Shuru
Apke Nagar Ki App…
SONI DEVI
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by SONI DEVI1
- दिल्ली में 37 पेटी शराब बरामद, ऊंट से हो रही थी तस्करी...!1
- आजमगढ़ जिले के जहानागंज क्षेत्र में इन दिनों यातायात नियमों की खुलेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। क्षेत्र की सड़कों पर बिना वैध लाइसेंस और बिना पंजीकरण (Registration) के ट्रैक्टरों का संचालन धड़ल्ले से हो रहा है, जिससे न केवल राजस्व की क्षति हो रही है बल्कि आम जनमानस की सुरक्षा भी खतरे में है। लाइसेंस नदारद, नाबालिगों के हाथ में स्टीयरिंग स्थानीय निवासियों का आरोप है कि जहानागंज मुख्य बाजार और ग्रामीण संपर्क मार्गों पर चलने वाले अधिकांश ट्रैक्टर चालकों के पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस तक नहीं है। चौंकाने वाली बात यह है कि कई जगहों पर कम उम्र के किशोर (नाबालिग) इन भारी वाहनों को तेज रफ्तार में दौड़ाते नजर आते हैं। उड़ रही हैं नियमों की धज्जियां यातायात नियमों के अनुसार, कृषि कार्य के लिए पंजीकृत ट्रैक्टरों का उपयोग व्यावसायिक गतिविधियों (जैसे बालू, गिट्टी या ईंट ढोना) में नहीं किया जा सकता। लेकिन यहाँ स्थिति इसके ठीक उलट है: ओवरलोडिंग: ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में क्षमता से अधिक सामान लादकर सड़कों पर यमदूत बनकर दौड़ रहे हैं। नंबर प्लेट गायब: कई ट्रैक्टरों पर तो नंबर प्लेट तक नहीं है, जिससे किसी दुर्घटना की स्थिति में उनकी पहचान करना असंभव हो जाता है। प्रदूषण और सुरक्षा: पुराने और खस्ताहाल ट्रैक्टरों से निकलने वाला धुआं पर्यावरण को नुकसान पहुँचा रहा है, साथ ही इनमें इंडिकेटर और रिफ्लेक्टर न होने के कारण रात के समय दुर्घटनाओं का अंदेशा बना रहता है। प्रशासन की चुप्पी पर सवाल क्षेत्रीय जनता का कहना है कि पुलिस और परिवहन विभाग की नाक के नीचे यह अवैध कारोबार फल-फूल रहा है। समय-समय पर चेकिंग अभियान के नाम पर खानापूर्ति तो की जाती है, लेकिन इन बेलगाम ट्रैक्टरों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं होती। स्थानीय बाजार के एक व्यापारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया, "इन ट्रैक्टरों की वजह से आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है और पैदल चलना भी दूभर हो गया है।" बढ़ रही हैं दुर्घटनाएं पिछले कुछ महीनों में इस क्षेत्र में ट्रैक्टरों से होने वाली छोटी-बड़ी दुर्घटनाओं में इजाफा हुआ है। तेज रफ्तार और अनुभवहीन चालकों के कारण राहगीर हमेशा खौफ के साये में रहते हैं। निष्कर्ष: यदि समय रहते प्रशासन ने इन बिना लाइसेंस वाले ट्रैक्टरों और उनके स्वामियों पर कड़ा शिकंजा नहीं कसा, तो किसी बड़ी अनहोनी से इनकार नहीं किया जा सकता। क्षेत्र की जनता ने उच्चाधिकारियों से मांग की है कि इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर सड़कों को सुरक्षित बनाया जाए।1
- 🚨 थाना धम्मौर पुलिस का रात्रि में घर में घुसकर तांडव! 📍#सुलतानपुर: धम्मौर थाना क्षेत्र के ग्राम सभा भाटी से एक गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि छेड़खानी के मामले में पुलिस बिना वारंट रात में आरोपी के घर पहुंची और जबरन घर में घुस गई। परिजनों का कहना है कि पुलिस ने घर में तोड़फोड़ और लूट-पाट की, साथ ही महिलाओं के साथ अभद्रता भी की गई। 👉 बताया जा रहा है कि मामला अंकित यादव से जुड़ा है, जिनके परिजनों ने पुलिस टीम पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। 📱 घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे क्षेत्र में पुलिस की कार्यशैली को लेकर आक्रोश बढ़ता दिख रहा है। ⚠️ आरोप यह भी है कि विरोध करने पर पुलिस ने परिजनों को ही थाने ले जाकर बैठा लिया। ❗ फिलहाल, मामले में पुलिस का पक्ष सामने आना बाकी है। #Sultanpur #UPPolice #ViralVideo #BreakingNews #GroundReport1
- आजमगढ़। जहानागंज क्षेत्र के रोशनपुर स्थित श्री गौरी शंकर बालिका इंटर कॉलेज एवं वी०के०एस० मेमोरियल स्कूल में सोमवार को बड़े उत्साह और गरिमा के साथ वार्षिक परीक्षा परिणाम वितरण समारोह का आयोजन किया गया। परीक्षाफल प्राप्त कर छात्र-छात्राएं खुशी से झूम उठे। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की प्रधानाचार्या मंजू सिंह, निदेशिका श्वेता सिंह एवं उपप्रबंधक कमलाकर सिंह द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित अभिभावकों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। तत्पश्चात छात्रों को उनके वार्षिक परीक्षा परिणाम वितरित किए गए। विद्यार्थियों ने पूरे वर्ष के अपने परिश्रम, लगन और अनुशासन का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सराहनीय परिणाम हासिल किए। कार्यक्रम में आयोजित ग्रेजुएशन समारोह विशेष आकर्षण का केंद्र रहा, जिसने विद्यार्थियों के जीवन में एक नए चरण की शुरुआत का संदेश दिया और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। टॉपर विद्यार्थियों को विद्यालय परिवार द्वारा सम्मानित किया गया, जिससे अन्य विद्यार्थियों में भी प्रेरणा का संचार हुआ। इस अवसर पर प्रधानाचार्या मंजू सिंह ने कहा कि “सफलता केवल अंकों से नहीं, बल्कि अनुशासन, निरंतर प्रयास और अच्छे संस्कारों से प्राप्त होती है। विद्यार्थियों को चाहिए कि वे अपने लक्ष्य निर्धारित करें और पूरी लगन से उन्हें प्राप्त करने का प्रयास करें।” वहीं निदेशिका श्वेता सिंह ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि “विद्यालय केवल पढ़ाई का केंद्र नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण की पाठशाला है। बच्चों में नैतिक शिक्षा, आत्मविश्वास और जिम्मेदारी की भावना विकसित करना अत्यंत आवश्यक है।” उपप्रबंधक कमलाकर सिंह ने कहा कि “विद्यार्थियों की सफलता में शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। यदि तीनों मिलकर प्रयास करें तो हर बच्चा अपने लक्ष्य को अवश्य प्राप्त कर सकता है।” अंत में विद्यालय परिवार द्वारा सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।1
- बलिया में पुरानी रंजिश में पीड़ित महिला को एक सहित कई महिलाओं ने जमकर की पिटाई, वायरल वीडियो में दबंग महिलाओं की पिटाई से पीड़ित महिला की हालत हुई गंभीर, पीड़ित महिला ने चौकी रतसर और थाना गड़वार पर की शिकायत, शिकायत के बाद भी पीड़ित महिला को नही मिला न्याय, पीड़ित महिला का आरोप, सुलह समझौता के लिए पुलिस बना रही दबाव, गड़वार थाना क्षेत्र के चवरी गांव का बताया जा रहा वायरल वीडियो...!1
- इटावा। “हम राम को लाए हैं…” भजन से लोकप्रिय हुए सनातनी गायक कन्हैया मित्तल ने भरथना में आयोजित श्री श्याम संकीर्तन कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्याम भक्त मौजूद रहे, जो देर रात तक भजनों पर झूमते नजर आए। कार्यक्रम में पहुंचे कन्हैया मित्तल ने मीडिया से बातचीत में कहा कि वह सनातन धर्म के प्रचार के लिए कहीं भी जाने को तैयार हैं, यहां तक कि जरूरत पड़ी तो पाकिस्तान में भी जाकर भजन गा सकते हैं। उन्होंने देश के मौजूदा हालात पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। मित्तल ने कहा कि मिडिल ईस्ट में चल रहे तनाव के कारण पेट्रोलियम पदार्थों को लेकर चिंता की स्थिति बन रही है, लेकिन सरकार लगातार इस संकट से निपटने के प्रयास कर रही है। इटावा में केदारेश्वर महादेव मंदिर के निर्माण को लेकर उन्होंने कहा कि धार्मिक कार्यों और पूजा-पाठ से किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि वे एक गायक हैं और जहां से भी बुलावा आता है, वहां अपनी प्रस्तुति देने पहुंच जाते हैं। अपने चर्चित भजन को लेकर मित्तल ने कहा कि “हम राम को लाए हैं…” गीत का विभिन्न मंचों पर उपयोग हुआ है, जिसमें राजनीतिक उपयोग भी शामिल है। उन्होंने कहा कि कोई भी गीत जब लोकप्रिय हो जाता है तो लोग उसे अपनी सुविधा के अनुसार इस्तेमाल करने लगते हैं। कार्यक्रम के दौरान उनके भजनों पर श्रद्धालु भाव-विभोर नजर आए और पूरे वातावरण में भक्ति की गूंज सुनाई दी।1
- मऊ : SDM बनने के बाद पहली बार सुषमा यादव अपने घर इंदारा मऊ पहुंची...! UPPCS में 13वीं रैंक लाकर पूरे जिले का नाम तो रोशन की ही, साथ ही साथ बहुओं का सम्मान भी बढ़ाईं। पहली बार घर पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत...!1