चिन्हांकन किया गया था। इस शिविर में कुल 1591 दिव्यांग लाभार्थियों को विभिन्न सहायक उपकरणों के लिए चिन्हित किया गया था। अब इन सभी पात्र लाभार्थियों को 6 अप्रैल को आयोजित कार्यक्रम में सहायक उपकरण वितरित किए जाएंगे। जिलाधिकारी ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाना और उनके जीवन को सुगम बनाना है। सहायक उपकरण मिलने से दिव्यांगजन अपने दैनिक कार्यों को आसानी से कर सकेंगे और समाज की मुख्यधारा से जुड़ने में मदद मिलेगी।
    1
    देवरिया। जनपद के दिव्यांगजनों के लिए राहत और खुशखबरी भरी खबर सामने आई है। जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत सरकार की ADIP योजना के तहत 22-23 मार्च 2025 को ALIMCO के सहयोग से जनपद में शिविर आयोजित कर दिव्यांगजनों का चिन्हांकन किया गया था।
इस शिविर में कुल 1591 दिव्यांग लाभार्थियों को विभिन्न सहायक उपकरणों के लिए चिन्हित किया गया था। अब इन सभी पात्र लाभार्थियों को 6 अप्रैल को आयोजित कार्यक्रम में सहायक उपकरण वितरित किए जाएंगे।
जिलाधिकारी ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाना और उनके जीवन को सुगम बनाना है। सहायक उपकरण मिलने से दिव्यांगजन अपने दैनिक कार्यों को आसानी से कर सकेंगे और समाज की मुख्यधारा से जुड़ने में मदद मिलेगी।
    user_Sandeep Tiwari
    Sandeep Tiwari
    Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • Post by विजय कुमार
    1
    Post by विजय कुमार
    user_विजय कुमार
    विजय कुमार
    Deoria, Uttar Pradesh•
    5 hrs ago
  • देवरिया जिले में संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर बरहज तहसील सभागार में मुख्य राजस्व अधिकारी वीके सिंह के अध्यक्षा में फरियादियों की समस्याओं को सुना गया इस दौरान उप जिलाधिकारी विपिन कुमार द्विवेदी की उपस्थिति में संबधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।
    1
    देवरिया जिले में संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर बरहज तहसील सभागार में मुख्य राजस्व अधिकारी वीके सिंह के अध्यक्षा में फरियादियों की समस्याओं को सुना गया इस दौरान उप जिलाधिकारी विपिन कुमार द्विवेदी की उपस्थिति में संबधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।
    user_Sunil kumar sharma
    Sunil kumar sharma
    Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • बलिया। जिले के उभांव थाना क्षेत्र के बांसपर बहोरवां गांव से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने रिश्तों में विश्वास और मर्यादा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोप है कि एक युवक ने विदेश में रह रही महिला से धोखे से विवाह कर उसकी मेहनत की कमाई और संपत्ति हड़प ली। पीड़िता मारिया ने उभांव में पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि बांसपर बहोरवां निवासी अरविंद कुमार प्रजापति, जो पहले उसकी आंटी के घर काम करता था, बाद में वीजा लेकर कुवैत पहुंच गया। वहीं दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और वर्ष 2009 में परिवार की मौजूदगी में कोर्ट मैरिज के साथ हिंदू रीति-रिवाज से विवाह हुआ। महिला का आरोप है कि अरविंद और उसके परिवार ने यह बात छुपाई कि उसकी पहले से शादी हो चुकी है और उसके बच्चे भी हैं। करीब 18 साल साथ रहने के बाद 8 माह पहले इस सच्चाई का खुलासा हुआ, जिसके बाद विवाद शुरू हो गया। मारिया के अनुसार, विवाद के दौरान अरविंद ने उसे घर में बंद कर बैंक लॉकर से लगभग 25 तोला सोना, ढाई सौ ग्राम चांदी, संयुक्त खाते की रकम और मुंबई व दिल्ली स्थित संपत्तियों के कागजात लेकर फरार हो गया। कुछ दिन बाद उसकी पहली पत्नी सोनी देवी मुंबई स्थित घर पर पहुंची और जबरन ताला तोड़कर कब्जा कर लिया। महिला का कहना है कि उसके नाम की संपत्ति को फर्जी गिफ्ट डीड के जरिए ट्रांसफर किया गया, जबकि उसने कभी कोई दस्तावेज साइन नहीं किया। पीड़िता जब न्याय की आस में अरविंद के गांव पहुंची तो उससे मिलने से भी इनकार कर दिया गया। इसके बाद उसने 112 नंबर पर पुलिस को बुलाया, लेकिन आरोप है कि कोई ठोस मदद नहीं मिली। उभांव थाने में तहरीर देने के बावजूद अब तक मामला दर्ज नहीं किया गया है। हताश महिला का कहना है कि यदि उसे जल्द न्याय नहीं मिला तो उसके सामने आत्महत्या के अलावा कोई विकल्प नहीं बचेगा। मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
    1
    बलिया। जिले के उभांव थाना क्षेत्र के बांसपर बहोरवां गांव से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने रिश्तों में विश्वास और मर्यादा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोप है कि एक युवक ने विदेश में रह रही महिला से धोखे से विवाह कर उसकी मेहनत की कमाई और संपत्ति हड़प ली।
पीड़िता मारिया ने उभांव में पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि बांसपर बहोरवां निवासी अरविंद कुमार प्रजापति, जो पहले उसकी आंटी के घर काम करता था, बाद में वीजा लेकर कुवैत पहुंच गया। वहीं दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और वर्ष 2009 में परिवार की मौजूदगी में कोर्ट मैरिज के साथ हिंदू रीति-रिवाज से विवाह हुआ।
महिला का आरोप है कि अरविंद और उसके परिवार ने यह बात छुपाई कि उसकी पहले से शादी हो चुकी है और उसके बच्चे भी हैं। करीब 18 साल साथ रहने के बाद 8 माह पहले इस सच्चाई का खुलासा हुआ, जिसके बाद विवाद शुरू हो गया।
मारिया के अनुसार, विवाद के दौरान अरविंद ने उसे घर में बंद कर बैंक लॉकर से लगभग 25 तोला सोना, ढाई सौ ग्राम चांदी, संयुक्त खाते की रकम और मुंबई व दिल्ली स्थित संपत्तियों के कागजात लेकर फरार हो गया। कुछ दिन बाद उसकी पहली पत्नी सोनी देवी मुंबई स्थित घर पर पहुंची और जबरन ताला तोड़कर कब्जा कर लिया। महिला का कहना है कि उसके नाम की संपत्ति को फर्जी गिफ्ट डीड के जरिए ट्रांसफर किया गया, जबकि उसने कभी कोई दस्तावेज साइन नहीं किया।
पीड़िता जब न्याय की आस में अरविंद के गांव पहुंची तो उससे मिलने से भी इनकार कर दिया गया। इसके बाद उसने 112 नंबर पर पुलिस को बुलाया, लेकिन आरोप है कि कोई ठोस मदद नहीं मिली। उभांव थाने में तहरीर देने के बावजूद अब तक मामला दर्ज नहीं किया गया है।
हताश महिला का कहना है कि यदि उसे जल्द न्याय नहीं मिला तो उसके सामने आत्महत्या के अलावा कोई विकल्प नहीं बचेगा। मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
    user_धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    धीरज कुमार गुप्ता / पत्रकार
    Food Manufacturing Company Belthara Road, Ballia•
    6 hrs ago
  • Post by सत्य प्रकाश तिवारी
    1
    Post by सत्य प्रकाश तिवारी
    user_सत्य प्रकाश तिवारी
    सत्य प्रकाश तिवारी
    Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.