logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

नगर स्थित प्राचीन माँ पार्वती धाम गौशाला में सोमवती अमावस्या के पावन अवसर पर गौसेवा, गो-ग्रास और दान-पुण्य का विशेष आयोजन किया गया। सुबह से ही नगर के गौसेवक, दानदाता और श्रद्धालु गौशाला पहुँचकर गौ माताओं को हरी चरी, हरी सब्जियाँ, सुदाना पशु आहार, गुड़, लापसी और अन्य पौष्टिक सामग्री अपने हाथों से खिलाते रहे। पूरे दिन गौशाला परिसर में गौभक्ति और सेवा का एक अनुपम वातावरण बना रहा। इस पुण्य अवसर पर पत्रकार कमल पांचाल और उनके परिवार ने हरी चरी के पुले एवं सुदाना पशु आहार गौ माताओं को अर्पित किया। माँ पार्वती धाम गौशाला समिति की उपाध्यक्ष श्रीमती किरण दीदी, जितेन्द्र जी एवं रुपेश जी परिवार ने ₹250 मूल्य की हरी सब्जी, हरी चरी एवं पशु आहार की व्यवस्था की। वहीं, बीकानेर मिष्ठान भंडार के प्रोपराइटर भोमा महाराज ने गौ माताओं को शुद्ध घी का हलवा एवं पौष्टिक आहार खिलाया। स्वर्गीय श्रीमती आशा देवी वोहरा की पुण्य स्मृति में श्री आलोक वोहरा एवं श्री शेखर वोहरा परिवार द्वारा प्रतिमाह अमावस्या पर होने वाली सेवा परंपरा का निर्वहन करते हुए गौ माताओं को लापसी, गुड़ एवं सुदाना पशु आहार अर्पित किया गया। इसी क्रम में श्री महेंद्र ठाकुर ने गौ माताओं के आहार हेतु ₹140 का सहयोग दिया। श्री सुरेश डोंगरे ने अपनी पूजनीय माताजी की पुण्यतिथि गौशाला में गौ माताओं को गो-ग्रास खिलाकर मनाई और गौशाला निर्माण हेतु ₹1100 की सहयोग राशि भेंट की। समिति की उपाध्यक्ष श्रीमती कविता दीदी के परिवार द्वारा 100 हरी घास के पुले गौ माताओं को अर्पित किए गए। श्री अंकुर वनवट ने परिवार सहित गौशाला पहुँचकर गौसेवा एवं पूजन-अर्चन कर आशीर्वाद प्राप्त किया, जबकि श्री मनोज रुनवाल ने अपनी धर्मपत्नी एवं बच्चों के साथ गौशाला पहुँचकर गौ माताओं को गुड़, हलवा, हरी सब्जी एवं पशु आहार खिलाया। श्री कृष्ण शर्मा ने अपने मित्रों के साथ पहुँचकर ₹500 मूल्य की हरी घास, हरी चरी एवं सुदाना पशु आहार गौ माताओं को समर्पित किया। नगर के वरिष्ठ समाजसेवी श्री आलोक वोहरा एवं श्री शेखर वोहरा द्वारा पुनः गौ माताओं के आहार हेतु ₹1551 की सहयोग राशि माँ पार्वती धाम गौशाला समिति अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा (पूर्व पार्षद) को प्रदान की गई। गौशाला समिति ने सभी दानदाताओं एवं गौसेवकों का हृदय से आभार व्यक्त किया। इसी अवसर पर सकल हिंदू समाज के मीडिया प्रभारी एवं वरिष्ठ पत्रकार श्री राजीव गुप्ता एवं श्रीमती उर्मिला गुप्ता ने अपनी वैवाहिक वर्षगाँठ माँ पार्वती धाम गौशाला में गौ माता का पूजन-अर्चन कर एवं गो-ग्रास खिलाकर श्रद्धापूर्वक मनाई। श्री गुप्ता ने विवाह वर्षगाँठ जैसे पारिवारिक उत्सव को गौसेवा से जोड़कर समाज के समक्ष एक प्रेरणादायी संदेश प्रस्तुत किया। इस दौरान सकल हिंदू समाज अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा (पूर्व पार्षद), संयोजक मुकेश नामदेव, सचिव मनीष डोंगरे, सह सचिव प्रेम नारायण जायसवाल, प्रचार मंत्री अचल किरार, मांगीलाल सिसोदिया, विशेष सहयोगी महेश राठी, गौशाला समिति कोषाध्यक्ष संजय सुराणा, संरक्षक प्रेम नारायण शर्मा, हरिनारायण शर्मा, सुनील कचनेरिया एडवोकेट, हिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष नारायण भुरू मुकाती, पूर्व पार्षद निलेश खंडेलवाल, राम मंदिर समिति अध्यक्ष गोविंद सोनी, मुकेश ताम्रकार, कमल बैरागी, मनोहर बैरागी, गुरुचरण परमार, मोहित सोनी सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। गौशाला परिसर में दिनभर गौभक्तों का उत्साह एवं गौ माता के प्रति श्रद्धा देखने को मिली, जिसके लिए पर्याप्त मात्रा में सुदाना पशु आहार एवं हरी चरी की व्यवस्था उपलब्ध थी। कार्यक्रम के अंत में माँ पार्वती धाम गौशाला समिति अध्यक्ष नरेंद्र कुशवाहा ने सभी दानदाताओं, गौसेवकों एवं उपस्थित श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए गौसेवा के इस पुनीत अभियान को निरंतर जारी रखने का संकल्प दोहराया।

19 hrs ago
user_Rajendra Gangwal
Rajendra Gangwal
Ashta, Sehore•

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक बड़ी खबर सामने आई है, जहाँ लालघाटी स्थित मल्टी केयर अस्पताल से 6 वर्षीय अंश मैना अचानक लापता हो गया है। कोहेफिजा थाना क्षेत्र के इस अस्पताल से लापता हुआ यह बच्चा मानसिक रूप से कमजोर बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, अंश अपनी माँ के इलाज के दौरान अस्पताल परिसर में खेल रहा था, तभी वह नजरों से ओझल हो गया। लापता बालक ने सफेद टी-शर्ट और काली हाफ पैंट पहनी हुई है और वह नंगे पैर है। इस घटना के बाद भोपाल पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी थाना क्षेत्रों को अलर्ट जारी कर दिया है और बच्चे की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी भी व्यक्ति को अंश मैना दिखाई दे या उसके बारे में कोई भी जानकारी मिले, तो वे तुरंत थाना कोहेफिजा अथवा पुलिस के हेल्पलाइन नंबरों 7049104628, 9479990687 और 9425370909 पर सूचना दें। पोस्ट को अधिक से अधिक साझा करने का भी आग्रह किया गया है ताकि बच्चे का पता लगाने में मदद मिल सके।
    1
    मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में एक बड़ी खबर सामने आई है, जहाँ लालघाटी स्थित मल्टी केयर अस्पताल से 6 वर्षीय अंश मैना अचानक लापता हो गया है। कोहेफिजा थाना क्षेत्र के इस अस्पताल से लापता हुआ यह बच्चा मानसिक रूप से कमजोर बताया जा रहा है।

जानकारी के अनुसार, अंश अपनी माँ के इलाज के दौरान अस्पताल परिसर में खेल रहा था, तभी वह नजरों से ओझल हो गया। लापता बालक ने सफेद टी-शर्ट और काली हाफ पैंट पहनी हुई है और वह नंगे पैर है।

इस घटना के बाद भोपाल पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सभी थाना क्षेत्रों को अलर्ट जारी कर दिया है और बच्चे की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी भी व्यक्ति को अंश मैना दिखाई दे या उसके बारे में कोई भी जानकारी मिले, तो वे तुरंत थाना कोहेफिजा अथवा पुलिस के हेल्पलाइन नंबरों 7049104628, 9479990687 और 9425370909 पर सूचना दें। पोस्ट को अधिक से अधिक साझा करने का भी आग्रह किया गया है ताकि बच्चे का पता लगाने में मदद मिल सके।
    user_Naved khan
    Naved khan
    हुजूर, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर, मंत्री इंदर सिंह परमार ने 'गांव चलो अभियान' में सक्रिय रूप से भाग लिया। इस अभियान के दौरान, उन्होंने वरिष्ट नागरिकों का सम्मान किया और ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं का निराकरण किया। मंत्री परमार ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष के कार्यकाल की पूर्णता को लेकर अपनी बात भी रखी।
    1
    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर, मंत्री इंदर सिंह परमार ने 'गांव चलो अभियान' में सक्रिय रूप से भाग लिया। इस अभियान के दौरान, उन्होंने वरिष्ट नागरिकों का सम्मान किया और ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं का निराकरण किया। मंत्री परमार ने इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष के कार्यकाल की पूर्णता को लेकर अपनी बात भी रखी।
    user_Rajguru News
    Rajguru News
    Social Media Manager शाजापुर, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • मुहर्रम का चाँद दिखने की पुष्टि हो गई है, जिसके साथ ही इस्लामी नव वर्ष 1448 हिजरी की शुरुआत बुधवार, 17 जून 2026 से होगी।
    1
    मुहर्रम का चाँद दिखने की पुष्टि हो गई है, जिसके साथ ही इस्लामी नव वर्ष 1448 हिजरी की शुरुआत बुधवार, 17 जून 2026 से होगी।
    user_अटल प्रदेश न्यूज़
    अटल प्रदेश न्यूज़
    Huzur, Bhopal•
    9 hrs ago
  • देवास के ग्राम इटावा में एक भूमि विवाद को लेकर प्रभुलाल पिता बाबूलाल ने जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों से सुरक्षा की मांग की है। उन्होंने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि मनोज नामक व्यक्ति द्वारा उन्हें लगातार धमकाया जा रहा है और न्यायालय में लंबित अपने प्रकरण को वापस लेने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। शिकायतकर्ताओं के अनुसार, यह मामला ग्राम इटावा, तहसील देवास नगर स्थित उनकी भूमि सर्वे नंबर 79 और 78/2 से संबंधित है, जो वर्तमान में माननीय उच्च न्यायालय खंडपीठ इंदौर में विचाराधीन है। इसमें द्वितीय अपील क्रमांक 792/2005 और 122/2006 लंबित हैं। उनका कहना है कि उच्च न्यायालय ने दोनों पक्षों को अपील के अंतिम निराकरण तक यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश दिए हैं, बावजूद इसके मनोज उन्हें प्रकरण वापस लेने के लिए दबाव डाल रहा है। शिकायतकर्ताओं ने यह भी दावा किया है कि उन्हें मकान पर बुलडोजर चलवाने, झूठे प्रकरणों में फंसाने और पुलिस कार्रवाई कराने की धमकियां मिल रही हैं। आरोपी स्वयं को प्रभावशाली बताते हुए प्रशासन और पुलिस पर अपनी पकड़ होने का दावा भी करता है। परिवार ने आरोप लगाया कि वर्ष 2022 में भी उनके सदस्यों के विरुद्ध असत्य प्रकरण दर्ज कराकर उन्हें परेशान किया गया था, और अब ऐसी ही कार्रवाई की पुनः धमकी दी जा रही है। परिवार ने अपनी आर्थिक कमजोरी का हवाला देते हुए कहा है कि लगातार मिल रही धमकियों के कारण वे भय के माहौल में जीवन जी रहे हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से माननीय उच्च न्यायालय द्वारा दिए गए यथास्थिति आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने, बिना उचित जांच के उनके और परिवार के सदस्यों के विरुद्ध कोई कार्रवाई न करने, तथा परिवार को सुरक्षा प्रदान कर इन कथित धमकियों से मुक्त कराने की मांग की है।
    3
    देवास के ग्राम इटावा में एक भूमि विवाद को लेकर प्रभुलाल पिता बाबूलाल ने जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों से सुरक्षा की मांग की है। उन्होंने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि मनोज नामक व्यक्ति द्वारा उन्हें लगातार धमकाया जा रहा है और न्यायालय में लंबित अपने प्रकरण को वापस लेने के लिए दबाव बनाया जा रहा है।

शिकायतकर्ताओं के अनुसार, यह मामला ग्राम इटावा, तहसील देवास नगर स्थित उनकी भूमि सर्वे नंबर 79 और 78/2 से संबंधित है, जो वर्तमान में माननीय उच्च न्यायालय खंडपीठ इंदौर में विचाराधीन है। इसमें द्वितीय अपील क्रमांक 792/2005 और 122/2006 लंबित हैं। उनका कहना है कि उच्च न्यायालय ने दोनों पक्षों को अपील के अंतिम निराकरण तक यथास्थिति बनाए रखने के निर्देश दिए हैं, बावजूद इसके मनोज उन्हें प्रकरण वापस लेने के लिए दबाव डाल रहा है। शिकायतकर्ताओं ने यह भी दावा किया है कि उन्हें मकान पर बुलडोजर चलवाने, झूठे प्रकरणों में फंसाने और पुलिस कार्रवाई कराने की धमकियां मिल रही हैं। आरोपी स्वयं को प्रभावशाली बताते हुए प्रशासन और पुलिस पर अपनी पकड़ होने का दावा भी करता है।

परिवार ने आरोप लगाया कि वर्ष 2022 में भी उनके सदस्यों के विरुद्ध असत्य प्रकरण दर्ज कराकर उन्हें परेशान किया गया था, और अब ऐसी ही कार्रवाई की पुनः धमकी दी जा रही है। परिवार ने अपनी आर्थिक कमजोरी का हवाला देते हुए कहा है कि लगातार मिल रही धमकियों के कारण वे भय के माहौल में जीवन जी रहे हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से माननीय उच्च न्यायालय द्वारा दिए गए यथास्थिति आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित कराने, बिना उचित जांच के उनके और परिवार के सदस्यों के विरुद्ध कोई कार्रवाई न करने, तथा परिवार को सुरक्षा प्रदान कर इन कथित धमकियों से मुक्त कराने की मांग की है।
    user_Rajendra shreevas
    Rajendra shreevas
    Local News Reporter कन्नौद, देवास, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • शाजापुर जिले में खाना बनाते समय एक महिला घायल हो गई, जब कुकर फट गया। इस घटना में घायल हुई महिला का फिलहाल अस्पताल में इलाज जारी है।
    1
    शाजापुर जिले में खाना बनाते समय एक महिला घायल हो गई, जब कुकर फट गया। इस घटना में घायल हुई महिला का फिलहाल अस्पताल में इलाज जारी है।
    user_Rajguru News
    Rajguru News
    Social Media Manager शाजापुर, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • भोपाल में एटीएस (ATS) ने आतंकी संगठन से जुड़े लोगों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है। इस कार्रवाई के तहत दो आरोपियों को अदालत में पेश किया गया था। न्यायाधीश मुकेश मालिक की अदालत में पेश किए गए इन आरोपियों में से फरहाज को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। वहीं, दूसरे आरोपी नईम को 20 जून तक के लिए रिमांड पर लिया गया है।
    1
    भोपाल में एटीएस (ATS) ने आतंकी संगठन से जुड़े लोगों के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई की है। इस कार्रवाई के तहत दो आरोपियों को अदालत में पेश किया गया था।

न्यायाधीश मुकेश मालिक की अदालत में पेश किए गए इन आरोपियों में से फरहाज को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। वहीं, दूसरे आरोपी नईम को 20 जून तक के लिए रिमांड पर लिया गया है।
    user_K K D NEWS MP/CG
    K K D NEWS MP/CG
    TV News Anchor हुजूर, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • देवास जिले की खातेगांव विधानसभा के संदलपुर से इंदौर-बैतूल फोरलेन हाईवे पर सड़क निर्माण में कथित 'महा-घोटाले' और 'जनता की जान से खिलवाड़' का एक गंभीर मामला सामने आया है। करोड़ों रुपये की लागत से बना यह सर्विस रोड पहली ही बारिश में पूरी तरह पानी में डूब गया है, जिससे यह 'स्विंग पूल' या 'मौत का वाटर पार्क' में तब्दील हो गया है। सड़क पर गाड़ियां तैरकर निकलने को मजबूर हैं और चारों तरफ समंदर जैसा खौफनाक मंज़र दिखाई दे रहा है, जिसने विकास के दावों की पोल खोल दी है। इस 'महा-लापरवाही' के कारण लोग अपनी जान हथेली पर रखकर इस 'जलमार्ग' को पार करने को विवश हैं। आरोप है कि टोल कंपनी पूरी ईमानदारी से जनता की जेब से टोल टैक्स वसूल रही है, जिसमें एक सेकंड की भी देरी नहीं की जाती, लेकिन बदले में जनता को 'मौत का रास्ता' मिल रहा है। सड़क पर पानी निकलने की कोई व्यवस्था नहीं है और निर्माण कार्य में गुणवत्ता की भारी कमी है, जिससे भ्रष्टाचार की बू आ रही है। कन्नौद-खातेगांव विधानसभा क्षेत्र के कद्दावर नेता और पूर्व प्रत्याशी ओम पटेल ने इस गंभीर मामले पर सरकार और भ्रष्ट अफसरों पर सीधे सवाल दागे हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि जब जनता से पूरा टोल टैक्स वसूला जा रहा है, तो उन्हें इस 'नर्क' से क्यों गुजरना पड़ रहा है। ओम पटेल ने जिम्मेदार अफसरों को अपनी एसी केबिन से बाहर निकलने और जिम्मेदारी से भागना बंद करने को कहा है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा है कि अगर इस 'जानलेवा समस्या' का तुरंत समाधान नहीं हुआ, तो जनता के हक के लिए उन्हें उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। इस पूरे प्रकरण में कई गंभीर सवाल उठ रहे हैं: क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे के बाद जागेगा? भ्रष्टाचार की इस सड़क को बनाने वाले ठेकेदार पर कब कार्रवाई होगी? और आखिर इस 'महा-परेशानी' का असली जिम्मेदार कौन है? जिम्मेदार अफसर फिलहाल 'कुंभकर्णी नींद' में चूर बताए जा रहे हैं।
    1
    देवास जिले की खातेगांव विधानसभा के संदलपुर से इंदौर-बैतूल फोरलेन हाईवे पर सड़क निर्माण में कथित 'महा-घोटाले' और 'जनता की जान से खिलवाड़' का एक गंभीर मामला सामने आया है। करोड़ों रुपये की लागत से बना यह सर्विस रोड पहली ही बारिश में पूरी तरह पानी में डूब गया है, जिससे यह 'स्विंग पूल' या 'मौत का वाटर पार्क' में तब्दील हो गया है। सड़क पर गाड़ियां तैरकर निकलने को मजबूर हैं और चारों तरफ समंदर जैसा खौफनाक मंज़र दिखाई दे रहा है, जिसने विकास के दावों की पोल खोल दी है।

इस 'महा-लापरवाही' के कारण लोग अपनी जान हथेली पर रखकर इस 'जलमार्ग' को पार करने को विवश हैं। आरोप है कि टोल कंपनी पूरी ईमानदारी से जनता की जेब से टोल टैक्स वसूल रही है, जिसमें एक सेकंड की भी देरी नहीं की जाती, लेकिन बदले में जनता को 'मौत का रास्ता' मिल रहा है। सड़क पर पानी निकलने की कोई व्यवस्था नहीं है और निर्माण कार्य में गुणवत्ता की भारी कमी है, जिससे भ्रष्टाचार की बू आ रही है।

कन्नौद-खातेगांव विधानसभा क्षेत्र के कद्दावर नेता और पूर्व प्रत्याशी ओम पटेल ने इस गंभीर मामले पर सरकार और भ्रष्ट अफसरों पर सीधे सवाल दागे हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि जब जनता से पूरा टोल टैक्स वसूला जा रहा है, तो उन्हें इस 'नर्क' से क्यों गुजरना पड़ रहा है। ओम पटेल ने जिम्मेदार अफसरों को अपनी एसी केबिन से बाहर निकलने और जिम्मेदारी से भागना बंद करने को कहा है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा है कि अगर इस 'जानलेवा समस्या' का तुरंत समाधान नहीं हुआ, तो जनता के हक के लिए उन्हें उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा।

इस पूरे प्रकरण में कई गंभीर सवाल उठ रहे हैं: क्या प्रशासन किसी बड़े हादसे के बाद जागेगा? भ्रष्टाचार की इस सड़क को बनाने वाले ठेकेदार पर कब कार्रवाई होगी? और आखिर इस 'महा-परेशानी' का असली जिम्मेदार कौन है? जिम्मेदार अफसर फिलहाल 'कुंभकर्णी नींद' में चूर बताए जा रहे हैं।
    user_Rajendra shreevas
    Rajendra shreevas
    Local News Reporter कन्नौद, देवास, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.