“बड़े व्यापारी को अगवा करने की साजिश नाकाम! 5 शातिर गैंगस्टरों को रात में घेराबंदी कर पकड़ा, कार में मिला हथियारों का जखीरा और बेहोश करने का इंजेक्शन… मुरादाबाद पुलिस की धमाकेदार कार्रवाई! मुरादाबाद: थाना मैनाठेर पुलिस और एसओजी टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए 5 शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जो एक बड़े व्यापारी के अपहरण की साजिश रच रहे थे। आरोपियों ने 'डिजाइन वर्ल्ड INC' के मालिक को अगवा कर मोटी फिरौती वसूलने की योजना बनाई थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुरादाबाद के निर्देशन और पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी बिलारी के नेतृत्व में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रात 16/17 मार्च 2026 को थाना मैनाठेर पुलिस टीम फरीदपुर अंडरपास के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर टीम ने तुरंत उमरी-सब्जीपुर रोड पर कब्रिस्तान के पास घेराबंदी कर दी। वहां एक सफेद बलेनो कार में सशस्त्र अपराधी व्यापारी के अपहरण का इंतजार कर रहे थे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी हैं- सारिक उर्फ लाला (पुत्र मोहम्मद यूनूस, जयंतीपुर, थाना मझोला) इमरान (पुत्र इब्राहिम, पंडित नंगला, थाना कटघर) जाने आलम (पुत्र दिलशाद, काली मंदिर के पास, थाना मझोला) रिजवान उर्फ बड़ा (पुत्र असदउल्ला, लम्बी गली पीरगैब, थाना मुगलपुरा) इमरान (पुत्र अजीजुल रहमान, तांडी खाना, सिविल लाइन्स, मुरादाबाद) बरामदगी पुलिस ने कार से एक सफेद बलेनो (फर्जी नंबर प्लेट UP-21-BP-1682, असली नंबर UP-78-FR-8015), एक देशी पिस्टल, तीन तमंचे, नौ जिंदा कारतूस, एक चाकू, बेहोश करने के लिए SUCOL इंजेक्शन-सिरिंज, रस्सी, दुपट्टा, पांच डिस्पोजेबल मास्क, सेलोटेप, पेचकश, तीन मोबाइल फोन, फर्जी आरसी और 8,160 रुपये नगद बरामद किए। पूछताछ में गिरफ्तारों ने बताया कि आर्थिक तंगी के चलते उन्होंने फैक्ट्री मालिक को टारगेट किया था। फैक्ट्री में काम करने वाले इमरान ने ही पूरी रेकी करवाई थी। पकड़े जाने से बचने के लिए उन्होंने गाड़ी पर फर्जी नंबर प्लेट लगाई थी और फिरौती मांगने के लिए अलग मोबाइल-सिम का इंतजाम किया था। इस मामले में थाना मैनाठेर में मुकदमा नंबर 58/2026 दर्ज किया गया है, जिसमें बीएनएस की धारा 318(4), 338, 340(2), 336(3) तथा आयुध अधिनियम की धारा 3/25 और 4/25(2) शामिल हैं। पुलिस आरोपीगण के अन्य आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है। यह गिरफ्तारी मुरादाबाद पुलिस की अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति का एक और उदाहरण
“बड़े व्यापारी को अगवा करने की साजिश नाकाम! 5 शातिर गैंगस्टरों को रात में घेराबंदी कर पकड़ा, कार में मिला हथियारों का जखीरा और बेहोश करने का इंजेक्शन… मुरादाबाद पुलिस की धमाकेदार कार्रवाई! मुरादाबाद: थाना मैनाठेर पुलिस और एसओजी टीम ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए 5 शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जो एक बड़े व्यापारी के अपहरण की साजिश रच रहे थे। आरोपियों ने 'डिजाइन वर्ल्ड INC' के मालिक को अगवा कर मोटी फिरौती वसूलने की योजना बनाई थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुरादाबाद के निर्देशन और पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के पर्यवेक्षण में क्षेत्राधिकारी बिलारी के नेतृत्व में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रात 16/17 मार्च 2026 को थाना मैनाठेर पुलिस टीम फरीदपुर अंडरपास के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर टीम ने तुरंत उमरी-सब्जीपुर रोड पर कब्रिस्तान के पास घेराबंदी कर दी। वहां एक सफेद बलेनो कार में सशस्त्र अपराधी व्यापारी के अपहरण का इंतजार कर रहे थे। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी हैं- सारिक उर्फ लाला (पुत्र मोहम्मद यूनूस, जयंतीपुर, थाना मझोला) इमरान (पुत्र इब्राहिम,
पंडित नंगला, थाना कटघर) जाने आलम (पुत्र दिलशाद, काली मंदिर के पास, थाना मझोला) रिजवान उर्फ बड़ा (पुत्र असदउल्ला, लम्बी गली पीरगैब, थाना मुगलपुरा) इमरान (पुत्र अजीजुल रहमान, तांडी खाना, सिविल लाइन्स, मुरादाबाद) बरामदगी पुलिस ने कार से एक सफेद बलेनो (फर्जी नंबर प्लेट UP-21-BP-1682, असली नंबर UP-78-FR-8015), एक देशी पिस्टल, तीन तमंचे, नौ जिंदा कारतूस, एक चाकू, बेहोश करने के लिए SUCOL इंजेक्शन-सिरिंज, रस्सी, दुपट्टा, पांच डिस्पोजेबल मास्क, सेलोटेप, पेचकश, तीन मोबाइल फोन, फर्जी आरसी और 8,160 रुपये नगद बरामद किए। पूछताछ में गिरफ्तारों ने बताया कि आर्थिक तंगी के चलते उन्होंने फैक्ट्री मालिक को टारगेट किया था। फैक्ट्री में काम करने वाले इमरान ने ही पूरी रेकी करवाई थी। पकड़े जाने से बचने के लिए उन्होंने गाड़ी पर फर्जी नंबर प्लेट लगाई थी और फिरौती मांगने के लिए अलग मोबाइल-सिम का इंतजाम किया था। इस मामले में थाना मैनाठेर में मुकदमा नंबर 58/2026 दर्ज किया गया है, जिसमें बीएनएस की धारा 318(4), 338, 340(2), 336(3) तथा आयुध अधिनियम की धारा 3/25 और 4/25(2) शामिल हैं। पुलिस आरोपीगण के अन्य आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है। यह गिरफ्तारी मुरादाबाद पुलिस की अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति का एक और उदाहरण
- उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले के छजलैट क्षेत्र में इंडो-तिब्बतन बॉर्डर पुलिस (ITBP) के एक जवान के साथ सरेआम मारपीट का मामला सामने आया है, जहां वीडियो में कुछ लोगों द्वारा जवान को गाड़ी से उतारकर बुरी तरह पीटते हुए दिखाया गया है, जबकि आसपास के लोग तमाशबीन बने रहे। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे लोगों में आक्रोश फैल गया है और पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं, क्योंकि वीडियो वायरल होने के बावजूद अभी तक इस मामले में FIR दर्ज नहीं की गई है। सोशल मीडिया यूजर्स और स्थानीय लोग @Uppolice और @moradabadpolice को टैग कर तुरंत कार्रवाई की मांग कर रहे हैं, क्योंकि एक सैनिक पर हमला देश के सम्मान के खिलाफ माना जा रहा है और ऐसी घटनाओं में त्वरित न्याय जरूरी है।1
- Post by वसीम खान संपादक1
- सस्ती प्रॉपर्टी खरीदने का सुनहरा मौका: सरकार ने लॉन्च किया ‘बैंकनेट’ पोर्टल नई दिल्ली: सस्ती प्रॉपर्टी खरीदने का सपना अब और आसान हो गया है। वित्त मंत्रालय ने ‘BAANKNET’ नाम का नया पोर्टल लॉन्च किया है, जो ई-ऑक्शन वाली प्रॉपर्टीज के लिए एक सिंगल प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराता है। इस पोर्टल पर देश के सभी सरकारी बैंकों द्वारा जब्त की गई प्रॉपर्टीज की जानकारी एक जगह मिलेगी। इनमें कमर्शियल शॉप्स, इंडस्ट्रियल प्लॉट, कृषि और गैर-कृषि भूमि जैसी कई कैटेगरी शामिल हैं। खास बात यह है कि ये प्रॉपर्टीज अक्सर बाजार भाव से कम कीमत पर नीलाम होती हैं। ‘बैंकनेट’ पोर्टल संभावित खरीदारों और निवेशकों के लिए वन-स्टॉप डेस्टिनेशन की तरह काम करेगा, जहां वे अलग-अलग बैंकों की ई-नीलामी प्रॉपर्टीज को आसानी से खोज और तुलना कर सकेंगे। सरकार का मानना है कि इस पहल से न केवल पारदर्शिता बढ़ेगी, बल्कि आम लोगों को सस्ती दरों पर प्रॉपर्टी खरीदने का बेहतर मौका भी मिलेगा।1
- रामपुर के सिविल लाइन क्षेत्र में स्थित महालक्ष्मी पेट्रोल पंप पर आज 19 तारीख शाम 5 बजे भव्य लकी ड्रा का आयोजन किया गया। हर 6 महीने में होने वाले इस लकी ड्रा में इस बार कुल 10 इनाम निकाले गए। ज्वाला नगर निवासी खूबचंद को HF डीलक्स मोटरसाइकिल मिली, जबकि अजीतपुर लाल मस्जिद निवासी इकराम को वॉशिंग मशीन का इनाम मिला। महालक्ष्मी पेट्रोल पंप अपने ग्राहकों को बेहतरीन सुविधाएं और सर्विस देने के लिए जाना जाता है। यहां पेट्रोल भरवाने वाले ग्राहकों को लकी ड्रा में भाग लेने का मौका मिलता है, जिससे लोगों में काफी उत्साह देखने को मिलता है।1
- रोड रोडवेज आमसब नेअपने गर्दा को बताया है किरामपुर रोडवेज की बसेंअंदर ही रोडवेज के परिसर में आनी चाहिएकोई भी बाहररोडवेज की बसना लगेजितनी भी बसे हैंरोडवेज परिसर में ही खड़ी होगीऔर यात्री भीअंदर ही से बैठकर सफर कर पाएंगेदेखें किस तरह सेरोडवेज के पद अधिकारी बता रहे हैं4
- Post by India News1
- यह R.K.Rockstar का बहुत ही बेहतरीन लव सॉन्ग है सॉन्ग में लव और रोमांटिक स्टोरी दिखाई है लेकिन यह है सॉन्ग जाट बिरादरी को न मानते हुए बनाया गया है क्योंकि जब प्यार दिल से हो तो जात बिरादरी नहीं देखी जाती स्टोरी में एक हिंदू मुस्लिम का प्यार और अमीर गरीब का प्यार की स्टोरी दिखाई गई है यह सॉन्ग बेबी रोंगटे खड़े कर देखा और इस सॉन्ग का फूल देखने के लिए R.K.Rockstar यूट्यूब चैनल पर देख सकते हैं1
- महोबा के सीएमओ कार्यालय में परिवार कल्याण (फैमिली प्लानिंग) विभाग के प्रोजेक्ट मैनेजर जीतेश सोनी ने एक संविदा कर्मचारी से ट्रांसफर कराने के नाम पर 2 लाख रुपये की रिश्वत मांगी। झांसी से आई विजिलेंस टीम ने होटल में रंगे हाथों पकड़ लिया, जहां पहली किस्त के 2 लाख रुपये लेते हुए वह घिर गए। पकड़े जाने के बाद जीतेश सोनी फूट-फूटकर रोने लगे, हाथ-पैर झटकते हुए माफी मांगते नजर आए, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है।1