logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कुंवारी नहर का बढ़ा जलस्तर, झरना के पुरा गांव में चारों ओर पानी नाव से गांव पहुंचे तहसीलदार और नायब तहसीलदार, 40 से अधिक ग्रामीणों को सुरक्षित निकाला अंबाह। कुंवारी नहर में लगातार बढ़ रहे जलस्तर के चलते अंबाह क्षेत्र के झरना के पुरा गांव में बाढ़ जैसे हालात बन गए। गांव चारों ओर से पानी से घिर गया, जिससे कई ग्रामीण गांव में ही फंस गए। ग्रामीणों के पानी में घिरे होने की सूचना मिलते ही मंगलवार सुबह प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। बढ़ते जलस्तर और चुनौतीपूर्ण हालात के बीच अंबाह तहसीलदार नरेश शर्मा और नायब तहसीलदार स्वयं नाव में सवार होकर गांव पहुंचे। एसडीआरएफ टीम के साथ अधिकारियों ने गांव में फंसे ग्रामीणों को सुरक्षित बाहर निकालने की कार्रवाई शुरू की। रेस्क्यू अभियान के दौरान 40 से अधिक ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। प्रशासन की टीम ने गांव में मौजूद लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी। वहीं, कुंवारी नहर के जलस्तर और आसपास के डूब प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति पर प्रशासन लगातार नजर बनाए हुए है। बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन और एसडीआरएफ की टीमें किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए मौके पर सक्रिय हैं।

9 hrs ago
user_नीरज धर्मवीर पचौरी पत्रकार
नीरज धर्मवीर पचौरी पत्रकार
Advertising agency पोरसा, मुरैना, मध्य प्रदेश•
9 hrs ago

कुंवारी नहर का बढ़ा जलस्तर, झरना के पुरा गांव में चारों ओर पानी नाव से गांव पहुंचे तहसीलदार और नायब तहसीलदार, 40 से अधिक ग्रामीणों को सुरक्षित निकाला अंबाह। कुंवारी नहर में लगातार बढ़ रहे जलस्तर के चलते अंबाह क्षेत्र के झरना के पुरा गांव में बाढ़ जैसे हालात बन गए। गांव

चारों ओर से पानी से घिर गया, जिससे कई ग्रामीण गांव में ही फंस गए। ग्रामीणों के पानी में घिरे होने की सूचना मिलते ही मंगलवार सुबह प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। बढ़ते जलस्तर और चुनौतीपूर्ण हालात के बीच अंबाह तहसीलदार नरेश शर्मा

ee5a657b-7281-44bf-a3d6-6b78bcdcbf1c

और नायब तहसीलदार स्वयं नाव में सवार होकर गांव पहुंचे। एसडीआरएफ टीम के साथ अधिकारियों ने गांव में फंसे ग्रामीणों को सुरक्षित बाहर निकालने की कार्रवाई शुरू की। रेस्क्यू अभियान के दौरान 40 से अधिक ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। प्रशासन की टीम ने गांव में मौजूद लोगों को

2e01163b-3838-4a2d-a8da-ae4c9750c07c

सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी। वहीं, कुंवारी नहर के जलस्तर और आसपास के डूब प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति पर प्रशासन लगातार नजर बनाए हुए है। बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन और एसडीआरएफ की टीमें किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए मौके पर सक्रिय हैं।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) की अनिवार्यता के विरोध में लहार के शिक्षकों ने प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) की अनिवार्यता के विरोध में लहार के शिक्षकों ने प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन विकासखंड लहार के अंतर्गत आज दिनांक 8 सितंबर 2026 को शिक्षक पत्रता परीक्षा (TET) की अनिवार्यता के विरोध में ,शिक्षकों ने एकजुट होकर अपना विरोध दर्ज कराया,मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश व्यापी आव्हान पर शिक्षकों ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व (SDM) लहार के माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री जी भारत सरकार के नामक एक ज्ञापन सौपा,ज्ञापन के माध्यम से शिक्षकों ने मांग की है कि, निशुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 की धारा 23(2) में केन्द्रीय या राज्य में 31 मार्च 2015 के पूर्व नियुक्त शिक्षकों को न्यूनतम आर्हता में एनसीटीई के सिद्धांतों के अधीन, अध्यापक पात्रता परीक्षा (TET) में छूट प्रदान की जाये, ज्ञापन में माननीय प्रधानमंत्री जी से विनम्र आग्रह किया गया, कि वर्ष 2010 के पूर्व कक्षा 1 से 8 के लिए केन्द्रीय तथा राज्य से नियुक्त शासकीय शिक्षकों को भारत सरकार नियमों में स्पष्ट एवं संशोधित परिपत्र जारी कर अध्यापक पात्रता परीक्षा में छूट प्रदान करने की कृपा करें, इसी के साथ ही प्रदेश के अधिकारियों, कर्मचारियों की न्यायोचित एवं लंबित 23 माँगो के निराकरण के लिये भी माननीय मुख्यमंत्री जी मध्यप्रदेश शासन के नाम भी एक ज्ञापन सौपा गया,इस प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में शिक्षक/शिक्षिकायें उपस्थित रही, जिनमें मुख्य रूप से जानकी नंदन समाधिया,शेलेन्द्र चौधरी,राजेश सिंह, तिलक सिंह,सरजीत सिंह,लोकेंद्र चोहान,सतेंद्र सिंह,नाहर सिंह,संजय वर्मा, राजेन्द्र परिहार,संजीव गुप्ता,मुलायम सिंह,राकेश चिकवा, राजनारायण दुबे,चंद्रशेखर पाण्डेय,अनूप शर्मा,महेंद्र सिंह,,संजीव समाधिया, उमाशंकर त्रिपाठी, श्रीमती अनीता गुनकर,गीता राठौर,उर्मिला दोहरे,सुनीता चौहान,संगीता गुप्ता,सावित्री गौतम,नीलम कनेरिया,सर्वेश भदौरिया,कौशलेंद्र सिंह,चंद्रशेखर पाण्डेय,संजय वर्मा ,हरेंद्र सिंह, ,राजेश सिंह चौहान,,अजय शर्मा, भानसिंह, श्रीमती ,धर्मैन्द्र तिवारी,बलिराम दोहरे,सूर्यबली चौहान, संतोष परिहार,सुधीर सिंह,हमीद खान,राकेश राठौर,संतोष शर्मा, अजय शर्मा,शशिकांत कुशवाहा,महेश चंद्र दिवाकर,संजय कांकोरिया, हरिद्वार दोहरे,भवानी प्रसाद, धर्मैन्द्र दौहरे और राजा सिंह सहित सैकड़ों शिक्षक साथी सम्मिलित रहे, उपस्थित सभी शिक्षकों ने एक सुर में अपनी मांग को सरकार तक पहुँचाने और जल्द निराकरण करने की अपील की है।
    1
    शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET)  की अनिवार्यता के विरोध में लहार के शिक्षकों ने प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET)  की अनिवार्यता के विरोध में लहार के शिक्षकों ने प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन
विकासखंड लहार के अंतर्गत आज दिनांक 8 सितंबर 2026 को शिक्षक पत्रता परीक्षा (TET) की अनिवार्यता के विरोध में ,शिक्षकों ने एकजुट होकर अपना विरोध दर्ज कराया,मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश व्यापी आव्हान पर शिक्षकों ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व (SDM) लहार के माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री जी भारत सरकार के नामक एक ज्ञापन सौपा,ज्ञापन के माध्यम से शिक्षकों ने मांग की है कि, निशुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 की धारा 23(2) में केन्द्रीय या राज्य में 31 मार्च 2015 के पूर्व नियुक्त शिक्षकों को न्यूनतम आर्हता में एनसीटीई के सिद्धांतों के अधीन, अध्यापक पात्रता परीक्षा (TET) में छूट प्रदान की जाये, ज्ञापन में माननीय  प्रधानमंत्री जी से विनम्र आग्रह किया गया, कि वर्ष 2010 के पूर्व कक्षा 1 से 8  के लिए केन्द्रीय तथा राज्य से नियुक्त शासकीय शिक्षकों को भारत सरकार नियमों में स्पष्ट एवं संशोधित परिपत्र जारी कर अध्यापक पात्रता परीक्षा में छूट प्रदान करने की कृपा करें, इसी के साथ ही प्रदेश के अधिकारियों, कर्मचारियों की न्यायोचित एवं लंबित 23 माँगो के निराकरण के लिये भी माननीय मुख्यमंत्री जी मध्यप्रदेश शासन के नाम भी एक ज्ञापन सौपा गया,इस प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में शिक्षक/शिक्षिकायें उपस्थित रही, जिनमें मुख्य रूप से जानकी नंदन समाधिया,शेलेन्द्र चौधरी,राजेश सिंह, तिलक सिंह,सरजीत सिंह,लोकेंद्र चोहान,सतेंद्र सिंह,नाहर सिंह,संजय वर्मा,  राजेन्द्र परिहार,संजीव गुप्ता,मुलायम सिंह,राकेश चिकवा, राजनारायण दुबे,चंद्रशेखर पाण्डेय,अनूप शर्मा,महेंद्र सिंह,,संजीव समाधिया, उमाशंकर त्रिपाठी, श्रीमती अनीता गुनकर,गीता राठौर,उर्मिला दोहरे,सुनीता चौहान,संगीता गुप्ता,सावित्री गौतम,नीलम कनेरिया,सर्वेश भदौरिया,कौशलेंद्र सिंह,चंद्रशेखर पाण्डेय,संजय वर्मा ,हरेंद्र सिंह, ,राजेश सिंह चौहान,,अजय शर्मा, भानसिंह, श्रीमती ,धर्मैन्द्र तिवारी,बलिराम दोहरे,सूर्यबली चौहान, संतोष परिहार,सुधीर सिंह,हमीद खान,राकेश राठौर,संतोष शर्मा, अजय शर्मा,शशिकांत कुशवाहा,महेश चंद्र दिवाकर,संजय कांकोरिया, हरिद्वार दोहरे,भवानी प्रसाद,  धर्मैन्द्र दौहरे और राजा सिंह सहित सैकड़ों शिक्षक साथी सम्मिलित रहे, उपस्थित सभी शिक्षकों ने एक सुर में अपनी मांग को सरकार तक पहुँचाने और जल्द निराकरण करने की अपील की है।
    user_DUS Live
    DUS Live
    Local News Reporter गोरमी, भिंड, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • कुम्हरपुरा के शासकीय स्कूल में जर्जर छत, हादसे की आशंका बच्चों एवं शिक्षकों की जान जोखिम में अंबाह। ब्लॉक अंबाह के अंतर्गत आने वाले शासकीय प्राथमिक विद्यालय कुम्हरपुरा के अतिरिक्त कक्ष की हालत बेहद जर्जर नजर आ रही है। स्थानीय लोगों के द्वारा भवन की छत लंबे समय से खराब बताई जा रही है, जिसके चलते कभी भी छत का हिस्सा गिरने की आशंका बनी हुई है। मौके की तस्वीरों में भवन की दीवारों पर जगह-जगह सीलन और जर्जरता साफ दिखाई दे रही है। ऐसे में विद्यालय में आने वाले छात्र-छात्राओं और शिक्षकों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जर्जर कक्ष की मरम्मत या आवश्यक कार्रवाई समय रहते नहीं की गई तो किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है। स्कूल भवन की स्थिति को देखते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों से तत्काल निरीक्षण कर जर्जर हिस्से की मरम्मत अथवा सुरक्षित व्यवस्था कराने की मांग की गई है। अब देखना यह है कि जिम्मेदार अधिकारी हादसे का इंतजार करते हैं या समय रहते बच्चों की सुरक्षा हेतु कोई कठोर , सकारात्मक व जल्द कदम उठाने की पहल करेंगे।
    4
    कुम्हरपुरा के शासकीय स्कूल में जर्जर छत, हादसे की आशंका

बच्चों एवं शिक्षकों की जान जोखिम में
अंबाह। 
ब्लॉक अंबाह के अंतर्गत आने वाले शासकीय प्राथमिक विद्यालय कुम्हरपुरा के अतिरिक्त कक्ष की हालत बेहद जर्जर नजर आ रही है।  स्थानीय लोगों के द्वारा भवन की छत लंबे समय से खराब बताई जा रही है, जिसके चलते कभी भी छत का हिस्सा गिरने की आशंका बनी हुई है।
मौके की तस्वीरों में भवन की दीवारों पर जगह-जगह सीलन और जर्जरता साफ दिखाई दे रही है। ऐसे में विद्यालय में आने वाले छात्र-छात्राओं और शिक्षकों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि जर्जर कक्ष की मरम्मत या आवश्यक कार्रवाई समय रहते नहीं की गई तो किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है। स्कूल भवन की स्थिति को देखते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों से तत्काल निरीक्षण कर जर्जर हिस्से की मरम्मत अथवा सुरक्षित व्यवस्था कराने की मांग की गई है।
अब देखना यह है कि जिम्मेदार अधिकारी हादसे का इंतजार करते हैं या समय रहते बच्चों की सुरक्षा  हेतु कोई कठोर , सकारात्मक व जल्द कदम उठाने की पहल करेंगे।
    user_पत्रकार-धर्मेन्द्र सिंह तोमर
    पत्रकार-धर्मेन्द्र सिंह तोमर
    Voice of people अंबाह, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • कुंवारी नदी का पानी गांव तक पहुंचा, किसानों की फसलें बर्बाद अम्बाह। लगातार बारिश के चलते कुंवारी नदी का जलस्तर बढ़ने से नदी का पानी गांव तक पहुंच गया। खेतों में पानी भर जाने से किसानों की खड़ी फसलें डूब गईं और भारी नुकसान की आशंका है। ग्रामीणों के अनुसार नदी का पानी लगातार बढ़ रहा है, जिससे खेतों में लगी फसल पूरी तरह जलमग्न हो गई है। किसानों का कहना है कि महीनों की मेहनत और खेती में लगाया गया पैसा पानी में डूब गया। कई ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल फसल नुकसान का सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है। कुंवारी नदी के बढ़ते जलस्तर से क्षेत्र के निचले इलाकों में भी बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं।
    1
    कुंवारी नदी का पानी गांव तक पहुंचा, किसानों की फसलें बर्बाद

अम्बाह। लगातार बारिश के चलते कुंवारी नदी का जलस्तर बढ़ने से नदी का पानी गांव तक पहुंच गया। खेतों में पानी भर जाने से किसानों की खड़ी फसलें डूब गईं और भारी नुकसान की आशंका है।

ग्रामीणों के अनुसार नदी का पानी लगातार बढ़ रहा है, जिससे खेतों में लगी फसल पूरी तरह जलमग्न हो गई है। किसानों का कहना है कि महीनों की मेहनत और खेती में लगाया गया पैसा पानी में डूब गया। कई ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल फसल नुकसान का सर्वे कराकर उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।

कुंवारी नदी के बढ़ते जलस्तर से क्षेत्र के निचले इलाकों में भी बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं।
    user_Patrakar वंदे भारत न्यूज़
    Patrakar वंदे भारत न्यूज़
    अंबाह, मुरैना, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • गोहदी गेट के पास किले की दीवार टूटने के संबंध में नागरिकों ने परिषद बैठक में अधिकारियों को दिया ज्ञापन नगर पालिका गोहद के गोहदी गेट पर किले की दीवार 2 वर्ष से टूटी पड़ी है,उसके संबंध में परिषद की बैठक में अधिकारियों के समक्ष मंगलवार को 5 बजे पार्षद शैलेंद्र गुर्जर ने जनहित में बात रखी। और बताया कि किले की दीवार पर स्थित हनुमान जी और शिव जी का मंदिर भी गिरने की कगार पर है अगर जल्द से जल्द दीवार का निर्माण नहीं कराया तो मंदिर भी गिर सकता है।मंदिर से वार्ड के नागरिकों की जन भावनाये जुड़ी है इसलिए वार्ड 12 और 13 के नागरिक भी ज्ञापन देने पहुंचे। अतः किले की दीवार का शीघ्र निर्माण कराया जाए ।
    1
    गोहदी गेट के पास किले की दीवार टूटने के संबंध में नागरिकों ने परिषद बैठक में अधिकारियों को दिया ज्ञापन
नगर पालिका गोहद के गोहदी गेट पर किले की दीवार 2 वर्ष से टूटी पड़ी है,उसके संबंध में परिषद की बैठक में अधिकारियों के समक्ष मंगलवार को 5 बजे पार्षद शैलेंद्र गुर्जर ने जनहित में बात रखी। और बताया कि किले की दीवार पर स्थित हनुमान जी और शिव जी का मंदिर भी गिरने की कगार पर है अगर जल्द से जल्द दीवार का निर्माण नहीं कराया तो मंदिर भी गिर सकता है।मंदिर से वार्ड के नागरिकों की जन भावनाये जुड़ी है इसलिए वार्ड 12 और 13 के नागरिक भी ज्ञापन देने पहुंचे।
अतः किले की दीवार  का शीघ्र निर्माण कराया जाए ।
    user_Devendra jain
    Devendra jain
    Local News Reporter गोहद, भिंड, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • कंस मेले में राधा-कृष्ण की झांकियों ने मोहा मन, सांस्कृति कार्यक्रम के साथ दधिलीला कमेटी का पुरुषकार वितरण संपन्न फतेहाबाद। कस्बा फतेहाबाद के ऐतिहासिक कंस मेले की दधीलीला कमेटी की ओर से सोमवार शाम कस्बे के कान्हा वन गार्डन में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान मेले में भगवान श्रीकृष्ण और राधा-कृष्ण की आकर्षक झांकियां सजाई गईं, जिन्होंने दर्शकों का मन मोह लिया। इस दौरान कंस मिली में सहयोग करने वाले सहयोगियों को सम्मानित किया गया। बाहर से आए कलाकारों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मनोरंजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत में सामाजिक लोगों का सम्मान किया गया। समाजसेवी तेजेंद्र गुर्जर और युवराज परिहार ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तेजेंद्र गुर्जर ने अपने संबोधन में कहा कि कंस मेला हमारी धरोहर है,यह आगरा ही नही अपितु आसपास के जनपदों में भी अपनी खास पहचान रखता है। कार्यक्रम में कमेटी के संरक्षक रमाकांत सराफ, चौधरी जयपाल सिंह, गोविंद वर्मा, अध्यक्ष शेखर गुप्ता,अवनीश पेंगोरियां , शैलेश यादव, सुमित अग्रवाल, बेदू गुप्ता, सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
    1
    कंस मेले में राधा-कृष्ण की झांकियों ने मोहा मन, सांस्कृति कार्यक्रम के साथ दधिलीला कमेटी का पुरुषकार वितरण संपन्न
फतेहाबाद। कस्बा फतेहाबाद के ऐतिहासिक कंस मेले की दधीलीला कमेटी की ओर से सोमवार शाम कस्बे के कान्हा वन गार्डन में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान मेले में भगवान श्रीकृष्ण और राधा-कृष्ण की आकर्षक झांकियां सजाई गईं, जिन्होंने दर्शकों का मन मोह लिया। इस दौरान कंस मिली में सहयोग करने वाले सहयोगियों को सम्मानित किया गया।
बाहर से आए कलाकारों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मनोरंजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत में सामाजिक लोगों का सम्मान किया गया। समाजसेवी तेजेंद्र गुर्जर और युवराज परिहार ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
तेजेंद्र गुर्जर ने अपने संबोधन में कहा कि कंस मेला हमारी धरोहर है,यह आगरा ही नही अपितु  आसपास के जनपदों में भी अपनी खास पहचान रखता है। 
कार्यक्रम में कमेटी के संरक्षक रमाकांत सराफ, चौधरी जयपाल सिंह, गोविंद वर्मा, अध्यक्ष शेखर गुप्ता,अवनीश पेंगोरियां , शैलेश यादव, सुमित अग्रवाल, बेदू गुप्ता, सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
    user_प्रदीप कुमार
    प्रदीप कुमार
    फतेहाबाद, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • बटेश्वर रेलवे स्टेशन पर कीचड़ व जलभराव, यात्री को हो रही परेशानी
    1
    बटेश्वर रेलवे स्टेशन पर कीचड़ व जलभराव, यात्री को हो रही परेशानी
    user_बबलू यादव
    बबलू यादव
    Local News Reporter बाह, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • लहार बाजार में बेसहारा और पालतू मवेशियों के जमावड़े से जनता परेशान *लहार बाजार में बेसहारा और पालतू मवेशियों के जमावड़े से जनता परेशान* 🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰 *जिस पर अंकुश लगाने के लिए नगरपालिका ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है।* 🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰 *​बाजार में मवेशियों का डेरा नगरपालिका ने भाटनताल पर बनाया बेड़ा, बिना जुर्माना नहीं छूटेंगी पालतू गायें* 🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰 ​लहार। नगर के मुख्य बाजार और प्रमुख रास्तों पर आवारा गायों के डेरा जमाने से आम नागरिकों और व्यापारियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़कों पर मवेशियों के जमावड़े के कारण आए दिन जाम की स्थिति बन रही है और दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। रोक के बावजूद कई पशुपालक अपने पालतू मवेशियों को सड़कों पर खुला छोड़ देते हैं, जिससे बाजार की व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। ​सड़क पर बढ़ते इस अतिक्रमण से निपटने के लिए नगरपालिका प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार किया है: ​भाटनताल पर अस्थायी बाड़ा: नगरपालिका की टीम ने विशेष अभियान चलाकर बाजार से आवारा और पालतू गायों को पकड़कर भाटनताल स्थित बनाए गए बाड़े (कांजी हाउस) में बंद कर दिया है। ​पालतू मवेशी भी जद में: सड़कों पर बेखौफ घूम रहे कई पालतू मवेशी भी इस कार्रवाई के तहत बाड़े में कैद हो गए हैं। ​जुर्माना अनिवार्य: अब पशुपालक अपने मवेशियों को बाड़े से छुड़ाने की जुगत में लगे हैं, लेकिन प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि तय जुर्माना राशि भरे बिना किसी भी पशुपालक को उसकी गाय नहीं सौंपी जाएगी। ​नगरपालिका अधिकारियों ने सख्त चेतावनी दी है कि पशुपालक अपने मवेशियों को घरों या डेयरियों में बांधकर रखें। भविष्य में सड़क पर मवेशी छोड़ते पाए जाने पर भारी जुर्माने के साथ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।
    1
    लहार बाजार में बेसहारा और पालतू मवेशियों के जमावड़े से जनता परेशान
*लहार बाजार में बेसहारा और पालतू मवेशियों के जमावड़े से जनता परेशान*
🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰
*जिस पर अंकुश लगाने के लिए नगरपालिका ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है।*
🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰
*​बाजार में मवेशियों का डेरा नगरपालिका ने भाटनताल पर बनाया बेड़ा, बिना जुर्माना नहीं छूटेंगी पालतू गायें*
🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰
​लहार। नगर के मुख्य बाजार और प्रमुख रास्तों पर आवारा गायों के डेरा जमाने से आम नागरिकों और व्यापारियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़कों पर मवेशियों के जमावड़े के कारण आए दिन जाम की स्थिति बन रही है और दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। रोक के बावजूद कई पशुपालक अपने पालतू मवेशियों को सड़कों पर खुला छोड़ देते हैं, जिससे बाजार की व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है।
​सड़क पर बढ़ते इस अतिक्रमण से निपटने के लिए नगरपालिका प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार किया है:
​भाटनताल पर अस्थायी बाड़ा: नगरपालिका की टीम ने विशेष अभियान चलाकर बाजार से आवारा और पालतू गायों को पकड़कर भाटनताल स्थित बनाए गए बाड़े (कांजी हाउस) में बंद कर दिया है।
​पालतू मवेशी भी जद में: सड़कों पर बेखौफ घूम रहे कई पालतू मवेशी भी इस कार्रवाई के तहत बाड़े में कैद हो गए हैं।
​जुर्माना अनिवार्य: अब पशुपालक अपने मवेशियों को बाड़े से छुड़ाने की जुगत में लगे हैं, लेकिन प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि तय जुर्माना राशि भरे बिना किसी भी पशुपालक को उसकी गाय नहीं सौंपी जाएगी।
​नगरपालिका अधिकारियों ने सख्त चेतावनी दी है कि पशुपालक अपने मवेशियों को घरों या डेयरियों में बांधकर रखें। भविष्य में सड़क पर मवेशी छोड़ते पाए जाने पर भारी जुर्माने के साथ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।
    user_DUS Live
    DUS Live
    Local News Reporter गोरमी, भिंड, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • गोहद रोड पर अज्ञात लोगों ने की युवक के साथ मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल गोहद चोराहा थाना क्षेत्र अंतर्गत गोहद रोड पर मंगलवार को लगभग 7 बजे लगभग आधा दर्जन अज्ञात लोगों ने शासकीय महर्षि अरविन्द महाविद्यालय के पास युवक की लात घूसों से बेरहमी से मारपीट कर दी। उक्त घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
    1
    गोहद रोड पर अज्ञात लोगों ने की युवक के साथ मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
गोहद चोराहा थाना क्षेत्र अंतर्गत गोहद रोड पर मंगलवार को लगभग 7 बजे लगभग आधा दर्जन अज्ञात लोगों ने शासकीय महर्षि अरविन्द महाविद्यालय के पास युवक की लात घूसों से बेरहमी से मारपीट कर दी। उक्त घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
    user_Devendra jain
    Devendra jain
    Local News Reporter गोहद, भिंड, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • पिडौरा में बिजली केबल को लेकर खूनी संघर्ष: महिला समेत 3 गंभीर घायल, आगरा रेफर पिडौरा थाना क्षेत्र के रीठई गांव में बिजली के खंभे से केबल डालने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया, जो देखते ही देखते खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। विवाद के दौरान लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हुए हमले में महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मंगलवार सुबह 11 बजे मिली जानकारी में पीड़ित पक्ष के अनुसार, देर रात खंभे पर केबल ठीक करने के दौरान पड़ोस के युवकों ने आकर विवाद शुरू कर दिया। हमले में रामनिवास, दिनेश और रजनी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को पिनाहट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें आगरा रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
    1
    पिडौरा में बिजली केबल को लेकर खूनी संघर्ष: महिला समेत 3 गंभीर घायल, आगरा रेफर
पिडौरा थाना क्षेत्र के रीठई गांव में बिजली के खंभे से केबल डालने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया, जो देखते ही देखते खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। विवाद के दौरान लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हुए हमले में महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मंगलवार सुबह 11 बजे मिली जानकारी में पीड़ित पक्ष के अनुसार, देर रात खंभे पर केबल ठीक करने के दौरान पड़ोस के युवकों ने आकर विवाद शुरू कर दिया। हमले में रामनिवास, दिनेश और रजनी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को पिनाहट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें आगरा रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
    user_बबलू यादव
    बबलू यादव
    Local News Reporter बाह, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.