Shuru
Apke Nagar Ki App…
पिडौरा में बिजली केबल को लेकर खूनी संघर्ष: महिला समेत 3 गंभीर घायल, आगरा रेफर पिडौरा थाना क्षेत्र के रीठई गांव में बिजली के खंभे से केबल डालने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया, जो देखते ही देखते खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। विवाद के दौरान लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हुए हमले में महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मंगलवार सुबह 11 बजे मिली जानकारी में पीड़ित पक्ष के अनुसार, देर रात खंभे पर केबल ठीक करने के दौरान पड़ोस के युवकों ने आकर विवाद शुरू कर दिया। हमले में रामनिवास, दिनेश और रजनी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को पिनाहट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें आगरा रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
बबलू यादव
पिडौरा में बिजली केबल को लेकर खूनी संघर्ष: महिला समेत 3 गंभीर घायल, आगरा रेफर पिडौरा थाना क्षेत्र के रीठई गांव में बिजली के खंभे से केबल डालने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया, जो देखते ही देखते खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। विवाद के दौरान लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हुए हमले में महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मंगलवार सुबह 11 बजे मिली जानकारी में पीड़ित पक्ष के अनुसार, देर रात खंभे पर केबल ठीक करने के दौरान पड़ोस के युवकों ने आकर विवाद शुरू कर दिया। हमले में रामनिवास, दिनेश और रजनी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को पिनाहट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें आगरा रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- बटेश्वर रेलवे स्टेशन पर कीचड़ व जलभराव, यात्री को हो रही परेशानी1
- एम्बुलेंस दो घंटे फंसे रहने की खबर निकली भ्रामक,प्रसूता एम्बुलेंस प्रकरण में एसडीएम बाह का खंडन, दो घंटे फंसने का दावा निराधार* *एम्बुलेंस दो घंटे फंसे रहने की खबर निकली भ्रामक,प्रसूता एम्बुलेंस प्रकरण में एसडीएम बाह का खंडन, दो घंटे फंसने का दावा निराधार* *आमजन से अपील है कि भ्रामक खबरों पर ध्यान न दें* *जैतपुर कलां एम्बुलेंस मामला: चिकित्सीय लापरवाही नहीं, परिजन स्वेच्छा से निजी अस्पताल ले गए थे* आगरा.08.09.2026.विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्म एवं कतिपय माध्यमों पर एक गर्भवती महिला को ले जा रही एम्बुलेंस के सड़क खराब होने के कारण लगभग दो घंटे तक फंसे रहने के दावे का उप जिला मजिस्ट्रेट बाह व स्वास्थ्य विभाग ने संज्ञान लेते हुए तथ्यात्मक रिपोर्ट जारी की है। यह दावा पूर्णतः असत्य, भ्रामक एवं निराधार है। *वास्तविक तथ्य इस प्रकार हैं -* दिनांक 2-3 सितंबर की मध्यरात्रि लगभग 01:30 बजे 108 एम्बुलेंस सेवा को प्रसूता के संबंध में सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही कंट्रोल रूम द्वारा बिना किसी विलंब के एम्बुलेंस को तत्काल संबंधित पते के लिए रवाना कर दिया गया। लगातार भारी वर्षा के कारण मरीज के आवास को जाने वाला पुराना संपर्क मार्ग आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हो गया था। इस प्राकृतिक व विषम परिस्थिति के बावजूद चालक दल ने त्वरित सूझबूझ दिखाते हुए एम्बुलेंस को केवल 15 से 20 मिनट विलंब से प्रसूता को पूर्ण सुरक्षा के साथ रात्रि 03:05 बजे *जैतपुर कलां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी)* पर पहुंचाया गया, जहां उपस्थित चिकित्सा अधिकारियों नर्सिंग स्टाफ ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें तत्काल भर्ती किया। सीएचसी में चिकित्सकों द्वारा किए गए प्रारंभिक परीक्षण में जच्चा और बच्चा दोनों की स्थिति पूरी तरह सामान्य व स्थिर पाई गई। चिकित्सीय परीक्षण के अनुसार उस समय प्रसव की अग्रिम अवस्था (डाइलेशन) नहीं बनी थी, जिसके दृष्टिगत महिला को निरंतर चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया था। इसके उपरांत प्रातः लगभग 05:00 बजे परिजन अपनी स्वेच्छा से मरीज को एक निजी चिकित्सालय ले गए, जहां उनका प्रसव संपन्न हुआ परंतु दुर्भाग्यवश बच्चा जीवित नहीं रह पाया। अतः किसी भी स्तर पर चिकित्सीय उपेक्षा या घंटों तक मार्ग अवरुद्ध होने की बात निराधार है। *पीडब्ल्यूडी ने की सड़क की मरम्मत, जांच गठित* अतिवृष्टि के कारण क्षतिग्रस्त हुए उक्त संपर्क मार्ग को लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा संज्ञान में लेते हुए तत्काल प्रभाव से दुरुस्त करवा दिया गया है। साथ ही प्रकरण के संबंध में एक जांच भी गठित कर दी गई है ताकि भविष्य में ऐसी विषम परिस्थितियों से और बेहतर तरीके से निपटा जा सके। आमजन से अपील है कि भ्रामक खबरों पर ध्यान न दें। ............. जिला सूचना कार्यालय आगरा द्वारा प्रसारित2
- FIROZABADI COCKROACH ko follow karo aur bahujan samachar ko bhi sath me follow kare fayda apka hai #Shorts#YouTubeShorts #ViralShorts #DailyVlog #CityTour1
- फिरोजाबाद में आंगनबाड़ी बहनों को CM योगी का बड़ा तोहफा, मानदेय बढ़ा, 5 लाख तक कैशलेस इलाज समेत कई सौगातें।1
- कंस मेले में राधा-कृष्ण की झांकियों ने मोहा मन, सांस्कृति कार्यक्रम के साथ दधिलीला कमेटी का पुरुषकार वितरण संपन्न फतेहाबाद। कस्बा फतेहाबाद के ऐतिहासिक कंस मेले की दधीलीला कमेटी की ओर से सोमवार शाम कस्बे के कान्हा वन गार्डन में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान मेले में भगवान श्रीकृष्ण और राधा-कृष्ण की आकर्षक झांकियां सजाई गईं, जिन्होंने दर्शकों का मन मोह लिया। इस दौरान कंस मिली में सहयोग करने वाले सहयोगियों को सम्मानित किया गया। बाहर से आए कलाकारों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मनोरंजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत में सामाजिक लोगों का सम्मान किया गया। समाजसेवी तेजेंद्र गुर्जर और युवराज परिहार ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तेजेंद्र गुर्जर ने अपने संबोधन में कहा कि कंस मेला हमारी धरोहर है,यह आगरा ही नही अपितु आसपास के जनपदों में भी अपनी खास पहचान रखता है। कार्यक्रम में कमेटी के संरक्षक रमाकांत सराफ, चौधरी जयपाल सिंह, गोविंद वर्मा, अध्यक्ष शेखर गुप्ता,अवनीश पेंगोरियां , शैलेश यादव, सुमित अग्रवाल, बेदू गुप्ता, सहित तमाम लोग मौजूद रहे।1
- *POS मशीन पर फिंगर लगाने के तत्काल बाद राशन प्राप्त करें। यदि किसी विक्रेता द्वारा पहले फिंगर लगवाकर बाद में राशन देने का आश्वासन दिया जाता है तो बहकावे में न आएं - *श्री राम बिहारी सिंह तोमर, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी भिण्ड* **POS मशीन पर फिंगर लगाने के तत्काल बाद राशन प्राप्त करें। यदि किसी विक्रेता द्वारा पहले फिंगर लगवाकर बाद में राशन देने का आश्वासन दिया जाता है तो बहकावे में न आएं - *श्री राम बिहारी सिंह तोमर, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी भिण्ड* *श्री राम बिहारी सिंह तोमर, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी भिण्ड*1
- जिला अस्पताल के शव ग्रह में कराया गया मृतिका छात्रा के शव का पोस्टमार्टम पुलिस ने जिला अस्प्ताल के शव ग्रह में मृतिका छात्रा के शव का पोस्टमार्टम कराया है दरअसल मोहनसिंह पुरा निवासी छात्रा जानवी की इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई जिसके बाद परिजन ने हंगामा कर दिया।गौरतलब है कि छात्रा जानवी को कुछ दिन से बुखार आ रहा था तो परिजन के द्वारा उसे जिला अस्पताल में पदस्थ डॉक्टर विनीता गुप्ता को दिखाया गया तो डॉक्टर विनीत गुप्ता ने छात्रा जानवी को स्वास्थ्य परीक्षण के लिए अपने निजी क्लीनिक पर बुलाया और परामर्श शुल्क लेकर उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कर दिया इलाज के दौरान छात्रा जानवी को अन्य स्वास्थ्य से सम्बंधित समस्याएं हुई तो परिजन ने इसकी जानकारी डॉक्टर विनीत गुप्ता को दी जिसके बाद डॉक्टर ने दवाई बदली ओर उपचार जिला अस्पताल में जारी रखा लेकिन छात्रा जानवी की तबियत बिगड़ गई और उसकी इलाज के दौरान ही जिला अस्पताल में मौत हो गई जिसके बाद परिजन मृतिका छात्रा जानवी के शव को लेकर हाउसिंग कालौनी स्थित डॉक्टर विनीत गुप्ता के क्लीनिक पर लेकर पहुँचे ओर जमकर हंगामा करते हुए डॉक्टर विनीत गुप्ता पर लापरवाही के गम्भीर आरोप लगाए घटना की सूचना मिलने पर नगर पुलिस अधीक्षक निरंजन सिंह राजपूत ओर एसडीएम अखिलेश शर्मा समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुँचा ओर परिजन को समझाइश जिसके बाद पुलिस ने मृतिका छात्रा जानवी के शव का मंगलबार की रोज शाम करीब 4 बजे जिला अस्पताल के शव ग्रह में पोस्टमार्टम कराया1
- पिडौरा में बिजली केबल को लेकर खूनी संघर्ष: महिला समेत 3 गंभीर घायल, आगरा रेफर पिडौरा थाना क्षेत्र के रीठई गांव में बिजली के खंभे से केबल डालने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया, जो देखते ही देखते खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। विवाद के दौरान लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हुए हमले में महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मंगलवार सुबह 11 बजे मिली जानकारी में पीड़ित पक्ष के अनुसार, देर रात खंभे पर केबल ठीक करने के दौरान पड़ोस के युवकों ने आकर विवाद शुरू कर दिया। हमले में रामनिवास, दिनेश और रजनी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों घायलों को पिनाहट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें आगरा रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।1