Shuru
Apke Nagar Ki App…
पहले बीजेपी की सांसद और अब एक मुख्यमंत्री ने लगाई अधिकारिओ को फटकार!!! दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता अफ़सरों को ग़ुस्से में खूब फटकार लगा रही हैं… ऐसे अधिकारिओ को तो तुरंत बर्खास्त किया जाना चाहिए ( जनता की मांग) पहले बीजेपी की सांसद और अब एक मुख्यमंत्री ने लगाई अधिकारिओ को फटकार!!! दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता अफ़सरों को ग़ुस्से में खूब फटकार लगा रही हैं… ऐसे अधिकारिओ को तो तुरंत बर्खास्त किया जाना चाहिए ( जनता की मांग) देखते हैं मुख्यमंत्री की फटकार का क्या असर होता है...
प्रभु दयाल वर्मा
पहले बीजेपी की सांसद और अब एक मुख्यमंत्री ने लगाई अधिकारिओ को फटकार!!! दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता अफ़सरों को ग़ुस्से में खूब फटकार लगा रही हैं… ऐसे अधिकारिओ को तो तुरंत बर्खास्त किया जाना चाहिए ( जनता की मांग) पहले बीजेपी की सांसद और अब एक मुख्यमंत्री ने लगाई अधिकारिओ को फटकार!!! दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता अफ़सरों को ग़ुस्से में खूब फटकार लगा रही हैं… ऐसे अधिकारिओ को तो तुरंत बर्खास्त किया जाना चाहिए ( जनता की मांग) देखते हैं मुख्यमंत्री की फटकार का क्या असर होता है...
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- पिडौरा में बिजली केबल को लेकर खूनी संघर्ष: महिला समेत 3 गंभीर घायल, आगरा रेफर पिडौरा थाना क्षेत्र के रीठई गांव में बिजली के खंभे से केबल डालने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया, जो देखते ही देखते खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। विवाद के दौरान लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हुए हमले में महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मंगलवार सुबह 11 बजे मिली जानकारी में पीड़ित पक्ष के अनुसार, देर रात खंभे पर केबल ठीक करने के दौरान पड़ोस के युवकों ने आकर विवाद शुरू कर दिया। हमले में रामनिवास, दिनेश और रजनी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को पिनाहट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें आगरा रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।1
- जोड़ों के दर्द को उम्र का असर मानकर नजरअंदाज न करें, नियमित जांच जरूरी भिण्ड। विश्व फिजियोथेरेपी दिवस के अवसर पर मंगलवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में वृद्धजन स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस दौरान सिविल सर्जन डॉ. आरके मिश्रा, डॉ डीके शर्मा, डॉ. नितेश मुदगल और डॉ. आसन दीप शाक्य मौजूद रहे। शिविर में बुजुर्गों को बढ़ती उम्र में होने वाली बीमारियों से बचाव और स्वस्थ जीवनशैली के संबंध में जानकारी दी गई। सिविल सर्जन डॉ. आरके मिश्रा ने कहा कि उम्र बढ़ने के साथ घुटनों, कमर और अन्य जोड़ों में दर्द व जकड़न की समस्या आम है।लेकिन इसे केवल उम्र का असर मानकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। हल्की एक्सरसाइज, स्ट्रेचिंग, वजन नियंत्रित रखने और मांसपेशियों को मजबूत करने वाली गतिविधियों से जोड़ों को सक्रिय रखा जा सकता है। लगातार दर्द सूजन या चलने में परेशानी होने पर डॉक्टर या फिजियोथेरेपिस्ट से सलाह लेना जरूरी है।डॉ. नितेश मुदगल ने कहा कि बढ़ती उम्र में बीपी, शुगर और हृदय संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए नियमित स्वास्थ्य जांच के साथ खान-पान और दिनचर्या पर ध्यान देना चाहिए। डॉ. डीके शर्मा ने कहा कि डॉक्टर की सलाह के अनुसार दवाएं समय पर लें और भोजन में नमक व अधिक मीठे पदार्थों की मात्रा कम रखें। क्षमता के अनुसार रोजाना 20 से 30 मिनट पैदल चलना या हल्की कसरत करना भी लाभदायक है।चिकित्सकों ने बुजुर्गों को पर्याप्त नींद संतुलित खान-पान नियमित स्वास्थ्य जांच और रोजाना हल्के व्यायाम को दिनचर्या में शामिल करने की सलाह दी।1
- कंस मेला हमारी परंपरा और सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक-रामसकल गुर्जर , फतेहाबाद का तीन दिवसीय कंस मेला संपन्न फतेहाबाद : नगर में आयोजित ऐतिहासिक कंस मेला हर्षोल्लास और धार्मिक भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ। कंस मेला कमेटी द्वारा आयोजित इस समापन समारोह की शुरुआत प्रसांत पोनिया ,पूर्व मंत्री राम सकल गुर्जर,जिला पंचायत अध्यक्ष डा मंजू भदोरिया ने गणेश प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ मंजू भदोरिया ने कहा कि कंस मेला हमारी परंपरा और सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक है। इस मेले से न केवल धार्मिक आस्था जुड़ी हुई है, बल्कि यह सामाजिक एकजुटता और आपसी भाईचारे का संदेश भी देता है। पूर्व मंत्री राम सकल गुर्जर ने कहा की मिले हमें सनातन संस्कृति की याद दिलाते है तथा हमें यादों को संजो कर रखना चाहिए । भाजपा जिला अध्यक्ष प्रशांत पोनियां ने कहा कि कंस मेला केवल धार्मिक आयोजन ही नहीं बल्कि क्षेत्र की संस्कृति और लोक परंपरा का जीवंत उत्सव है। यहाँ की रासलीला श्रद्धालुओं को भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं से जोड़े रखती है। समिति ने जिस समर्पण और मेहनत से आयोजन किया है, वह काबिले तारीफ है। कार्यक्रम में अतिथियों के अलावा मेले के दौरान व्यवस्था करनें वाले फतेहाबाद के इंस्पेक्टर विनोद कुमार मिश्रा को सम्मानित किया गया। रात को आयोजित रासलीला में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरी रात भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का आनंद लेते रहे। कंस मेला को सफल बनाने में कमेटी अध्यक्ष उमाशंकर गुप्ता, सचिन अलैपुरिया, आकांश मेरोठियां, मयंक गुप्ता, कुलदीप वर्मा ,गौरव गुप्ता, शानू गुप्ता ,अंकित गुप्ता, समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।1
- भिंड:गोरई के पास स्कूल और डंम्पर में भिंड़त,6 बच्चे घायल रौन थाना क्षेत्र के अंतर्गत गोरई के पास स्कूल बस पर डंम्पर की भिंडन्त हो जाने से स्कूल में सबार करीब 6 बच्चे घायल हो गए।दरअसल बुधबार की रोज सुबह करीब 8 बजे अमर ज्योति स्कूल बस पढोरा से स्कूल के बच्चे लेकर रौन में अमर ज्योति स्कूल जा रही थी तभी अचानक सामने से आमने डंम्पर ओर स्कूल बस की आमने सामने भिंडन्त हो गई जिससे स्कूल बस में सबार करीब 6 बच्चे घायल हो गए जिन्हें रौन अस्प्ताल ले जाया गया तो मौके पर मौजूद डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार देकर चार बच्चों की स्थित गम्भीर होने की बजह जिला अस्पताल रेफर कर दिया जिसके बाद घायल चार बच्चों को आगे के इलाज के लिए जिला अस्पताल में लाकर भर्ती कराया गया है1
- मुरैना क्वारी नदी के सैलाव ने कुछ गांव को घेरा, अम्बाह तहसील के दो गांव से 71 लोगों का किया रेस्क्यू,1
- आगरा व्यूरो रिपोर्ट आगरा के फतेहाबाद में ऐतिहासिक कंस मेला हर्षोलस धार्मिक भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ कंस मेला कमेटी की ओर से आयोजित1
- बासौनी में हुआ विवाद में युवक के दांत तोड़े , पीड़ित ने कराया मेडिकल1
- आगरा गीता जयंती एक्सप्रेस में महिला यात्री से बेरहमी से मारपीट का वीडियो वायरल विवाद के बाद महिला को फर्श पर गिराकर लात-घूंसों और थप्पड़ों से पीटने का आरोप आगरा गीता जयंती एक्सप्रेस में महिला यात्री से बेरहमी से मारपीट का वीडियो वायरल विवाद के बाद महिला को फर्श पर गिराकर लात-घूंसों और थप्पड़ों से पीटने का आरोप महिला को बचाने पहुंचे यात्री से भी मारपीट, वीडियो वायरल होने के बाद रेलवे में हड़कंप आरपीएफ ने झांसी से आगरा मंडल तक शुरू की जांच, ट्रेन के सीसीटीवी खंगाले जा रहे1
- चलती बाइक से गिरी महिला, सिर में गंभीर चोट; ग्वालियर रेफर भिण्ड। देहात थाना क्षेत्र में क्वारी पुल के पास मंगलवार दोपहर बाइक से गिरने पर एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला अपने बेटे और बेटी के साथ बाइक से किसुपुरा से भिण्ड बाजार करने आ रही थी। क्वारी पुल पार करने के बाद करीब दोपहर 3 बजे अचानक बाइक पर पीछे बैठी महिला का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर सिर के बल गिर गई। हादसे में महिला के सिर में गंभीर चोट आई।जानकारी के अनुसार किसुपुरा निवासी 40 वर्षीय संगीता पत्नी कंचन सिंह भदौरिया अपने बेटे 18 वर्षीय कृष्णा भदौरिया और बेटी 20 वर्षीय नंदनी भदौरिया के साथ बाइक से भिण्ड बाजार करने आ रही थीं। हादसे के बाद परिजन महिला को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें ग्वालियर रेफर कर दिया।1