logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

-प्रेम विवाह से खफा परिजनों ने उठाया अनोखा कदम: जिंदा बेटी की निकाली शव यात्रा, पुतला फूंक कर तोड़े सभी रिश्ते! केनगर-प्रेम विवाह से खफा परिजनों ने उठाया अनोखा कदम: जिंदा बेटी की निकाली शव यात्रा, पुतला फूंक कर तोड़े सभी रिश्ते! केनगर प्रखंड के मरंगा थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगेली पंचायत के चपय गंगेली वार्ड नंबर 1 में एक अनोखा और सनसनीखेज मामला सामने आया है। अंतरजातीय और अपनी मर्जी से प्रेम विवाह करने से नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने जीवित बेटी का ही समाज से बहिष्कार करते हुए उसकी शव यात्रा निकाली और उसका पुतला (कुश की पुत्री) बनाकर अंतिम संस्कार कर दिया। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। चपय बस्ती निवासी मनोज कुमार गोस्वामी की 18 वर्षीय पुत्री रिया कुमारी ने घर से महज 100 मीटर की दूरी पर रहने वाले दिलीप पासवान के पुत्र मिलन कुमार के साथ कोर्ट मैरिज कर ली है। मिलन का घर आना-जाना था और उसकी दोस्ती रिया के भाई से थी। इसी दौरान दोनों में प्रेम संबंध हो गया और वे भागकर शादी के बंधन में बंध गए। परिजनों ने काफी खोजबीन की और पंचायत भी बैठी, जिसमें लड़के पक्ष से लड़की को वापस लौटाने की बात कही गई थी। हालांकि, जब थाने में धारा 164 के तहत बयान दर्ज हुआ, तो रिया ने अपनी मर्जी से लड़का पक्ष के पक्ष में बयान दे दिया। इसके बाद से नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने समाज का ताना-बाना और प्रतिष्ठा बचाने के लिए यह सख्त कदम उठाया। नाराज ग्रामीणों और परिजनों ने मिलकर कुश से रिया का पुतला तैयार किया और पूरे चपाई बस्ती में "राम नाम सत्य है" के नारों और ढोल-नगाड़ों के साथ उसकी शव यात्रा निकाली। इसके बाद नहर किनारे खेत में पिता मनोज गोस्वामी ने उसे मुखाग्नि दी। परिजनों ने साफ कर दिया है कि अब इस परिवार का उस लड़की से कोई नाता-रिस्ता नहीं है। आगे के नियमों के तहत नखबाल होगा और दसवीं से लेकर 13वें दिन तक श्राद्ध व पिंड दान की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। चाचा शशिधर गिरी: "सरकार कहती है बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ। अगर पढ़ाई का मतलब यही निकलता है, तो कौन अपनी बेटी को पढ़ाएगा?"माता नीतू देवी: "मेरी बेटी 12वीं पास थी। पति टोटो चलाते हैं और मजदूरी कर किसी तरह पढ़ाई-लिखाई करवाई थी। वह हमारी सबसे बड़ी बेटी थी। हमने उसे बहुत समझाया, लेकिन वह नहीं मानी। लड़का समाज में रिश्ते में था। हाल ही में हमने भागलपुर के एक सरकारी टीचर से 6 लाख में उसकी शादी तय की थी, लेकिन बेटी ने हमारे माथे पर कलंक लगा दिया।"समाजसेवी डब्लू यादव: "ढोल-नगाड़े के साथ शव यात्रा निकालकर समाज को यह कड़ा संदेश दिया गया है कि जो भी इस तरह के कृत्य करेगा, उसका यही हश्र होगा।"इस अजीबोगरीब और आक्रामक विरोध प्रदर्शन की गूंज अब पूरे प्रखंड में चर्चा का विषय बनी हुई है।

6 hrs ago
user_Journalist Konen
Journalist Konen
Local News Reporter कृत्यानंद नगर, पूर्णिया, बिहार•

More news from बिहार and nearby areas
  • पांच माह से ठप नल-जल योजना, आयरनयुक्त पानी पीने को मजबूर ग्रामीण।
    1
    पांच माह से ठप नल-जल योजना, आयरनयुक्त पानी पीने को मजबूर ग्रामीण।
    user_Mukesh Kumar
    Mukesh Kumar
    हसनगंज, कटिहार, बिहार•
    3 hrs ago
  • अररिया: शाहीन खान और नफ़ीसा खान के साथ कथित दुर्व्यवहार, पत्रकार सीमाब अख्तर को पुलिस द्वारा कथित तौर पर बिना कारण बताए उठाए जाने और अभिषेक कुमार के साथ हुई मारपीट के विरोध में अररिया में विरोध प्रदर्शन!
    1
    अररिया: शाहीन खान और नफ़ीसा खान के साथ कथित दुर्व्यवहार, पत्रकार सीमाब अख्तर को पुलिस द्वारा कथित तौर पर बिना कारण बताए उठाए जाने और अभिषेक कुमार के साथ हुई मारपीट के विरोध में अररिया में विरोध प्रदर्शन!
    user_Razi Anwar
    Razi Anwar
    Media company Araria, Bihar•
    56 min ago
  • अररिया: पत्रकारों पर हमला यानी आम जनता की आवाज पर हमला, अररिया चांदनी चौक पर डिजिटल, प्रिंट, सामाजिक संगठन का विरोध प्रदर्शन।
    1
    अररिया: पत्रकारों पर हमला यानी आम जनता की आवाज पर हमला, अररिया चांदनी चौक पर डिजिटल, प्रिंट, सामाजिक संगठन का विरोध प्रदर्शन।
    user_Araria News
    Araria News
    Media company Araria, Bihar•
    1 hr ago
  • 🆔 सेटअप कराने के लिए कॉल करें #reelsvideo #viralvideo #news #youtubeshorts #aryanboltabihar
    1
    🆔 सेटअप कराने के लिए कॉल करें  #reelsvideo #viralvideo #news #youtubeshorts #aryanboltabihar
    user_Aryan Bolta Bihar
    Aryan Bolta Bihar
    Local News Reporter कस्बा, पूर्णिया, बिहार•
    10 hrs ago
  • भाई बहन के अटुट प्रेम का त्यौहार करमा-धरमा शुरु, बहनों ने भाईयों की लम्बी उम्र की कामना करते हुए बड़े विधि विधान के साथ शुरु किया करमा-धरमा पर्व।
    1
    भाई बहन के अटुट प्रेम का त्यौहार करमा-धरमा शुरु, बहनों ने भाईयों की लम्बी उम्र की कामना करते हुए बड़े विधि विधान के साथ शुरु किया करमा-धरमा पर्व।
    user_Mukesh Kumar
    Mukesh Kumar
    हसनगंज, कटिहार, बिहार•
    3 hrs ago
  • जलस्तर घटने के बाद बदबू से बढ़ी परेशानी, बीमारी के खतरे को लेकर ग्रामीण चिंतित जलस्तर घटने के बाद बदबू से बढ़ी परेशानी, बीमारी के खतरे को लेकर ग्रामीण चिंतित कटिहार। जिले में गंगा, कोसी, बरांडी और कारी कोसी नदियों के जलस्तर में उतार-चढ़ाव जारी है। इस बीच कोसी नदी के जलस्तर में कई इलाकों में कमी आई है। हालांकि, पानी घटने के बाद अब बाढ़ प्रभावित गांवों में दुर्गंध और बीमारी का खतरा बढ़ने लगा है। बरारी प्रखंड की सुखासन पंचायत के बेलबारी गांव में बाढ़ का पानी कम होने लगा है, लेकिन गांव की ओर जाने वाली सड़क अब भी जलमग्न है। घरों से पानी निकलने के बाद जगह-जगह जमा पानी और गंदगी से तेज दुर्गंध फैल रही है। इससे ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है। स्थानीय निवासी सऊद आलम और नूर इस्लाम ने बताया कि पानी घटने के साथ ही पूरे गांव में बदबू की समस्या बढ़ गई है। उनका कहना है कि गंदे पानी और जलजमाव के कारण बीमारी फैलने का खतरा है। ग्रामीणों ने गांव में जल्द ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराने और साफ-सफाई की व्यवस्था करने की मांग की है। वहीं, ग्रामीण महिला रश्मि सोरेन ने बताया कि गांव में करीब दस दिनों तक बाढ़ का पानी जमा रहा। अब पानी घटने के बाद दुर्गंध काफी बढ़ गई है। उन्होंने दवा का छिड़काव कराने के साथ चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि सड़क संपर्क अब भी पानी में है और महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर इलाज के लिए बाहर जाना मुश्किल हो रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, अभी तक गांव में मेडिकल टीम नहीं पहुंची है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जलजमाव वाले इलाकों में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव, नियमित सफाई और मेडिकल टीम भेजने की मांग की है, ताकि बाढ़ का पानी घटने के बाद संक्रमण और बीमारियों के खतरे को कम किया जा सके।
    1
    जलस्तर घटने के बाद बदबू से बढ़ी परेशानी, बीमारी के खतरे को लेकर ग्रामीण चिंतित
जलस्तर घटने के बाद बदबू से बढ़ी परेशानी, बीमारी के खतरे को लेकर ग्रामीण चिंतित
कटिहार। जिले में गंगा, कोसी, बरांडी और कारी कोसी नदियों के जलस्तर में उतार-चढ़ाव जारी है। इस बीच कोसी नदी के जलस्तर में कई इलाकों में कमी आई है। हालांकि, पानी घटने के बाद अब बाढ़ प्रभावित गांवों में दुर्गंध और बीमारी का खतरा बढ़ने लगा है।
बरारी प्रखंड की सुखासन पंचायत के बेलबारी गांव में बाढ़ का पानी कम होने लगा है, लेकिन गांव की ओर जाने वाली सड़क अब भी जलमग्न है। घरों से पानी निकलने के बाद जगह-जगह जमा पानी और गंदगी से तेज दुर्गंध फैल रही है। इससे ग्रामीणों की परेशानी बढ़ गई है।
स्थानीय निवासी सऊद आलम और नूर इस्लाम ने बताया कि पानी घटने के साथ ही पूरे गांव में बदबू की समस्या बढ़ गई है। उनका कहना है कि गंदे पानी और जलजमाव के कारण बीमारी फैलने का खतरा है। ग्रामीणों ने गांव में जल्द ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराने और साफ-सफाई की व्यवस्था करने की मांग की है।
वहीं, ग्रामीण महिला रश्मि सोरेन ने बताया कि गांव में करीब दस दिनों तक बाढ़ का पानी जमा रहा। अब पानी घटने के बाद दुर्गंध काफी बढ़ गई है। उन्होंने दवा का छिड़काव कराने के साथ चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि सड़क संपर्क अब भी पानी में है और महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर इलाज के लिए बाहर जाना मुश्किल हो रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, अभी तक गांव में मेडिकल टीम नहीं पहुंची है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से जलजमाव वाले इलाकों में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव, नियमित सफाई और मेडिकल टीम भेजने की मांग की है, ताकि बाढ़ का पानी घटने के बाद संक्रमण और बीमारियों के खतरे को कम किया जा सके।
    user_Asadur Rahman
    Asadur Rahman
    कटिहार, कटिहार, बिहार•
    5 hrs ago
  • आपसी रंजिश में युवक की गोली मारकर हत्या, परिवार के सदस्यों पर आरोप समेली प्रखंड अंतर्गत चांदपुर पूर्वी पंचायत के तिरासी टोला में बुधवार को आपसी रंजिश में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। परिजनों ने परिवार के ही कुछ सदस्यों पर हत्या का आरोप लगाया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है। परिजनों और ग्रामीणों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
    1
    आपसी रंजिश में युवक की गोली मारकर हत्या, परिवार के सदस्यों पर आरोप
समेली प्रखंड अंतर्गत चांदपुर पूर्वी पंचायत के तिरासी टोला में बुधवार को आपसी रंजिश में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। परिजनों ने परिवार के ही कुछ सदस्यों पर हत्या का आरोप लगाया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है। परिजनों और ग्रामीणों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
    user_Rahul Kumar Singh
    Rahul Kumar Singh
    Local News Reporter कोढ़ा, कटिहार, बिहार•
    14 hrs ago
  • पोठिया चांदपुर में दो गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंप। पोठिया चांदपुर में दो गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंप। कटिहार। पोठिया थाना क्षेत्र के पूर्वी चांदपुर पंचायत के वार्ड संख्या-1 में बीती रात एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या किए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान नंदन कुमार यादव (40 वर्ष), पिता रामावतार यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि नंदन कुमार यादव खाना खाने के बाद अपने घर के दरवाजे पर बने मचान पर सोए हुए थे। इसी दौरान अज्ञात अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। परिजनों के अनुसार, नंदन कुमार यादव के सिर में गोली मारी गई, जिसके बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। मृतक की पत्नी रम्भा देवी ने बताया कि उनके पति खाना खाने के बाद दरवाजे पर बने मचान पर सोने चले गए थे। सुबह जब उनकी नजर पति पर पड़ी तो उनके सिर से खून निकल रहा था। इसके बाद घटना की जानकारी आसपास के लोगों और पुलिस को दी गई। जानकारी के अनुसार, नंदन कुमार यादव को दो गोलियां मारी गईं, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मृतक अपने पीछे पत्नी रम्भा देवी और तीन छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं। बच्चों में आरती कुमारी (8 वर्ष), खुशी कुमारी (5 वर्ष) और निलेश कुमार (1 वर्ष) शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही पोठिया थानाध्यक्ष नवीन कुमार, अपर थानाध्यक्ष अमित कुमार, एसआई धर्मेंद्र कुमार, एसआई श्रीराम राय सहित बिहार पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस द्वारा घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ-साथ हत्या के कारणों और हमलावरों की पहचान को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर छानबीन की जा रही है। हत्या के पीछे क्या वजह रही और वारदात में कौन-कौन लोग शामिल हैं, इसका खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा। वहीं घटना को लेकर स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि विभूति यादव, सरपंच आलोक शेखर, पंचायत समिति प्रतिनिधि धीरेन्द्र यादव, राजद प्रखंड अध्यक्ष विनोद कुमार यादव और राजद युवा नेता मिथुन कुमार यादव सहित जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों ने घटना की निंदा करते हुए पुलिस से मामले की जांच कर दोषियों की पहचान और कार्रवाई की मांग की है।
    2
    पोठिया चांदपुर में दो गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंप।

पोठिया चांदपुर में दो गोली मारकर हत्या, इलाके में मचा हड़कंप।
कटिहार। पोठिया थाना क्षेत्र के पूर्वी चांदपुर पंचायत के वार्ड संख्या-1 में बीती रात एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या किए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान नंदन कुमार यादव (40 वर्ष), पिता रामावतार यादव के रूप में हुई है।
बताया जा रहा है कि नंदन कुमार यादव खाना खाने के बाद अपने घर के दरवाजे पर बने मचान पर सोए हुए थे। इसी दौरान अज्ञात अपराधियों ने उन्हें गोली मार दी। परिजनों के अनुसार, नंदन कुमार यादव के सिर में गोली मारी गई, जिसके बाद अपराधी मौके से फरार हो गए।
मृतक की पत्नी रम्भा देवी ने बताया कि उनके पति खाना खाने के बाद दरवाजे पर बने मचान पर सोने चले गए थे। सुबह जब उनकी नजर पति पर पड़ी तो उनके सिर से खून निकल रहा था। इसके बाद घटना की जानकारी आसपास के लोगों और पुलिस को दी गई।
जानकारी के अनुसार, नंदन कुमार यादव को दो गोलियां मारी गईं, जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। मृतक अपने पीछे पत्नी रम्भा देवी और तीन छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं। बच्चों में आरती कुमारी (8 वर्ष), खुशी कुमारी (5 वर्ष) और निलेश कुमार (1 वर्ष) शामिल हैं।
घटना की सूचना मिलते ही पोठिया थानाध्यक्ष नवीन कुमार, अपर थानाध्यक्ष अमित कुमार, एसआई धर्मेंद्र कुमार, एसआई श्रीराम राय सहित बिहार पुलिस के जवान मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस द्वारा घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ-साथ हत्या के कारणों और हमलावरों की पहचान को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर छानबीन की जा रही है।
हत्या के पीछे क्या वजह रही और वारदात में कौन-कौन लोग शामिल हैं, इसका खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा।
वहीं घटना को लेकर स्थानीय मुखिया प्रतिनिधि विभूति यादव, सरपंच आलोक शेखर, पंचायत समिति प्रतिनिधि धीरेन्द्र यादव, राजद प्रखंड अध्यक्ष विनोद कुमार यादव और राजद युवा नेता मिथुन कुमार यादव सहित जनप्रतिनिधियों एवं समाजसेवियों ने घटना की निंदा करते हुए पुलिस से मामले की जांच कर दोषियों की पहचान और कार्रवाई की मांग की है।
    user_Asadur Rahman
    Asadur Rahman
    कटिहार, कटिहार, बिहार•
    5 hrs ago
  • *जिस अग्नि को साक्षी मानकर पति-पत्नी ने सात फेरे लिए उसी अग्नि में आज एक साथ जल रहे हैं 😭😭 *जिस अग्नि को साक्षी मानकर पति-पत्नी ने सात फेरे लिए उसी अग्नि में आज एक साथ जल रहे हैं 😭😭 ये मामल अररिया जिला अंतर्गत * अपने क्षेत्र की सभी खबरें देखने और *खबरें शेयर करके कमाई करने के लिए शुरू ऐप (Shuru App) डाउनलोड करें* 👇🏻
    1
    *जिस अग्नि को साक्षी मानकर पति-पत्नी ने सात फेरे लिए उसी अग्नि में आज एक साथ जल रहे हैं 😭😭 

*जिस अग्नि को साक्षी मानकर पति-पत्नी ने सात फेरे लिए उसी अग्नि में आज एक साथ जल रहे हैं 😭😭 
ये मामल अररिया जिला अंतर्गत *
अपने क्षेत्र की सभी खबरें देखने और *खबरें शेयर करके कमाई करने के लिए शुरू ऐप (Shuru App) डाउनलोड करें* 👇🏻
    user_Niraj Kumar
    Niraj Kumar
    News Anchor Araria, Bihar•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.