चित्तौड़गढ:तुम मुझे यूं भूला ना पाओगे,शहर के सीक्रेट म्यूजिकल ग्रूप के द्वारा महान पार्श्वगायक स्व.मोहम्मद रफी की पुण्यतिथी पर श्रद्वांजली। तुम मुझे यूं भूला ना पाओगे चित्तौडगढ 31 जुलाई। शहर के सीक्रेट म्यूजिकल ग्रूप के द्वारा महान पार्श्वगायक स्व.मोहम्मद रफी की पुण्यतिथी के अवसर पर उन्हें श्रद्वांजली अर्पित की गयी। ग्रूप के संस्थापक बालेश गौड ने बताया कि कार्यक्रम एडवोकेट संदीप सेठिया के मुख्य आतिथ्य एवं राजेश भंडारी की अध्यक्षता में सीक्रेट म्यूजिकल ग्रूप के प्रतापनगर स्थित कार्यालय पर आयोजित किया गया। ग्रूप के अध्यक्ष संजय कोदली ने बताया कि कार्यक्रम में सभी कलाकारों ने रफी साहब के गाये गीतों को गाकर उन्हें श्रद्वांजली अर्पित की। ग्रूप के मीडिया प्रभारी महेन्द्र शर्मा के अनुसार कार्यक्रम मे बालेश गौड ने ‘‘इक ना इक दिन ये कहानी बनेगी, राज सोनी ने ‘‘तु इस तरह से मेरी जिंदगी में , संदीप सेठिया ने ’’बहारों फूल बरसाओ’’, संजय कोदली ने ’’याद ना जाए, रितु भटनागर ने ’’वादियां मेरा दामन’’ , महेन्द्र शर्मा ने ’’आदमी मुसाफिर है, नवीन पटवारी ने ‘‘आज मौसम बडा बेईमान है’’, मुकेश सपरा ने ’’न तू जमीं के लिए है’’, विष्णु भारती ने ’’तुझको पुकारे मेरा प्यार, अल्का चतुर्वेदी ने ‘‘चांद मेरा दिल’’, राजकुमार सोनी ने ’’तुम मुझे यंू भूला ना पाओगे’’ गीतों की प्रस्तुती देकर रफी साहब को श्रद्वांजली अर्पित की।

- LIVE | सावन के तीसरे सोमवार पर झूले में विराजे श्री सांवरिया सेठ | प्रथम लाइव दर्शन 🔴 LIVE | सावन मास के तीसरे सोमवार पर झूले में विराजे श्री सांवरिया सेठ के दिव्य दर्शन | देखिए सबसे पहले LIVE दर्शन केवल Hello Chittorgarh News पर | जय श्री सांवरिया सेठ 🙏1
- महिला सुरक्षा के लिए डिकॉय ऑपरेशन सादे वस्त्रों में महिला पुलिसकर्मियों की पांच विशेष टीमों ने शहर के प्रमुख स्थलों पर की कार्रवाई, चार मनचले गिरफ्तार। दैनिक वीरधरा राजस्थान। चित्तौड़गढ़। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा सार्वजनिक स्थानों पर होने वाली छेड़छाड़ और अभद्रता की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के निर्देशन में गुरुवार शाम को कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की महिला पुलिसकर्मियों को सादे वस्त्रों में तैनात कर डिकॉय ऑपरेशन चलाया गया। अभियान के तहत पांच विशेष पुलिस टीमों का गठन कर शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान महिलाओं व छात्राओं से छेड़छाड़, फब्तियां कसने एवं अभद्र व्यवहार करने वाले चार मनचलों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की गई। डिकॉय ऑपरेशन के तहत गठित प्रत्येक टीम में कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की दो-दो महिला कांस्टेबल सादे वस्त्रों में तैनात की गईं, जिनके साथ पुरुष पुलिसकर्मी भी सुरक्षा एवं कार्रवाई के लिए मौजूद रहे। टीमों ने शहर के प्रताप नगर चौराहा, रेलवे स्टेशन, दिल्ली गेट, चामटी खेड़ा चौराहा तथा अभिमन्यु पार्क जैसे संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष निगरानी रखी। पार्क जैसे संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष निगरानी रखी। महिला पुलिसकर्मियों ने आम छात्राओं एवं महिलाओं की तरह सामान्य रूप से इन स्थानों पर मौजूद रहकर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी। जैसे ही कुछ युवकों द्वारा महिलाओं से अभद्र व्यवहार एवं फब्तियां कसने की घटनाएं सामने आईं, मौके पर मौजूद पुलिस टीमों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। अभियान के दौरान पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की तथा युवाओं को महिला सम्मान एवं कानून का पालन करने के संबंध में समझाइश भी दी। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अभद्रता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी। जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि महिला सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। इसी उद्देश्य से समय-समय पर इस प्रकार के विशेष अभियान संचालित किए जाएंगे, ताकि सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जा सके। उन्होंने आमजन से भी अपील की कि यदि कहीं भी महिलाओं से छेड़छाड़, अभद्र व्यवहार या अन्य आपराधिक गतिविधि दिखाई दे तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें, जिससे त्वरित कार्रवाई कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कदम उठाए जा सकें।1
- गंगरार स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर उपखंड अधिकारी नेहा मिश्रा की अध्यक्षता में बैठक आयोजित । स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों को लेकर पंचायत समिति सभागार में आयोजित बैठक में उपखंड अधिकारी नेहा मिश्रा ने स्वतंत्रता दिवस समारोह को भव्य और गरिमामय तरीके से मनाने के निर्देश देते हुए उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को झंडारोहण, सांस्कृतिक कार्यक्रम, साफ-सफाई, सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं की जिम्मेदारियां सौंपी। इस दौरान उपखंड अधिकारी ने समय पर बैठक में उपस्थित न होने वाले विभाग और कर्मचारियों पर नाराजगी जताई और भविष्य में लापरवाही न बरतने की सख्त हिदायत दी । साथ ही मंच पर बैठने के साथ ही बच्चों को वितरित की जाने वाली मिठाई पर विशेष शुद्धता एवं देसी घी मे बनाने पर जोर दिया साथ ही अधिकारियो को गुणवत्ता जांच के लिए पाबंध किया। मुख्य कार्यक्रम मेजर नटवर सिंह स्टेडियम में मनाया जाएगा1
- ग्राम पंचायत साड़ास में आंगनबाड़ी सहायिका के सेवानिवृत्त कार्यक्रम कार्यकर्त्ताओ द्वारा माला पहनाकर स्वागत1
- आयुर्वेद चिकित्सा से सफल ईलाज की कहानी खुद की जुबानी,, भारतीय चिकित्सा आयुर्वेद की बढ़ रहा है जनता का विश्वास, विशेष जानकारी हेतु आप आयुष हॉस्पिटल आकाशवाणी चौराहा गांधी नगर चितौड़गढ़ में संपर्क करें 83020838351
- 🚨 RGHS घोटाला: जनता के हक पर डाका , इंसानियत को शर्मसार कर दिया 🚨क्या जनता का पैसा और सरकारी योजनाएं कुछ भ्रष्ट लोगों की जेबें भरने के लिए हैं? RGHS (राजस्थान गवर्नमेंट हेल्थ स्कीम) के नाम पर जो महाघोटाला सामने आया है सावधान! देखिए कैसे लूटा जा रहा है सिस्टम को:6,500 का इंजेक्शन 18,000 में? जी हाँ! जो जीवन रक्षक इंजेक्शन बाजार में छह हजार का मिलता है, उसका बिल अठारह हजार रुपये बनाकर क्लेम पास कराया गया! गरीबों के हक की चोरी: नियमों के मुताबिक दवाओं पर मिलने वाला 40% डिस्काउंट खाकर केवल 12% दिखाया गया। बाकी का मोटा कमीशन किसकी जेब में गया? फर्जीवाड़ा और सिंडिकेट: कुछ चंद मेडिकल स्टोर मालिकों और मरीजों के नाम पर नकली और महंगे बिलों का काला धंधा चलाया। 👊 अब बर्दाश्त नहीं!सरकार ने ऐसे 31 धोखेबाज मेडिकल स्टोर्स के लाइसेंस हमेशा के लिए रद्द कर दिए हैं। लेकिन सिर्फ लाइसेंस रद्द करना काफी नहीं है!इन लुटेरों पर आपराधिक मुकदमे (FIR) दर्ज हों! जनता के टैक्स के पैसे की पाई-पाई वसूली की जाए! इस रैकेट में शामिल हर बड़े चेहरे को जेल भेजा जाए। स्वास्थ्य सेवाओं को अपनी जागीर समझने वाले इन भ्रष्टाचारियों का सामाजिक और आर्थिक बहिष्कार होना चाहिए।#RGHSScam #CorruptionFreeRajasthan #MedicalScam #ExposeTheCorrupt #AntiCorruption1
- टूटी झोपड़ी की पुकार वह मजदूरी करने गई थी, दो वक्त की रोटी कमाने गई थी। लौटकर जब अपने आंगन आई, आंखों में केवल वीरानी पाई। रोते-रोते बस इतना बोली— "पानी की मटकी भी नहीं छोड़ी, सब कुछ तोड़-फोड़ दिया।" टूट गई झोपड़ी, बिखर गए सपने, उजड़ गए जीवन के अपने। जिसके पास था ही क्या आखिर, उससे भी छीन लिया उसका घर। कानून अपना काम करे, पर इंसानियत भी साथ चले। गरीब की झोपड़ी टूटे तो पहले, उसके दर्द को भी कोई समझे। किसी का आशियाना उजाड़ने से पहले इतना ज़रूर सोच लेना, ईंटें नहीं टूटतीं केवल, कई ज़िंदगियाँ बिखर जाती हैं। गरीब की आह से बड़ा कोई श्राप नहीं, और मानवता से बड़ा कोई धर्म नहीं।1