Coffee with Principal (प्राइमरी विंग) C.P. International School विद्यालय के प्राइमरी विंग द्वारा “Coffee with Principal” कार्यक्रम का गरिमामय आयोजन किया गया। इस अवसर पर अभिभावकों एवं विद्यालय प्रशासन के मध्य विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य, आगामी परीक्षाओं की तैयारी तथा उनके सर्वांगीण विकास पर सार्थक एवं सकारात्मक संवाद हुआ। अभिभावकों के सुझाव आमंत्रित किए गए तथा उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया गया। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों की मनमोहक प्रस्तुतियाँ रहीं। बच्चों ने मधुर स्वर में गीत, भावपूर्ण अभिनय एवं आकर्षक नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित सभी जनों को मंत्रमुग्ध कर दिया। निदेशक डॉ. मिथिलेश अग्रवाल ने विद्यालय के समग्र विकासात्मक दृष्टिकोण पर प्रकाश डाला। मैनेजिंग डायरेक्टर श्रीमती जोशना अग्रवाल ने उत्कृष्ट अंकों के साथ गहन समझ एवं संस्कारों के संवर्धन पर बल दिया। उपनिदेशक श्रीमती अंजू राजे ने अभिभावक-विद्यालय सहभागिता को विद्यार्थियों की सफलता का आधार बताया। प्रधानाचार्य श्री संजय बिष्ट ने अपने उद्बोधन में कहा कि परीक्षा की तैयारी के लिए नियमित अभ्यास, समय प्रबंधन एवं सकारात्मक सोच अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने अभिभावकों से आग्रह किया कि वे बच्चों के अध्ययन में सहयोगात्मक वातावरण प्रदान करें। कार्यक्रम के दौरान सक्रिय सहयोग हेतु कुछ अभिभावकों को सम्मानित भी किया गया। साथ ही कई अभिभावकों ने उद्बोधन देते हुए विद्यालय की शैक्षिक गुणवत्ता, अनुशासन एवं संवादात्मक पहल की सराहना की। अंत में प्राइमरी विंग की इंचार्ज श्रीमती शिवानी दीक्षित ने सभी के प्रति आभार प्रकट किया। कार्यक्रम उत्साह एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

- डेढ़ माह पूर्व हुई हत्या का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार फर्रुखाबाद पुलिस ने करीब डेढ़ माह पहले हुई हत्या की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है पुलिस लाइन सभागार में प्रेस वार्ता में अपर पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने घटना का खुलासा किया एएसपी ने बताया कि एसओजी, सर्विलांस एवं कोतवाली कायमगंज पुलिस टीम ने दो को गिरफ्तार किया है 24 दिसंबर को मई गांव रशीदपुर निवासी मजदूर सोवरन सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही थी जांच के दौरान दो विकल उर्फ विकल्ले तथा सनी उर्फ दीपक राजपूत के नाम प्रकाश में आए मुखबिर की सूचना पर दोनों को गिरफ्तार किया गया उनके पास से 315 बोर का एक तमंचा और तीन जिंदा कारतूस बरामद किए हैं पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि घटना वाले दिन शादी के लिए सामान लेने जाते समय रास्ते में साइकिल सवार से टक्कर के बाद गाली-गलौज हुई थी विवाद बढ़ने पर उनके साथी जबर सिंह ने गुस्से में गोली चला दी थी जिससे उसकी मौत हो गई थी इसके बाद शव को झाड़ियों में छिपा दिया था एएसपी ने बताया कि मामले का एक आरोपी अभी फरार है जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है1
- फर्रुखाबाद व्यूरो रिपोर्ट फर्रुखाबाद के जिला अधिकारी डीएम आशुतोष कुमार द्विवेदी ने कमालगंज जिला नगर पंचायत कार्यालय का औचक निरीक्षण किया ।1
- Post by Ranjeet Yadav1
- Post by Shivam Shakya1
- *दीपावली की रंजिश में खूनी संघर्ष: घात लगाकर हमला, लाठी-डंडों से मारपीट में दो युवक गंभीर घायल; फायरिंग को लेकर पुलिस-ग्रामीणों के दावे अलग-अलग* *अमृतपुर/फर्रुखाबाद* थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर सोमवार देर शाम को दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। आरोप है कि खेत से लौट रहे युवक पर पहले से घात लगाकर बैठे विपक्षियों ने हमला कर दिया। दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले,जिसमें दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने घटना के दौरान कई राउंड फायरिंग होने का दावा किया है, जबकि पुलिस ने गोली चलने की पुष्टि से इनकार किया है। जानकारी के अनुसार दिनेश पुत्र शालिग्राम अपने खेत में गेहूं की फसल में पानी लगाकर ट्रैक्टर से घर लौट रहे थे। आरोप है कि रास्ते में मुकेश, वीरपाल व रामासरे के खेत के पास कई लोग पहले से घात लगाए बैठे थे। जैसे ही दिनेश वहां पहुंचे, आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। शोर सुनकर दूसरे पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए और देखते ही देखते दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। मारपीट में दिनेश (30) और ध्यानपाल पुत्र अहिलकार (19) गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल भिजवाकर मेडिकल परीक्षण कराया। ग्रामीणों के अनुसार मारपीट के दौरान करीब सात राउंड फायरिंग भी हुई, जिससे पूरे गांव में दहशत फैल गई। घायल दिनेश ने आरोप लगाया कि संदीप यादव समेत कई लोगों ने जान से मारने की नीयत से हमला किया और फायरिंग भी की। हालांकि चिकित्सीय परीक्षण में गोली लगने की पुष्टि नहीं हुई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटनास्थल से ऐसा कोई साक्ष्य नहीं मिला है, जिससे फायरिंग की पुष्टि हो सके। बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच बीती दीपावली पर हुए विवाद के बाद से रंजिश चली आ रही थी, जिसकी वजह से यह घटना हुई। सूचना पर क्षेत्राधिकारी संजय वर्मा मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर दोनों पक्षों से पूछताछ की। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला लाठी-डंडों से मारपीट का है और पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। वहीं दूसरे पक्ष के संदीप यादव ने भी आरोप लगाया कि उनके घर की छत पर पथराव किया गया, जिससे उनके परिवार के कई लोगों को चोटें आई हैं। पुलिस ने बताया तहरीर मिलने पर जांच शुरू कर दी जाएगी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की बात कही है।4
- Post by पत्रकार Munish Singh2
- हाल में ही सरकार ने चाइनीज धागे वा मंझे पर प्रतिबन्ध लगाया है चाइनीज धागा मौत का कारण बन गया है लेकिन फिरभी बहुत जगह इसका उपयोग हो रहा है ऐसे में ही एक को चाइनीज धागे बेचते गिरफ्तार किया है2
- 7DAY, श्रीमदभागवत कथा, श्री राम सहारे दास जी महाराज वृंदावन, भगवान मूर्तस्वामी आश्रम धाम मूर्तपुर, बड़डूपुर जन्माद्यस्य यतोऽन्वयादितरतश्चार्थेष्वभिज्ञः स्वराट् तेने ब्रह्म हृदा य आदिकवये मुह्यन्ति यत्सूरयः। तेजोवारिमृदां यथा विनिमयो यत्र त्रिसर्गोऽमृषा धाम्ना स्वेन सदा निरस्तकुहकं सत्यं परं धीमहि।। 'जिससे इस जगत का सर्जन, पोषण एवं विसर्जन होता है क्योंकि वह सभी सत् रूप पदार्थों में अनुगत है और असत् पदार्थों से पृथक है; जड़ नहीं, चेतन है; परतंत्र नहीं, स्वयं प्रकाश है; जो ब्रह्मा अथवा हिरण्यगर्भ नहीं, प्रत्युत उन्हें अपने संकल्प से ही जिसने उस वेदज्ञान का दान किया है; जिसके सम्बन्ध में बड़े-बड़े विद्वान भी मोहित हो जाते हैं; जैसे तेजोमय सूर्यरश्मियों में जल का, जल में स्थल का और स्थल में जल का भ्रम होता है, वैसे ही जिसमें यह त्रिगुणमयी जाग्रत-स्वप्न-सुषिप्तरूपा सृष्टि मिथ्या होने पर भी अधिष्ठान-सत्ता से सत्यवत् प्रतीत हो रही है, उस अपनी स्वयं प्रकाश ज्योति से सर्वदा और सर्वथा माया और मायाकार्य से पूर्णतः मुक्त रहने वाले सत्यरूप परमात्मा का हम ध्यान करते हैं। कथा के सप्तम दिवस श्रीधाम वृंदावन से पधारे महाराज श्री ने कथा का मर्म बताया कि किस तरह कथा को जीवन में उतारा जाए। साथ ही महाशिवरात्रि के अवसर पर भूतभावन भगवान शिव के विवाह चरित्र का वर्णन कर भक्तगणों को ओतप्रोत किया। कथा विश्राम से पूर्व ब्रज की होली का आनंद भक्तगणों ने उठाया। 7DAY, श्रीमदभागवत कथा, श्री राम सहारे दास जी महाराज, भगवान मूर्तस्वामी आश्रम धाम मूर्तपुर, बड़डूपुर श्री सूर्यप्रकाशानंद कृष्ण दास श्री दीपू दास महाराज बजरंग दल जिला सह संयोजक विनय वर्मा शिव प्रताप सिंह मनोज सिंह शिवप्रसाद सिंह भानु प्रताप सिंह कीर्तन सिंह अवधेश कुमार पांडे रमेश बाजपेई डॉ रामकुमार गिरी संतोष सिंह शैलेंद्र सिंह डीएम सिंह मुकेश सिंह राम लक्ष्मण रामचंद्र वर्मा आशीष वर्मा ग्राम सेवक वर्मा चेतराम दीक्षित माताएं बहने भाइयों हजारों संख्या में मौजूद रहे1