Shuru
Apke Nagar Ki App…
हम सबको सोचना चाहिए इसमें अगर देखा जाए तो सबसे ज्यादा मीडियम क्लास बहुत ही ज्यादा डिस्टर्ब हो रहा है सरकार का यह फैसला है दोस्तों🙏 यही अगर हम आप करें तो गलत होता है लेकिन करें तो करें क्या ड्राइवर भाई
पाठक जी लखनऊ
हम सबको सोचना चाहिए इसमें अगर देखा जाए तो सबसे ज्यादा मीडियम क्लास बहुत ही ज्यादा डिस्टर्ब हो रहा है सरकार का यह फैसला है दोस्तों🙏 यही अगर हम आप करें तो गलत होता है लेकिन करें तो करें क्या ड्राइवर भाई
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- कानपुर से इंसानियत को झकझोर देने वाला एक बेहद सनसनीखेज और दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां 11 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपियों ने बच्ची के शव को खेत में गड्ढा खोदकर दबा दिया, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि बच्ची के लापता होने के बाद परिजन और ग्रामीण उसकी तलाश में जुटे थे। काफी खोजबीन के बाद खेत में संदिग्ध स्थान पर खुदाई की गई, जहां से बच्ची का शव बरामद हुआ। शव की हालत देखकर परिजनों और ग्रामीणों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों का आरोप है कि मासूम के साथ हैवानियत की सारी हदें पार की गईं। शव पर गंभीर चोटों के निशान बताए जा रहे हैं, जिससे लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। ⚠️ पोस्टमार्टम के लिए शव ले जाते समय पुलिस से झड़प मामले ने उस समय और तूल पकड़ लिया जब पुलिस बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जा रही थी। इस दौरान गुस्साए ग्रामीणों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक और झड़प हो गई। मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस ने मामले में शुरुआत से गंभीरता नहीं दिखाई, जिसके कारण लोगों में नाराजगी और ज्यादा बढ़ गई। स्थिति बिगड़ती देख मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया और किसी तरह हालात को काबू में किया गया। 🔴 पूरे इलाके में तनाव, पुलिस पर उठे सवाल घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव और गुस्से का माहौल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में दुष्कर्म, हत्या और अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच तेज कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और संदिग्धों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए टीमें लगा दी गई हैं। अधिकारियों ने दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिया है। 1. कानपुर में 11 साल की मासूम से दरिंदगी के बाद हत्या, खेत में दफन मिला शव; पोस्टमार्टम के दौरान बवाल 2. कानपुर दहल उठा: बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या, खेत में दबा मिला शव, पुलिस से भिड़े ग्रामीण 3. मासूम की मौत पर फूटा गुस्सा: खेत से मिला शव, पोस्टमार्टम ले जाते समय पुलिस-ग्रामीणों में झड़प1
- * *लखनऊ।* थाना जानकीपुरम क्षेत्र के सेक्टर-7 में वरिष्ठ बीजेपी नेता व अधिवक्ता रज्जन पाण्डेय की फॉर्च्यूनर गाड़ी को कथित हिस्ट्रीशीटर सोनू सिंह बाल्मीकि द्वारा आग के हवाले किए जाने का मामला सामने आया है। घटना को लगभग 10 दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस द्वारा कोई ठोस कार्रवाई न किए जाने से पीड़ित पक्ष में नाराजगी देखी जा रही है। पीड़ित रज्जन पाण्डेय के अनुसार करीब 10 दिन पहले देर रात उनकी फॉर्च्यूनर गाड़ी को आग लगाकर जला दिया गया था, जिसमें गाड़ी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। आरोप है कि इस घटना के पीछे क्षेत्र का हिस्ट्रीशीटर सोनू सिंह बाल्मीकि है। रज्जन पाण्डेय का कहना है कि घटना के बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी और शिकायत भी दी, लेकिन इतने दिन बीत जाने के बाद भी आरोपित के खिलाफ कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई है। उन्होंने यह भी बताया कि इस घटना के बाद से उन्हें अपनी जान का खतरा बना हुआ है और परिवार भी दहशत में है। पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से जल्द से जल्द आरोपित के खिलाफ कार्रवाई कर सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की है। वहीं इस मामले को लेकर क्षेत्र में भी चर्चा का माहौल बना हुआ है और लोग पुलिस की कार्यवाही पर सवाल उठा रहे हैं।1
- सरकार का यह फैसला है दोस्तों🙏 यही अगर हम आप करें तो गलत होता है लेकिन करें तो करें क्या ड्राइवर भाई1
- मुजफ्फरपुर के शादी समारोह में भोजपुरी सिंगर धनंजय शर्मा ने महिला डांसर को मंच से उठाकर फेंक दिया। वीडियो वायरल होने के बाद धनंजय शर्मा का कहना है कि उसने बदसलूकी की थी।1
- जनहित सर्व समाज सेवा समिति संपूर्ण भारत राष्ट्रीय अध्यक्ष कवयित्री सोनी शुक्ला क्रांति लखनऊ उत्तर प्रदेश1
- लखनऊ के शहीद पथ पर तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई और दूसरी ओर पलट गई। हादसे में कार सवार लोगों को चोटें आई हैं। घटना डायल 112 ऑफिस के सामने की बताई जा रही है, जहां हादसे के तुरंत बाद पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंची। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।1
- हादसे में कार सवार लोगों को चोटें आई हैं। डायल 112 ऑफिस के सामने हुआ हादसा, मौके पर पहुंची पुलिस और राहत टीम ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।1
- लखनऊ राजधानी लखनऊ से एक बेहद खूबसूरत और समाज को सकारात्मक संदेश देने वाली तस्वीर सामने आई है। जहां एक परिवार ने बेटी के जन्म को खास अंदाज़ में मनाकर मिसाल पेश की। जानकारी के मुताबिक, परिवार ने अस्पताल से नवजात बेटी को घर ले जाते समय गाड़ियों का लंबा काफिला निकाला। इस दौरान पूरे रास्ते ढोल-नगाड़ों की गूंज, खुशियों का माहौल और जश्न का नजारा देखने को मिला। परिवार के सदस्य, रिश्तेदार और शुभचिंतक इस खुशी में झूमते नजर आए। सड़क से गुजर रहे लोग भी इस अनोखे जश्न को देखकर ठहर गए और परिवार को बेटी के जन्म की बधाई दी। कई लोगों ने इसे बेटियों के सम्मान और समाज में सकारात्मक सोच का शानदार संदेश बताया। परिवार का कहना है कि “बेटी घर की लक्ष्मी होती है”, इसलिए उन्होंने नवजात बेटी के जन्म को किसी त्योहार से कम नहीं माना। परिवार ने कहा कि जिस तरह बेटे के जन्म पर लोग खुशियां मनाते हैं, उसी तरह बेटी के जन्म पर भी पूरे गर्व और सम्मान के साथ जश्न मनाया जाना चाहिए। इस अनोखे अंदाज़ में मनाई गई खुशी ने न सिर्फ आसपास के लोगों का ध्यान खींचा, बल्कि समाज को यह संदेश भी दिया कि बेटियां बोझ नहीं, बल्कि घर-परिवार की शान और खुशियों की असली पहचान हैं। समाज के लिए बड़ा संदेश आज के दौर में, जब कई जगहों पर अब भी बेटियों को लेकर संकीर्ण सोच देखने को मिलती है, ऐसे में लखनऊ के इस परिवार ने बेटी के जन्म पर जश्न मनाकर एक नई सोच और प्रेरणादायक उदाहरण पेश किया है।1