Shuru
Apke Nagar Ki App…
रक्षाबंधन के पावन अवसर पर ब्रह्माकुमारी शांतिकुंज की बहनों द्वारा पुलिस कार्यालय में पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्री विनीत जायसवाल को राखी बांधकर भाई-बहन के स्नेह एवं विश्वास का संदेश दिया गया *पुलिस कार्यालय जनपद सुलतानपुर* *दिनांकः-27.08.2026* *रक्षाबंधन के पावन अवसर पर ब्रह्माकुमारी शांतिकुंज की बहनों द्वारा पुलिस कार्यालय में पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्री विनीत जायसवाल को राखी बांधकर भाई-बहन के स्नेह एवं विश्वास का संदेश दिया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक महोदय ने बहनों का आभार व्यक्त करते हुए सभी को रक्षाबंधन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।*
क्राइम ब्यूरो लखनऊ उत्तर प्रदे
रक्षाबंधन के पावन अवसर पर ब्रह्माकुमारी शांतिकुंज की बहनों द्वारा पुलिस कार्यालय में पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्री विनीत जायसवाल को राखी बांधकर भाई-बहन के स्नेह एवं विश्वास का संदेश दिया गया *पुलिस कार्यालय जनपद सुलतानपुर* *दिनांकः-27.08.2026* *रक्षाबंधन के पावन अवसर पर ब्रह्माकुमारी शांतिकुंज की बहनों द्वारा पुलिस कार्यालय में पुलिस अधीक्षक सुलतानपुर श्री विनीत जायसवाल को राखी बांधकर भाई-बहन के स्नेह एवं विश्वास का संदेश दिया गया। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक महोदय ने बहनों का आभार व्यक्त करते हुए सभी को रक्षाबंधन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।*
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- पत्नी ने पंचायत सचिव को प्रेमिका संग पकड़ा, जमकर हुआ हंगामा लखनऊ में पंचायत सचिव को पत्नी ने प्रेमिका के साथ फ्लैट में पकड़ लिया। पत्नी ने पंचायत सचिव को प्रेमिका संग पकड़ा, जमकर हुआ हंगामा लखनऊ में पंचायत सचिव को पत्नी ने प्रेमिका के साथ फ्लैट में पकड़ लिया। दोनों को साथ देखकर पति-पत्नी के बीच जमकर विवाद हुआ पत्नी ने महिला से मारपीट कर 5 थप्पड़ जड़ दिए, पति के मुंह पर भी 2 जूते मारे पुलिस ने मामला शांत कराया1
- सैकड़ों बहनों ने बांधी राखी, संतोष सिंह ने उपहार देकर जताया सम्मान* *गोवर्धनपुर दुवारा में रक्षाबंधन पर आयोजित हुआ विशेष कार्यक्रम, दिनभर बना रहा उत्सव जैसा माहौल* अमेठी। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर भेंटुआ विकासखंड के गोवर्धनपुर दुवारा में भाई-बहन के प्रेम और सामाजिक सौहार्द की अनूठी तस्वीर देखने को मिली। समाजसेवी संतोष सिंह की ओर से आयोजित रक्षाबंधन कार्यक्रम में क्षेत्र की बड़ी संख्या में महिलाएं और बहनें पहुंचीं। सभी ने संतोष सिंह की कलाई पर राखी बांधकर उनके सुख-समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह करीब आठ बजे हुई। इसके बाद धीरे-धीरे महिलाओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। बहनों ने उत्साह के साथ संतोष सिंह को राखी बांधी। इस दौरान संतोष सिंह ने भी बहनों का सम्मान करते हुए उन्हें मिठाई और उपहार भेंट किए तथा सभी का आशीर्वाद लिया। रक्षाबंधन के इस आयोजन में महिलाओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। कार्यक्रम स्थल पर पूरे दिन चहल-पहल बनी रही और वातावरण में भाई-बहन के प्रेम के साथ सामाजिक एकता एवं भाईचारे की झलक देखने को मिली। समाजसेवी संतोष सिंह ने कहा कि रक्षाबंधन सिर्फ एक धार्मिक त्योहार नहीं, बल्कि प्रेम, विश्वास, सम्मान और सामाजिक रिश्तों को मजबूत करने का अवसर भी है। बहनों का स्नेह और आशीर्वाद उनके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि समाज में आपसी भाईचारे और सौहार्द को बढ़ावा देने वाले कार्यक्रम भविष्य में भी आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम में पहुंचीं महिलाओं ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि रक्षाबंधन के मौके पर आयोजित यह कार्यक्रम उन्हें भाई-बहन के रिश्ते की आत्मीयता का एहसास कराता है। महिलाओं ने संतोष सिंह की कलाई पर राखी बांधकर उन्हें पर्व की शुभकामनाएं दीं। सैकड़ों महिलाओं की सहभागिता के चलते गोवर्धनपुर दुवारा में आयोजित रक्षाबंधन कार्यक्रम दिनभर आकर्षण का केंद्र बना रहा। आयोजन के माध्यम से प्रेम, सम्मान, भाईचारे और सामाजिक एकजुटता का संदेश भी दिया गया।4
- सावधान… ख़तरें में है आपकी जान! सपा प्रमुख अखिलेश यादव सावधान… ख़तरें में है आपकी जान! ‘गंगा एक्सप्रेसवे’ पर नदी की धाराओं की तरह दिख रहीं ये अनगिनत दरारें… भाजपा के भ्रष्टाचार की गवाही दे रहीं हैं। भाजपा का भ्रष्टाचार जानलेवा है।@अखिलेश यादव1
- वार्ड नंबर नौ में एसडीएम कॉलोनी को जाने वाले मार्ग पर भरा गन्दा पानी मोहल्ले वासी हो रहे परेशान आदर्श नगर पंचायत अमेठी के वार्ड नंबर नौ जलभराव की समस्या से विकराल रूप धारण कर रहीहै एसडीएम कॉलोनी को जाने वाले मार्ग पर गन्दा पानी भर गया है लोगों को आने जाने में परेशानी हो रही है मोहल्ले वासियों ने बताया इसी रास्ते पर सार्वजनिक शौचालय भी है लोग वहां नहीं जा पा रहे हैं एसडीएम कॉलोनी गन्दा पानी भरने से पैदल तथा दो पहिया वाहन से लोग नहीं आ जा पा रहे हैं मौके की भयावह स्थिति बनी है पिछले 15 दिनों से नगर पंचायत अमेठी वार्ड नंबर 9 दुर्गापुर रोड से SDM कॉलोनी को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर गंदा, बदबूदार पानी भरा हुआ है। जहां सैकड़ों परिवार रहते हैं, वहां लोगों का अपने घरों से बाहर निकलना दुर्लभ हो गया है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि नगर पंचायत अमेठी में कई बार शिकायत की गई, जल निकासी के नाम पर दस करोड़ रुपये लगभग भी खर्च हुआ बताया जा रहा है, लेकिन जल निकासी की समस्या जस की तस बनी हुई है। सबसे बड़ी विडंबना अधिकारी तो अपना आवास छोड़कर दूसरी जगह रहने चले जाते हैं, लेकिन आम आदमी अपना घर छोड़कर आखिर कहाँ जाए? लोग पिछले कई दिनों से इसी गंदे पानी से होकर आने-जाने को मजबूर हैं। इस जलभराव से बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं और राहगीरों को भारी परेशानी और बीमारी का खतरा बना हुआ है। व्यापार मंडल अध्यक्ष महेश सोनी ने जिला अधिकारी से जल निकासी की ब्यवस्था कराने की मांग किया है `1
- डेवाढ़ पुल का निर्माण जोरों पर पूरा होने में लगभग 6 से 10 माह लगेगा इसके उपरान्त यह चालू हो जाएगा2
- महेश सोनी ने जनपदवासियों को दी रक्षाबंधन की शुभकामनाएं अमेठी। भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का प्रतीक पावन पर्व रक्षाबंधन को लेकर जनपद में उत्साह का माहौल है। इस अवसर पर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल अमेठी के जिलाध्यक्ष महेश सोनी ने समस्त जनपदवासियों को रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। महेश सोनी ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के प्रेम का पर्व ही नहीं, बल्कि यह आपसी स्नेह, विश्वास और पारिवारिक रिश्तों को मजबूत करने का संदेश भी देता है। उन्होंने कहा कि भारतीय संस्कृति में भाई-बहन के रिश्ते का विशेष महत्व है। यह पर्व परिवार में प्रेम और सौहार्द बढ़ाने के साथ-साथ एक-दूसरे के प्रति जिम्मेदारी और सम्मान की भावना को भी मजबूत करता है। उन्होंने जनपदवासियों से पर्व को आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। साथ ही उन्होंने सभी के सुख, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि रक्षाबंधन का पावन पर्व हर परिवार में खुशियां लेकर आए। महेश सोनी ने कहा कि भाई-बहन का रिश्ता जीवन के सबसे खूबसूरत रिश्तों में से एक है। रक्षाबंधन का पर्व इस रिश्ते में प्रेम और विश्वास को और मजबूत करने का अवसर प्रदान करता है। उन्होंने अमेठी के व्यापारियों, नागरिकों और समस्त जनपदवासियों को पुनः रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।2
- शामली शहर के बीचोबीच दिनदहाड़े हरियाणवी गायक अंकित बालियान की हत्या ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं! हैरानी की बात यह है कि जिस स्थान पर वारदात को अंजाम दिया गया, उसके आसपास तीन स्थानों पर पुलिस की तैनाती रहती है और कोतवाली भी चंद कदम की दूरी पर है। इसके बावजूद बाइक सवार बदमाश बेखौफ होकर पहुंचे, हत्या की वारदात को अंजाम दिया और आसानी से भाग गए। बताया जा रहा है कि बदमाश बुढ़ाना रोड की तरफ से आए थे। घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर बुढ़ाना रोड पर पुलिस तैनात रहती है। इसके अलावा बस स्टैंड के पास और मार्केट के बाहर भी पुलिस की मौजूदगी रहती है। कोतवाली भी घटनास्थल से ज्यादा दूर नहीं है। इसके बावजूद बदमाशों का शहर में प्रवेश करना, वारदात को अंजाम देना और फिर फरार हो जाना पुलिस की मुस्तैदी पर सवाल खड़े करता है। दिनदहाड़े शहर के बीच हत्या की इस वारदात ने आम लोगों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ा दी है। लोगों का कहना है कि जब शहर के प्रमुख स्थानों और घटनास्थल के आसपास पुलिस की तैनाती है, तो बदमाशों को वारदात करने का मौका कैसे मिल गया। पुलिस की नाकाबंदी और निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। हत्याकांड के बाद पुलिस-प्रशासन में खलबली मच गई। मुख्यमंत्री से लेकर डीजीपी स्तर तक मामले का संज्ञान लिया गया और अधिकारियों को जल्द से जल्द हत्याकांड का खुलासा करने के निर्देश दिए गए हैं। जांच में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरतने को कहा गया है।1
- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री जी जाट समाज में व्याप्त आक्रोश उ.प्र के मुख्यमंत्री जी जाट समाज में व्याप्त आक्रोश और मारे गये लोकप्रिय युवा गायक अंकित बालियान के ‘दुखी पिता’ की सुनेंगे या उनसे भी लखनऊ के अग्निकांड में मारे गये बच्चे की ‘दुखी माँ’ की तरह धमकी भरे अंदाज़ में ये कहकर निकल जाएंगे कि ‘भाषण सुनने के मूड में नहीं हैं।’ भाजपा सिर्फ़ वोटों की सगी है, जाट या किसी अन्य समाज की नहीं। आज जो जाट नेता भाजपा के साथ अपने स्वार्थवश खड़े हैं, संपूर्ण जाट समाज उनसे जवाब माँग रहा है। भाजपा के सहयोगी जाट नेता कहाँ भूमिगत हो गये हैं। युवा जाट आज उन्हें तलाशते फिर रहे हैं।1
- रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर अमेठी पुलिस का पैदल गश्त, चप्पे-चप्पे पर रही नजर रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर अमेठी पुलिस का पैदल गश्त, चप्पे-चप्पे पर रही नजर अमेठी। रक्षाबंधन पर्व की पूर्व संध्या पर जनपद में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अमेठी पुलिस ने व्यापक सुरक्षा अभियान चलाया। गुरुवार शाम करीब सात बजे पुलिस अधीक्षक अमेठी सरवणन टी. के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस बल ने पैदल गश्त की। क्षेत्राधिकारी अमेठी मनोज कुमार मिश्रा ने कस्बा अमेठी, क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखाना अतुल कुमार सिंह ने कस्बा जगदीशपुर व थाना भाले सुल्तान शहीद स्मारक क्षेत्र तथा क्षेत्राधिकारी तिलोई दिनेश कुमार मिश्र ने थाना जायस क्षेत्र में पुलिस बल के साथ पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इसके अलावा सभी थाना क्षेत्रों में भीड़भाड़ वाले और संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की मौजूदगी रही। पुलिस टीमों ने मुख्य मार्गों, हाईवे, चौराहों, रेलवे स्टेशनों तथा शराब की दुकानों के आसपास विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की जांच की गई। पुलिस ने मिशन शक्ति के तहत महिलाओं और बालिकाओं में सुरक्षा एवं विश्वास का वातावरण बनाने के साथ आमजन को भी सुरक्षित माहौल का भरोसा दिलाया। त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की सतर्कता लगातार जारी है।2