कोंच में कोतवाली, तहसील, नगरपालिका में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर शान से फहराया तिरंगा, स्कूलों में हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम जालौन के कोंच नगर में शनिवार सुबह 9 बजे 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। सुबह से ही तहसील कार्यालय, कोतवाली नगर पालिका सहित नगर के विभिन्न विद्यालयों में ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी गई और देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले वीर शहीदों को याद किया गया। तहसील परिसर में उपजिलाधिकारी (एसडीएम) अभिनव कुमार ने ध्वजारोहण किया। वहीं कोंच कोतवाली परिसर में क्षेत्राधिकारी परमेश्वर प्रसाद ने तिरंगा फहराया। अधिकारियों ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए लोगों से देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने का आह्वान किया। नगर के विवेकानंद ग्लोबल माई होम, एसआरपी इंटर कॉलेज, कमला नेहरू बालिका इंटर कॉलेज, नाथूराम बालिका इंटर कॉलेज और अमरचंद्र कॉलेज सहित विभिन्न शिक्षण संस्थानों में भी स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किए गए। विद्यालयों में छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, भाषण, नृत्य और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रमों में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे नगर में दिनभर देशभक्ति का माहौल बना रहा।इस दौरान पालिका में विधायक मूलचन्द्र ने झंडा फहराया।
कोंच में कोतवाली, तहसील, नगरपालिका में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर शान से फहराया तिरंगा, स्कूलों में हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम जालौन के कोंच नगर में शनिवार सुबह 9 बजे 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। सुबह से ही तहसील कार्यालय, कोतवाली नगर पालिका सहित नगर के विभिन्न विद्यालयों में ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी गई और देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले वीर शहीदों को याद किया गया। तहसील परिसर में उपजिलाधिकारी (एसडीएम) अभिनव कुमार ने ध्वजारोहण किया। वहीं कोंच कोतवाली परिसर में क्षेत्राधिकारी परमेश्वर प्रसाद ने तिरंगा फहराया। अधिकारियों ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए लोगों से देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने का आह्वान किया। नगर के विवेकानंद ग्लोबल माई होम, एसआरपी इंटर कॉलेज, कमला नेहरू बालिका इंटर कॉलेज, नाथूराम बालिका इंटर कॉलेज और अमरचंद्र कॉलेज सहित विभिन्न शिक्षण संस्थानों में भी स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किए गए। विद्यालयों में छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, भाषण, नृत्य और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रमों में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे नगर में दिनभर देशभक्ति का माहौल बना रहा।इस दौरान पालिका में विधायक मूलचन्द्र ने झंडा फहराया।
- स्वतंत्रता दिवस की अवसर पर गुलाम मोहम्मद अकैडमी में किया गया ध्वजारोहण1
- "लाल किले से झूठ नहीं बोलना चाहिए, वो झूठ बोलने का स्थान नहीं है। महिला विधेयक 2027 में लागू कर दो, हम लोग तैयार हैं।" - माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी "लाल किले से झूठ नहीं बोलना चाहिए, वो झूठ बोलने का स्थान नहीं है। महिला विधेयक 2027 में लागू कर दो, हम लोग तैयार हैं।" - माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी1
- मारपीट और जातिसूचक शब्दों के वायरल वीडियो पर पुलिस का एक्शन, दो गिरफ्तार; मुख्य आरोपी की तलाश में दबिश जालौन। 📍 सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो ने पुलिस महकमे में हलचल मचा दी। वायरल वीडियो में थाना गोहन क्षेत्र निवासी नोरे चतुर्वेदी द्वारा एक व्यक्ति के साथ कथित रूप से मारपीट करने तथा जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किए जाने का मामला सामने आया है। 📱🎥 वीडियो का पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर कार्रवाई शुरू कर दी। ⚖️ पुलिस ने मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। 👮♂️🚔 वहीं, मामले में बताए जा रहे अभियुक्त नोरे चतुर्वेदी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। 🔎 पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर तलाश में जुटी हैं। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्रवाई सुनिश्चित किए जाने की बात पुलिस अधिकारियों ने कही है। 🚨 🎙️ अपर पुलिस अधीक्षक जालौन ने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से सामने आए वीडियो का संज्ञान लेकर अभियोग पंजीकृत किया गया है। मामले में दो अभियुक्तों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि शेष अभियुक्त नोरे चतुर्वेदी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। ⚖️ पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की जांच उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर की जा रही है और आरोपियों के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। 🚔 वायरल वीडियो के बाद पुलिस की त्वरित कार्रवाई से मामले में हड़कंप मचा हुआ है।1
- जालौन .. जालौन तहसील के जालौन ब्लॉक के छिरिया सलेमपुर से दमा संपर्क मार्ग बना तालाब कैसे निकले राहगीर स्कूली बच्चे क्या यही विकास है कौन इसके जिम्मेदार?2
- रामपुरा पुलिस ने बाइक चोरी गिरोह का किया खुलासा, 10 आरोपी गिरफ्तार छह चोरी की मोटरसाइकिल, बाइक के पार्ट्स, पांच मोबाइल व चोरी में इस्तेमाल उपकरण बरामद जालौन। रामपुरा थाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए एक बड़े चोरी गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से छह चोरी की मोटरसाइकिल, एक मोटरसाइकिल की चेसिस, पांच मोबाइल फोन तथा मोटरसाइकिल के खुले हुए पार्ट्स और चोरी में इस्तेमाल होने वाले पेचकस, हथौड़ा आदि उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार रामपुरा थाने में मोटरसाइकिल चोरी से संबंधित मुकदमे दर्ज किए गए थे। पुलिस अधीक्षक जालौन के पर्यवेक्षण एवं अपर पुलिस अधीक्षक जालौन के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के तहत रामपुरा पुलिस टीम ने 15 अगस्त 2026 को चेकिंग के दौरान आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया चोरी का तरीका पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वे अलग-अलग स्थानों पर रेकी कर मोटरसाइकिल चोरी करते थे। मौका मिलने पर लॉक तोड़कर बाइक लेकर फरार हो जाते थे। चोरी की मोटरसाइकिलों की नंबर प्लेट बदलकर उन्हें बेच दिया जाता था, जबकि कुछ मोटरसाइकिलों के पार्ट्स अलग-अलग करके कबाड़ में बेचने की बात भी सामने आई है। गिरफ्तार आरोपियों में कई जिलों के लोग पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों में सुरदीप चंदेल उर्फ बंटी, शहाबुद्दीन उर्फ लल्ला, खुर्शीद अहमद, नमन तिवारी, सुरजीत कुमार शुक्ला, बबलू खां, इकरार अहमद, मंगल कुशवाहा, जीशु चतुर्वेदी और शिवम मिश्रा शामिल हैं। आरोपियों के संबंध जालौन और औरैया जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से बताए गए हैं। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में कई के खिलाफ पहले से भी मुकदमे दर्ज हैं। इनमें मोटरसाइकिल चोरी के अलावा आयुध अधिनियम, आबकारी अधिनियम, मारपीट, चोरी तथा एससी/एसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज होने की जानकारी पुलिस रिकॉर्ड में सामने आई है। कई चोरी की घटनाओं से जुड़े तार पुलिस की कार्रवाई में रामपुरा थाने के मुकदमा अपराध संख्या 66/2026, 67/2026 और 68/2026 में दर्ज मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं के अलावा अन्य थाना क्षेत्रों से जुड़े मामलों के भी तार सामने आए हैं। पुलिस ने बरामद मोटरसाइकिलों और पार्ट्स के आधार पर गिरोह से जुड़ी अन्य घटनाओं की जांच शुरू कर दी है। रामपुरा पुलिस टीम की इस कार्रवाई से क्षेत्र में लगातार हो रही मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगने की उम्मीद है। गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।। आईपीएस ईशान सोनी अपर पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा दी गई बाइट #bundelkhandbullatin #jalaun1
- जालौन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बाइक चोरी करने वाले 10 शातिर चोर गिरफ्तार, 6 बाइकें और पार्ट्स बरामद *जालौन पुलिस की बड़ी कार्रवाई: बाइक चोरी करने वाले 10 शातिर चोर गिरफ्तार, 6 बाइकें और पार्ट्स बरामद* अनुराग श्रीवास्तव पत्रकार *जालौन, 15 अगस्त 2026* जालौन पुलिस ने बाइक चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश करते हुए रामपुरा थाना क्षेत्र से 10 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से चोरी की 6 मोटरसाइकिलें, एक चेचिस, 5 मोबाइल फोन और बाइक खोलने के औजार बरामद किए हैं। सभी आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। *कैसे हुआ खुलासा* पुलिस अधीक्षक जालौन के पर्यवेक्षण और अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के तहत 15 अगस्त को रामपुरा पुलिस टीम ने चेकिंग के दौरान इन 10 अभियुक्तों को दबोचा। इनके खिलाफ थाना रामपुरा में मु0अ0सं0 66/26, 67/26 व 68/26 दर्ज थे। पूछताछ में अभियुक्त शाहाबुद्दीन ने बताया कि गिरोह के लोग अलग-अलग जगहों पर रेकी करते थे। एक व्यक्ति चाबी से लॉक खोलता था। अगर लॉक नहीं खुलता तो बलपूर्वक तोड़ देते थे। मौका मिलने पर बाइक चोरी कर लेते थे। अगर कोई आसपास होता तो दूसरा साथी आकर बाइक लेकर भाग जाता था। चोरी की बाइकों के नंबर बदलकर बेच देते थे और कुछ गाड़ियों को खोलकर पार्ट्स कबाड़ी को बेच देते थे। *गिरफ्तार अभियुक्त* 1. सुरदीप चंदेल उर्फ बंटी पुत्र गिरवर, निवासी जगम्मनपुर, रामपुरा, जालौन - 24 वर्ष 2. शाहाबुद्दीन उर्फ बुब्बा उर्फ लला पुत्र वासिर खान, निवासी अकबरपुर, अयाना, औरैया - 23 वर्ष 3. खुर्शीद अहमद पुत्र अली बक्स, निवासी अब्दुल्लापुर, गोहन, जालौन - 50 वर्ष 4. नमन तिवारी पुत्र गगन बिहारी तिवारी, निवासी जमम्मनपुर, रामपुरा, जालौन - 25 वर्ष 5. सुरजीत कुमार शुक्ला पुत्र रामप्रकाश शुक्ला, निवासी जगम्मनपुर, रामपुरा, जालौन - 35 वर्ष 6. बब्लू खां पुत्र हफीज, निवासी एमओ विद्यांगर, अम्बेडकर स्कूल, बावपुर, अजीतमल, औरैया - 55 वर्ष 7. इकरार अहमद पुत्र हबीब खान, निवासी नवीनगर, बावपुर, अजीतमल, औरैया - 42 वर्ष 8. मंगल कुशवाहा पुत्र काशीराम, निवासी ईंटा, गोहन, जालौन - 43 वर्ष 9. जीशु चतुर्वेदी पुत्र शिवमोहन, निवासी चूड़ीवाला अस्पताल के बगल, कुटौंद, जालौन - 26 वर्ष 10. शिवम् मिश्रा पुत्र अवधेश, निवासी चूड़ीवाला अस्पताल के बगल, कुटौंद, जालौन - 27 वर्ष *आपराधिक इतिहास* गिरफ्तार सभी आरोपियों का आपराधिक इतिहास रहा है। मुख्य अभियुक्त सुरदीप चंदेल के खिलाफ जालौन, रामपुरा और अजीतमल थानों में आयुध अधिनियम, पॉक्सो एक्ट, एससी/एसटी एक्ट सहित 11 मुकदमे दर्ज हैं। अन्य आरोपियों पर भी चोरी, लूट और बीएनएस की धाराओं में कई मुकदमे पंजीकृत हैं। *बरामदगी* पुलिस ने इनके पास से 06 अदद मोटरसाइकिल, जिसमें एक अधूरी बाइक भी शामिल है, 01 अदद मोटरसाइकिल चेचिस, 05 अदद मोबाइल, पेचकस-हथौड़ा जैसे औजार और एक सीजशुदा मोटरसाइकिल बरामद की। यह कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन और पुलिस महानिरीक्षक झांसी परिक्षेत्र के निर्देशन में की गई। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक रामपुरा सहित थाना पुलिस शामिल रही।2
- कोंच में कोतवाली, तहसील, नगरपालिका में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर शान से फहराया तिरंगा, स्कूलों में हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम जालौन के कोंच नगर में शनिवार सुबह 9 बजे 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। सुबह से ही तहसील कार्यालय, कोतवाली नगर पालिका सहित नगर के विभिन्न विद्यालयों में ध्वजारोहण किया गया। इस दौरान राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी गई और देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले वीर शहीदों को याद किया गया। तहसील परिसर में उपजिलाधिकारी (एसडीएम) अभिनव कुमार ने ध्वजारोहण किया। वहीं कोंच कोतवाली परिसर में क्षेत्राधिकारी परमेश्वर प्रसाद ने तिरंगा फहराया। अधिकारियों ने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए लोगों से देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने का आह्वान किया। नगर के विवेकानंद ग्लोबल माई होम, एसआरपी इंटर कॉलेज, कमला नेहरू बालिका इंटर कॉलेज, नाथूराम बालिका इंटर कॉलेज और अमरचंद्र कॉलेज सहित विभिन्न शिक्षण संस्थानों में भी स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किए गए। विद्यालयों में छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति गीत, भाषण, नृत्य और अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रमों में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरे नगर में दिनभर देशभक्ति का माहौल बना रहा।इस दौरान पालिका में विधायक मूलचन्द्र ने झंडा फहराया।1
- रामपुरा पुलिस का बड़ा खुलासा: बाइक चोर गिरोह के 10 सदस्य गिरफ्तार, छह मोटरसाइकिल समेत भारी मात्रा में सामान बरामद रेकी कर उड़ाते थे बाइक, नंबर प्लेट बदलकर बेचते और पार्ट्स खोलकर कबाड़ी को खपाते थे आरोपी जालौन। थाना रामपुरा पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी की लगातार सामने आ रही घटनाओं का पर्दाफाश करते हुए 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ा खुलासा किया है। पुलिस की कार्रवाई से बाइक चोरी के एक गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से छह चोरी की मोटरसाइकिल, एक मोटरसाइकिल चेसिस, पांच मोबाइल फोन, मोटरसाइकिल के खुले हुए पार्ट्स और चोरी में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए गए हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। पुलिस के मुताबिक थाना रामपुरा में मोटरसाइकिल चोरी के संबंध में मुकदमा अपराध संख्या 66/2026, 67/2026 और 68/2026 दर्ज थे। घटनाओं के खुलासे के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत 15 अगस्त को चेकिंग के दौरान रामपुरा पुलिस टीम ने 10 आरोपियों को दबोच लिया। पहले रेकी, फिर मौका मिलते ही बाइक साफ पूछताछ के दौरान आरोपी शहाबुद्दीन ने पुलिस को बताया कि गिरोह के सदस्य अलग-अलग स्थानों पर खड़ी मोटरसाइकिलों की रेकी करते थे। मौका मिलते ही चाबी से लॉक खोलकर बाइक चोरी कर लेते थे और लॉक न खुलने पर उसे तोड़ देते थे। चोरी के बाद मोटरसाइकिलों की नंबर प्लेट बदलकर बेचने के साथ ही कुछ वाहनों को खोलकर उनके पार्ट्स अलग-अलग कर कबाड़ी को बेचने का काम भी किया जाता था। इन आरोपियों की हुई गिरफ्तारी पुलिस ने सुरदीप चंदेल उर्फ बन्टी, शहाबुद्दीन उर्फ बुब्बा उर्फ लला, खुर्शीद अहमद, नमन तिवारी, सुरजीत कुमार शुक्ला, बबलू खां, इकरार अहमद, मंगल कुशवाहा, जीशू चतुर्वेदी और शिवम मिश्रा को गिरफ्तार किया है। छह बाइक, चेसिस और चोरी के औजार बरामद पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से छह मोटरसाइकिल, एक मोटरसाइकिल चेसिस, पांच मोबाइल फोन, पेचकस, हथौड़ा तथा मोटरसाइकिल के खुले हुए पार्ट्स बरामद किए गए हैं। इसके अतिरिक्त एक सीजशुदा मोटरसाइकिल को भी कार्रवाई में शामिल किया गया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में कई के विरुद्ध पूर्व में भी विभिन्न थानों में मुकदमे दर्ज हैं। कार्रवाई के बाद सभी आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया। इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक थाना रामपुरा सहित पुलिस टीम की अहम भूमिका रही। पुलिस की इस कार्रवाई से मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगने की उम्मीद जताई जा रही है।4
- सोशल मीडिया से एक वीडियो प्रकाश में आया है जिसमें एक व्यक्ति नोरे चतुर्वेदी जो थाना गोहन क्षेत्र सोशल मीडिया से एक वीडियो प्रकाश में आया है जिसमें एक व्यक्ति नोरे चतुर्वेदी जो थाना गोहन क्षेत्र के रहने वाले हैं उनके द्वारा एक व्यक्ति के साथ मारपीट की जा रही है और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया जा रहा है उक्त वीडियो का संज्ञान लेकर अभियोग पंजीकृत किया गया है। 02 अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है एवं शेष अभियुक्त नोरे चतुर्वेदी की गिरफ्तारी हेतु दबिश दी जा रही है जल्द से जल्द अभियुक्त नोरे को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। इस सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक जालौन द्वारा दी गयी बाइट।1