थाना अमृतपुर का वार्षिक निरीक्षण, व्यवस्थाएं संतोषजनक मिलीं, छोटी मोटी कमियों को सुधारने के लिए दिए दिशा निर्देश अमृतपुर, फर्रुखाबाद। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने मंगलवार, 17 मार्च 2026 को थाना अमृतपुर का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी संजय कुमार एवं थाना प्रभारी रक्षा सिंह ने पुष्प देकर उनका स्वागत किया, जबकि थाना पुलिस द्वारा उन्हें सलामी दी गई। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने महिला हेल्प डेस्क, सीसीटीएनएस कार्यालय, साइबर हेल्प डेस्क, सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था, असलहों का रखरखाव तथा थाने में बन रहे नव निर्माण भवन का जायजा लिया। इसके साथ ही उन्होंने थाना परिसर की साफ-सफाई की स्थिति का भी निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने बताया कि वार्षिक निरीक्षण में थाने का समग्र रखरखाव संतोषजनक पाया गया। सभी अभिलेख (रजिस्टर) व्यवस्थित एवं अद्यतन मिले तथा साफ-सफाई भी ठीक रही। उन्होंने कहा कि जो छोटी-मोटी कमियां पाई गई हैं, उनके सुधार के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने आगे बताया कि निरीक्षण के दौरान असलहों की स्थिति, लंबित विवेचनाओं के निस्तारण तथा थाना क्षेत्र में हो रही सड़क दुर्घटनाओं की समीक्षा भी की गई। उन्होंने बताया कि दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए प्रभावी कार्य किया जा रहा है और इसमें सुधार भी देखा गया है। बताया जाता है कि वार्षिक निरीक्षण को लेकर पिछले 10 दिनों से थाना परिसर में साफ-सफाई एवं तैयारियां जोरों पर चल रही थीं। निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी संजय कुमार,थाना प्रभारी रक्षा सिंह,चौकी इंचार्ज राहुल सिंह सहित समस्त थाना स्टाफ मौजूद रहा।
थाना अमृतपुर का वार्षिक निरीक्षण, व्यवस्थाएं संतोषजनक मिलीं, छोटी मोटी कमियों को सुधारने के लिए दिए दिशा निर्देश अमृतपुर, फर्रुखाबाद। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने मंगलवार, 17 मार्च 2026 को थाना अमृतपुर का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी संजय कुमार एवं थाना प्रभारी रक्षा सिंह ने पुष्प देकर उनका स्वागत किया, जबकि थाना पुलिस द्वारा उन्हें सलामी दी गई। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने महिला हेल्प डेस्क, सीसीटीएनएस कार्यालय, साइबर हेल्प डेस्क, सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था, असलहों का रखरखाव तथा
थाने में बन रहे नव निर्माण भवन का जायजा लिया। इसके साथ ही उन्होंने थाना परिसर की साफ-सफाई की स्थिति का भी निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने बताया कि वार्षिक निरीक्षण में थाने का समग्र रखरखाव संतोषजनक पाया गया। सभी अभिलेख (रजिस्टर) व्यवस्थित एवं अद्यतन मिले तथा साफ-सफाई भी ठीक रही। उन्होंने कहा कि जो छोटी-मोटी कमियां पाई गई हैं, उनके सुधार के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने आगे बताया कि निरीक्षण के दौरान असलहों की स्थिति, लंबित
विवेचनाओं के निस्तारण तथा थाना क्षेत्र में हो रही सड़क दुर्घटनाओं की समीक्षा भी की गई। उन्होंने बताया कि दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए प्रभावी कार्य किया जा रहा है और इसमें सुधार भी देखा गया है। बताया जाता है कि वार्षिक निरीक्षण को लेकर पिछले 10 दिनों से थाना परिसर में साफ-सफाई एवं तैयारियां जोरों पर चल रही थीं। निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी संजय कुमार,थाना प्रभारी रक्षा सिंह,चौकी इंचार्ज राहुल सिंह सहित समस्त थाना स्टाफ मौजूद रहा।
- हरे-भरे नीम पर चली कुल्हाड़ी, गुडेरा में अवैध कटान से पर्यावरण को चोट, इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल अमृतपुर (फर्रुखाबाद)। थाना क्षेत्र के गांव गुडेरा में हरे नीम के पेड़ को अवैध रूप से काटे जाने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार गांव निवासी दीनदयाल और छत्रपाल यादव पर पेड़ कटवाने का आरोप लगाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि नीम के पेड़ पर प्रतिबंध होने के बावजूद उसे काट दिया गया, जिससे पर्यावरण को गंभीर नुकसान पहुंचा है। ग्रामीणों में इस घटना को लेकर आक्रोश भी देखा जा रहा है। मामले की सूचना अमृतपुर थाना पुलिस और वन विभाग की टीम को दे दी गई है। अब देखना यह है कि संबंधित विभाग इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।1
- अमृतपुर, फर्रुखाबाद। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने मंगलवार, 17 मार्च 2026 को थाना अमृतपुर का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी संजय कुमार एवं थाना प्रभारी रक्षा सिंह ने पुष्प देकर उनका स्वागत किया, जबकि थाना पुलिस द्वारा उन्हें सलामी दी गई। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने महिला हेल्प डेस्क, सीसीटीएनएस कार्यालय, साइबर हेल्प डेस्क, सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था, असलहों का रखरखाव तथा थाने में बन रहे नव निर्माण भवन का जायजा लिया। इसके साथ ही उन्होंने थाना परिसर की साफ-सफाई की स्थिति का भी निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने बताया कि वार्षिक निरीक्षण में थाने का समग्र रखरखाव संतोषजनक पाया गया। सभी अभिलेख (रजिस्टर) व्यवस्थित एवं अद्यतन मिले तथा साफ-सफाई भी ठीक रही। उन्होंने कहा कि जो छोटी-मोटी कमियां पाई गई हैं, उनके सुधार के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने आगे बताया कि निरीक्षण के दौरान असलहों की स्थिति, लंबित विवेचनाओं के निस्तारण तथा थाना क्षेत्र में हो रही सड़क दुर्घटनाओं की समीक्षा भी की गई। उन्होंने बताया कि दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए प्रभावी कार्य किया जा रहा है और इसमें सुधार भी देखा गया है। बताया जाता है कि वार्षिक निरीक्षण को लेकर पिछले 10 दिनों से थाना परिसर में साफ-सफाई एवं तैयारियां जोरों पर चल रही थीं। निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी संजय कुमार,थाना प्रभारी रक्षा सिंह,चौकी इंचार्ज राहुल सिंह सहित समस्त थाना स्टाफ मौजूद रहा।3
- ब्लैक फिल्म उतरी जा रही कार पर से1
- Post by CITY NEWS1
- Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी1
- जलालाबाद थाना क्षेत्र के गांव टॉपर में घरेलू कलह के चलते युवक ने पंखे के कुंडे से फांसी लगाकर दी जान,पुलिस ने शव पोस्टमॉर्टम को भेजा शाहजहांपुर जनपद के थाना जलालाबाद क्षेत्र के गांव टॉपर में घरेलू विवाद के चलते 24 वर्षीय युवक अजीत कुमार सिंह ने बीते सोमवार रात करीब 9 बजे आत्महत्या कर ली,मिली जानकारी के अनुसार अजीत पुत्र राकेश सिंह की पत्नी ने घर में बिजली कनेक्शन कराने की बात कही थी, जिस पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई1
- Post by AMARPAL RATHORE1
- *अमृतपुर थाना निरीक्षण में एसपी संतुष्ट: व्यवस्थाएं दुरुस्त,साफ-सफाई व चाक-चौबंद इंतजाम की सराहना* *अमृतपुर/फर्रुखाबाद* मंगलवार को जिले की पुलिस अधीक्षक आरती सिंह ने अमृतपुर थाने का वार्षिक औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने महिला हेल्प डेस्क, सीसीटीएनएस कक्ष और साइबर हेल्प डेस्क सहित विभिन्न व्यवस्थाओं को बारीकी से परखा। एसपी ने महिला हेल्प डेस्क की कार्यप्रणाली की जानकारी ली और सीसीटीएनएस में दर्ज रिकॉर्ड व एंट्री की जांच की। इसके बाद साइबर हेल्प डेस्क पर पहुंचकर शिकायतों के निस्तारण की प्रक्रिया देखी और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। थाना कार्यालय का निरीक्षण करते हुए उन्होंने अभिलेखों की स्थिति जानी तथा मुंशी से लंबित मामलों और रजिस्टरों की जानकारी ली। थाना परिसर में घूमकर एसपी ने साफ-सफाई व्यवस्था का भी जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई और स्पष्ट कहा कि अमृतपुर थाने की स्थिति ठीक है तथा वे यहां की व्यवस्थाओं से पूर्ण रूप से संतुष्ट हैं। निरीक्षण के दौरान थाना अध्यक्ष रक्षा सिंह की मेहनत साफ तौर पर देखने को मिली। थाने की व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रहीं और परिसर में साफ-सफाई भी बेहतर पाई गई, जिसकी एसपी ने सराहना की। बताया गया कि दोपहर से ही अमृतपुर थाना पुलिस निरीक्षण को लेकर अलर्ट मोड पर थी। एसपी के पहुंचते ही पुलिसकर्मियों ने उन्हें सलामी दी, जिसके बाद निरीक्षण शुरू हुआ। इस दौरान क्षेत्राधिकारी अमृतपुर संजय वर्मा समेत समस्त पुलिस स्टाफ मौजूद रहा। वहीं, अमृतपुर क्षेत्र में हो रही सड़क दुर्घटनाओं को लेकर एसपी ने कहा कि घटनाओं में अब कमी आई है और इस दिशा में लगातार काम किया जा रहा है।4