logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सरयू नदी कटान से हजारों एकड़ फसल डूबी, सपा नेता विजय रावत बोले- नहीं रोका गया तो होगा जल सत्याग्रह सरयू नदी में लगातार हो रही कटान को लेकर सपा नेता विजय रावत ने सोमवार को बरहज विधानसभा क्षेत्र के परसीया और विशुनपुर देवार क्षेत्र में ग्रामीणों के साथ जोरदार प्रदर्शन किया। विजय रावत ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार और बाढ़ विभाग की उदासीनता के कारण सरयू नदी तेजी से कटान कर रही है, जिससे परसीया व विशुनपुर देवार गांवों के किसानों की हजारों एकड़ उपजाऊ जमीन और खड़ी फसल नदी में समा गई है। रावत ने कहा, “भाजपा सरकार को आम जनता और किसानों के विकास से कोई लेना-देना नहीं है। नौ साल हो गए, लेकिन बाढ़ विभाग और जिला प्रशासन चुप्पी साधे हुए हैं। अगर तत्काल कटान रोकने के लिए कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई, तो हम ग्रामीणों के साथ धरना-प्रदर्शन करेंगे और जरूरत पड़ी तो नदी में खड़े होकर जल सत्याग्रह भी करेंगे।” उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कटान इसी तरह जारी रहा तो मोहन सेतु जितना पुल फिर से बनाना पड़ेगा। रावत ने कहा कि दस दिनों के अंदर बाढ़ विभाग, जिला प्रशासन और भाजपा सरकार अगर कटान रोकने की उचित व्यवस्था नहीं करती, तो यह प्रदर्शन बड़ा आंदोलन का रूप ले लेगा। सपा नेता ने ग्रामीणों से अपील की कि जमीन बचाने की इस लड़ाई में वे उनका साथ दें। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता अब भाजपा सरकार की सच्चाई समझ चुकी है और इस सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। प्रदर्शन के दौरान लंकेश कुमार, राजेश सिंह, अनिल प्रसाद, राहुल निषाद, संजय पांडेय, अखिलेश मिश्रा, दुष्यन्त यादव, विकास कुमार, विजय सिंह, राकेश कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और किसान उपस्थित रहे।

8 hrs ago
user_Namrata Shukla
Namrata Shukla
बरहज, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
8 hrs ago
28835b52-df65-4a17-9c2f-784ce8bbf280

सरयू नदी कटान से हजारों एकड़ फसल डूबी, सपा नेता विजय रावत बोले- नहीं रोका गया तो होगा जल सत्याग्रह सरयू नदी में लगातार हो रही कटान को लेकर सपा नेता विजय रावत ने सोमवार को बरहज विधानसभा क्षेत्र के परसीया और विशुनपुर देवार क्षेत्र में ग्रामीणों के साथ जोरदार प्रदर्शन किया। विजय रावत ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार और बाढ़ विभाग की उदासीनता के कारण सरयू नदी तेजी से कटान कर रही है, जिससे परसीया व विशुनपुर देवार गांवों के किसानों की हजारों एकड़ उपजाऊ जमीन और खड़ी फसल नदी में समा गई है। रावत ने कहा, “भाजपा सरकार को आम जनता और किसानों के विकास से कोई लेना-देना नहीं है। नौ साल हो गए, लेकिन बाढ़ विभाग और जिला प्रशासन चुप्पी साधे हुए हैं। अगर तत्काल कटान रोकने के लिए कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई, तो हम ग्रामीणों के साथ धरना-प्रदर्शन करेंगे और जरूरत पड़ी तो नदी में खड़े होकर जल सत्याग्रह भी करेंगे।” उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कटान इसी तरह जारी रहा तो मोहन सेतु जितना पुल फिर से बनाना पड़ेगा। रावत ने कहा कि दस दिनों के अंदर बाढ़ विभाग, जिला प्रशासन और भाजपा सरकार अगर कटान रोकने की उचित व्यवस्था नहीं करती, तो यह प्रदर्शन बड़ा आंदोलन का रूप ले लेगा। सपा नेता ने ग्रामीणों से अपील की कि जमीन बचाने की इस लड़ाई में वे उनका साथ दें। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता अब भाजपा सरकार की सच्चाई समझ चुकी है और इस सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। प्रदर्शन के दौरान लंकेश कुमार, राजेश सिंह, अनिल प्रसाद, राहुल निषाद, संजय पांडेय, अखिलेश मिश्रा, दुष्यन्त यादव, विकास कुमार, विजय सिंह, राकेश कुशवाहा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और किसान उपस्थित रहे।

More news from Mau and nearby areas
  • Post by Ajay Kumar
    1
    Post by Ajay Kumar
    user_Ajay Kumar
    Ajay Kumar
    पत्रकार Madhuban, Mau•
    3 hrs ago
  • *देवरिया थाना भटनी पुलिस द्वारा हत्या के मुकदमे में फरार चल रहे अभियुक्त के विरुद्ध धारा- 82 सीआरपीसी के तहत की गयी उद्घोषणा* पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री संजीव सुमन द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के रोकथाम के लिए वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) श्री सुनील कुमार सिंह के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी श्री अंशुमन श्रीवास्तव के कुशल पर्यवेक्षण में थाना भटनी पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 67/2023 धारा 302 आईपीसी में फरार चल रहे अभियुक्त सुनील प्रसाद पुत्र स्व0 बन्धु प्रसाद साकिन बनकटा दीक्षित थाना भटनी जनपद देवरिया के विरुद्ध मा0 न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश के अनुक्रम में नियमानुसार आज दिनांक 31.03.2026 को अभियुक्त के घर उपर्युक्त पते पर जाकर धारा 82 सीआरपीसी के तहत उद्घोषणा तथा मुनादी की कार्यवाही की गयी तथा ग्राम चौकीदार से डुग्गी पिटवायी गयी। साथ ही अभियुक्त के घर व सार्वजनिक रूप से दृश्य स्थानों पर उक्त संबंध में नियमानुसार नोटिस चस्पा की गयी। *फरार अभियुक्त का विवरण-* 1.सुनील प्रसाद पुत्र स्व0 बन्धु प्रसाद साकिनान बनकटा दीक्षित थाना भटनी जनपद देवरिया। *अभियुक्त के विरूद्ध पंजीकृत अभियोग का विवरण-* 1.मु0अ0सं0 67/2023 धारा 498A,306,302 आईपीसी थाना भटनी जनपद देवरिया। *पुलिस टीम का विवरण* 1.थानाध्यक्ष मृत्युन्जय राय 2.का0 बृजेन्द्र सिंह यादव 3.का0 श्रीराम यादव
    1
    *देवरिया थाना भटनी पुलिस द्वारा हत्या के मुकदमे में फरार चल रहे अभियुक्त के विरुद्ध धारा- 82 सीआरपीसी के तहत की गयी उद्घोषणा* 
पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री संजीव सुमन द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के रोकथाम के लिए वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) श्री सुनील कुमार सिंह के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी श्री अंशुमन श्रीवास्तव के कुशल पर्यवेक्षण में थाना भटनी पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 67/2023 धारा 302 आईपीसी में फरार चल रहे अभियुक्त सुनील प्रसाद पुत्र स्व0 बन्धु प्रसाद साकिन बनकटा दीक्षित थाना भटनी जनपद देवरिया के विरुद्ध मा0 न्यायालय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश के अनुक्रम में नियमानुसार आज दिनांक 31.03.2026 को अभियुक्त के घर उपर्युक्त पते पर जाकर धारा 82 सीआरपीसी के तहत उद्घोषणा तथा मुनादी की कार्यवाही की गयी तथा ग्राम चौकीदार से डुग्गी पिटवायी गयी। साथ ही अभियुक्त के घर व सार्वजनिक रूप से दृश्य स्थानों पर उक्त  संबंध में नियमानुसार नोटिस चस्पा की गयी।
*फरार अभियुक्त का विवरण-*
1.सुनील प्रसाद पुत्र स्व0 बन्धु प्रसाद साकिनान बनकटा दीक्षित थाना भटनी जनपद देवरिया।
*अभियुक्त के विरूद्ध पंजीकृत अभियोग का विवरण-*
1.मु0अ0सं0 67/2023 धारा 498A,306,302 आईपीसी थाना भटनी जनपद देवरिया।
*पुलिस टीम का विवरण* 
1.थानाध्यक्ष मृत्युन्जय राय
2.का0 बृजेन्द्र सिंह यादव
3.का0 श्रीराम यादव
    user_Vinod Kumar
    Vinod Kumar
    Photographer देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • देवरिया जिले के महुआडीह थाना में अजीबो गरीब मामला आया सामने, पीड़ित परिवार में थाने की कार्यशैली पर लगाए गंभीर आरोप। लिए 30 हजार रूपए और पीटकर भेजा जेल,एसपी से लगाई न्याय की गुहार।
    2
    देवरिया जिले के महुआडीह थाना में अजीबो गरीब मामला आया सामने, पीड़ित परिवार में थाने की कार्यशैली पर लगाए गंभीर आरोप।
लिए 30 हजार रूपए और पीटकर भेजा जेल,एसपी से लगाई न्याय की गुहार।
    user_Sunil kumar sharma
    Sunil kumar sharma
    Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • देवरिया के बनकटा थाना क्षेत्र में दहेज हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने दहेज हत्या के मुकदमे में नामजद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में अमित मिश्रा उर्फ मोनू और चुम्मन जी मिश्रा उर्फ सीजे मिश्रा शामिल हैं, जो सिकरहटा गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि 28 मार्च को महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। पीड़िता के पिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित कर हत्या करने का आरोप लगाया था। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
    1
    देवरिया के बनकटा थाना क्षेत्र में दहेज हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।
पुलिस ने दहेज हत्या के मुकदमे में नामजद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में अमित मिश्रा उर्फ मोनू और चुम्मन जी मिश्रा उर्फ सीजे मिश्रा शामिल हैं, जो सिकरहटा गांव के निवासी बताए जा रहे हैं।
बताया जा रहा है कि 28 मार्च को महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। पीड़िता के पिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताड़ित कर हत्या करने का आरोप लगाया था।
मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।
    user_Sandeep Tiwari
    Sandeep Tiwari
    Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • इटावा। “हम राम को लाए हैं…” भजन से लोकप्रिय हुए सनातनी गायक कन्हैया मित्तल ने भरथना में आयोजित श्री श्याम संकीर्तन कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्याम भक्त मौजूद रहे, जो देर रात तक भजनों पर झूमते नजर आए। कार्यक्रम में पहुंचे कन्हैया मित्तल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वह सनातन धर्म के प्रचार के लिए कहीं भी जाने को तैयार हैं, यहां तक कि जरूरत पड़ी तो पाकिस्तान में भी जाकर भजन गा सकते हैं। उन्होंने देश के मौजूदा हालात पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। मित्तल ने कहा कि मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के कारण पेट्रोलियम पदार्थों को लेकर चिंता की स्थिति बन रही है, लेकिन सरकार लगातार इस संकट से निपटने के प्रयास कर रही है। इटावा में केदारेश्वर महादेव मंदिर के निर्माण को लेकर उन्होंने कहा कि धार्मिक कार्यों और पूजा-पाठ से किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि वे एक गायक हैं और जहां से भी बुलावा आता है, वहां अपनी प्रस्तुति देने पहुंच जाते हैं। अपने चर्चित भजन को लेकर मित्तल ने कहा कि “हम राम को लाए हैं…” गीत का विभिन्न मंचों पर उपयोग हुआ है, जिसमें राजनीतिक उपयोग भी शामिल है। उन्होंने कहा कि कोई भी गीत जब लोकप्रिय हो जाता है तो लोग उसे अपनी सुविधा के अनुसार इस्तेमाल करने लगते हैं। कार्यक्रम के दौरान उनके भजनों पर श्रद्धालु भाव-विभोर नजर आए और पूरे वातावरण में भक्ति की गूंज सुनाई दी।
    1
    इटावा। “हम राम को लाए हैं…” भजन से लोकप्रिय हुए सनातनी गायक कन्हैया मित्तल ने भरथना में आयोजित श्री श्याम संकीर्तन कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्याम भक्त मौजूद रहे, जो देर रात तक भजनों पर झूमते नजर आए।
कार्यक्रम में पहुंचे कन्हैया मित्तल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वह सनातन धर्म के प्रचार के लिए कहीं भी जाने को तैयार हैं, यहां तक कि जरूरत पड़ी तो पाकिस्तान में भी जाकर भजन गा सकते हैं।
उन्होंने देश के मौजूदा हालात पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। मित्तल ने कहा कि मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के कारण पेट्रोलियम पदार्थों को लेकर चिंता की स्थिति बन रही है, लेकिन सरकार लगातार इस संकट से निपटने के प्रयास कर रही है।
इटावा में केदारेश्वर महादेव मंदिर के निर्माण को लेकर उन्होंने कहा कि धार्मिक कार्यों और पूजा-पाठ से किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि वे एक गायक हैं और जहां से भी बुलावा आता है, वहां अपनी प्रस्तुति देने पहुंच जाते हैं।
अपने चर्चित भजन को लेकर मित्तल ने कहा कि “हम राम को लाए हैं…” गीत का विभिन्न मंचों पर उपयोग हुआ है, जिसमें राजनीतिक उपयोग भी शामिल है। उन्होंने कहा कि कोई भी गीत जब लोकप्रिय हो जाता है तो लोग उसे अपनी सुविधा के अनुसार इस्तेमाल करने लगते हैं।
कार्यक्रम के दौरान उनके भजनों पर श्रद्धालु भाव-विभोर नजर आए और पूरे वातावरण में भक्ति की गूंज सुनाई दी।
    user_सत्य प्रकाश तिवारी
    सत्य प्रकाश तिवारी
    देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • Post by SONI DEVI
    1
    Post by SONI DEVI
    user_SONI DEVI
    SONI DEVI
    Voice of people घोसी, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • मैं आपसे मिला तो काफी लेट, मगर आपसे एक अलग ही बॉन्डिंग बन गई थी। उस बॉन्डिंग को तोड़ना और भूलना बहुत ही मुश्किल है। मऊ को आपकी बहुत याद आएगी। आपकी यादों में काफी दिनों तक मऊ उदास रहेगा। मऊ को रुलाकर, एटा में खुशी बांटने चले - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० इलामरन जी। आप महान हैं...!, आप जैसा अभी तक तो कोई नहीं मिला आए पता नहीं...! आपकी बहुत याद आएगी। Dr Elamaran IPS
    1
    मैं आपसे मिला तो काफी लेट, मगर आपसे एक अलग ही बॉन्डिंग बन गई थी। उस बॉन्डिंग को तोड़ना और भूलना बहुत ही मुश्किल है।
मऊ को आपकी बहुत याद आएगी।
आपकी यादों में काफी दिनों तक मऊ उदास रहेगा।
मऊ को रुलाकर, एटा में खुशी बांटने चले -
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० इलामरन जी।
आप महान हैं...!, आप जैसा अभी तक तो कोई नहीं मिला आए पता नहीं...!
आपकी बहुत याद आएगी।
Dr Elamaran IPS
    user_दलजीत सिंह न्यूज़ रिपोर्टर
    दलजीत सिंह न्यूज़ रिपोर्टर
    Local News Reporter मऊ, मऊ, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • परसीया व विशुनपुर देवार में नदी कटान से किसानों की हज़ारों एकड़ फसल नदी में विलीन हो गई-विजय रावत अगर इसी तरह नदी का कटान हुआ तो जितना बना है मोहन सेतु उतना पुन: पड़ेगा बनाना -विजय रावत आज बरहज विधानसभा में में सपा नेता विजय रावत के नेतृत्व में सरयू नदी द्वारा हो रहे परसिया विशुनपुर देवार में कटान रोके जाने की माँग को लेकर ग्रामीणों के साथ सरयू नदी प्रदर्शन हुआ इस दौरान सपा नेता विजय रावत उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा की भाजपा सरकार को आम जनता के विकास से कोई लेना देना नही हैं जिसकी देन हैं सरयू नदी के कटान के कारण परसिया व विशुनपुर देवार के किसानों की हज़ारों एकड़ ज़मीन व फसल नदी में विलीन हो गई लेकिन बाढ़ विभाग और भाजपा सरकार जिला प्रशासन चुप्पी मार बैठा हुआ हैं अगर जल्द ही भाजपा सरकार व जिला प्रशासन व बाढ़ विभाग द्वारा कटान रोकने का प्रबंध नहीं किया गया तो हम समाजवादी लोग यहाँ सभी ग्रामीणों व किसानों के धरना प्रदर्शन करने का काम करेंगे और ज़रूरत पड़ी तो नदी में खड़ा होकर जल सत्याग्रह भी करेंगे इस भाजपा सरकार के नौ साल पूरे हो गए है और अब इस सरकार की उलटी गिनती चालू हो गई हैं और प्रदेश की जनता भाजपा सरकार को समझ गयी हैं की इस सरकार में किसी का भला होने वाला नहीं है रावत ने कहा कि जिस तरह से सरयू नदी कटान कर रही है अगर तत्काल प्रभाव से रोका नहीं गया तो जितना मोहन सेतु बना है उतना और बनाना पड़ेगा मैं आप सभी ग्रामीणों से निवेदन करता है की आप लोग इस लड़ाई में कटान रोकने हेतु व जमीन बचाने हेतु मेरा साथ मैं इस धरने के माध्यम से बाढ़ विभाग व जिला प्रशासन व भाजपा सरकार को बताना चाहता हूँ की अगर दस दिन के अंदर कटान रोकने की को उचित व्यवस्था नहीं की गयी तो यही मिटीग कर आंदोलन की तैयारी होगी और ज़रूरत पड़ी तो जल सत्याग्रह भी करने का काम करूँगा। इस दौरान मुख्य रूप से लंकेश कुमार राजेश सिंह अनिल प्रसाद राहुल निषाद संजय पांडेय अखिलेश मिश्रा दुष्यन्त यादव विकास कुमार विजय सिंह राकेश कुशवाहा इत्यादि लोग उपस्थित रहे
    2
    परसीया व विशुनपुर देवार में नदी कटान से किसानों की हज़ारों एकड़ फसल नदी में विलीन हो गई-विजय रावत 
अगर इसी तरह नदी का कटान हुआ तो जितना बना है मोहन सेतु उतना पुन: पड़ेगा बनाना -विजय रावत 
आज बरहज विधानसभा में में सपा नेता विजय रावत के नेतृत्व में सरयू नदी द्वारा हो रहे परसिया विशुनपुर देवार में कटान रोके जाने की माँग को लेकर ग्रामीणों के साथ सरयू नदी प्रदर्शन हुआ इस दौरान सपा नेता विजय रावत उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा की भाजपा सरकार को आम जनता के विकास से कोई लेना देना नही हैं जिसकी देन हैं सरयू नदी के कटान के कारण परसिया व विशुनपुर देवार के किसानों की हज़ारों एकड़ ज़मीन व फसल नदी में विलीन हो गई लेकिन बाढ़ विभाग और भाजपा सरकार जिला प्रशासन चुप्पी मार बैठा हुआ हैं अगर जल्द ही भाजपा सरकार व जिला प्रशासन व बाढ़ विभाग द्वारा कटान रोकने का प्रबंध नहीं किया गया तो हम समाजवादी लोग यहाँ सभी ग्रामीणों व किसानों के धरना प्रदर्शन करने का काम करेंगे और ज़रूरत पड़ी तो नदी में खड़ा होकर जल सत्याग्रह भी करेंगे इस भाजपा सरकार  के नौ साल पूरे हो गए है और अब इस सरकार की उलटी गिनती चालू हो गई हैं और प्रदेश की जनता भाजपा सरकार को समझ गयी हैं की इस सरकार में किसी का भला होने वाला नहीं है रावत ने कहा कि जिस तरह से सरयू नदी कटान कर रही है अगर तत्काल प्रभाव से रोका नहीं गया तो जितना मोहन सेतु बना है उतना और बनाना पड़ेगा मैं आप सभी ग्रामीणों से निवेदन करता है की आप लोग इस लड़ाई में कटान रोकने हेतु व जमीन बचाने हेतु मेरा साथ मैं इस धरने के माध्यम से बाढ़ विभाग व जिला प्रशासन व भाजपा सरकार को बताना चाहता हूँ की अगर दस दिन के अंदर कटान रोकने की को उचित व्यवस्था नहीं की गयी तो यही मिटीग कर आंदोलन की तैयारी होगी और ज़रूरत पड़ी तो जल सत्याग्रह भी करने का काम करूँगा। 
इस दौरान मुख्य रूप से लंकेश कुमार राजेश सिंह अनिल प्रसाद राहुल निषाद संजय पांडेय अखिलेश मिश्रा दुष्यन्त यादव विकास कुमार विजय सिंह राकेश कुशवाहा इत्यादि लोग उपस्थित रहे
    user_Sandeep Tiwari
    Sandeep Tiwari
    Local News Reporter देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.