करेरा में बगीचा सरकार पर गूंजा जय श्रीराम का जयघोष, रामजन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया करेरा। नगर के प्रसिद्ध बगीचा सरकार मंदिर परिसर में आज भगवान श्री राम का जन्मोत्सव बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। दोपहर 12 बजे जैसे ही राम जन्म का पावन क्षण आया, पूरे परिसर में जय श्रीराम के उद्घोष गूंज उठे और माहौल भक्तिमय हो गया। इस विशेष अवसर पर थाना करेरा द्वारा भगवान श्री राम को विधिवत सलामी दी गई, जिसने आयोजन को और भी गौरवपूर्ण बना दिया। मंदिर परिसर को आकर्षक रूप से सजाया गया था, जहां भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन लगातार चलता रहा। नगर एवं आसपास के क्षेत्रों से आए हजारों श्रद्धालुओं ने इस पावन अवसर पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव को पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया। श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। पूरे आयोजन के दौरान भक्तों में अपार उत्साह देखने को मिला और बगीचा सरकार परिसर पूरी तरह राममय हो गया। 🚩🙏 करेरा से कमलेश तिवारी की रिपोर्ट 📞9425781909

- Post by S News1
- Post by Bablu Ramaiya1
- फायरिंग कर दहशत फैलावे वारे आरोपियन को पुलिस ने निकारो जुलूस1
- शिवपुरी के इंदार के ग्राम कुटवारा में काली माता मंदिर की काली माँ की मूर्ति को पत्थर पटक कर खंडित करने वाला आरोपी दानवीर जाटव का कान पकड़कर पुलिस ने निकाला जुलूस। कुटवारा के मुख्य मार्गो से होते हुऐ मंदिर तक। कल पुलिस में BNS की धारा 298 के तहत कर लिया था मामला दर्ज।1
- शिवपुरी । पोहरी जनपद सीईओ गुर्जर ने अधूरे सामुदायिक भवन निर्माण मामले में नोटिस किया जारी , ग्राम पंचायत देवपुरा और कैमई के सचिवों को नोटिस1
- दतिया के गोराघाट थाना क्षेत्र में रेत से भरे वाहनों पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस ने दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी फुन्नू पोरिया और करन गुर्जर के पास से घटना में इस्तेमाल राइफल भी बरामद हुई है। फरारी के दौरान इनका एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें आरोपी दतिया एसपी सूरज वर्मा प को लेकर अपशब्द कहते सुनाई दे रहे थे। जिसके बाद पुलिस ने तेजी दिखाई। आरोपियों ने एक महीने पहले फायरिंग कर दहशत फैलाई थी। फिलहाल पुलिस अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।1
- Post by AD SINGH DHAKAD1
- दतिया जिला अस्पताल में गुरुवार शाम आपसी विवाद के चलते दो पक्षों के बीच जमकर झगड़ा हो गया। घटना शाम करीब 5:30 बजे की बताई जा रही है, जब किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाए, जिससे अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन कुछ देर तक विवाद जारी रहा। घटना का वीडियो गुरुवार रात करीब 8:30 बजे सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद मामला चर्चा का विषय बन गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है तथा संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही जा रही है।1
- फरियादी शेवेन्द्र लोधी निवासी ग्राम कुटवारा थाना इन्दार एंव अन्य गाँव के लोगों ने आरोपी दानवीर जाटव पुत्र रामचरण जाटव उम्र 29 साल निवासी ग्राम कुटवारा के व्दारा ग्राम कुटवारा मे कालीमाता मंदिर मे रखी माता मंदिर की प्रतिमा को पत्थर से तोडकर गाँव वालो की धार्मिक आस्था को ठेस पहुँचाने के संबंध में आवेदन दिया पुलिस अधीक्षक शिवपुरी अमन सिंह राठौड़ द्वारा थाना इन्दार क्षेत्र में काली माता मंदिर की प्रतिमा तोङने की घटना को गम्भीरता से लेते हुए अति0 पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं एसडीओपी कोलारस संजय मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी इन्दार को टीम गठित कर उक्त काली माता मंदिर की प्रतिमा तोङने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया था। विवेचना के दौरान दिनांक 26.03.2026 को इन्दार पुलिस टीम द्वारा तत्परता से कार्यवाही करते हुए आऱोपी दानवीर जाटव पुत्र रामचरण जाटव उम्र 29 साल निवासी ग्राम कुटवारा थाना इन्दार को मात्र 24 घण्टे के अन्दर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।1