Shuru
Apke Nagar Ki App…
बासौनी में हुआ विवाद में युवक के दांत तोड़े , पीड़ित ने कराया मेडिकल
बबलू यादव
बासौनी में हुआ विवाद में युवक के दांत तोड़े , पीड़ित ने कराया मेडिकल
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- पहले बीजेपी की सांसद और अब एक मुख्यमंत्री ने लगाई अधिकारिओ को फटकार!!! दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता अफ़सरों को ग़ुस्से में खूब फटकार लगा रही हैं… ऐसे अधिकारिओ को तो तुरंत बर्खास्त किया जाना चाहिए ( जनता की मांग) पहले बीजेपी की सांसद और अब एक मुख्यमंत्री ने लगाई अधिकारिओ को फटकार!!! दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता अफ़सरों को ग़ुस्से में खूब फटकार लगा रही हैं… ऐसे अधिकारिओ को तो तुरंत बर्खास्त किया जाना चाहिए ( जनता की मांग) देखते हैं मुख्यमंत्री की फटकार का क्या असर होता है...1
- बटेश्वर रेलवे स्टेशन पर कीचड़ व जलभराव, यात्री को हो रही परेशानी1
- aaj ke Shri Banke Bihari Maharaj ke darshan Pyare Pyare Jay Jay Radhe Jay Jay Shyam Jay Jay Shri Vrindavan Dham Jay bolo tab Radheshyam1
- भिंड ब्रेकिंग 5000 के इनामी फरार आरोपी को किया गया गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया ब्रेकिंग न्यूज़ | भिंड ₹5 हजार का इनामी फरार आरोपी गिरफ्तार, एंडोरी पुलिस को मिली बड़ी सफलता भिंड जिले के एंडोरी थाना पुलिस ने ₹5,000 के इनामी फरार आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। पुलिस के अनुसार, 20 मार्च 2026 को फरियादी की शिकायत पर थाना एंडोरी में अपराध क्रमांक 27/2026 के तहत मामला दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान प्रकरण में धारा 64(2)F, 64(2)K बीएनएस की बढ़ोतरी की गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक भिंड सरोज कुमार वर्मा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप पटेल एवं एसडीओपी गोहद महेंद्र सिंह गौतम के मार्गदर्शन में एंडोरी थाना प्रभारी उनि. विवेक प्रभात ने पुलिस टीम गठित की। 9 सितंबर 2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ग्राम खनेता से फरार आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय गोहद में प्रस्तुत किया। आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक भिंड द्वारा ₹5,000 का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस के मुताबिक कार्रवाई में थाना प्रभारी विवेक प्रभात सहित पुलिस टीम के जवानों की सराहनीय भूमिका रही।1
- कैलारस। सेमई चौराहे पर बुधवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब पोहा के ठेले के पास एक 24 वर्षीय युवक के साथ कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी। आरोप है कि हमलावरों ने युवक को घेरकर पीटा और जब वह अपनी जान बचाने के लिए वहां से भागने लगा तो आरोपियों ने उसका पीछा करते हुए उसे दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। सुबह के समय चौराहे पर हुई इस घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों में भी अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। लाठी-डंडों से किया हमला जानकारी के अनुसार घटना सुबह करीब 6 बजे की बताई जा रही है। युवक पोहा के ठेले के पास मौजूद था, तभी कुछ लोग वहां पहुंचे और उसके साथ विवाद के बाद मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने लाठी-डंडों से उस पर हमला किया। युवक ने बचने का प्रयास किया और वहां से भागने लगा, लेकिन आरोपियों ने उसका पीछा कर उसे रास्ते में भी पीटा। परिजनों के साथ थाने पहुंचा पीड़ित मारपीट की घटना के बाद युवक अपने परिजनों के साथ कैलारस थाने पहुंचा। यहां उसने पुलिस को पूरी घटना की जानकारी देते हुए आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उसके साथ लाठी-डंडों से मारपीट की गई और उसे दौड़ाकर भी पीटा गया। पुलिस ने शुरू की आरोपियों की तलाश पीड़ित की शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। घटना में शामिल आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। पुलिस यह भी पता लगा रही है कि युवक और आरोपियों के बीच विवाद किस बात को लेकर शुरू हुआ था। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद घटना के संबंध में स्थिति और स्पष्ट होगी। चौराहे की घटना से इलाके में चर्चा सुबह के समय सार्वजनिक स्थान पर युवक के साथ हुई मारपीट की घटना के बाद से सेमई चौराहे और आसपास के इलाके में मामले को लेकर चर्चा बनी हुई है। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश के साथ-साथ विवाद की मूल वजह और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।1
- आज दिनांक 07.09.2026 को शाम लगभग 06:00 बजे थाना एत्मादपुर क्षेत्रांतर्गत झरना नाला के पास झाड़ियों में एक अज्ञात महिला का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर प्रभारी पुलिस उपायुक्त, पश्चिमी आगरा एवं थाना एत्मादपुर पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्यवाही के उपरांत पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है। शव की शिनाख्त तथा घटना से संबंधित अन्य तथ्यों की जांच एवं आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा र आज दिनांक 07.09.2026 को शाम लगभग 06:00 बजे थाना एत्मादपुर क्षेत्रांतर्गत झरना नाला के पास झाड़ियों में एक अज्ञात महिला का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर प्रभारी पुलिस उपायुक्त, पश्चिमी आगरा एवं थाना एत्मादपुर पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा की कार्यवाही के उपरांत पोस्टमार्टम हेतु भेजा गया है। शव की शिनाख्त तथा घटना से संबंधित अन्य तथ्यों की जांच एवं आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। बाइट: — आदित्य, पुलिस उपायुक्त, पश्चिमी आगरा l1
- मलपुरा में प्लास्टिक की पानी की टंकी में मिला नवजात का कंकाल मिर्जापुर गांव के पास नहर किनार पड़ी थी करीब 500 लीटर की टंकी आगरा बिग ब्रेकिंग मलपुरा में प्लास्टिक की पानी की टंकी में मिला नवजात का कंकाल मिर्जापुर गांव के पास नहर किनारे पड़ी थी करीब 500 लीटर की टंकी टंकी से दुर्गंध आने पर ग्रामीणों ने पुलिस को दी सूचना मौके पर पहुंची पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लिया पोस्टमार्टम के लिए आगरा भेजा गया कंकाल पुलिस के मुताबिक करीब 15 दिन पुराना है कंकाल मामले की जांच में जुटी मलपुरा पुलिस।1
- तेज रफ्तार बस ने डंपर में मारी टक्कर, 8 बच्चे घायल; चार जिला अस्पताल रेफर भिण्ड। रौन थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह स्कूली बच्चों से भरी बस और डंपर की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बस में सवार 38 बच्चों में से 8 बच्चे घायल हो गए। इनमें चार बच्चों की हालत गंभीर होने पर उन्हें रौन अस्पताल से जिला अस्पताल भिण्ड रेफर किया गया जहां उनका इलाज जारी है। वहीं अन्य घायल बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।जानकारी के अनुसार अमर ज्योति पब्लिक स्कूल, रौन की बस सुबह करीब 7:30 बजे पड़ोरा से बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। गौरई रोड पर सामने से आ रहे डंपर से बस की टक्कर हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार बस तेज गति में थी और गलत साइड जाकर डंपर से टकराई। पुलिस ने भी प्रारंभिक जांच में हादसे के लिए बस चालक की गलती बताई है। हादसे के बाद घायल बच्चों को पहले रौन अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर बच्चों को जिला अस्पताल लाया गया। स्कूल संचालक आरबीएस तोमर भी बच्चों के साथ जिला अस्पताल पहुंचे। यहां मीडिया कर्मियों से अभद्रता करने और स्कूल स्टाफ द्वारा एक चैनल के माइक को छीनकर फेंकने की बात सामने आई। स्कूल प्रबंधन ने बच्चों से मीडिया की बातचीत भी नहीं होने दी।1