logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सड़क विकास को लेकर सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से की महत्वपूर्ण चर्चा सड़क विकास को लेकर सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से की महत्वपूर्ण चर्चा रेलमगरा। राजसमंद लोकसभा सांसद महारानी महिमा कुमारी मेवाड़ ने आज केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर राजसमंद लोकसभा क्षेत्र की विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से जुड़े सड़क अवसंरचना विकास एवं लंबित परियोजनाओं पर विस्तृत चर्चा की। बैठक के दौरान सांसद ने क्षेत्र की विभिन्न सड़क संबंधी समस्याओं एवं विकास कार्यों से केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया। केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी ने सभी प्रस्तावों को गंभीरता से सुनते हुए आवश्यक कार्यवाही करने तथा उन्हें प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाने का आश्वासन दिया। बैठक में जिन प्रमुख विषयों पर चर्चा हुई, उनमें राष्ट्रीय राजमार्ग-758 (भीलवाड़ा–राजसमंद) पर सालमपुरा कट खोलना, NH-58 पर जिला ब्यावर के रजियावास क्षेत्र में नाले का निर्माण, केंद्रीय सड़क निधि (CRIF) योजना के अंतर्गत MDR-201, MDR-483 एवं MDR-484 सड़कों का निर्माण, राष्ट्रीय राजमार्ग-758 पर ग्राम कुंवारिया में निर्माणाधीन ओवरब्रिज की लंबाई बढ़ाना, राष्ट्रीय राजमार्ग-162 पर अंडरपास के दोनों ओर सर्विस लेन का निर्माण तथा ग्राम कुंवारिया (जिला राजसमंद) में निर्माणाधीन ओवरब्रिज पर अतिरिक्त अंडरपास का निर्माण शामिल रहे। सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ ने कहा कि राजसमंद लोकसभा क्षेत्र में मजबूत सड़क नेटवर्क, सुरक्षित यातायात और बेहतर संपर्क सुविधा उनकी प्राथमिकता है। इन कार्यों के पूर्ण होने से क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी तथा आमजन, किसानों, व्यापारियों और यात्रियों को व्यापक लाभ प्राप्त होगा। उन्होंने केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी का राजसमंद की जनभावनाओं को गंभीरता से सुनने एवं सकारात्मक आश्वासन देने के लिए आभार व्यक्त किया।

10 hrs ago
user_रेलमगरा न्यूज़
रेलमगरा न्यूज़
Local News Reporter रेलमगरा, राजसमंद, राजस्थान•
10 hrs ago
999df3ea-04eb-4489-9d57-4bdb15e8f70b

सड़क विकास को लेकर सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से की महत्वपूर्ण चर्चा सड़क विकास को लेकर सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से की महत्वपूर्ण चर्चा रेलमगरा। राजसमंद लोकसभा सांसद महारानी महिमा कुमारी मेवाड़ ने आज केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर राजसमंद लोकसभा क्षेत्र की विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से जुड़े सड़क अवसंरचना विकास एवं लंबित परियोजनाओं पर विस्तृत चर्चा की। बैठक के दौरान सांसद ने क्षेत्र की विभिन्न सड़क संबंधी समस्याओं एवं विकास कार्यों से केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया। केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी ने सभी प्रस्तावों को गंभीरता से सुनते हुए आवश्यक कार्यवाही करने तथा उन्हें प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाने का आश्वासन दिया। बैठक में जिन प्रमुख विषयों पर चर्चा हुई, उनमें राष्ट्रीय राजमार्ग-758 (भीलवाड़ा–राजसमंद) पर सालमपुरा कट खोलना, NH-58 पर जिला ब्यावर के रजियावास क्षेत्र में नाले का निर्माण, केंद्रीय सड़क निधि (CRIF) योजना के अंतर्गत MDR-201, MDR-483 एवं MDR-484 सड़कों का निर्माण, राष्ट्रीय राजमार्ग-758 पर ग्राम कुंवारिया में निर्माणाधीन ओवरब्रिज की लंबाई बढ़ाना, राष्ट्रीय राजमार्ग-162 पर अंडरपास के दोनों ओर सर्विस लेन का निर्माण तथा ग्राम कुंवारिया (जिला राजसमंद) में निर्माणाधीन ओवरब्रिज पर अतिरिक्त अंडरपास का निर्माण शामिल रहे। सांसद महिमा कुमारी मेवाड़ ने कहा कि राजसमंद लोकसभा क्षेत्र में मजबूत सड़क नेटवर्क, सुरक्षित यातायात और बेहतर संपर्क सुविधा उनकी प्राथमिकता है। इन कार्यों के पूर्ण होने से क्षेत्र के विकास को गति मिलेगी तथा आमजन, किसानों, व्यापारियों और यात्रियों को व्यापक लाभ प्राप्त होगा। उन्होंने केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी का राजसमंद की जनभावनाओं को गंभीरता से सुनने एवं सकारात्मक आश्वासन देने के लिए आभार व्यक्त किया।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • Chittorgarh का अद्भुत हजारेश्वर महादेव मंदिर, एक लोटा जल से हजार शिवलिंग का अभिषेक, हर ओर 'हर-हर महादेव' का जयघोष गूंज रहा #LatestNews #RajasthanNews #RajasthanWithZee
    1
    Chittorgarh का अद्भुत हजारेश्वर महादेव मंदिर, एक लोटा जल से हजार शिवलिंग का अभिषेक, हर ओर 'हर-हर महादेव' का जयघोष गूंज रहा 
#LatestNews #RajasthanNews #RajasthanWithZee
    user_Jalampura AC morcha adhyaks D.
    Jalampura AC morcha adhyaks D.
    Newspaper advertising department करेड़ा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • ग्राम पंचायत साड़ास में आंगनबाड़ी सहायिका के सेवानिवृत्त कार्यक्रम कार्यकर्त्ताओ द्वारा माला पहनाकर स्वागत
    1
    ग्राम पंचायत साड़ास में आंगनबाड़ी  सहायिका के सेवानिवृत्त कार्यक्रम कार्यकर्त्ताओ द्वारा माला पहनाकर स्वागत
    user_SADAS LIVE NEWS
    SADAS LIVE NEWS
    Local News Reporter गंगरार, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    10 hrs ago
  • महिला सुरक्षा के लिए डिकॉय ऑपरेशन सादे वस्त्रों में महिला पुलिसकर्मियों की पांच विशेष टीमों ने शहर के प्रमुख स्थलों पर की कार्रवाई, चार मनचले गिरफ्तार। दैनिक वीरधरा राजस्थान। चित्तौड़गढ़। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा सार्वजनिक स्थानों पर होने वाली छेड़छाड़ और अभद्रता की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के निर्देशन में गुरुवार शाम को कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की महिला पुलिसकर्मियों को सादे वस्त्रों में तैनात कर डिकॉय ऑपरेशन चलाया गया। अभियान के तहत पांच विशेष पुलिस टीमों का गठन कर शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान महिलाओं व छात्राओं से छेड़छाड़, फब्तियां कसने एवं अभद्र व्यवहार करने वाले चार मनचलों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की गई। डिकॉय ऑपरेशन के तहत गठित प्रत्येक टीम में कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की दो-दो महिला कांस्टेबल सादे वस्त्रों में तैनात की गईं, जिनके साथ पुरुष पुलिसकर्मी भी सुरक्षा एवं कार्रवाई के लिए मौजूद रहे। टीमों ने शहर के प्रताप नगर चौराहा, रेलवे स्टेशन, दिल्ली गेट, चामटी खेड़ा चौराहा तथा अभिमन्यु पार्क जैसे संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष निगरानी रखी। पार्क जैसे संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष निगरानी रखी। महिला पुलिसकर्मियों ने आम छात्राओं एवं महिलाओं की तरह सामान्य रूप से इन स्थानों पर मौजूद रहकर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी। जैसे ही कुछ युवकों द्वारा महिलाओं से अभद्र व्यवहार एवं फब्तियां कसने की घटनाएं सामने आईं, मौके पर मौजूद पुलिस टीमों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। अभियान के दौरान पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की तथा युवाओं को महिला सम्मान एवं कानून का पालन करने के संबंध में समझाइश भी दी। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अभद्रता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी। जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि महिला सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। इसी उद्देश्य से समय-समय पर इस प्रकार के विशेष अभियान संचालित किए जाएंगे, ताकि सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जा सके। उन्होंने आमजन से भी अपील की कि यदि कहीं भी महिलाओं से छेड़छाड़, अभद्र व्यवहार या अन्य आपराधिक गतिविधि दिखाई दे तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें, जिससे त्वरित कार्रवाई कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कदम उठाए जा सकें।
    1
    महिला सुरक्षा के लिए डिकॉय ऑपरेशन

सादे वस्त्रों में महिला पुलिसकर्मियों की पांच विशेष टीमों ने शहर के प्रमुख स्थलों पर की कार्रवाई, चार मनचले गिरफ्तार।
दैनिक वीरधरा राजस्थान।
चित्तौड़गढ़। महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा सार्वजनिक स्थानों पर होने वाली छेड़छाड़ और अभद्रता की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह के निर्देशन में गुरुवार शाम को कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की महिला पुलिसकर्मियों को सादे वस्त्रों में तैनात कर डिकॉय ऑपरेशन चलाया गया। अभियान के तहत पांच विशेष पुलिस टीमों का गठन कर शहर के प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान महिलाओं व छात्राओं से छेड़छाड़, फब्तियां कसने एवं अभद्र व्यवहार करने वाले चार मनचलों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की गई।
डिकॉय ऑपरेशन के तहत गठित प्रत्येक टीम में कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की दो-दो महिला कांस्टेबल सादे वस्त्रों में तैनात की गईं, जिनके साथ पुरुष पुलिसकर्मी भी सुरक्षा एवं कार्रवाई के लिए मौजूद रहे। टीमों ने शहर के प्रताप नगर चौराहा, रेलवे स्टेशन, दिल्ली गेट, चामटी खेड़ा चौराहा तथा अभिमन्यु पार्क जैसे संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष निगरानी रखी। पार्क जैसे संवेदनशील एवं भीड़भाड़ वाले स्थानों पर विशेष निगरानी रखी। महिला पुलिसकर्मियों ने आम छात्राओं एवं महिलाओं की तरह सामान्य रूप से इन स्थानों पर मौजूद रहकर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी। जैसे ही कुछ युवकों द्वारा महिलाओं से अभद्र व्यवहार एवं फब्तियां कसने की घटनाएं सामने आईं, मौके पर मौजूद पुलिस टीमों ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
अभियान के दौरान पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की तथा युवाओं को महिला सम्मान एवं कानून का पालन करने के संबंध में समझाइश भी दी। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अभद्रता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी।
जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि महिला सुरक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। इसी उद्देश्य से समय-समय पर इस प्रकार के विशेष अभियान संचालित किए जाएंगे, ताकि सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराया जा सके। उन्होंने आमजन से भी अपील की कि यदि कहीं भी महिलाओं से छेड़छाड़, अभद्र व्यवहार या अन्य आपराधिक गतिविधि दिखाई दे तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दें, जिससे त्वरित कार्रवाई कर दोषियों के विरुद्ध सख्त कदम उठाए जा सकें।
    user_ओम जैन शंभूपुरा
    ओम जैन शंभूपुरा
    Salesperson चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • बदहाल सड़क से आमजन परेशान राह पर चलना हुआ दुभर , अधिकारी ने सुनी लोगो की पीड़ा गंगरार उपखंड के ग्राम पंचायत साडास में गैर के चौक से बालाजी तक का सड़क मार्ग पूर्ण रूप से बदहाली का शिकार हो चुका है इस रास्ते पर काफ़ी लोगों का किसानों का छात्र छात्राओं का आना जाना लगा रहता हे , इस मार्ग में एक रा.उच्च माध्यमिक विद्यालय व आयुर्वेदिक चिकित्सालय है आगे एक प्रसिद्ध बालाजी का मंदिर हैजर्जर पड़े संपर्क मार्ग को लेकर ग्रामीणों ने बताया है कि गांव तक पहुंचने के लिए रोजाना जान जोखिम में डालनी पड़ती है। बरसात में सड़क पर जलभराव और कीचड़ के कारण स्थिति और गंभीर हो जाती है। ग्रामीणों का आरोप है कि यही मार्ग क्षेत्र के सैकड़ों किसानों व विद्यार्थियों का प्रमुख रास्ता है। और अन्य भारी वाहन प्रतिदिन इसी सड़क से गुजरते हैं, लेकिन गहरे गड्ढों के कारण हादसों का खतरा लगातार बना रहता है। ग्रामीणों का दावा है कि कई बार वाहन असंतुलित हो चुके हैं, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान के साथ-साथ जान का भी जोखिम उठाना पड़ता है। ग्रामीणों ने सड़क सुधार की मांग की है।।
    1
    बदहाल सड़क से आमजन परेशान राह पर चलना हुआ दुभर , अधिकारी ने सुनी लोगो की पीड़ा 
गंगरार उपखंड के ग्राम पंचायत साडास में गैर के चौक से बालाजी तक का सड़क मार्ग पूर्ण रूप से बदहाली का शिकार हो चुका है इस रास्ते पर काफ़ी लोगों का किसानों का छात्र छात्राओं का आना जाना लगा रहता हे , इस मार्ग में एक रा.उच्च माध्यमिक विद्यालय व आयुर्वेदिक चिकित्सालय है आगे एक प्रसिद्ध बालाजी का मंदिर हैजर्जर पड़े संपर्क मार्ग को लेकर  ग्रामीणों ने बताया है कि गांव तक पहुंचने के लिए रोजाना जान जोखिम में डालनी पड़ती है। बरसात में सड़क पर जलभराव और कीचड़ के कारण स्थिति और गंभीर हो जाती है।
ग्रामीणों का आरोप है कि यही मार्ग क्षेत्र के सैकड़ों किसानों व  विद्यार्थियों का  प्रमुख रास्ता है। और अन्य भारी वाहन प्रतिदिन इसी सड़क से गुजरते हैं, लेकिन गहरे गड्ढों के कारण हादसों का खतरा लगातार बना रहता है। ग्रामीणों का दावा है कि कई बार वाहन असंतुलित हो चुके हैं, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान के साथ-साथ जान का भी जोखिम उठाना पड़ता है। ग्रामीणों ने सड़क सुधार  की मांग की है।।
    user_Chandra prakash  bilwal
    Chandra prakash bilwal
    Teacher गंगरार, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • चित्तौड़गढ़ में गुरु पूर्णिमा, सामाजिक सेवा, छात्र राजनीति और व्यापारिक गतिविधियां रहीं चर्चा में बालाजी प्रशिक्षण संस्थान में गुरु पूर्णिमा पर शस्त्र प्रदर्शन, अन्नपूर्णा भोजनशाला समिति की तीसरी वार्षिक आम सभा सम्पन्न, युवराज सिंह चौहान बने एनएसयूआई इकाई अध्यक्ष, फुटकर फल व्यवसायियों ने समझौते की शर्तें लागू करने की उठाई मांग
    1
    चित्तौड़गढ़ में गुरु पूर्णिमा, सामाजिक सेवा, छात्र राजनीति और व्यापारिक गतिविधियां रहीं चर्चा में
बालाजी प्रशिक्षण संस्थान में गुरु पूर्णिमा पर शस्त्र प्रदर्शन, अन्नपूर्णा भोजनशाला समिति की तीसरी वार्षिक आम सभा सम्पन्न, युवराज सिंह चौहान बने एनएसयूआई इकाई अध्यक्ष, फुटकर फल व्यवसायियों ने समझौते की शर्तें लागू करने की उठाई मांग
    user_Hello Chittorgarh News
    Hello Chittorgarh News
    Local News Reporter चित्तौड़गढ़, चित्तौड़गढ़, राजस्थान•
    16 hrs ago
  • इमली घाट पर घाटों की दुर्दशा यह दृश्य उदयपुर के इमली घाट का है जहां स्मार्ट सिटी और विरासत समिति द्वारा कार्य किया गया था पर आज स्थिति इतनी दयनीय है कि कभी कोई यहां अप्रिय घटना घट सकती है दीवारों में पानी जा जा कर कमजोर हो गई है जो पत्थर जड़े गए वो धस गए कभी भी कोई अप्रिय घटना घट सकती है समय रहते नगर निगम के अधिकारियों को मौका देखकर इसको सही करना चाहिए और यह छतरी भी पूरी टूट गई।
    1
    इमली घाट पर घाटों की दुर्दशा
यह दृश्य उदयपुर के इमली घाट का है जहां स्मार्ट सिटी और विरासत समिति द्वारा कार्य किया गया था पर आज स्थिति इतनी दयनीय है कि कभी कोई यहां अप्रिय घटना घट सकती है दीवारों में पानी जा जा कर कमजोर हो गई है जो पत्थर जड़े गए वो धस गए कभी भी कोई अप्रिय घटना घट सकती है समय रहते नगर निगम के अधिकारियों को मौका देखकर इसको सही करना चाहिए और यह छतरी भी पूरी टूट गई।
    user_कौशल आमेटा
    कौशल आमेटा
    Girwa, Udaipur•
    10 hrs ago
  • charbhuja nath Darshan reporter Nandlal purbiya new dwarkesh news channel nandoli Rajsamand Rajasthan dwara janhit mein prasarit
    1
    charbhuja nath Darshan reporter Nandlal purbiya new dwarkesh news channel nandoli Rajsamand Rajasthan dwara janhit mein prasarit
    user_फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांद
    फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांद
    Photographer राजसमंद, राजसमंद, राजस्थान•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.