लहार बाजार में बेसहारा और पालतू मवेशियों के जमावड़े से जनता परेशान *लहार बाजार में बेसहारा और पालतू मवेशियों के जमावड़े से जनता परेशान* 🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰 *जिस पर अंकुश लगाने के लिए नगरपालिका ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है।* 🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰 *बाजार में मवेशियों का डेरा नगरपालिका ने भाटनताल पर बनाया बेड़ा, बिना जुर्माना नहीं छूटेंगी पालतू गायें* 🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰 लहार। नगर के मुख्य बाजार और प्रमुख रास्तों पर आवारा गायों के डेरा जमाने से आम नागरिकों और व्यापारियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़कों पर मवेशियों के जमावड़े के कारण आए दिन जाम की स्थिति बन रही है और दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। रोक के बावजूद कई पशुपालक अपने पालतू मवेशियों को सड़कों पर खुला छोड़ देते हैं, जिससे बाजार की व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। सड़क पर बढ़ते इस अतिक्रमण से निपटने के लिए नगरपालिका प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार किया है: भाटनताल पर अस्थायी बाड़ा: नगरपालिका की टीम ने विशेष अभियान चलाकर बाजार से आवारा और पालतू गायों को पकड़कर भाटनताल स्थित बनाए गए बाड़े (कांजी हाउस) में बंद कर दिया है। पालतू मवेशी भी जद में: सड़कों पर बेखौफ घूम रहे कई पालतू मवेशी भी इस कार्रवाई के तहत बाड़े में कैद हो गए हैं। जुर्माना अनिवार्य: अब पशुपालक अपने मवेशियों को बाड़े से छुड़ाने की जुगत में लगे हैं, लेकिन प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि तय जुर्माना राशि भरे बिना किसी भी पशुपालक को उसकी गाय नहीं सौंपी जाएगी। नगरपालिका अधिकारियों ने सख्त चेतावनी दी है कि पशुपालक अपने मवेशियों को घरों या डेयरियों में बांधकर रखें। भविष्य में सड़क पर मवेशी छोड़ते पाए जाने पर भारी जुर्माने के साथ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।
लहार बाजार में बेसहारा और पालतू मवेशियों के जमावड़े से जनता परेशान *लहार बाजार में बेसहारा और पालतू मवेशियों के जमावड़े से जनता परेशान* 🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰 *जिस पर अंकुश लगाने के लिए नगरपालिका ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है।* 🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰 *बाजार में मवेशियों का डेरा नगरपालिका ने भाटनताल पर बनाया बेड़ा, बिना जुर्माना नहीं छूटेंगी पालतू गायें* 🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰 लहार। नगर के मुख्य बाजार और प्रमुख रास्तों पर आवारा गायों के डेरा जमाने से आम नागरिकों और व्यापारियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़कों पर मवेशियों के जमावड़े के कारण आए दिन जाम की स्थिति बन रही है और दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। रोक के बावजूद कई पशुपालक अपने पालतू मवेशियों को सड़कों पर खुला छोड़ देते हैं, जिससे बाजार की व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। सड़क पर बढ़ते इस अतिक्रमण से निपटने के लिए नगरपालिका प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार किया है: भाटनताल पर अस्थायी बाड़ा: नगरपालिका की टीम ने विशेष अभियान चलाकर बाजार से आवारा और पालतू गायों को पकड़कर भाटनताल स्थित बनाए गए बाड़े (कांजी हाउस) में बंद कर दिया है। पालतू मवेशी भी जद में: सड़कों पर बेखौफ घूम रहे कई पालतू मवेशी भी इस कार्रवाई के तहत बाड़े में कैद हो गए हैं। जुर्माना अनिवार्य: अब पशुपालक अपने मवेशियों को बाड़े से छुड़ाने की जुगत में लगे हैं, लेकिन प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि तय जुर्माना राशि भरे बिना किसी भी पशुपालक को उसकी गाय नहीं सौंपी जाएगी। नगरपालिका अधिकारियों ने सख्त चेतावनी दी है कि पशुपालक अपने मवेशियों को घरों या डेयरियों में बांधकर रखें। भविष्य में सड़क पर मवेशी छोड़ते पाए जाने पर भारी जुर्माने के साथ कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।
- *POS मशीन पर फिंगर लगाने के तत्काल बाद राशन प्राप्त करें। यदि किसी विक्रेता द्वारा पहले फिंगर लगवाकर बाद में राशन देने का आश्वासन दिया जाता है तो बहकावे में न आएं - *श्री राम बिहारी सिंह तोमर, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी भिण्ड* **POS मशीन पर फिंगर लगाने के तत्काल बाद राशन प्राप्त करें। यदि किसी विक्रेता द्वारा पहले फिंगर लगवाकर बाद में राशन देने का आश्वासन दिया जाता है तो बहकावे में न आएं - *श्री राम बिहारी सिंह तोमर, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी भिण्ड* *श्री राम बिहारी सिंह तोमर, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी भिण्ड*1
- समरसता संपर्क अभियान के तहत निकाली जा रही कलश यात्रा का मालनपुर से गोहद पहुंचने पर हुआ स्वागत समरसता संपर्क अभियान के तहत निकाली जा रही कलश यात्रा मंगलवार को 4 बजे मालनपुर से गोहद पहुंची। यात्रा के गोहद पहुंचने पर स्थानीय लोगों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा श्रद्धा और उत्साह के साथ स्वागत किया गया।कलश यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- कुंवारी नहर का बढ़ा जलस्तर, झरना के पुरा गांव में चारों ओर पानी नाव से गांव पहुंचे तहसीलदार और नायब तहसीलदार, 40 से अधिक ग्रामीणों को सुरक्षित निकाला अंबाह। कुंवारी नहर में लगातार बढ़ रहे जलस्तर के चलते अंबाह क्षेत्र के झरना के पुरा गांव में बाढ़ जैसे हालात बन गए। गांव चारों ओर से पानी से घिर गया, जिससे कई ग्रामीण गांव में ही फंस गए। ग्रामीणों के पानी में घिरे होने की सूचना मिलते ही मंगलवार सुबह प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। बढ़ते जलस्तर और चुनौतीपूर्ण हालात के बीच अंबाह तहसीलदार नरेश शर्मा और नायब तहसीलदार स्वयं नाव में सवार होकर गांव पहुंचे। एसडीआरएफ टीम के साथ अधिकारियों ने गांव में फंसे ग्रामीणों को सुरक्षित बाहर निकालने की कार्रवाई शुरू की। रेस्क्यू अभियान के दौरान 40 से अधिक ग्रामीणों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। प्रशासन की टीम ने गांव में मौजूद लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की सलाह दी। वहीं, कुंवारी नहर के जलस्तर और आसपास के डूब प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति पर प्रशासन लगातार नजर बनाए हुए है। बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन और एसडीआरएफ की टीमें किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए मौके पर सक्रिय हैं।4
- ramsinghrawatt2
- जिला अस्पताल के शव ग्रह में कराया गया मृतिका छात्रा के शव का पोस्टमार्टम पुलिस ने जिला अस्प्ताल के शव ग्रह में मृतिका छात्रा के शव का पोस्टमार्टम कराया है दरअसल मोहनसिंह पुरा निवासी छात्रा जानवी की इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई जिसके बाद परिजन ने हंगामा कर दिया।गौरतलब है कि छात्रा जानवी को कुछ दिन से बुखार आ रहा था तो परिजन के द्वारा उसे जिला अस्पताल में पदस्थ डॉक्टर विनीता गुप्ता को दिखाया गया तो डॉक्टर विनीत गुप्ता ने छात्रा जानवी को स्वास्थ्य परीक्षण के लिए अपने निजी क्लीनिक पर बुलाया और परामर्श शुल्क लेकर उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कर दिया इलाज के दौरान छात्रा जानवी को अन्य स्वास्थ्य से सम्बंधित समस्याएं हुई तो परिजन ने इसकी जानकारी डॉक्टर विनीत गुप्ता को दी जिसके बाद डॉक्टर ने दवाई बदली ओर उपचार जिला अस्पताल में जारी रखा लेकिन छात्रा जानवी की तबियत बिगड़ गई और उसकी इलाज के दौरान ही जिला अस्पताल में मौत हो गई जिसके बाद परिजन मृतिका छात्रा जानवी के शव को लेकर हाउसिंग कालौनी स्थित डॉक्टर विनीत गुप्ता के क्लीनिक पर लेकर पहुँचे ओर जमकर हंगामा करते हुए डॉक्टर विनीत गुप्ता पर लापरवाही के गम्भीर आरोप लगाए घटना की सूचना मिलने पर नगर पुलिस अधीक्षक निरंजन सिंह राजपूत ओर एसडीएम अखिलेश शर्मा समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुँचा ओर परिजन को समझाइश जिसके बाद पुलिस ने मृतिका छात्रा जानवी के शव का मंगलबार की रोज शाम करीब 4 बजे जिला अस्पताल के शव ग्रह में पोस्टमार्टम कराया1
- मलंग नाला पुल के निर्माण में दांजलि के आरोप मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं कीराय एंकर -जालौन। बिरिया खेड़ा जाने वाले मार्ग पर मलंगा नाला के ऊपर बने पुल के निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों ने गंभीर सवाल उठाए हैं। लोगों का आरोप है कि पुल निर्माण में मानकों की अनदेखी की गई, जिसके चलते पुल के पिलर क्षतिग्रस्त हो गए हैं और पानी की निकासी भी प्रभावित हो रही है। स्थानीय लोगों के मुताबिक पुल में बड़े पाइप (ढोल) लगाए जाने थे, लेकिन बड़े ढोल न डालकर छोटे पाइप लगाए गए। इन छोटे पाइपों में कटीली झाड़ियां और मलबा फंस जाने से पानी का निकास बाधित हो गया है। इससे पुल की स्थिति और अधिक खराब होने की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि पुल के निर्माण में लाखों रुपये खर्च किए गए हैं। लोगों का कहना है कि पुल पर पहले भी कई बार मरम्मत और लीपापोती का काम कराया जा चुका है, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ। स्थानीय श्रद्धालुओं का कहना है कि पुल की खराब स्थिति के कारण मंदिर तक पहुंचने में भी परेशानी हो रही है। लोगों ने पूरे निर्माण कार्य की तकनीकी जांच कराने और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की है। अब सवाल यह उठ रहा है कि जांच होने पर पुल निर्माण में बरती गई कथित अनियमितताओं की वास्तविकता सामने आएगी या एक बार फिर नगर पालिका के कथित चहेते ठेकेदार को क्लीन चिट दे दी जाएगी। स्थानीय लोगों ने निष्पक्ष जांच कराकर सरकारी धन के इस्तेमाल और निर्माण की गुणवत्ता की जांच कराने की मांग की है। जब इस बारे मे eo नगर पालिका सुशील कुमार से बात करनी चाही तो कॉल नहीं उठायी... बाद मे कृपया नम्बर की जाँच करले बताया गया बाइट -किसान. तथा मन्दिर पुजारी निवसी पीटीसी. भीम राजावत1
- खेत पर झूल रही 11 केवी लाइन की चपेट में आया युवक झूलसा,जिला अस्पताल में भर्ती भिंड। अमायन थाना क्षेत्र के बुजुर्ग का पुरा गांव में खेत पर जा रहा 18 वर्षीoय युवक झूल रही 11 केवी बिजली लाइन की चपेट में आकर करंट लगने से झुलस गया। स्थानीय लोगों ने घटना देख परिजनों को सूचना दी जिसके बाद युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। यहां उसका इलाज जारी है।जानकारी के अनुसार बुजुर्ग का पुरा निवासी विशाल (18) पुत्र राजकुमार जाटव सोमवार सुबह करीब 8:30 बजे खेत पर गया था। खेत के पास 11 केवी बिजली लाइन झूल रही थी। इसी दौरान वह लाइन के संपर्क में आ गया और करंट लगने से झुलस गया। युवक का कहना है कि झूलती बिजली लाइन की शिकायत कई बार बिजली अधिकारियों से की जा चुकी है लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।3
- शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) की अनिवार्यता के विरोध में लहार के शिक्षकों ने प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) की अनिवार्यता के विरोध में लहार के शिक्षकों ने प्रधानमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन विकासखंड लहार के अंतर्गत आज दिनांक 8 सितंबर 2026 को शिक्षक पत्रता परीक्षा (TET) की अनिवार्यता के विरोध में ,शिक्षकों ने एकजुट होकर अपना विरोध दर्ज कराया,मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश व्यापी आव्हान पर शिक्षकों ने अनुविभागीय अधिकारी राजस्व (SDM) लहार के माध्यम से माननीय प्रधानमंत्री जी भारत सरकार के नामक एक ज्ञापन सौपा,ज्ञापन के माध्यम से शिक्षकों ने मांग की है कि, निशुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 की धारा 23(2) में केन्द्रीय या राज्य में 31 मार्च 2015 के पूर्व नियुक्त शिक्षकों को न्यूनतम आर्हता में एनसीटीई के सिद्धांतों के अधीन, अध्यापक पात्रता परीक्षा (TET) में छूट प्रदान की जाये, ज्ञापन में माननीय प्रधानमंत्री जी से विनम्र आग्रह किया गया, कि वर्ष 2010 के पूर्व कक्षा 1 से 8 के लिए केन्द्रीय तथा राज्य से नियुक्त शासकीय शिक्षकों को भारत सरकार नियमों में स्पष्ट एवं संशोधित परिपत्र जारी कर अध्यापक पात्रता परीक्षा में छूट प्रदान करने की कृपा करें, इसी के साथ ही प्रदेश के अधिकारियों, कर्मचारियों की न्यायोचित एवं लंबित 23 माँगो के निराकरण के लिये भी माननीय मुख्यमंत्री जी मध्यप्रदेश शासन के नाम भी एक ज्ञापन सौपा गया,इस प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में शिक्षक/शिक्षिकायें उपस्थित रही, जिनमें मुख्य रूप से जानकी नंदन समाधिया,शेलेन्द्र चौधरी,राजेश सिंह, तिलक सिंह,सरजीत सिंह,लोकेंद्र चोहान,सतेंद्र सिंह,नाहर सिंह,संजय वर्मा, राजेन्द्र परिहार,संजीव गुप्ता,मुलायम सिंह,राकेश चिकवा, राजनारायण दुबे,चंद्रशेखर पाण्डेय,अनूप शर्मा,महेंद्र सिंह,,संजीव समाधिया, उमाशंकर त्रिपाठी, श्रीमती अनीता गुनकर,गीता राठौर,उर्मिला दोहरे,सुनीता चौहान,संगीता गुप्ता,सावित्री गौतम,नीलम कनेरिया,सर्वेश भदौरिया,कौशलेंद्र सिंह,चंद्रशेखर पाण्डेय,संजय वर्मा ,हरेंद्र सिंह, ,राजेश सिंह चौहान,,अजय शर्मा, भानसिंह, श्रीमती ,धर्मैन्द्र तिवारी,बलिराम दोहरे,सूर्यबली चौहान, संतोष परिहार,सुधीर सिंह,हमीद खान,राकेश राठौर,संतोष शर्मा, अजय शर्मा,शशिकांत कुशवाहा,महेश चंद्र दिवाकर,संजय कांकोरिया, हरिद्वार दोहरे,भवानी प्रसाद, धर्मैन्द्र दौहरे और राजा सिंह सहित सैकड़ों शिक्षक साथी सम्मिलित रहे, उपस्थित सभी शिक्षकों ने एक सुर में अपनी मांग को सरकार तक पहुँचाने और जल्द निराकरण करने की अपील की है।1