लिलौटीनाथ मंदिर के जलमग्न रास्ते पर अभी दिखा विशालकाय मगरमच्छ, राहगीर ने वीडियो किया कैमरे में कैद। लखीमपुर खीरी मे लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बीच लिलौटीनाथ मंदिर जाने वाले जलमग्न रास्ते पर सोमवार शाम एक विशालकाय मगरमच्छ दिखाई दिया। इसी रास्ते से लोगों के आवागमन के दौरान पानी के बीच मगरमच्छ नजर आने से मौके पर हड़कंप मच गया। एक व्यक्ति ने मगरमच्छ का वीडियो बनाकर उसे कैमरे में कैद कर लिया।मंदिर जाने वाला रास्ता पहले से ही भारी जलभराव की चपेट में है और कई जगह पानी कमर से ऊपर तक पहुंच गया है। इसके बावजूद लोग पानी के बीच से होकर मंदिर की ओर जा रहे हैं। ऐसे में इसी मार्ग पर मगरमच्छ दिखाई देने से श्रद्धालुओं और ग्रामीणों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले कंडवा नदी में भी मगरमच्छ देखे जाने की बात सामने आई थी। अब मंदिर मार्ग पर मगरमच्छ दिखाई देने के बाद ग्रामीणों में डर का माहौल है। मंदिर के महंत अमित गिरी ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अपनी जान जोखिम में डालकर मंदिर तक न पहुंचें। उन्होंने प्रशासन से जलमग्न मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था कराने और लोगों की सुरक्षा के लिए तत्काल आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।
लिलौटीनाथ मंदिर के जलमग्न रास्ते पर अभी दिखा विशालकाय मगरमच्छ, राहगीर ने वीडियो किया कैमरे में कैद। लखीमपुर खीरी मे लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बीच लिलौटीनाथ मंदिर जाने वाले जलमग्न रास्ते पर सोमवार शाम एक विशालकाय मगरमच्छ दिखाई दिया। इसी रास्ते से लोगों के आवागमन के दौरान पानी के बीच मगरमच्छ नजर आने से मौके पर हड़कंप मच गया। एक व्यक्ति ने मगरमच्छ का वीडियो बनाकर उसे कैमरे में कैद कर लिया।मंदिर जाने वाला रास्ता पहले से ही भारी जलभराव की चपेट में है और कई जगह पानी कमर से ऊपर तक पहुंच गया है। इसके बावजूद लोग पानी के बीच से होकर मंदिर
की ओर जा रहे हैं। ऐसे में इसी मार्ग पर मगरमच्छ दिखाई देने से श्रद्धालुओं और ग्रामीणों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है।बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले कंडवा नदी में भी मगरमच्छ देखे जाने की बात सामने आई थी। अब मंदिर मार्ग पर मगरमच्छ दिखाई देने के बाद ग्रामीणों में डर का माहौल है। मंदिर के महंत अमित गिरी ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अपनी जान जोखिम में डालकर मंदिर तक न पहुंचें। उन्होंने प्रशासन से जलमग्न मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था कराने और लोगों की सुरक्षा के लिए तत्काल आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।
- लखीमपुर खीरी। कलेक्ट्रेट गेट पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर अपना विरोध दर्ज कराया। लखीमपुर खीरी। कलेक्ट्रेट गेट पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी कर अपना विरोध दर्ज कराया।1
- लखीमपुर खीरी: कलेक्ट्रेट के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लखीमपुर कलेक्ट्रेट के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चुनाव प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों को लेकर अपनी मांगें उठाईं और ज्ञापन सौंपने की बात कही।1
- ज्ञापन देने के लिए डीएम की गाड़ी रोकी, बच्चों ने लगाए संगीन आरोप ज्ञापन देने के लिए डीएम की गाड़ी रोकी, बच्चों ने लगाए संगीन आरोप लखीमपुर - शहर के फन माल के पीछे पटेल बिहार मोहल्ले की सड़क खराब है। लोगों का घरों से निकलना मुश्किल है। अपनी समस्या को लेकर बच्चे अपने परिजनों के साथ कलेक्ट्रेट डीएम को ज्ञापन देने पहुंचे। लेकिन डीएम आपने आफिस से निकल चुके थे। बच्चों ने एसपी आफिस के सामने डीएम की गाड़ी रोक ली। डीएम साहब गाड़ी रोकने के लिए अपने ड्राइवर पर नाराज हुए। लेकिन बच्चों का संगीन आरोप है। सुनिए पूरा वीडियो1
- तीन दिन की बारिश से धान और गन्ने की फसल धराशायी किसानों को हुआ भारी नुकसान, दर्जनों गांवों के किसान प्रभावित पलियाकलां। तीन दिनों से लगातार हो रही बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। खेतों में खड़ी धान और गन्ने की फसल बारिश और तेज हवाओं के चलते धराशायी हो गई है। कई स्थानों पर खेतों में पानी भरने से फसलें खराब होने की आशंका भी बढ़ गई है। पलिया क्षेत्र के दर्जनों गांवों में किसानों को भारी नुकसान होने की बात सामने आ रही है। पटिहन, फुलवरिया, मकनपुर, बसंतापुर, बंसीनगर, नगला, मरौचा, सरखना, अतरिया, मरूआ पश्चिम और मझौरा समेत आसपास के गांवों में बारिश का सबसे अधिक असर फसलों पर दिखाई दे रहा है। खेतों में तैयार खड़ी धान की फसल कई जगह जमीन पर बिछ गई है। किसानों का कहना है कि लगातार बारिश के कारण धान की बालियां पानी में डूब गई हैं। यदि खेतों से जल्द पानी नहीं निकला तो फसल के सड़ने और उत्पादन प्रभावित होने का खतरा है। वहीं, गन्ने की फसल भी तेज हवा और लगातार बारिश के कारण गिर गई है। किसानों का कहना है कि गन्ने के गिरने से उसकी बढ़वार और उत्पादन पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है। पहले से ही खेती की बढ़ती लागत को लेकर परेशान किसानों के सामने अब बारिश से हुए नुकसान ने नई चिंता खड़ी कर दी है। किसान श्रीकृष्ण भास्कर, दिलीप सिंह राना, महेन्द्र अवस्थी, फारुख, अमरजीत सिंह, हरिन्दर सिंह, रिंकू सिंह, रणधीर सिंह, अमृतलाल एवं रज्जन ने बताया कि धान की फसल में काफी मेहनत और लागत लगाई गई थी। फसल तैयार होने के समय हुई लगातार बारिश ने मेहनत पर पानी फेर दिया। किसानों ने प्रशासन से प्रभावित क्षेत्रों में फसलों का सर्वे कराकर नुकसान का आकलन कराने और उचित मुआवजा दिलाने की मांग की है।3
- पलिया को जिला बनाना विधानसभा क्षेत्र की जनता का अधिकार : रवि गुप्ता। चंदन चौकी क्षेत्र के ग्राम गुबरौला स्थित श्री ठक्कर बाबा आश्रम पद्धति विद्यालय में अमर शहीद भगत सिंह की जयंती पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। भाजपा नेता रवि गुप्ता ने भगत सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए पलिया को जिला बनाए जाने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि पलिया को जिला बनाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा और क्षेत्र की जनता की यह मांग प्रमुखता से उठाई जाती रहेगी।1
- Post by RAHEESH KHAN1
- मूसलाधार बारिश से लिलौटीनाथ मंदिर का रास्ता जलमग्न, मगरमच्छ का बढ़ा खतरा। लखीमपुर खीरी लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और तेज हवाओं के चलते जिले में नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। महाभारत कालीन माने जाने वाले प्राचीन लिलौटीनाथ मंदिर का रास्ता भी पूरी तरह पानी में डूब गया है। कई जगह पानी कमर से ऊपर तक पहुंच गया है, जिससे श्रद्धालुओं और ग्रामीणों के लिए आवागमन मुश्किल हो गया है।कंडवा नदी में कुछ दिन पहले मगरमच्छ देखे जाने की बात सामने आई थी। ग्रामीणों के मुताबिक पानी बढ़ने के साथ मगरमच्छ का खतरा भी बना हुआ है। इसके अलावा तेज हवाओं से पेड़ गिरने और बिजली बाधित होने से लोगों की परेशानी और बढ़ गई है। जलभराव के बीच कुछ श्रद्धालु मंदिर पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक और पूजा-अर्चना करते भी नजर आए। मंदिर के महंत अमित गिरी ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अपनी जान जोखिम में डालकर मंदिर तक न पहुंचें। उन्होंने प्रशासन से राहत और सुरक्षा व्यवस्था कराने की मांग की है।4
- अज्ञात लोगों ने 20 केले व 100सेमल के पेड़ काटे पीड़िता ने रो रो कर सुनाया अपना दर्द लखीमपुर खीरी पढ़ुआ थाना क्षेत्र के बवियारी के मजरा कठरियन पुरवा निवासी रतन लाल गौतम के खेत में अज्ञात लोगों ने 20 केले व लगभग 100सेमल के पेड़ काटे पीड़िता ने सुनाया अपना दुखड़ा हालांकि पेड़ काटने वाले लोगों की पहचान नहीं हो पाई है लेकिन जिस तरह पेड़ काटकर गिरा दिये गए है जिससे पीड़ित ने सहन नहीं कर पाई और रो रो कर दुखड़ा सुनाया और अज्ञात के खिलाफ तहरीर देने की बात कही है। आगे देखना होगा क्या होती है कार्यवाही क्या पकड़े जाएंगे केले काटने वाले अज्ञात लोग1
- पीड़ित परिवार की मदद को आगे आए विधायक रोमी साहनी, इलाज के लिए दिए 20 हजार संसारपुर, खीरी। विकासखंड बांकेगंज की ग्राम पंचायत संसारपुर के विलाहिया गांव निवासी घनश्याम पिछले करीब दो माह से लकवे की बीमारी के कारण बिस्तर पर हैं। परिवार में कमाने वाले इकलौते घनश्याम के बीमार होने से उनकी पत्नी और छह बच्चों के सामने इलाज और परिवार के भरण-पोषण का संकट खड़ा हो गया है। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण परिवार बेहतर उपचार कराने में भी परेशानी का सामना कर रहा था। घनश्याम और उनके परिवार की परेशानी से संबंधित खबर सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद विधायक रोमी साहनी को मामले की जानकारी हुई। उन्होंने तत्काल मामले का संज्ञान लेते हुए पीड़ित परिवार से संपर्क किया और विलाहिया गांव पहुंचकर घनश्याम का हालचाल जाना। विधायक ने परिजनों से उनकी स्थिति के बारे में जानकारी ली और उपचार में आ रही परेशानियों के बारे में भी पूछा। विधायक रोमी साहनी ने घनश्याम की पत्नी को इलाज के लिए 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। उन्होंने परिजनों से कहा कि घनश्याम का अच्छे से उपचार कराएं और किसी तरह की परेशानी होने पर उन्हें तत्काल जानकारी दें। विधायक ने भरोसा दिलाया कि उपचार के लिए आगे भी आर्थिक जरूरत पड़ने पर हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। विधायक ने कहा कि जरूरतमंद परिवारों की मदद के लिए वह हमेशा उपलब्ध हैं। घनश्याम के परिवार ने आर्थिक सहायता मिलने पर विधायक का आभार जताया। बीमारी के बीच मिली इस तत्काल मदद से परिवार को इलाज के लिए कुछ राहत मिली है।1