जिला बदर आरोपी ऋषभ ठाकुर गिरफ्तार, अवैध तमंचा बरामद—वायरल वीडियो से भी जुड़ा मामला गरमाया जिला बदर आरोपी ऋषभ ठाकुर गिरफ्तार, अवैध तमंचा बरामद—वायरल वीडियो से भी जुड़ा मामला गरमाया बरेली। थाना कैंट पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला बदर घोषित आरोपी कृष्ण ठाकुर उर्फ मिथुन ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी 28 मार्च 2026 को रंगदारी मांगने, गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने की घटना में वांछित था। 29 मार्च को सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध तमंचा (.315 बोर), एक जिंदा कारतूस और मोबाइल फोन बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश कर दिया है। जिला बदर के बावजूद कर रहा था अपराध जांच में सामने आया कि आरोपी पहले से ही जिला बदर घोषित था, इसके बावजूद वह क्षेत्र में रहकर आपराधिक गतिविधियों में लिप्त था। पुलिस ने उसे 6 माह के लिए जिला बदर किया था, लेकिन उसने आदेश का उल्लंघन किया। लंबा आपराधिक इतिहास पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी के खिलाफ मारपीट, आर्म्स एक्ट, गुंडा एक्ट समेत कई गंभीर मामलों में मुकदमे दर्ज हैं, जिससे वह हिस्ट्रीशीटर श्रेणी में आता है। वायरल वीडियो से बढ़ी चर्चा इसी बीच क्षेत्र में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे कथित तौर पर “लव जिहाद” और अवैध बसौली से जोड़कर देखा जा रहा है। इस मामले में ऋषभ ठाकुर के जिला बदर होने की भी चर्चा है। हालांकि पुलिस ने वीडियो की सत्यता की जांच शुरू कर दी है। 👉 पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों से बचें और कानून व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें

- बरेली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लोक भवन, लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों व मुख्य सेविकाओं को स्मार्टफोन, ग्रोथ मॉनिटरिंग डिवाइस तथा नवचयनित कार्यकत्रियों/सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। साथ ही 63 आंगनबाड़ी केंद्र भवनों का लोकार्पण एवं 6 बाल विकास परियोजना कार्यालयों का शिलान्यास भी किया गया। कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार, बरेली में किया गया, जहां जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों की उपस्थिति में जनपद की 207 कार्यकत्रियों को स्मार्टफोन, 780 ग्रोथ मॉनिटरिंग डिवाइस वितरित किए गए तथा 8 नवचयनित कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। इसके अलावा 3.48 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले परियोजना कार्यालयों का शिलान्यास और 7.56 करोड़ रुपये की लागत से बने 63 आंगनबाड़ी केंद्रों का लोकार्पण किया गया। विधायक कैंट संजीव अग्रवाल ने कहा कि सरकार की योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। जिलाधिकारी ने बताया कि सभी कार्यकत्रियों को स्मार्ट डिवाइस उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे उनकी कार्यशैली और प्रभावी बने तथा बच्चों के स्वास्थ्य व पोषण में सुधार हो सके। कार्यक्रम में विभागीय अधिकारी , सीडीओ देवयानी, एमएलसी विधायक बहुरनलाल मौर्य , महाराज सिंह , कैंट विधायक संजीव अग्रवाल , आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां उपस्थित रही।1
- बरेली से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक रिटायर्ड कानूनगो अपने ही बेटे-बहू के अत्याचार से परेशान होकर दर-दर भटकने को मजबूर है। पीड़ित ओमप्रकाश शर्मा का आरोप है कि उनका बड़ा बेटा यतेन्द्र कुमार शर्मा और बहू सोमवती मिलकर लगातार मारपीट, गाली-गलौज और मानसिक उत्पीड़न कर रहे हैं। हैरानी की बात ये है कि ये सिलसिला कोई नया नहीं, बल्कि पिछले कई महीनों से जारी है। ताजा मामला 29 मार्च 2026 का है, जब छोटी बेटी की गोद भराई के कार्यक्रम में बेटे-बहू ने पहुंचकर जमकर हंगामा किया। आरोप है कि उन्होंने रिश्तेदारों के सामने नाश्ते की टेबल पलट दी, मारपीट की और बुजुर्ग पिता की बेइज्जती कर दी। इतना ही नहीं, पीड़ित का कहना है कि आरोपी बेटे ने उनके तीन मकानों पर जबरन ताले डाल दिए हैं, जिससे वह डर के साए में इधर-उधर रात बिताने को मजबूर हैं। पीड़ित ने कई बार थाना बारादरी पुलिस को शिकायत दी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। अब उन्होंने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से गुहार लगाई है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए और उन्हें व उनके परिवार को सुरक्षा दी जाए। पूरे मामले में आज गुरुवार समय लगभग सुबह के 11:00 दी गई जानकारी1
- Post by जिला संवाददाता हरपाल यादव बरेल1
- बरेली। थाना कैंट क्षेत्रांतर्गत कुछ व्यक्तियों द्वारा युवक के साथ मारपीट/धमकी/जबरन धन वसूली एवं वीडियो वायरल करने की सूचना पर की जा रही पुलिस कार्यवाही के संबंध में जानकारी देते श्री आशुतोष शिवम, क्षेत्राधिकारी नगर प्रथम।1
- *यौमे रज़ा (यौमे पैदाइश) बहुत बहुत मुबारक हो। अब्दुल माजिद रज़ा क़ादरी टी टी एस की जानिब से* माशा अल्लाह आज सरकार आला हज़रत की यौमे। विलादत की खुशी में टी टी एस प्रदेश सचिव व सहारा सिटी हॉस्पिटल के डायरेक्टर अब्दुल माजिद रज़ा क़ादरी ने । खुशी का इज़हार करते हुए अपने हॉस्पिटल से लेकर दरगाह आला हज़रत तक मिठाई खिलाकर खुशी का इज़हार किया और सभी को मुबारकबाद पेश की अब्दुल माजिद रज़ा क़ादरी टी टी एस व खादिम सरकार हुज़ूर अहसन मियां साहब क़िब्ला बदरूशरिया सज्जादा नशीन दरगाह आला हज़रत की जानिब से और दरगाह आला हज़रत की तंजीम टी टी एस की जानिब से देश, विदेश, पूरी दुनिया के मुसलमानो को मुबारक बाद पेश की। उन्होंने ने कहा आला हज़रत उस शख्सियत का नाम है जिन्होंने हमारे इमानों की हिफाज़त की और आज भी कर रहे हैं। आला हज़रत के । दामन को मजबूती से पकड़े रहना ही कामयाबी है ईमान की हिफाज़त है और हमें चाहिए कि हम आला हज़रत सरकार के बताए हुए रास्ते पर चले उनकी लिखी हुई किताबे पढ़ने की कोशिश करें इंशाल्लाह ताला यहां भी कामयाबी मिलेगी और मरने के बाद भी कामयाबी मिलेगी1
- अभियुक्त ऋषभ ठाकुर पुत्र गौतम सिंह नि० मकान सं० 841 डा० खण्डेलवाल वाली गलीथाना सुभाषनगर जनपद बरेली1
- Bareilly Ke Thana fatehganj paschimi ki khabar/ patni ki SSp Bareilly se Insaaf Ki Pukar/ kya rajniti ke liye Kisi Ki jindagi barbad karna sahi hai/ Priya Singh ki vitha/ jhuthi FIR ke khilaf patni ka Sangharsh/ patni ki Insaaf ke liye guhar/1
- Post by जिला संवाददाता हरपाल यादव बरेल1