Shuru
Apke Nagar Ki App…
राजेपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 25 देसी शराब के क्वार्टर के साथ युवक गिरफ्तार राजेपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 25 देसी शराब के क्वार्टर के साथ युवक गिरफ्तार फर्रुखाबाद। थाना राजेपुर पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने शेरखार मोड़ से एक युवक को 25 देसी शराब के क्वार्टर के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार युवक की पहचान रत्नेश पुत्र राम औतार निवासी ग्राम उजारा मऊ, थाना राजेपुर, जनपद फर्रुखाबाद के रूप में हुई है, जिसकी उम्र करीब 30 वर्ष बताई जा रही है। आरोपी के पास से बरामद शराब अवैध पाई गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और उसे न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है। अभियान के तहत क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार सख्ती बरती जा रही है।
रामू राजपूत पत्रकार
राजेपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 25 देसी शराब के क्वार्टर के साथ युवक गिरफ्तार राजेपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 25 देसी शराब के क्वार्टर के साथ युवक गिरफ्तार फर्रुखाबाद। थाना राजेपुर पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने शेरखार मोड़ से एक युवक को 25 देसी शराब के क्वार्टर के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार युवक की पहचान रत्नेश पुत्र राम औतार निवासी ग्राम उजारा मऊ, थाना राजेपुर, जनपद फर्रुखाबाद के रूप में हुई है, जिसकी उम्र करीब 30 वर्ष बताई जा रही है। आरोपी के पास से बरामद शराब अवैध पाई गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और उसे न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है। अभियान के तहत क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के खिलाफ लगातार सख्ती बरती जा रही है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- थाना अमृतपुर क्षेत्र के ग्राम कुबेरपुर में हनुमान जयंती के अवसर पर आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ देखने को मिली, जहां भक्तों की लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं। दर्शन के लिए लोग घंटों तक अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। मंदिर परिसर “जय श्री राम” और “बजरंग बली की जय” के जयकारों से गूंज उठा। दूर-दराज क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालु पूरी श्रद्धा के साथ हनुमान जी के दर्शन कर अपनी मनोकामनाएं मांगते रहे। भजन-कीर्तन और हनुमान चालीसा के पाठ से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां हनुमान जी की विशेष कृपा से भूत-प्रेत बाधा से मुक्ति मिलती है। साथ ही मंदिर में मिलने वाले पवित्र जल के सेवन से बीमारियों में भी राहत मिलने की मान्यता है, जिसके चलते बड़ी संख्या में लोग जल ग्रहण करने के लिए भी पहुंचे। भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे, जिससे आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। पूरे दिन गांव में मेले जैसा माहौल बना रहा और कुबेरपुर आस्था का प्रमुख केंद्र बना रहा।5
- “जब भगवान का दरबार ही सुरक्षित नहीं… तो फिर कौन है महफूज?” बाराबंकी से बड़ी खबर सतरिख थाना क्षेत्र के मंजीठा गांव के पास स्थित खाटू श्याम मंदिर में बीती रात चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दे दिया। बेखौफ चोर मंदिर में घुसे और दान पेटी को तोड़कर उसमें रखी हजारों रुपये की नकदी साफ कर दी। हद तो तब हो गई जब चोर पुजारी की मेहनत की सैलरी भी लेकर फरार हो गए। सुबह जब पुजारी और श्रद्धालु मंदिर पहुंचे, तो टूटी दान पेटी और खाली पड़ा स्थान देखकर सभी के होश उड़ गए। इस घटना से पूरे इलाके में आक्रोश का माहौल है। लोग इसे आस्था पर सीधा हमला मान रहे हैं और पुलिस से जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। सूचना पर पहुंची सतरिख थाना पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आसपास लगे CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं। अब बड़ा सवाल ये है कि जब भगवान का घर ही सुरक्षित नहीं, तो आम आदमी की सुरक्षा कैसे तय होगी? पुलिस ने जल्द खुलासा करने का भरोसा दिया है।4
- पुलिस उप महानिरीक्षक कानपुर जोन हरीश चंदर मंगलवार शाम नवाबगंज थाने का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने उन्हें शस्त्र सलामी दी। इसके बाद उन्होंने थाने के कार्यालय में पहुंचकर अभिलेखों का अवलोकन किया। उन्होंने कार्यालय में मौजूद हेडमोहर्रिर वीरेन्द्र सिंह से थाना क्षेत्र के गुंडा व हिस्ट्रीशीटरो के बारे में जानकारी ली। उन्होंने रजिस्टर के अवलोकन के दौरान हेडमोहर्रिर वीरेन्द्र प्रताप सिंह से एच ओ बी नंबर का अंकन करने के बारे में जानकारी ली। उन्होंने गांव उम्मरपुर निवासी हिस्ट्रीशीटर ओमवीर सिंह के बारे में जानकारी लीं। थाने के रजिस्टर अपूर्ण देख उन्होंने नाराजगी जताई। इसके बाद उन्होंने थाने में मिशन शक्ति डेस्क पर मौजूद पहुंचकर मौजूद महिला कांस्टेबल शालिनी से जानकारी ली। डेस्क पर कमियां मिलने पर उन्होंने नाराजगी जताई। इसके बाद उन्होंने थाने के मेस का अवलोकन किया। इसके बाद उन्होंने थाने परिसर में खड़े निष्प्रयोग वाहनों को देखकर मलखाना प्रभारी हेडमोहर्रिर आलोक कुमार से जानकारी लेकर नीलामी की प्रक्रिया शुरू कराने के निर्देश दिए। उन्होंने थाने में बने आवासों को देखकर थानाध्यक्ष राजीव कुमार से नए पुलिस कर्मी को ठहरने की व्यवथा की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने थाने में मौजूद चौकीदारों से उनके गांव में अपराधियों के बारे में जानकारी लेकर उन्हें सम्मानित किया। इस दौरान कुछ फरियादियों ने डीआईजी से मिलने का प्रयास किया। तो पुलिस कर्मियों ने उन्हें थाने के गेट पर ही रोकने का प्रयास किया। डीआईजी की नजर जैसे ही फरियादियों पर पड़ी। तो उन्होंने पुलिस कर्मियों से फरियादियों को अंदर आने की बात कही। कुछ पुरुष व महिलाओं ने उनको शिकायती पत्र दिए। तो मामला जमीन से संबंधित होने पर उन्होंने सीओ मोहम्मदाबाद अजय वर्मा से मामलों में उपजिलाधिकारी से बात कर निस्तारण के निर्देश दिए। इसके बाद डीआईजी ने नवाबगंज के दुनाया रोड पर लगभग 7 करोड़ की लागत से बन रहे थाने के नवीन भवन का जायजा लिया। उन्होंने कार्य करा रहे अधीक्षण अभियंता श्री प्रकाश से निर्माण के बारे में जानकारी लीं। उन्होंने निर्माण कार्य में गुणवत्ता में कोई कमी न होने की बात कही। इस दौरान ऐई श्रीप्रकाश ने लगभग 35 प्रतिशत व अंटाइड 40 प्रतिशत कार्य पूर्ण होने की जानकारी दी। गुणवत्ता को लेकर उन्होंने भवन में लिंटर पढ़ने के दौरान सीओ मोहम्मदाबाद को मौके पर उपस्थिति रहने के निर्देश दिए। इस दौरान पुलिस अधीक्षक आरती सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह, सीओ मोहम्मदाबाद अजय वर्मा, थानाध्यक्ष राजीव कुमार, अपराध निरीक्षक संजय कुमार राय, निरीक्षक राजेश कुमार, वरिष्ठ उपनिरीक्षक रामसिंह , गीतम सिंह, एसआई जगराम, हेडमोहर्रिर वीरेन्द्र प्रताप सिंह, विजय कुमार, आलोक कुमार समेत पुलिसकर्मी मौजूद रहे।3
- Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी1
- Post by CITY NEWS1
- Post by संपादक गौरी शंकर त्रिवेदी4
- Post by Irshad sheikh1
- जनपद में अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे सख्त अभियान के तहत थाना राजेपुर पुलिस को एक और सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से भारी मात्रा में देसी शराब बरामद की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम क्षेत्र में गश्त व संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान शेरखार मोड़ के पास एक युवक संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोककर तलाशी ली तो उसके पास से 25 देसी शराब के क्वार्टर नाजायज बरामद हुए। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम रत्नेश पुत्र राम औतार, निवासी ग्राम ऊजरा मऊ थाना राजेपुर, उम्र करीब 30 वर्ष बताया। पुलिस ने मौके पर ही आरोपी को हिरासत में लेते हुए उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया। थाना पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि क्षेत्र में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार चलाया जा रहा है। ऐसे अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।3