logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

चलती बाइक से गिरी महिला, सिर में गंभीर चोट; ग्वालियर रेफर भिण्ड। देहात थाना क्षेत्र में क्वारी पुल के पास मंगलवार दोपहर बाइक से गिरने पर एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला अपने बेटे और बेटी के साथ बाइक से किसुपुरा से भिण्ड बाजार करने आ रही थी। क्वारी पुल पार करने के बाद करीब दोपहर 3 बजे अचानक बाइक पर पीछे बैठी महिला का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर सिर के बल गिर गई। हादसे में महिला के सिर में गंभीर चोट आई।जानकारी के अनुसार किसुपुरा निवासी 40 वर्षीय संगीता पत्नी कंचन सिंह भदौरिया अपने बेटे 18 वर्षीय कृष्णा भदौरिया और बेटी 20 वर्षीय नंदनी भदौरिया के साथ बाइक से भिण्ड बाजार करने आ रही थीं। हादसे के बाद परिजन महिला को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें ग्वालियर रेफर कर दिया।

2 hrs ago
user_Praveen parihar
Praveen parihar
भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
2 hrs ago

चलती बाइक से गिरी महिला, सिर में गंभीर चोट; ग्वालियर रेफर भिण्ड। देहात थाना क्षेत्र में क्वारी पुल के पास मंगलवार दोपहर बाइक से गिरने पर एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। महिला अपने बेटे और बेटी के साथ बाइक से किसुपुरा से भिण्ड बाजार करने आ रही थी। क्वारी पुल पार करने के बाद करीब दोपहर 3 बजे अचानक बाइक पर पीछे बैठी महिला का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क पर सिर के बल गिर गई। हादसे में महिला के सिर में गंभीर चोट आई।जानकारी के अनुसार किसुपुरा निवासी 40 वर्षीय संगीता पत्नी कंचन सिंह भदौरिया अपने बेटे 18 वर्षीय कृष्णा भदौरिया और बेटी 20 वर्षीय नंदनी भदौरिया के साथ बाइक से भिण्ड बाजार करने आ रही थीं। हादसे के बाद परिजन महिला को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें ग्वालियर रेफर कर दिया।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • भिंड ब्रेकिंग 5000 के इनामी फरार आरोपी को किया गया गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया ब्रेकिंग न्यूज़ | भिंड ₹5 हजार का इनामी फरार आरोपी गिरफ्तार, एंडोरी पुलिस को मिली बड़ी सफलता भिंड जिले के एंडोरी थाना पुलिस ने ₹5,000 के इनामी फरार आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। पुलिस के अनुसार, 20 मार्च 2026 को फरियादी की शिकायत पर थाना एंडोरी में अपराध क्रमांक 27/2026 के तहत मामला दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान प्रकरण में धारा 64(2)F, 64(2)K बीएनएस की बढ़ोतरी की गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक भिंड सरोज कुमार वर्मा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप पटेल एवं एसडीओपी गोहद महेंद्र सिंह गौतम के मार्गदर्शन में एंडोरी थाना प्रभारी उनि. विवेक प्रभात ने पुलिस टीम गठित की। 9 सितंबर 2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ग्राम खनेता से फरार आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय गोहद में प्रस्तुत किया। आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक भिंड द्वारा ₹5,000 का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस के मुताबिक कार्रवाई में थाना प्रभारी विवेक प्रभात सहित पुलिस टीम के जवानों की सराहनीय भूमिका रही।
    1
    भिंड ब्रेकिंग 
5000 के इनामी फरार आरोपी को किया गया गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया 
ब्रेकिंग न्यूज़ | भिंड
₹5 हजार का इनामी फरार आरोपी गिरफ्तार, एंडोरी पुलिस को मिली बड़ी सफलता
भिंड जिले के एंडोरी थाना पुलिस ने ₹5,000 के इनामी फरार आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
पुलिस के अनुसार, 20 मार्च 2026 को फरियादी की शिकायत पर थाना एंडोरी में अपराध क्रमांक 27/2026 के तहत मामला दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान प्रकरण में धारा 64(2)F, 64(2)K बीएनएस की बढ़ोतरी की गई।
मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक भिंड सरोज कुमार वर्मा के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रदीप पटेल एवं एसडीओपी गोहद महेंद्र सिंह गौतम के मार्गदर्शन में एंडोरी थाना प्रभारी उनि. विवेक प्रभात ने पुलिस टीम गठित की।
9 सितंबर 2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने ग्राम खनेता से फरार आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय गोहद में प्रस्तुत किया। आरोपी की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक भिंड द्वारा ₹5,000 का इनाम घोषित किया गया था।
पुलिस के मुताबिक कार्रवाई में थाना प्रभारी विवेक प्रभात सहित पुलिस टीम के जवानों की सराहनीय भूमिका रही।
    user_श्री राम श्री राम
    श्री राम श्री राम
    Voice of people भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
    7 min ago
  • भिंड:गोरई के पास स्कूल और डंम्पर में भिंड़त,6 बच्चे घायल रौन थाना क्षेत्र के अंतर्गत गोरई के पास स्कूल बस पर डंम्पर की भिंडन्त हो जाने से स्कूल में सबार करीब 6 बच्चे घायल हो गए।दरअसल बुधबार की रोज सुबह करीब 8 बजे अमर ज्योति स्कूल बस पढोरा से स्कूल के बच्चे लेकर रौन में अमर ज्योति स्कूल जा रही थी तभी अचानक सामने से आमने डंम्पर ओर स्कूल बस की आमने सामने भिंडन्त हो गई जिससे स्कूल बस में सबार करीब 6 बच्चे घायल हो गए जिन्हें रौन अस्प्ताल ले जाया गया तो मौके पर मौजूद डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार देकर चार बच्चों की स्थित गम्भीर होने की बजह जिला अस्पताल रेफर कर दिया जिसके बाद घायल चार बच्चों को आगे के इलाज के लिए जिला अस्पताल में लाकर भर्ती कराया गया है
    1
    भिंड:गोरई के पास स्कूल और डंम्पर में भिंड़त,6 बच्चे घायल
रौन थाना क्षेत्र के अंतर्गत गोरई के पास स्कूल बस पर डंम्पर की भिंडन्त हो जाने से स्कूल में सबार करीब 6 बच्चे घायल हो गए।दरअसल बुधबार की रोज सुबह करीब 8 बजे अमर ज्योति स्कूल बस पढोरा से स्कूल के बच्चे लेकर रौन में अमर ज्योति स्कूल जा रही थी तभी अचानक सामने से आमने डंम्पर ओर स्कूल बस की आमने सामने भिंडन्त हो गई जिससे स्कूल बस में सबार करीब 6 बच्चे घायल हो गए जिन्हें रौन अस्प्ताल ले जाया गया तो मौके पर मौजूद डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार देकर  चार बच्चों की स्थित गम्भीर होने की बजह जिला अस्पताल रेफर कर दिया जिसके बाद घायल चार बच्चों को आगे के इलाज के लिए जिला अस्पताल में लाकर भर्ती कराया गया है
    user_भिंड खबरें
    भिंड खबरें
    भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • मासूम की मौत पर फूटा परिजनों का गुस्सा, डॉक्टर विनीत गुप्ता के क्लीनिक के सामने प्रदर्शन परिजनों का गंभीर आरोप—हालत गंभीर होने के बावजूद डॉक्टर ने निजी तौर पर देखा, रेफर क्यों नहीं किया? इलाज के तरीके और बाहर से मंगाई दवाइयों पर उठे सवाल भिंड में मासूम बच्ची की मौत के बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। मासूम की मौत पर फूटा परिजनों का गुस्सा, डॉक्टर विनीत गुप्ता के क्लीनिक के सामने प्रदर्शन परिजनों का गंभीर आरोप—हालत गंभीर होने के बावजूद डॉक्टर ने निजी तौर पर देखा, रेफर क्यों नहीं किया? इलाज के तरीके और बाहर से मंगाई दवाइयों पर उठे सवाल भिंड में मासूम बच्ची की मौत के बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। परिजनों ने डॉक्टर विनीत गुप्ता के क्लीनिक के सामने शव रखकर प्रदर्शन कर प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से कार्रवाई की मांग की। परिजनों का आरोप है कि बच्ची की हालत गंभीर होने के बावजूद डॉक्टर विनीत गुप्ता ने उसे निजी तौर पर देखा। परिजनों का सवाल है कि यदि बच्ची की हालत इतनी गंभीर थी तो डॉक्टर ने तत्काल उसे रेफर क्यों नहीं किया? परिजनों ने आरोप लगाया कि बच्ची को देखने के बाद उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अब सवाल यह है कि जब बच्ची को सरकारी अस्पताल में ही भर्ती करना था तो उसे पहले निजी क्लीनिक पर क्यों दिखाया गया? परिजनों का आरोप है कि निजी तौर पर देखने के बाद भी बच्ची को बेहतर इलाज के लिए तत्काल उचित स्थान पर रेफर नहीं किया गया। परिजनों ने यह भी सवाल उठाया कि सरकारी अस्पताल में भर्ती होने के बाद दवाइयां बाहर से क्यों मंगवाई गईं? जब दवाइयां बाहर से ही मंगानी थीं तो बच्ची को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराने का औचित्य क्या था? परिजनों का कहना है कि यदि निजी तौर पर ही इलाज करना था तो बच्ची को डॉक्टर के निजी क्लीनिक में भर्ती कर उपचार क्यों नहीं दिया गया? मामले में सरकारी अस्पताल की व्यवस्थाओं पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। परिजनों के अनुसार, वार्ड में बीपी नापने वाली मशीन तक खराब बताई गई। सवाल यह है कि मशीन खराब होने की स्थिति में गंभीर मरीज की नियमित निगरानी कैसे की जा रही थी? क्या अस्पताल की व्यवस्थाएं भगवान भरोसे चल रही हैं और इसकी जवाबदेही आखिर किसकी है? परिजनों ने डॉक्टर विनीत गुप्ता पर कथित लापरवाही के गंभीर आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है। परिजनों का कहना है कि कुछ पैसों के चक्कर में उनकी मासूम बच्ची की जान चली गई, हालांकि इन आरोपों की जांच होना बाकी है। उन्होंने प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है। सवाल अब यह भी है कि बच्ची की मौत के लिए जिम्मेदारी डॉक्टर की है, अस्पताल स्टाफ की है या अस्पताल की व्यवस्थाओं की? मासूम की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवालिया निशान खड़े हो गए हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन इन गंभीर आरोपों की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदारी तय करता है और दोषी पाए जाने वालों पर क्या कार्रवाई होती है
    1
    मासूम की मौत पर फूटा परिजनों का गुस्सा, डॉक्टर विनीत गुप्ता के क्लीनिक के सामने प्रदर्शन

परिजनों का गंभीर आरोप—हालत गंभीर होने के बावजूद डॉक्टर ने निजी तौर पर देखा, रेफर क्यों नहीं किया? इलाज के तरीके और बाहर से मंगाई दवाइयों पर उठे सवाल

भिंड में मासूम बच्ची की मौत के बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा।

मासूम की मौत पर फूटा परिजनों का गुस्सा, डॉक्टर विनीत गुप्ता के क्लीनिक के सामने प्रदर्शन
परिजनों का गंभीर आरोप—हालत गंभीर होने के बावजूद डॉक्टर ने निजी तौर पर देखा, रेफर क्यों नहीं किया? इलाज के तरीके और बाहर से मंगाई दवाइयों पर उठे सवाल
भिंड में मासूम बच्ची की मौत के बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा।
परिजनों ने डॉक्टर विनीत गुप्ता के क्लीनिक के सामने शव रखकर प्रदर्शन कर प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से कार्रवाई की मांग की।
परिजनों का आरोप है कि बच्ची की हालत गंभीर होने के बावजूद डॉक्टर विनीत गुप्ता ने उसे निजी तौर पर देखा।
परिजनों का सवाल है कि यदि बच्ची की हालत इतनी गंभीर थी तो डॉक्टर ने तत्काल उसे रेफर क्यों नहीं किया?
परिजनों ने आरोप लगाया कि बच्ची को देखने के बाद उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
अब सवाल यह है कि जब बच्ची को सरकारी अस्पताल में ही भर्ती करना था तो उसे पहले निजी क्लीनिक पर क्यों दिखाया गया?
परिजनों का आरोप है कि निजी तौर पर देखने के बाद भी बच्ची को बेहतर इलाज के लिए तत्काल उचित स्थान पर रेफर नहीं किया गया।
परिजनों ने यह भी सवाल उठाया कि सरकारी अस्पताल में भर्ती होने के बाद दवाइयां बाहर से क्यों मंगवाई गईं?
जब दवाइयां बाहर से ही मंगानी थीं तो बच्ची को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराने का औचित्य क्या था?
परिजनों का कहना है कि यदि निजी तौर पर ही इलाज करना था तो बच्ची को डॉक्टर के निजी क्लीनिक में भर्ती कर उपचार क्यों नहीं दिया गया?
मामले में सरकारी अस्पताल की व्यवस्थाओं पर भी गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
परिजनों के अनुसार, वार्ड में बीपी नापने वाली मशीन तक खराब बताई गई।
सवाल यह है कि मशीन खराब होने की स्थिति में गंभीर मरीज की नियमित निगरानी कैसे की जा रही थी?
क्या अस्पताल की व्यवस्थाएं भगवान भरोसे चल रही हैं और इसकी जवाबदेही आखिर किसकी है?
परिजनों ने डॉक्टर विनीत गुप्ता पर कथित लापरवाही के गंभीर आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है।
परिजनों का कहना है कि कुछ पैसों के चक्कर में उनकी मासूम बच्ची की जान चली गई, हालांकि इन आरोपों की जांच होना बाकी है।
उन्होंने प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।
सवाल अब यह भी है कि बच्ची की मौत के लिए जिम्मेदारी डॉक्टर की है, अस्पताल स्टाफ की है या अस्पताल की व्यवस्थाओं की?
मासूम की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवालिया निशान खड़े हो गए हैं।
अब देखना होगा कि प्रशासन इन गंभीर आरोपों की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदारी तय करता है और दोषी पाए जाने वालों पर क्या कार्रवाई होती है
    user_Dinesh soni
    Dinesh soni
    Television Channel भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
    8 hrs ago
  • *POS मशीन पर फिंगर लगाने के तत्काल बाद राशन प्राप्त करें। यदि किसी विक्रेता द्वारा पहले फिंगर लगवाकर बाद में राशन देने का आश्वासन दिया जाता है तो बहकावे में न आएं - *श्री राम बिहारी सिंह तोमर, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी भिण्ड* **POS मशीन पर फिंगर लगाने के तत्काल बाद राशन प्राप्त करें। यदि किसी विक्रेता द्वारा पहले फिंगर लगवाकर बाद में राशन देने का आश्वासन दिया जाता है तो बहकावे में न आएं - *श्री राम बिहारी सिंह तोमर, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी भिण्ड* *श्री राम बिहारी सिंह तोमर, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी भिण्ड*
    1
    *POS मशीन पर फिंगर लगाने के तत्काल बाद राशन प्राप्त करें। यदि किसी विक्रेता द्वारा पहले फिंगर लगवाकर बाद में राशन देने का आश्वासन दिया जाता है तो बहकावे में न आएं - *श्री राम बिहारी सिंह तोमर, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी भिण्ड*
**POS मशीन पर फिंगर लगाने के तत्काल बाद राशन प्राप्त करें। यदि किसी विक्रेता द्वारा पहले फिंगर लगवाकर बाद में राशन देने का आश्वासन दिया जाता है तो बहकावे में न आएं - *श्री राम बिहारी सिंह तोमर, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी भिण्ड* *श्री राम बिहारी सिंह तोमर, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी भिण्ड*
    user_DUS Live
    DUS Live
    Local News Reporter गोरमी, भिंड, मध्य प्रदेश•
    16 hrs ago
  • पहले बीजेपी की सांसद और अब एक मुख्यमंत्री ने लगाई अधिकारिओ को फटकार!!! दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता अफ़सरों को ग़ुस्से में खूब फटकार लगा रही हैं… ऐसे अधिकारिओ को तो तुरंत बर्खास्त किया जाना चाहिए ( जनता की मांग) पहले बीजेपी की सांसद और अब एक मुख्यमंत्री ने लगाई अधिकारिओ को फटकार!!! दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता अफ़सरों को ग़ुस्से में खूब फटकार लगा रही हैं… ऐसे अधिकारिओ को तो तुरंत बर्खास्त किया जाना चाहिए ( जनता की मांग) देखते हैं मुख्यमंत्री की फटकार का क्या असर होता है...
    1
    पहले बीजेपी की सांसद और अब  एक मुख्यमंत्री ने लगाई अधिकारिओ को फटकार!!!


दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता अफ़सरों को ग़ुस्से में खूब फटकार लगा रही हैं…


ऐसे अधिकारिओ को तो तुरंत बर्खास्त किया जाना चाहिए

( जनता की मांग)

पहले बीजेपी की सांसद और अब  एक मुख्यमंत्री ने लगाई अधिकारिओ को फटकार!!!
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता अफ़सरों को ग़ुस्से में खूब फटकार लगा रही हैं…
ऐसे अधिकारिओ को तो तुरंत बर्खास्त किया जाना चाहिए
( जनता की मांग)
देखते हैं मुख्यमंत्री की फटकार का क्या असर होता है...
    user_प्रभु दयाल वर्मा
    प्रभु दयाल वर्मा
    Court reporter बाह, आगरा, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • भगुआपुरा क्षेत्र में लंपी वायरस का बढ़ता प्रकोप, पशु चिकित्सा व्यवस्था पर सवाल दैनिक पुष्पांजलि टुडे बेसहारा गोवंश की सेवा में जुटी समितियां, पशु औषधालय में जिम्मेदारों की अनुपस्थिति के आरोप; तत्काल वैक्सीनेशन की मांग भगुआपुरा। ग्राम पंचायत भगुआ-रामपुरा खुर्द क्षेत्र में गोवंश में लंपी वायरस के बढ़ते प्रकोप को लेकर गौसेवा से जुड़े लोगों में चिंता बढ़ती जा रही है। क्षेत्र में पर्याप्त गौशाला की व्यवस्था नहीं होने के कारण बड़ी संख्या में बेसहारा गोवंश सड़कों और खुले स्थानों पर घूम रहा है। ऐसे में बीमार पशुओं की देखभाल और उपचार करना गौसेवा समितियों के लिए बड़ी चुनौती बन गया है।श्री कुबेर राज गौ सेवा संगठन मध्यप्रदेश एवं सर्व देवमयी श्री गौ सेवा समिति के सदस्य लगातार बेसहारा और बीमार गोवंश की सेवा में जुटे हुए हैं। समिति के सदस्यों द्वारा बीमार पशुओं का उपचार कराने के साथ-साथ दाना-पानी अभियान चलाकर पक्षियों के लिए भी भोजन एवं पानी की व्यवस्था की जा रही है। समिति का कहना है कि सीमित संसाधनों के बावजूद वे लगातार सेवा कार्य कर रहे हैं, लेकिन पशु चिकित्सा विभाग की पर्याप्त मदद नहीं मिलने से परेशानी बढ़ रही है।समिति के सदस्यों के अनुसार क्षेत्र में कई गोवंश गंदा पानी पीने तथा कीटनाशक युक्त या खराब चारा खाने के लिए मजबूर हैं, जिसके कारण उनकी हालत लगातार बिगड़ रही है। इसी बीच लंपी वायरस जैसे संक्रमण के लक्षण वाले पशुओं को लेकर भी चिंता जताई जा रही है।पशु औषधालय की व्यवस्था पर उठे सवाल गौसेवा समिति के सदस्यों ने भगुआपुरा स्थित पशु औषधालय की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि वहां पदस्थ शिवकुमार दुबे अक्सर अनुपस्थित रहते हैं। समिति के सदस्यों के मुताबिक फोन पर संपर्क करने पर उन्होंने कथित रूप से बताया कि उनका स्थानांतरण हो चुका है तथा सुनील बघेल से संपर्क करने को कहा। इसके बाद जब सुनील बघेल से संपर्क किया गया तो उनके द्वारा कथित रूप से बताया गया कि उन्होंने अभी तक भगुआपुरा पशु औषधालय में ज्वाइन नहीं किया है। समिति का कहना है कि ऐसी स्थिति में बीमार और घायल पशुओं को तत्काल उपचार उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी किसकी है, यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है।समय रहते टीकाकरण की मांग समिति के सदस्यों ने प्रशासन और पशुपालन विभाग से मांग की है कि भगुआ-रामपुरा खुर्द क्षेत्र में तत्काल पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाए। लंपी वायरस से प्रभावित अथवा संदिग्ध पशुओं की पहचान कर उन्हें अन्य पशुओं से अलग रखने की व्यवस्था की जाए तथा विभागीय स्तर पर आवश्यक उपचार एवं वैक्सीनेशन अभियान शुरू किया जाए।समिति के सदस्यों का कहना है कि यदि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो आने वाले दिनों में बीमार और मृत गोवंश की संख्या बढ़ सकती है। मृत पशुओं का समय पर निस्तारण नहीं होने से गांव में गंदगी, दुर्गंध और अस्वच्छ वातावरण की स्थिति पैदा होने की आशंका है। गौशाला निर्माण की भी मांग गौसेवा संगठनों ने क्षेत्र में स्थायी गौशाला अथवा अस्थायी पशु आश्रय स्थल की व्यवस्था करने की मांग की है, ताकि बेसहारा गोवंश को सड़कों पर भटकने से बचाया जा सके। साथ ही स्वच्छ पेयजल, सुरक्षित चारा, नियमित पशु चिकित्सा जांच और बीमार पशुओं के लिए अलग उपचार व्यवस्था उपलब्ध कराने की मांग की गई है। गौसेवा समितियों ने प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए भगुआपुरा क्षेत्र में तत्काल पशु चिकित्सा टीम भेजने, लंपी रोग की जांच एवं रोकथाम के लिए आवश्यक कदम उठाने और पशु औषधालय की व्यवस्थाओं को सुचारु करने की मांग की है।
    1
    भगुआपुरा क्षेत्र में लंपी वायरस का बढ़ता प्रकोप, पशु चिकित्सा व्यवस्था पर सवाल

दैनिक पुष्पांजलि टुडे 

बेसहारा गोवंश की सेवा में जुटी समितियां, पशु औषधालय में जिम्मेदारों की अनुपस्थिति के आरोप; तत्काल वैक्सीनेशन की मांग
भगुआपुरा। ग्राम पंचायत भगुआ-रामपुरा खुर्द क्षेत्र में गोवंश में लंपी वायरस के बढ़ते प्रकोप को लेकर गौसेवा से जुड़े लोगों में चिंता बढ़ती जा रही है। क्षेत्र में पर्याप्त गौशाला की व्यवस्था नहीं होने के कारण बड़ी संख्या में बेसहारा गोवंश सड़कों और खुले स्थानों पर घूम रहा है। ऐसे में बीमार पशुओं की देखभाल और उपचार करना गौसेवा समितियों के लिए बड़ी चुनौती बन गया है।श्री कुबेर राज गौ सेवा संगठन मध्यप्रदेश एवं सर्व देवमयी श्री गौ सेवा समिति के सदस्य लगातार बेसहारा और बीमार गोवंश की सेवा में जुटे हुए हैं। समिति के सदस्यों द्वारा बीमार पशुओं का उपचार कराने के साथ-साथ दाना-पानी अभियान चलाकर पक्षियों के लिए भी भोजन एवं पानी की व्यवस्था की जा रही है। समिति का कहना है कि सीमित संसाधनों के बावजूद वे लगातार सेवा कार्य कर रहे हैं, लेकिन पशु चिकित्सा विभाग की पर्याप्त मदद नहीं मिलने से परेशानी बढ़ रही है।समिति के सदस्यों के अनुसार क्षेत्र में कई गोवंश गंदा पानी पीने तथा कीटनाशक युक्त या खराब चारा खाने के लिए मजबूर हैं, जिसके कारण उनकी हालत लगातार बिगड़ रही है। इसी बीच लंपी वायरस जैसे संक्रमण के लक्षण वाले पशुओं को लेकर भी चिंता जताई जा रही है।पशु औषधालय की व्यवस्था पर उठे सवाल गौसेवा समिति के सदस्यों ने भगुआपुरा स्थित पशु औषधालय की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि वहां पदस्थ शिवकुमार दुबे अक्सर अनुपस्थित रहते हैं। समिति के सदस्यों के मुताबिक फोन पर संपर्क करने पर उन्होंने कथित रूप से बताया कि उनका स्थानांतरण हो चुका है तथा सुनील बघेल से संपर्क करने को कहा।
इसके बाद जब सुनील बघेल से संपर्क किया गया तो उनके द्वारा कथित रूप से बताया गया कि उन्होंने अभी तक भगुआपुरा पशु औषधालय में ज्वाइन नहीं किया है। समिति का कहना है कि ऐसी स्थिति में बीमार और घायल पशुओं को तत्काल उपचार उपलब्ध कराने की जिम्मेदारी किसकी है, यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है।समय रहते टीकाकरण की मांग
समिति के सदस्यों ने प्रशासन और पशुपालन विभाग से मांग की है कि भगुआ-रामपुरा खुर्द क्षेत्र में तत्काल पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाए। लंपी वायरस से प्रभावित अथवा संदिग्ध पशुओं की पहचान कर उन्हें अन्य पशुओं से अलग रखने की व्यवस्था की जाए तथा विभागीय स्तर पर आवश्यक उपचार एवं वैक्सीनेशन अभियान शुरू किया जाए।समिति के सदस्यों का कहना है कि यदि समय रहते प्रभावी कदम नहीं उठाए गए तो आने वाले दिनों में बीमार और मृत गोवंश की संख्या बढ़ सकती है। मृत पशुओं का समय पर निस्तारण नहीं होने से गांव में गंदगी, दुर्गंध और अस्वच्छ वातावरण की स्थिति पैदा होने की आशंका है।
गौशाला निर्माण की भी मांग
गौसेवा संगठनों ने क्षेत्र में स्थायी गौशाला अथवा अस्थायी पशु आश्रय स्थल की व्यवस्था करने की मांग की है, ताकि बेसहारा गोवंश को सड़कों पर भटकने से बचाया जा सके। साथ ही स्वच्छ पेयजल, सुरक्षित चारा, नियमित पशु चिकित्सा जांच और बीमार पशुओं के लिए अलग उपचार व्यवस्था उपलब्ध कराने की मांग की गई है।
गौसेवा समितियों ने प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेते हुए भगुआपुरा क्षेत्र में तत्काल पशु चिकित्सा टीम भेजने, लंपी रोग की जांच एवं रोकथाम के लिए आवश्यक कदम उठाने और पशु औषधालय की व्यवस्थाओं को सुचारु करने की मांग की है।
    user_Betal Singh gaur
    Betal Singh gaur
    मऊ, भिंड, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • जोड़ों के दर्द को उम्र का असर मानकर नजरअंदाज न करें, नियमित जांच जरूरी भिण्ड। विश्व फिजियोथेरेपी दिवस के अवसर पर मंगलवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में वृद्धजन स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस दौरान सिविल सर्जन डॉ. आरके मिश्रा, डॉ डीके शर्मा, डॉ. नितेश मुदगल और डॉ. आसन दीप शाक्य मौजूद रहे। शिविर में बुजुर्गों को बढ़ती उम्र में होने वाली बीमारियों से बचाव और स्वस्थ जीवनशैली के संबंध में जानकारी दी गई। सिविल सर्जन डॉ. आरके मिश्रा ने कहा कि उम्र बढ़ने के साथ घुटनों, कमर और अन्य जोड़ों में दर्द व जकड़न की समस्या आम है।लेकिन इसे केवल उम्र का असर मानकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। हल्की एक्सरसाइज, स्ट्रेचिंग, वजन नियंत्रित रखने और मांसपेशियों को मजबूत करने वाली गतिविधियों से जोड़ों को सक्रिय रखा जा सकता है। लगातार दर्द सूजन या चलने में परेशानी होने पर डॉक्टर या फिजियोथेरेपिस्ट से सलाह लेना जरूरी है।डॉ. नितेश मुदगल ने कहा कि बढ़ती उम्र में बीपी, शुगर और हृदय संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए नियमित स्वास्थ्य जांच के साथ खान-पान और दिनचर्या पर ध्यान देना चाहिए। डॉ. डीके शर्मा ने कहा कि डॉक्टर की सलाह के अनुसार दवाएं समय पर लें और भोजन में नमक व अधिक मीठे पदार्थों की मात्रा कम रखें। क्षमता के अनुसार रोजाना 20 से 30 मिनट पैदल चलना या हल्की कसरत करना भी लाभदायक है।चिकित्सकों ने बुजुर्गों को पर्याप्त नींद संतुलित खान-पान नियमित स्वास्थ्य जांच और रोजाना हल्के व्यायाम को दिनचर्या में शामिल करने की सलाह दी।
    1
    जोड़ों के दर्द को उम्र का असर मानकर नजरअंदाज न करें, नियमित जांच जरूरी
भिण्ड। विश्व फिजियोथेरेपी दिवस के अवसर पर मंगलवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में वृद्धजन स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस दौरान सिविल सर्जन डॉ. आरके मिश्रा, डॉ डीके शर्मा, डॉ. नितेश मुदगल और डॉ. आसन दीप शाक्य मौजूद रहे।
शिविर में बुजुर्गों को बढ़ती उम्र में होने वाली बीमारियों से बचाव और स्वस्थ जीवनशैली के संबंध में जानकारी दी गई। सिविल सर्जन डॉ. आरके मिश्रा ने कहा कि उम्र बढ़ने के साथ घुटनों, कमर और अन्य जोड़ों में दर्द व जकड़न की समस्या आम है।लेकिन इसे केवल उम्र का असर मानकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। हल्की एक्सरसाइज, स्ट्रेचिंग, वजन नियंत्रित रखने और मांसपेशियों को मजबूत करने वाली गतिविधियों से जोड़ों को सक्रिय रखा जा सकता है। लगातार दर्द सूजन या चलने में परेशानी होने पर डॉक्टर या फिजियोथेरेपिस्ट से सलाह लेना जरूरी है।डॉ. नितेश मुदगल ने कहा कि बढ़ती उम्र में बीपी, शुगर और हृदय संबंधी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए नियमित स्वास्थ्य जांच के साथ खान-पान और दिनचर्या पर ध्यान देना चाहिए। डॉ. डीके शर्मा ने कहा कि डॉक्टर की सलाह के अनुसार दवाएं समय पर लें और भोजन में नमक व अधिक मीठे पदार्थों की मात्रा कम रखें। क्षमता के अनुसार रोजाना 20 से 30 मिनट पैदल चलना या हल्की कसरत करना भी लाभदायक है।चिकित्सकों ने बुजुर्गों को पर्याप्त नींद संतुलित खान-पान नियमित स्वास्थ्य जांच और रोजाना हल्के व्यायाम को दिनचर्या में शामिल करने की सलाह दी।
    user_Praveen parihar
    Praveen parihar
    भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • तेज रफ्तार बस ने डंपर में मारी टक्कर, 8 बच्चे घायल; चार जिला अस्पताल रेफर भिण्ड। रौन थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह स्कूली बच्चों से भरी बस और डंपर की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बस में सवार 38 बच्चों में से 8 बच्चे घायल हो गए। इनमें चार बच्चों की हालत गंभीर होने पर उन्हें रौन अस्पताल से जिला अस्पताल भिण्ड रेफर किया गया जहां उनका इलाज जारी है। वहीं अन्य घायल बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।जानकारी के अनुसार अमर ज्योति पब्लिक स्कूल, रौन की बस सुबह करीब 7:30 बजे पड़ोरा से बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। गौरई रोड पर सामने से आ रहे डंपर से बस की टक्कर हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार बस तेज गति में थी और गलत साइड जाकर डंपर से टकराई। पुलिस ने भी प्रारंभिक जांच में हादसे के लिए बस चालक की गलती बताई है। हादसे के बाद घायल बच्चों को पहले रौन अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर बच्चों को जिला अस्पताल लाया गया। स्कूल संचालक आरबीएस तोमर भी बच्चों के साथ जिला अस्पताल पहुंचे। यहां मीडिया कर्मियों से अभद्रता करने और स्कूल स्टाफ द्वारा एक चैनल के माइक को छीनकर फेंकने की बात सामने आई। स्कूल प्रबंधन ने बच्चों से मीडिया की बातचीत भी नहीं होने दी।
    1
    तेज रफ्तार बस ने डंपर में मारी टक्कर, 8 बच्चे घायल; चार जिला अस्पताल रेफर
भिण्ड। रौन थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह स्कूली बच्चों से भरी बस और डंपर की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बस में सवार 38 बच्चों में से 8 बच्चे घायल हो गए। इनमें चार बच्चों की हालत गंभीर होने पर उन्हें रौन अस्पताल से जिला अस्पताल भिण्ड रेफर किया गया जहां उनका इलाज जारी है। वहीं अन्य घायल बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।जानकारी के अनुसार अमर ज्योति पब्लिक स्कूल, रौन की बस सुबह करीब 7:30 बजे पड़ोरा से बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। गौरई रोड पर सामने से आ रहे डंपर से बस की टक्कर हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार बस तेज गति में थी और गलत साइड जाकर डंपर से टकराई। पुलिस ने भी प्रारंभिक जांच में हादसे के लिए बस चालक की गलती बताई है।
हादसे के बाद घायल बच्चों को पहले रौन अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर बच्चों को जिला अस्पताल लाया गया। स्कूल संचालक आरबीएस तोमर भी बच्चों के साथ जिला अस्पताल पहुंचे। यहां मीडिया कर्मियों से अभद्रता करने और स्कूल स्टाफ द्वारा एक चैनल के माइक को छीनकर फेंकने की बात सामने आई। स्कूल प्रबंधन ने बच्चों से मीडिया की बातचीत भी नहीं होने दी।
    user_Praveen parihar
    Praveen parihar
    भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.