Shuru
Apke Nagar Ki App…
मुरैना क्वारी नदी के सैलाव ने कुछ गांव को घेरा, अम्बाह तहसील के दो गांव से 71 लोगों का किया रेस्क्यू,
नीरज धर्मवीर पचौरी पत्रकार
मुरैना क्वारी नदी के सैलाव ने कुछ गांव को घेरा, अम्बाह तहसील के दो गांव से 71 लोगों का किया रेस्क्यू,
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) की अनिवार्यता के विरोध में लहार के शिक्षकों ने प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) की अनिवार्यता के विरोध में लहार के शिक्षकों ने प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन विकासखंड लहार के अंतर्गत आज दिनांक 8 सितंबर 2026 को शिक्षक पत्रता परीक्षा (TET) की अनिवार्यता के विरोध में ,शिक्षकों ने एकजुट होकर अपना विरोध दर्ज कराया,मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश व्यापी आव्हान पर शिक्षकों ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व (SDM) लहार के माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री जी भारत सरकार के नामक एक ज्ञापन सौपा,ज्ञापन के माध्यम से शिक्षकों ने मांग की है कि, निशुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 की धारा 23(2) में केन्द्रीय या राज्य में 31 मार्च 2015 के पूर्व नियुक्त शिक्षकों को न्यूनतम आर्हता में एनसीटीई के सिद्धांतों के अधीन, अध्यापक पात्रता परीक्षा (TET) में छूट प्रदान की जाये, ज्ञापन में माननीय प्रधानमंत्री जी से विनम्र आग्रह किया गया, कि वर्ष 2010 के पूर्व कक्षा 1 से 8 के लिए केन्द्रीय तथा राज्य से नियुक्त शासकीय शिक्षकों को भारत सरकार नियमों में स्पष्ट एवं संशोधित परिपत्र जारी कर अध्यापक पात्रता परीक्षा में छूट प्रदान करने की कृपा करें, इसी के साथ ही प्रदेश के अधिकारियों, कर्मचारियों की न्यायोचित एवं लंबित 23 माँगो के निराकरण के लिये भी माननीय मुख्यमंत्री जी मध्यप्रदेश शासन के नाम भी एक ज्ञापन सौपा गया,इस प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में शिक्षक/शिक्षिकायें उपस्थित रही, जिनमें मुख्य रूप से जानकी नंदन समाधिया,शेलेन्द्र चौधरी,राजेश सिंह, तिलक सिंह,सरजीत सिंह,लोकेंद्र चोहान,सतेंद्र सिंह,नाहर सिंह,संजय वर्मा, राजेन्द्र परिहार,संजीव गुप्ता,मुलायम सिंह,राकेश चिकवा, राजनारायण दुबे,चंद्रशेखर पाण्डेय,अनूप शर्मा,महेंद्र सिंह,,संजीव समाधिया, उमाशंकर त्रिपाठी, श्रीमती अनीता गुनकर,गीता राठौर,उर्मिला दोहरे,सुनीता चौहान,संगीता गुप्ता,सावित्री गौतम,नीलम कनेरिया,सर्वेश भदौरिया,कौशलेंद्र सिंह,चंद्रशेखर पाण्डेय,संजय वर्मा ,हरेंद्र सिंह, ,राजेश सिंह चौहान,,अजय शर्मा, भानसिंह, श्रीमती ,धर्मैन्द्र तिवारी,बलिराम दोहरे,सूर्यबली चौहान, संतोष परिहार,सुधीर सिंह,हमीद खान,राकेश राठौर,संतोष शर्मा, अजय शर्मा,शशिकांत कुशवाहा,महेश चंद्र दिवाकर,संजय कांकोरिया, हरिद्वार दोहरे,भवानी प्रसाद, धर्मैन्द्र दौहरे और राजा सिंह सहित सैकड़ों शिक्षक साथी सम्मिलित रहे, उपस्थित सभी शिक्षकों ने एक सुर में अपनी मांग को सरकार तक पहुँचाने और जल्द निराकरण करने की अपील की है।1
- कुम्हरपुरा के शासकीय स्कूल में जर्जर छत, हादसे की आशंका बच्चों एवं शिक्षकों की जान जोखिम में अंबाह। ब्लॉक अंबाह के अंतर्गत आने वाले शासकीय प्राथमिक विद्यालय कुम्हरपुरा के अतिरिक्त कक्ष की हालत बेहद जर्जर नजर आ रही है। स्थानीय लोगों के द्वारा भवन की छत लंबे समय से खराब बताई जा रही है, जिसके चलते कभी भी छत का हिस्सा गिरने की आशंका बनी हुई है। मौके की तस्वीरों में भवन की दीवारों पर जगह-जगह सीलन और जर्जरता साफ दिखाई दे रही है। ऐसे में विद्यालय में आने वाले छात्र-छात्राओं और शिक्षकों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जर्जर कक्ष की मरम्मत या आवश्यक कार्रवाई समय रहते नहीं की गई तो किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है। स्कूल भवन की स्थिति को देखते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों से तत्काल निरीक्षण कर जर्जर हिस्से की मरम्मत अथवा सुरक्षित व्यवस्था कराने की मांग की गई है। अब देखना यह है कि जिम्मेदार अधिकारी हादसे का इंतजार करते हैं या समय रहते बच्चों की सुरक्षा हेतु कोई कठोर , सकारात्मक व जल्द कदम उठाने की पहल करेंगे।4
- अम्बाह तहसील के ग्राम पंचायत तुतवास कुंवारी नदी का बड़ा जलस्तर गांव तक आई1
- समरसता संपर्क अभियान के तहत निकाली जा रही कलश यात्रा का मालनपुर से गोहद पहुंचने पर हुआ स्वागत समरसता संपर्क अभियान के तहत निकाली जा रही कलश यात्रा मंगलवार को 4 बजे मालनपुर से गोहद पहुंची। यात्रा के गोहद पहुंचने पर स्थानीय लोगों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा श्रद्धा और उत्साह के साथ स्वागत किया गया।कलश यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- कंस मेला हमारी परंपरा और सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक-रामसकल गुर्जर , फतेहाबाद का तीन दिवसीय कंस मेला संपन्न फतेहाबाद : नगर में आयोजित ऐतिहासिक कंस मेला हर्षोल्लास और धार्मिक भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ। कंस मेला कमेटी द्वारा आयोजित इस समापन समारोह की शुरुआत प्रसांत पोनिया ,पूर्व मंत्री राम सकल गुर्जर,जिला पंचायत अध्यक्ष डा मंजू भदोरिया ने गणेश प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ मंजू भदोरिया ने कहा कि कंस मेला हमारी परंपरा और सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक है। इस मेले से न केवल धार्मिक आस्था जुड़ी हुई है, बल्कि यह सामाजिक एकजुटता और आपसी भाईचारे का संदेश भी देता है। पूर्व मंत्री राम सकल गुर्जर ने कहा की मिले हमें सनातन संस्कृति की याद दिलाते है तथा हमें यादों को संजो कर रखना चाहिए । भाजपा जिला अध्यक्ष प्रशांत पोनियां ने कहा कि कंस मेला केवल धार्मिक आयोजन ही नहीं बल्कि क्षेत्र की संस्कृति और लोक परंपरा का जीवंत उत्सव है। यहाँ की रासलीला श्रद्धालुओं को भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं से जोड़े रखती है। समिति ने जिस समर्पण और मेहनत से आयोजन किया है, वह काबिले तारीफ है। कार्यक्रम में अतिथियों के अलावा मेले के दौरान व्यवस्था करनें वाले फतेहाबाद के इंस्पेक्टर विनोद कुमार मिश्रा को सम्मानित किया गया। रात को आयोजित रासलीला में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और पूरी रात भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का आनंद लेते रहे। कंस मेला को सफल बनाने में कमेटी अध्यक्ष उमाशंकर गुप्ता, सचिन अलैपुरिया, आकांश मेरोठियां, मयंक गुप्ता, कुलदीप वर्मा ,गौरव गुप्ता, शानू गुप्ता ,अंकित गुप्ता, समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।1
- पहले बीजेपी की सांसद और अब एक मुख्यमंत्री ने लगाई अधिकारिओ को फटकार!!! दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता अफ़सरों को ग़ुस्से में खूब फटकार लगा रही हैं… ऐसे अधिकारिओ को तो तुरंत बर्खास्त किया जाना चाहिए ( जनता की मांग) पहले बीजेपी की सांसद और अब एक मुख्यमंत्री ने लगाई अधिकारिओ को फटकार!!! दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता अफ़सरों को ग़ुस्से में खूब फटकार लगा रही हैं… ऐसे अधिकारिओ को तो तुरंत बर्खास्त किया जाना चाहिए ( जनता की मांग) देखते हैं मुख्यमंत्री की फटकार का क्या असर होता है...1
- कुंवारी नहर का बढ़ा जलस्तर, झरना के पुरा गांव में चारों ओर पानी नाव से गांव पहुंचे तहसीलदार और नायब तहसीलदार, 40 से अधिक ग्रामीणों को सुरक्षित निकाला अंबाह। कुंवारी नहर में लगातार बढ़ रहे जलस्तर के चलते अंबाह क्षेत्र के झरना के पुरा गांव में बाढ़ जैसे हालात बन गए। गांव चारों ओर से पानी से घिर गया, जिससे कई ग्रामीण गांव में ही फंस गए। ग्रामीणों के पानी में घिरे होने की सूचना मिलते ही मंगलवार सुबह प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। बढ़ते जलस्तर और चुनौतीपूर्ण हालात के बीच अंबाह तहसीलदार नरेश शर्मा और नायब तहसीलदार स्वयं नाव में सवार होकर गांव पहुंचे। एसडीआरएफ टीम के साथ अधिकारियों ने गांव में फंसे ग्रामीणों को सुरक्षित बाहर निकालने की कार्रवाई शुरू की। रेस्क्यू अभियान के दौरान 40 से अधिक ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। प्रशासन की टीम ने गांव में मौजूद लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी। वहीं, कुंवारी नहर के जलस्तर और आसपास के डूब प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति पर प्रशासन लगातार नजर बनाए हुए है। बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन और एसडीआरएफ की टीमें किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए मौके पर सक्रिय हैं।4
- लहार बाजार में बेसहारा और पालतू मवेशियों के जमावड़े से जनता परेशान *लहार बाजार में बेसहारा और पालतू मवेशियों के जमावड़े से जनता परेशान* 🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰 *जिस पर अंकुश लगाने के लिए नगरपालिका ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है।* 🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰 *बाजार में मवेशियों का डेरा नगरपालिका ने भाटनताल पर बनाया बेड़ा, बिना जुर्माना नहीं छूटेंगी पालतू गायें* 🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰 लहार। नगर के मुख्य बाजार और प्रमुख रास्तों पर आवारा गायों के डेरा जमाने से आम नागरिकों और व्यापारियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़कों पर मवेशियों के जमावड़े के कारण आए दिन जाम की स्थिति बन रही है और दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। रोक के बावजूद कई पशुपालक अपने पालतू मवेशियों को सड़कों पर खुला छोड़ देते हैं, जिससे बाजार की व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। सड़क पर बढ़ते इस अतिक्रमण से निपटने के लिए नगरपालिका प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार किया है: भाटनताल पर अस्थायी बाड़ा: नगरपालिका की टीम ने विशेष अभियान चलाकर बाजार से आवारा और पालतू गायों को पकड़कर भाटनताल स्थित बनाए गए बाड़े (कांजी हाउस) में बंद कर दिया है। पालतू मवेशी भी जद में: सड़कों पर बेखौफ घूम रहे कई पालतू मवेशी भी इस कार्रवाई के तहत बाड़े में कैद हो गए हैं। जुर्माना अनिवार्य: अब पशुपालक अपने मवेशियों को बाड़े से छुड़ाने की जुगत में लगे हैं, लेकिन प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि तय जुर्माना राशि भरे बिना किसी भी पशुपालक को उसकी गाय नहीं सौंपी जाएगी। नगरपालिका अधिकारियों ने सख्त चेतावनी दी है कि पशुपालक अपने मवेशियों को घरों या डेयरियों में बांधकर रखें। भविष्य में सड़क पर मवेशी छोड़ते पाए जाने पर भारी जुर्माने के साथ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।1
- गोहदी गेट के पास किले की दीवार टूटने के संबंध में नागरिकों ने परिषद बैठक में अधिकारियों को दिया ज्ञापन नगर पालिका गोहद के गोहदी गेट पर किले की दीवार 2 वर्ष से टूटी पड़ी है,उसके संबंध में परिषद की बैठक में अधिकारियों के समक्ष मंगलवार को 5 बजे पार्षद शैलेंद्र गुर्जर ने जनहित में बात रखी। और बताया कि किले की दीवार पर स्थित हनुमान जी और शिव जी का मंदिर भी गिरने की कगार पर है अगर जल्द से जल्द दीवार का निर्माण नहीं कराया तो मंदिर भी गिर सकता है।मंदिर से वार्ड के नागरिकों की जन भावनाये जुड़ी है इसलिए वार्ड 12 और 13 के नागरिक भी ज्ञापन देने पहुंचे। अतः किले की दीवार का शीघ्र निर्माण कराया जाए ।1