logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

झांसी में गणेश विसर्जन के दौरान मूर्ति के नीचे दबकर 23 वर्षीय व्यक्ति की गई जान दिनांक 22.09.2026 को समय करीब 14:30 बजे अठोंदना पुल के पास गणेश प्रतिमा विसर्जन कार्यक्रम के दौरान प्रेमनगर क्षेत्र निवासी 23 वर्षीय युवक पानी में प्रतिमा के नीचे दब गया। मौके पर मौजूद गोताखोरों द्वारा तत्काल युवक को पानी से बाहर निकालकर उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज, झाँसी भेजा गया, जहाँ चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई। मौके पर गणेश प्रतिमा विसर्जन कार्यक्रम सकुशल संपन्न कराया गया। वर्तमान में मौके पर शांति एवं कानून-व्यवस्था सामान्य है। प्रकरण के संबंध में सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर का बयान

2 hrs ago
user_अनिल कुमार शर्मा
अनिल कुमार शर्मा
Court reporter गरौठा, झांसी, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

झांसी में गणेश विसर्जन के दौरान मूर्ति के नीचे दबकर 23 वर्षीय व्यक्ति की गई जान दिनांक 22.09.2026 को समय करीब 14:30 बजे अठोंदना पुल के पास गणेश प्रतिमा विसर्जन कार्यक्रम के दौरान प्रेमनगर क्षेत्र निवासी 23 वर्षीय युवक पानी में प्रतिमा के नीचे दब गया। मौके पर मौजूद गोताखोरों द्वारा तत्काल युवक को पानी से बाहर निकालकर उपचार हेतु मेडिकल कॉलेज, झाँसी भेजा गया, जहाँ चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई। मौके पर गणेश प्रतिमा विसर्जन कार्यक्रम सकुशल संपन्न कराया गया। वर्तमान में मौके पर शांति एवं कानून-व्यवस्था सामान्य है। प्रकरण के संबंध में सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी सदर का बयान

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई में नर्सिंग इंटर्न छात्रों का कार्य बहिष्कार और हड़ताल दूसरे दिन भी जारी। उरई (जालौन) ➡️ राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई में नर्सिंग इंटर्न छात्रों का कार्य बहिष्कार और हड़ताल दूसरे दिन भी जारी। ➡️ पोस्टर-बैनर लेकर कॉलेज परिसर में धरने पर बैठे छात्र; मेडिकल प्रशासन के खिलाफ की उग्र नारेबाजी। ➡️ नर्सिंग छात्रों का गंभीर आरोप— "अस्पताल व कॉलेज प्रशासन एमबीबीएस छात्रों को बचाने का कर रहा प्रयास!" ➡️ एमबीबीएस इंटर्न छात्रों पर मारपीट और अभद्रता का आरोप; नर्सिंग स्टाफ के हड़ताल पर जाने से स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ा बुरा असर। ➡️ मौके पर तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात; आला अधिकारियों की दखल के बाद भी गतिरोध बरकरार।
    1
    राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई में नर्सिंग इंटर्न छात्रों का कार्य बहिष्कार और हड़ताल दूसरे दिन भी जारी।
उरई (जालौन)
➡️ राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई में नर्सिंग इंटर्न छात्रों का कार्य बहिष्कार और हड़ताल दूसरे दिन भी जारी।
➡️ पोस्टर-बैनर लेकर कॉलेज परिसर में धरने पर बैठे छात्र; मेडिकल प्रशासन के खिलाफ की उग्र नारेबाजी।
➡️ नर्सिंग छात्रों का गंभीर आरोप— "अस्पताल व कॉलेज प्रशासन एमबीबीएस छात्रों को बचाने का कर रहा प्रयास!"
➡️ एमबीबीएस इंटर्न छात्रों पर मारपीट और अभद्रता का आरोप; नर्सिंग स्टाफ के हड़ताल पर जाने से स्वास्थ्य सेवाओं पर पड़ा बुरा असर।
➡️ मौके पर तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात; आला अधिकारियों की दखल के बाद भी गतिरोध बरकरार।
    user_Ravindra Gautam
    Ravindra Gautam
    Local News Reporter उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • जालौन के हथेरी गांव में अजगर निकलने से मचा हड़कंप, ग्रामीणों ने वन विभाग को दी सूचना!! जालौन। ग्राम हथेरी में मंगलवार को अजगर सांप निकलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। अजगर दिखाई देने की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंचे रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित तरीके से अजगर को पकड़ लिया। रेस्क्यू के बाद अजगर को सुरक्षित जंगल क्षेत्र में छोड़ दिया गया। ग्रामीणों के मुताबिक, बरसात के मौसम में सांप और अन्य वन्यजीव भोजन की तलाश में गांव और आबादी वाले क्षेत्रों की ओर आ रहे हैं, जिससे लोगों में भय बना हुआ है। रेस्क्यू टीम ने ग्रामीणों से अपील की कि सांप दिखाई देने पर उसे पकड़ने या मारने का प्रयास न करें, बल्कि तत्काल संबंधित रेस्क्यू टीम या वन विभाग को सूचना दें।
    1
    जालौन के हथेरी गांव में अजगर निकलने से मचा हड़कंप, ग्रामीणों ने वन विभाग को दी सूचना!!
जालौन। ग्राम हथेरी में मंगलवार को अजगर सांप निकलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। अजगर दिखाई देने की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंचे रेस्क्यू टीम ने सुरक्षित तरीके से अजगर को पकड़ लिया।
रेस्क्यू के बाद अजगर को सुरक्षित जंगल क्षेत्र में छोड़ दिया गया। ग्रामीणों के मुताबिक, बरसात के मौसम में सांप और अन्य वन्यजीव भोजन की तलाश में गांव और आबादी वाले क्षेत्रों की ओर आ रहे हैं, जिससे लोगों में भय बना हुआ है।
रेस्क्यू टीम ने ग्रामीणों से अपील की कि सांप दिखाई देने पर उसे पकड़ने या मारने का प्रयास न करें, बल्कि तत्काल संबंधित रेस्क्यू टीम या वन विभाग को सूचना दें।
    user_Harsh Samvad
    Harsh Samvad
    Newspaper publisher उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • कोंच,पंचमुखी हनुमान मंदिर में गूंजे भजनों के सुर, एसडीएम-सीओ रहे मौजूद जालौन के कोंच नगर में बुढ़वा मंगल के अवसर पर उरई रोड स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर परिसर में मंगलवार की देर रात भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। रात करीब 9:30 बजे शुरू हुआ कार्यक्रम मध्यरात्रि एक बजे तक चला। भजन संध्या में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे और देर रात तक भक्तिमय वातावरण बना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ हनुमान चालीसा के सामूहिक पाठ से हुआ। इसके बाद कलाकारों ने गणेश वंदना की प्रस्तुति दी। राजीव दुबे म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। भजनों के दौरान श्रद्धालु भक्ति में झूमते नजर आए और मंदिर परिसर जयकारों से गूंज उठा। भजन संध्या के दौरान कलाकारों ने भगवान हनुमान से जुड़े भजनों के साथ शिव तांडव की प्रस्तुति भी दी। इसके अलावा भगवान गणेश की आकर्षक झांकी प्रस्तुत की गई। धार्मिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में मौजूद श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। देर रात तक लोग भजनों और धार्मिक प्रस्तुतियों का आनंद लेते रहे। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि एसडीएम अभिनव कुमार और सीओ परमेश्वर प्रसाद ने किया। दोनों अधिकारियों ने भगवान हनुमान के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और आयोजन में मौजूद श्रद्धालुओं को बुढ़वा मंगल की शुभकामनाएं दीं। आयोजन को सफल बनाने में कुलदीप दुबे, संदीप दुबे, साकेत शांडिल्य, अमन सक्सेना, राजा तिवारी, अजय तिवारी, सोनू, अंश समेत अन्य लोगों का सहयोग रहा। भजन संध्या के दौरान मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था भी बनी रही। बुढ़वा मंगल पर आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने देर रात तक भक्ति संगीत का आनंद लिया।
    1
    कोंच,पंचमुखी हनुमान मंदिर में गूंजे भजनों के सुर, एसडीएम-सीओ रहे मौजूद
जालौन के कोंच नगर में बुढ़वा मंगल के अवसर पर उरई रोड स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर परिसर में मंगलवार की देर रात भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। रात करीब 9:30 बजे शुरू हुआ कार्यक्रम मध्यरात्रि एक बजे तक चला। भजन संध्या में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे और देर रात तक भक्तिमय वातावरण बना रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ हनुमान चालीसा के सामूहिक पाठ से हुआ। इसके बाद कलाकारों ने गणेश वंदना की प्रस्तुति दी। राजीव दुबे म्यूजिकल ग्रुप के कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुतियां देकर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। भजनों के दौरान श्रद्धालु भक्ति में झूमते नजर आए और मंदिर परिसर जयकारों से गूंज उठा।
भजन संध्या के दौरान कलाकारों ने भगवान हनुमान से जुड़े भजनों के साथ शिव तांडव की प्रस्तुति भी दी। इसके अलावा भगवान गणेश की आकर्षक झांकी प्रस्तुत की गई। धार्मिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में मौजूद श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। देर रात तक लोग भजनों और धार्मिक प्रस्तुतियों का आनंद लेते रहे।
कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि एसडीएम अभिनव कुमार और सीओ परमेश्वर प्रसाद ने किया। दोनों अधिकारियों ने भगवान हनुमान के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और आयोजन में मौजूद श्रद्धालुओं को बुढ़वा मंगल की शुभकामनाएं दीं।
आयोजन को सफल बनाने में कुलदीप दुबे, संदीप दुबे, साकेत शांडिल्य, अमन सक्सेना, राजा तिवारी, अजय तिवारी, सोनू, अंश समेत अन्य लोगों का सहयोग रहा। भजन संध्या के दौरान मंदिर परिसर में सुरक्षा व्यवस्था भी बनी रही। बुढ़वा मंगल पर आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने देर रात तक भक्ति संगीत का आनंद लिया।
    user_Vivek Dwivedi public news
    Vivek Dwivedi public news
    पत्रकार Konch, Jalaun•
    10 hrs ago
  • कालपी - बुंदेलखंड के प्रवेश द्वार कालपी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सेवा और सुशासन के 25 वर्ष पूरे होने पर ऐतिहासिक सेवा संकल्प बाईक यात्रा का रानी झांसी के पार्क आगमन पर ढोल नगाड़ों व पुष्प वर्षा के साथ भव्य स्वागत किया गया।इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन को सेवा और सुशासन के 25 वर्ष पूरे होने तथा जन्मभूमि गुजरात के बडनगर है तथा उनकी कर्मभूमि काशी बनारस है मंगलवार की शाम उत्तर प्रदेश की 10 प्रमुख पवित्र नदियों का जल जोकि 10 टैलियों के माध्यम से काशी से बड़नगर जा रही है प्रत्येक टोली में 50 युवा शामिल है काशी से बडनगर नगर तक जाने वाली यात्रा आज बुंदेलखंड के प्रवेश द्वार कालपी स्थित झांसी रानी लक्ष्मीबाई के पार्क में पहुंची जहां बड़ी संख्या में मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष उर्विजा दीक्षित,क्षेत्रीय विधायक विनोद चतुर्वेदी,पूर्व विधायक नरेन्द्र पाल सिंह जादौन, बृजभूषण सिंह,रामलखन महाराज,राजेश सेंगर,बाबा बालक दास पाल,संजीव उपाध्याय,प्रतिनिधि आशीष चतुर्वेदी,भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमिय त्रिपाठी लकी, शशिकांत सिंह चौहान,अमित पांडेय,भाजपा नगर अध्यक्ष सुबोध द्विवेदी,आशुतोष मिश्रा,राजेश द्विवेदी, अश्वनी तिवारी, अमरदीप पाण्डेय,बाबू सिंह यादव,अंकित ठाकुर,दीपेंद्र गुप्ता नीतू,देवेन्द्र गुप्ता,सन्दीप साहू,दिनेश चौधरी,अरविन्द सोनी, रणविजय सिंह,सुनील पटवा,हर्षित खन्ना,संजय सविता,अवनीश बाजपेई, मन्टू विश्नोई,अतुल सिंह, अमरीश अग्रवाल,कन्हैया मिश्रा,आकाश द्विवेदी,नकुल वर्मा,प्रीव्यू सिंह,मर्हिष सैनी समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस यात्रा का स्वागत किया।इस दौरान भाजपा नेताओं ने कहाकि यह केवल जल नहीं है बल्कि यह 25 वर्षों की तपस्या है।
    4
    कालपी - बुंदेलखंड के प्रवेश द्वार कालपी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सेवा और सुशासन के 25 वर्ष पूरे होने पर
ऐतिहासिक सेवा संकल्प बाईक यात्रा का रानी झांसी के पार्क आगमन पर ढोल नगाड़ों व पुष्प वर्षा के साथ भव्य स्वागत किया गया।इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद थे।देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन को सेवा और सुशासन के 25 वर्ष पूरे होने तथा जन्मभूमि गुजरात के बडनगर है तथा उनकी कर्मभूमि काशी बनारस है मंगलवार की शाम उत्तर प्रदेश की 10 प्रमुख पवित्र नदियों का जल जोकि 10 टैलियों के माध्यम से काशी से बड़नगर  जा रही है प्रत्येक टोली में 50 युवा शामिल है काशी से बडनगर नगर तक जाने वाली यात्रा आज बुंदेलखंड के प्रवेश द्वार कालपी स्थित झांसी रानी लक्ष्मीबाई के पार्क में पहुंची जहां बड़ी संख्या में मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष उर्विजा दीक्षित,क्षेत्रीय विधायक विनोद चतुर्वेदी,पूर्व विधायक नरेन्द्र पाल सिंह जादौन, बृजभूषण सिंह,रामलखन महाराज,राजेश सेंगर,बाबा बालक दास पाल,संजीव उपाध्याय,प्रतिनिधि आशीष चतुर्वेदी,भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमिय त्रिपाठी लकी, शशिकांत सिंह चौहान,अमित पांडेय,भाजपा नगर अध्यक्ष सुबोध द्विवेदी,आशुतोष मिश्रा,राजेश द्विवेदी, अश्वनी तिवारी, अमरदीप पाण्डेय,बाबू सिंह यादव,अंकित ठाकुर,दीपेंद्र गुप्ता नीतू,देवेन्द्र गुप्ता,सन्दीप साहू,दिनेश चौधरी,अरविन्द सोनी, रणविजय सिंह,सुनील पटवा,हर्षित खन्ना,संजय सविता,अवनीश बाजपेई, मन्टू विश्नोई,अतुल सिंह, अमरीश अग्रवाल,कन्हैया मिश्रा,आकाश द्विवेदी,नकुल वर्मा,प्रीव्यू सिंह,मर्हिष सैनी समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस यात्रा का स्वागत किया।इस दौरान भाजपा नेताओं ने कहाकि यह केवल जल नहीं है बल्कि यह 25 वर्षों की तपस्या है।
    user_Rehan Raza KKD NEWS Jalaun
    Rehan Raza KKD NEWS Jalaun
    उरई, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • जानकी बाई हॉस्टल से लापता तीन बच्चे मथुरा में सकुशल मिले, परिजनों से मिलते ही लौट आई मुस्कान जानकी बाई हॉस्टल से लापता तीन बच्चे मथुरा में सकुशल मिले, परिजनों से मिलते ही लौट आई मुस्कान खरगापुर/टीकमगढ़। खरगापुर में संचालित बताए जा रहे जानकी बाई हॉस्टल से करीब 30 घंटे पहले लापता हुए तीन नाबालिग बच्चों के मामले में राहत की खबर सामने आई है। तीनों बच्चे मथुरा में सकुशल मिल गए। बच्चों के मिलने की सूचना जैसे ही परिजनों को मिली, उनकी चिंता दूर हुई और परिवार में खुशी का माहौल बन गया। पुलिस द्वारा बच्चों को खरगापुर लाने के बाद उनसे पूरे घटनाक्रम को लेकर पूछताछ की गई। इसके बाद बच्चों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। परिजनों से बातचीत में बच्चों ने हॉस्टल में कथित रूप से मारपीट किए जाने और उनसे काम करवाए जाने की बात बताई। बच्चों के अनुसार, इसी वजह से वे डर गए थे और हॉस्टल से निकलने का फैसला किया। बच्चों ने आरोप लगाया कि हॉस्टल संचालक रमेश अहिरवार और उसका पुत्र उनके साथ कथित तौर पर मारपीट करते थे तथा उनसे काम करवाया जाता था। हालांकि, बच्चों द्वारा लगाए गए इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस जांच और बच्चों के बयानों के आधार पर ही आरोपों की वास्तविकता स्पष्ट हो सकेगी। बच्चों के मुताबिक, हॉस्टल से निकलने के बाद जब वे खरगापुर रेलवे स्टेशन के आसपास पहुंचे तो वहां उन्हें हॉस्टल संचालक रमेश अहिरवार भी दिखाई दिया था। बच्चों का कहना है कि उस समय संचालक ने उनसे कोई बातचीत नहीं की। तीनों बच्चों के अचानक लापता होने के बाद परिजन करीब 30 घंटे तक परेशान रहे और लगातार उनकी तलाश कर रहे थे। मथुरा में बच्चों के सकुशल मिलने की खबर आने के बाद परिवार ने राहत की सांस ली। खरगापुर पहुंचने पर जब बच्चों की अपने परिजनों से मुलाकात हुई तो लंबे इंतजार के बाद परिवार के चेहरों पर खुशी लौट आई। अब पुलिस बच्चों के बयानों के आधार पर हॉस्टल की व्यवस्थाओं, संचालक की भूमिका और मारपीट व काम करवाने से जुड़े आरोपों की जांच कर रही है। साथ ही हॉस्टल के संचालन और मान्यता से जुड़े पहलुओं की भी जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
    1
    जानकी बाई हॉस्टल से लापता तीन बच्चे मथुरा में सकुशल मिले, परिजनों से मिलते ही लौट आई मुस्कान
जानकी बाई हॉस्टल से लापता तीन बच्चे मथुरा में सकुशल मिले, परिजनों से मिलते ही लौट आई मुस्कान
खरगापुर/टीकमगढ़। खरगापुर में संचालित बताए जा रहे जानकी बाई हॉस्टल से करीब 30 घंटे पहले लापता हुए तीन नाबालिग बच्चों के मामले में राहत की खबर सामने आई है। तीनों बच्चे मथुरा में सकुशल मिल गए। बच्चों के मिलने की सूचना जैसे ही परिजनों को मिली, उनकी चिंता दूर हुई और परिवार में खुशी का माहौल बन गया।
पुलिस द्वारा बच्चों को खरगापुर लाने के बाद उनसे पूरे घटनाक्रम को लेकर पूछताछ की गई। इसके बाद बच्चों को उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। परिजनों से बातचीत में बच्चों ने हॉस्टल में कथित रूप से मारपीट किए जाने और उनसे काम करवाए जाने की बात बताई। बच्चों के अनुसार, इसी वजह से वे डर गए थे और हॉस्टल से निकलने का फैसला किया।
बच्चों ने आरोप लगाया कि हॉस्टल संचालक रमेश अहिरवार और उसका पुत्र उनके साथ कथित तौर पर मारपीट करते थे तथा उनसे काम करवाया जाता था। हालांकि, बच्चों द्वारा लगाए गए इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस जांच और बच्चों के बयानों के आधार पर ही आरोपों की वास्तविकता स्पष्ट हो सकेगी।
बच्चों के मुताबिक, हॉस्टल से निकलने के बाद जब वे खरगापुर रेलवे स्टेशन के आसपास पहुंचे तो वहां उन्हें हॉस्टल संचालक रमेश अहिरवार भी दिखाई दिया था। बच्चों का कहना है कि उस समय संचालक ने उनसे कोई बातचीत नहीं की।
तीनों बच्चों के अचानक लापता होने के बाद परिजन करीब 30 घंटे तक परेशान रहे और लगातार उनकी तलाश कर रहे थे। मथुरा में बच्चों के सकुशल मिलने की खबर आने के बाद परिवार ने राहत की सांस ली। खरगापुर पहुंचने पर जब बच्चों की अपने परिजनों से मुलाकात हुई तो लंबे इंतजार के बाद परिवार के चेहरों पर खुशी लौट आई।
अब पुलिस बच्चों के बयानों के आधार पर हॉस्टल की व्यवस्थाओं, संचालक की भूमिका और मारपीट व काम करवाने से जुड़े आरोपों की जांच कर रही है। साथ ही हॉस्टल के संचालन और मान्यता से जुड़े पहलुओं की भी जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
    user_Sonu Vishwakarma Palera Journalist
    Sonu Vishwakarma Palera Journalist
    Bansal news channel Palera पलेरा, टीकमगढ़, मध्य प्रदेश•
    16 min ago
  • कार्यभार संभालते ही एक्शन में दिखे जिलाधिकारी प्रभास कुमार, जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण कार्यभार संभालते ही एक्शन में दिखे जिलाधिकारी प्रभास कुमार, जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण
    1
    कार्यभार संभालते ही एक्शन में दिखे जिलाधिकारी प्रभास कुमार, जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण
कार्यभार संभालते ही एक्शन में दिखे जिलाधिकारी प्रभास कुमार, जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण
    user_इंडिया न्यूज यूपी एक्सप्रेस
    इंडिया न्यूज यूपी एक्सप्रेस
    महोबा, महोबा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • जमुई में कोचिंग के बाद घूमने निकली प्रेमिका को घेर कर छेड़खानी, समाज के ठेकेदार की बदसलूकी का वीडियो सोशल मीडिया पर मचा रहा है बवाल, पुलिस ने वायरल होने पर मामला दर्ज कर जांच करने की बात कही, क्या कुछ कह रहे हैं जमुई एसपी देखिए पूरा वीडियो,,, बिहार में सरकार कहती हैं कि पहले बेटियां और बहन सुरक्षित नहीं थी अब क्या सुरक्षित है, आपका क्या राय है पूरा वीडियो देखकर कमेंट बॉक्स में अपना राय दें,,,ज्यादा से ज्यादा शेयर करें,, जमुई में कोचिंग के बाद घूमने निकली प्रेमिका को घेर कर छेड़खानी, समाज के ठेकेदार की बदसलूकी का वीडियो सोशल मीडिया पर मचा रहा है बवाल, पुलिस ने वायरल होने पर मामला दर्ज कर जांच करने की बात कही, क्या कुछ कह रहे हैं जमुई एसपी देखिए पूरा वीडियो,,, बिहार में सरकार कहती हैं कि पहले बेटियां और बहन सुरक्षित नहीं थी अब क्या सुरक्षित है, आपका क्या राय है पूरा वीडियो देखकर कमेंट बॉक्स में अपना राय दें,,,ज्यादा से ज्यादा शेयर करें,,
    1
    जमुई में कोचिंग के बाद घूमने निकली प्रेमिका को घेर कर छेड़खानी, समाज के ठेकेदार की बदसलूकी का वीडियो सोशल मीडिया पर मचा रहा है बवाल, पुलिस ने वायरल होने पर मामला दर्ज कर जांच करने की बात कही, क्या कुछ कह रहे हैं जमुई एसपी देखिए पूरा वीडियो,,, बिहार में सरकार कहती हैं कि पहले बेटियां और बहन सुरक्षित नहीं थी अब क्या सुरक्षित है, आपका क्या राय है पूरा वीडियो देखकर कमेंट बॉक्स में अपना राय दें,,,ज्यादा से ज्यादा शेयर करें,,
जमुई में कोचिंग के बाद घूमने निकली प्रेमिका को घेर कर छेड़खानी, समाज के ठेकेदार की बदसलूकी का वीडियो सोशल मीडिया पर मचा रहा है बवाल, पुलिस ने वायरल होने पर मामला दर्ज कर जांच करने की बात कही, क्या कुछ कह रहे हैं जमुई एसपी देखिए पूरा वीडियो,,, बिहार में सरकार कहती हैं कि पहले बेटियां और बहन सुरक्षित नहीं थी अब क्या सुरक्षित है, आपका क्या राय है पूरा वीडियो देखकर कमेंट बॉक्स में अपना राय दें,,,ज्यादा से ज्यादा शेयर करें,,
    user_Dharmendra Kashyap
    Dharmendra Kashyap
    AC Repair पृथ्वीपुर, निवाड़ी, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • निवाड़ी कोतवाली पुलिस का चोरी का खुलासा मोबाइल दुकान की दीवार तोड़कर चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, 10 लाख से अधिक का माल बरामद एंकर - निवाड़ी पुलिस अधीक्षक डॉ राय सिंह नरवरिया से ने मोबाइल दुकान में हुई चोरी का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए 36 मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल स्कूटी बरामद की है। बरामद मशरूका की कुल कीमत 10 लाख 9 हजार 471 रुपये बताई जा रही है। दरअसल, 6 और 7 जुलाई 2026 की दरम्यानी रात फरियादी धर्मेंद्र कुशवाहा की मोबाइल दुकान की पीछे की दीवार तोड़कर अज्ञात आरोपियों ने मोबाइल चोरी कर लिए थे। मामले में 7 जुलाई को थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 200/26 के तहत बीएनएस की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक निवाड़ी डॉ. रायसिंह नरवरिया के निर्देशन और अनु. अधि. पुलिस निवाड़ी के.के. पांडे के मार्गदर्शन में पुलिस टीम गठित की गई। आरोपियों की जानकारी देने के लिए 5 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों के सीसीटीवी कैमरे खंगाले और मुखबिरों को सक्रिय किया। साइबर टीम द्वारा जुटाए गए तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदिग्धों की पहचान कर करीब 10 दिनों तक उनकी गतिविधियों पर नजर रखी गई। पुलिस ने 23 सितंबर 2026 को आरोपी देवदास कुशवाहा, उम्र 25 वर्ष, निवासी बंगरा, थाना बंगरा, जिला झांसी, उत्तर प्रदेश को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपी के मेमोरेंडम के आधार पर दूसरे आरोपी पुष्पेंद्र कुशवाहा, निवासी टौंला को भी हिरासत में लिया गया। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों की निशानदेही पर: 33 नए मोबाइल 3 पुराने मोबाइल घटना में प्रयुक्त अपाचे स्कूटी बरामद कर जब्त की गई है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाएगा। पुलिस के मुताबिक, बरामद 33 नए मोबाइल की कीमत करीब 9 लाख 29 हजार 471 रुपये और 3 पुराने मोबाइल की कीमत 30 हजार रुपये है। मोबाइल और स्कूटी सहित कुल बरामद मशरूका 10 लाख 9 हजार 471 रुपये बताया गया है। घटना में इस्तेमाल सब्बल के संबंध में भी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार, आरोपी और फरियादी आपस में रिश्तेदार हैं और उनके बीच पुराना विवाद चल रहा था। आरोपियों ने आर्थिक नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से घटना से एक दिन पहले दुकान की रेकी की। वारदात की रात एक आरोपी बाहर खड़े होकर आने-जाने वाले लोगों पर नजर रख रहा था, जबकि दूसरे आरोपी ने सब्बल से दुकान की पिछली दीवार तोड़कर चोरी की। इस कार्रवाई में अनु. अधि. पुलिस के.के. पांडे, थाना प्रभारी बलजीत सिंह, उपनिरीक्षक श्रीकृष्ण मावई, उपनिरीक्षक कुलदीप यादव और साइबर सेल सहित पुलिस टीम के सदस्यों की सराहनीय भूमिका रही। फिलहाल, पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई के लिए आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
    1
    निवाड़ी कोतवाली पुलिस का चोरी का खुलासा
मोबाइल दुकान की दीवार तोड़कर चोरी करने वाले 2 आरोपी गिरफ्तार, 10 लाख से अधिक का माल बरामद


एंकर - निवाड़ी पुलिस अधीक्षक डॉ राय सिंह नरवरिया से ने मोबाइल दुकान में हुई चोरी का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए 36 मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल स्कूटी बरामद की है। बरामद मशरूका की कुल कीमत 10 लाख 9 हजार 471 रुपये बताई जा रही है।
दरअसल, 6 और 7 जुलाई 2026 की दरम्यानी रात फरियादी धर्मेंद्र कुशवाहा की मोबाइल दुकान की पीछे की दीवार तोड़कर अज्ञात आरोपियों ने मोबाइल चोरी कर लिए थे। मामले में 7 जुलाई को थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 200/26 के तहत बीएनएस की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक निवाड़ी डॉ. रायसिंह नरवरिया के निर्देशन और अनु. अधि. पुलिस निवाड़ी के.के. पांडे के मार्गदर्शन में पुलिस टीम गठित की गई। आरोपियों की जानकारी देने के लिए 5 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था।
पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों के सीसीटीवी कैमरे खंगाले और मुखबिरों को सक्रिय किया। साइबर टीम द्वारा जुटाए गए तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर संदिग्धों की पहचान कर करीब 10 दिनों तक उनकी गतिविधियों पर नजर रखी गई।
पुलिस ने 23 सितंबर 2026 को आरोपी देवदास कुशवाहा, उम्र 25 वर्ष, निवासी बंगरा, थाना बंगरा, जिला झांसी, उत्तर प्रदेश को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
आरोपी के मेमोरेंडम के आधार पर दूसरे आरोपी पुष्पेंद्र कुशवाहा, निवासी टौंला को भी हिरासत में लिया गया।
पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों की निशानदेही पर:
33 नए मोबाइल
3 पुराने मोबाइल
घटना में प्रयुक्त अपाचे स्कूटी
बरामद कर जब्त की गई है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जाएगा।
पुलिस के मुताबिक, बरामद 33 नए मोबाइल की कीमत करीब 9 लाख 29 हजार 471 रुपये और 3 पुराने मोबाइल की कीमत 30 हजार रुपये है।
मोबाइल और स्कूटी सहित कुल बरामद मशरूका 10 लाख 9 हजार 471 रुपये बताया गया है। घटना में इस्तेमाल सब्बल के संबंध में भी आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, आरोपी और फरियादी आपस में रिश्तेदार हैं और उनके बीच पुराना विवाद चल रहा था। आरोपियों ने आर्थिक नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से घटना से एक दिन पहले दुकान की रेकी की।
वारदात की रात एक आरोपी बाहर खड़े होकर आने-जाने वाले लोगों पर नजर रख रहा था, जबकि दूसरे आरोपी ने सब्बल से दुकान की पिछली दीवार तोड़कर चोरी की।
इस कार्रवाई में अनु. अधि. पुलिस के.के. पांडे, थाना प्रभारी बलजीत सिंह, उपनिरीक्षक श्रीकृष्ण मावई, उपनिरीक्षक कुलदीप यादव और साइबर सेल सहित पुलिस टीम के सदस्यों की सराहनीय भूमिका रही।
फिलहाल, पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। मामले में आगे की कार्रवाई के लिए आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
    user_NEERAJ KUSHWAHA
    NEERAJ KUSHWAHA
    पृथ्वीपुर, निवाड़ी, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • जालौन। 22 फुटा हनुमान मंदिर पर धार्मिक आयोजन का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने भक्तिमय माहौल में हनुमान जी का गुणगान किया। भजन-कीर्तन के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। हजारों की संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और 22 फुटा हनुमान जी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय जयकारों से गूंजता रहा। श्रद्धालुओं में धार्मिक आयोजन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। जालौन। 22 फुटा हनुमान मंदिर पर धार्मिक आयोजन का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने भक्तिमय माहौल में हनुमान जी का गुणगान किया। भजन-कीर्तन के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। हजारों की संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और 22 फुटा हनुमान जी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय जयकारों से गूंजता रहा। श्रद्धालुओं में धार्मिक आयोजन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।
    1
    जालौन। 22 फुटा हनुमान मंदिर पर धार्मिक आयोजन का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने भक्तिमय माहौल में हनुमान जी का गुणगान किया।
भजन-कीर्तन के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। हजारों की संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और 22 फुटा हनुमान जी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।
पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय जयकारों से गूंजता रहा। श्रद्धालुओं में धार्मिक आयोजन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।
जालौन। 22 फुटा हनुमान मंदिर पर धार्मिक आयोजन का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने भक्तिमय माहौल में हनुमान जी का गुणगान किया।
भजन-कीर्तन के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। हजारों की संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और 22 फुटा हनुमान जी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।
पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय जयकारों से गूंजता रहा। श्रद्धालुओं में धार्मिक आयोजन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।
    user_Bheem rajawat 9628800458
    Bheem rajawat 9628800458
    पत्रकार जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.