Shuru
Apke Nagar Ki App…
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री जी जाट समाज में व्याप्त आक्रोश उ.प्र के मुख्यमंत्री जी जाट समाज में व्याप्त आक्रोश और मारे गये लोकप्रिय युवा गायक अंकित बालियान के ‘दुखी पिता’ की सुनेंगे या उनसे भी लखनऊ के अग्निकांड में मारे गये बच्चे की ‘दुखी माँ’ की तरह धमकी भरे अंदाज़ में ये कहकर निकल जाएंगे कि ‘भाषण सुनने के मूड में नहीं हैं।’ भाजपा सिर्फ़ वोटों की सगी है, जाट या किसी अन्य समाज की नहीं। आज जो जाट नेता भाजपा के साथ अपने स्वार्थवश खड़े हैं, संपूर्ण जाट समाज उनसे जवाब माँग रहा है। भाजपा के सहयोगी जाट नेता कहाँ भूमिगत हो गये हैं। युवा जाट आज उन्हें तलाशते फिर रहे हैं।
Rajdev yadav (पत्रकार )
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री जी जाट समाज में व्याप्त आक्रोश उ.प्र के मुख्यमंत्री जी जाट समाज में व्याप्त आक्रोश और मारे गये लोकप्रिय युवा गायक अंकित बालियान के ‘दुखी पिता’ की सुनेंगे या उनसे भी लखनऊ के अग्निकांड में मारे गये बच्चे की ‘दुखी माँ’ की तरह धमकी भरे अंदाज़ में ये कहकर निकल जाएंगे कि ‘भाषण सुनने के मूड में नहीं हैं।’ भाजपा सिर्फ़ वोटों की सगी है, जाट या किसी अन्य समाज की नहीं। आज जो जाट नेता भाजपा के साथ अपने स्वार्थवश खड़े हैं, संपूर्ण जाट समाज उनसे जवाब माँग रहा है। भाजपा के सहयोगी जाट नेता कहाँ भूमिगत हो गये हैं। युवा जाट आज उन्हें तलाशते फिर रहे हैं।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- सपा के वरिष्ठ नेता माखनलाल यादव का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर सपा के वरिष्ठ नेता माखनलाल यादव का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं सेंधुतारा के पूर्व ग्राम प्रधान माखनलाल यादव का बुधवार देर रात 26 अगस्त को निधन हो गया। वह काफी दिनों से बीमार चल रहे थे और अयोध्या में उनका इलाज चल रहा था। निधन की खबर मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। उनके निधन को समाज और क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति बताया जा रहा है। निधन के बाद उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव स्थित आवास पर लाया गया, जहां अंतिम दर्शन के लिए रखा गया। गुरुवार को पैतृक गांव में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके अंतिम दर्शन के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण, समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता पहुंचे। इस दौरान समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद, पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव, ब्लॉक प्रमुख अंकुर सेन यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष जयशंकर पांडे, पारसनाथ यादव, संजय यादव और महेंद्र यादव, फूलचंद यादव सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। सभी ने शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत माखनलाल यादव के निधन पर गहरी संवेदना जताई और उनके परिजनों को ढांढस बंधाया। ग्रामीणों और पार्टी कार्यकर्ताओं ने कहा कि माखनलाल यादव ने सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाई। उनके निधन से समाजवादी पार्टी के साथ-साथ क्षेत्र ने भी एक अनुभवी और मिलनसार व्यक्तित्व खो दिया है।1
- बारिश में खुली सीएचसी प्रतापपुर कमैचा की बदहाल व्यवस्था बारिश में खुली सीएचसी प्रतापपुर कमैचा की बदहाल व्यवस्था चांदा, सुलतानपुर। बारिश शुरू होते ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रतापपुर कमैचा की बदहाल व्यवस्था सामने आ गई है। अस्पताल की छतों और दीवारों से पानी रिसने के कारण मरीजों व तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल परिसर में जगह-जगह सीलन और जर्जर हालत दिखाई दे रही है। सबसे चिंताजनक स्थिति कमरा नंबर 12 की है, जहां डॉक्टर बैठकर मरीजों का इलाज करते हैं। बताया गया कि डॉक्टर की मेज के ठीक ऊपर छत से सीमेंट प्लास्टर की पापड़ी गिरी मिली। छत के साथ-साथ दीवारों की स्थिति भी खराब बताई जा रही है। लाखों रुपये खर्च होने के बावजूद स्वास्थ्य केंद्र की छत और दीवारों की हालत सवाल खड़े कर रहे है। मरीजों को स्वस्थ करने वाले चिकित्सक और अस्पताल का स्टाफ खुद ऐसी अव्यवस्थाओं के बीच काम करने को मजबूर हैं। स्थानीय लोगों ने जिम्मेदार अधिकारियों से अस्पताल की छत व दीवारों की तत्काल मरम्मत कराने की अपील किया है।4
- पत्नी ने पंचायत सचिव को प्रेमिका संग पकड़ा, जमकर हुआ हंगामा लखनऊ में पंचायत सचिव को पत्नी ने प्रेमिका के साथ फ्लैट में पकड़ लिया। पत्नी ने पंचायत सचिव को प्रेमिका संग पकड़ा, जमकर हुआ हंगामा लखनऊ में पंचायत सचिव को पत्नी ने प्रेमिका के साथ फ्लैट में पकड़ लिया। दोनों को साथ देखकर पति-पत्नी के बीच जमकर विवाद हुआ पत्नी ने महिला से मारपीट कर 5 थप्पड़ जड़ दिए, पति के मुंह पर भी 2 जूते मारे पुलिस ने मामला शांत कराया1
- सैकड़ों बहनों ने बांधी राखी, संतोष सिंह ने उपहार देकर जताया सम्मान* *गोवर्धनपुर दुवारा में रक्षाबंधन पर आयोजित हुआ विशेष कार्यक्रम, दिनभर बना रहा उत्सव जैसा माहौल* अमेठी। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर भेंटुआ विकासखंड के गोवर्धनपुर दुवारा में भाई-बहन के प्रेम और सामाजिक सौहार्द की अनूठी तस्वीर देखने को मिली। समाजसेवी संतोष सिंह की ओर से आयोजित रक्षाबंधन कार्यक्रम में क्षेत्र की बड़ी संख्या में महिलाएं और बहनें पहुंचीं। सभी ने संतोष सिंह की कलाई पर राखी बांधकर उनके सुख-समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह करीब आठ बजे हुई। इसके बाद धीरे-धीरे महिलाओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। बहनों ने उत्साह के साथ संतोष सिंह को राखी बांधी। इस दौरान संतोष सिंह ने भी बहनों का सम्मान करते हुए उन्हें मिठाई और उपहार भेंट किए तथा सभी का आशीर्वाद लिया। रक्षाबंधन के इस आयोजन में महिलाओं में खासा उत्साह दिखाई दिया। कार्यक्रम स्थल पर पूरे दिन चहल-पहल बनी रही और वातावरण में भाई-बहन के प्रेम के साथ सामाजिक एकता एवं भाईचारे की झलक देखने को मिली। समाजसेवी संतोष सिंह ने कहा कि रक्षाबंधन सिर्फ एक धार्मिक त्योहार नहीं, बल्कि प्रेम, विश्वास, सम्मान और सामाजिक रिश्तों को मजबूत करने का अवसर भी है। बहनों का स्नेह और आशीर्वाद उनके लिए बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि समाज में आपसी भाईचारे और सौहार्द को बढ़ावा देने वाले कार्यक्रम भविष्य में भी आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम में पहुंचीं महिलाओं ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि रक्षाबंधन के मौके पर आयोजित यह कार्यक्रम उन्हें भाई-बहन के रिश्ते की आत्मीयता का एहसास कराता है। महिलाओं ने संतोष सिंह की कलाई पर राखी बांधकर उन्हें पर्व की शुभकामनाएं दीं। सैकड़ों महिलाओं की सहभागिता के चलते गोवर्धनपुर दुवारा में आयोजित रक्षाबंधन कार्यक्रम दिनभर आकर्षण का केंद्र बना रहा। आयोजन के माध्यम से प्रेम, सम्मान, भाईचारे और सामाजिक एकजुटता का संदेश भी दिया गया।4
- वार्ड नंबर नौ में एसडीएम कॉलोनी को जाने वाले मार्ग पर भरा गन्दा पानी मोहल्ले वासी हो रहे परेशान आदर्श नगर पंचायत अमेठी के वार्ड नंबर नौ जलभराव की समस्या से विकराल रूप धारण कर रहीहै एसडीएम कॉलोनी को जाने वाले मार्ग पर गन्दा पानी भर गया है लोगों को आने जाने में परेशानी हो रही है मोहल्ले वासियों ने बताया इसी रास्ते पर सार्वजनिक शौचालय भी है लोग वहां नहीं जा पा रहे हैं एसडीएम कॉलोनी गन्दा पानी भरने से पैदल तथा दो पहिया वाहन से लोग नहीं आ जा पा रहे हैं मौके की भयावह स्थिति बनी है पिछले 15 दिनों से नगर पंचायत अमेठी वार्ड नंबर 9 दुर्गापुर रोड से SDM कॉलोनी को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर गंदा, बदबूदार पानी भरा हुआ है। जहां सैकड़ों परिवार रहते हैं, वहां लोगों का अपने घरों से बाहर निकलना दुर्लभ हो गया है। स्थानीय निवासियों ने बताया कि नगर पंचायत अमेठी में कई बार शिकायत की गई, जल निकासी के नाम पर दस करोड़ रुपये लगभग भी खर्च हुआ बताया जा रहा है, लेकिन जल निकासी की समस्या जस की तस बनी हुई है। सबसे बड़ी विडंबना अधिकारी तो अपना आवास छोड़कर दूसरी जगह रहने चले जाते हैं, लेकिन आम आदमी अपना घर छोड़कर आखिर कहाँ जाए? लोग पिछले कई दिनों से इसी गंदे पानी से होकर आने-जाने को मजबूर हैं। इस जलभराव से बच्चों, बुजुर्गों, महिलाओं और राहगीरों को भारी परेशानी और बीमारी का खतरा बना हुआ है। व्यापार मंडल अध्यक्ष महेश सोनी ने जिला अधिकारी से जल निकासी की ब्यवस्था कराने की मांग किया है `1
- welcome1
- बे-बस बहन : रक्षाबंधन पर मुफ़्त बस का वादा करके बस ही हटवा दी! बे-बस बहन : रक्षाबंधन पर मुफ़्त बस का वादा करके बस ही हटवा दी! “प्राण जाए पर वचन न जाए” कहनेवाले रघुवंशियों तक को ठग लेनेवाले ये भाजपाई क्या वचन निभाएंगे।1
- मारपीट में महिला घायल, तहरीर के आधार पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा मारपीट में महिला घायल, तहरीर के आधार पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)। थाना इनायतनगर क्षेत्र में एक महिला के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर पीड़िता की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अभिलेख में दर्ज प्रथम सूचना के अनुसार घटना 18 अगस्त 2026 को दिन में करीब एक बजे की बताई गई है। तहरीर में पीड़िता ने आरोप लगाया है कि वह अपने घर पर थी, तभी बाइक सवार व्यक्ति वहां पहुंचा और उसके साथ विवाद करते हुए मारपीट की। आरोप है कि महिला को बाल पकड़कर जमीन पर पटक दिया गया और उसके साथ मारपीट की गई। घटना में महिला के शरीर पर गंभीर चोटें आने की बात तहरीर में कही गई है। पीड़िता के अनुसार घटना के बाद जब उसके पति काम से घर लौटे तो उन्होंने मामले की जानकारी ली। तहरीर में यह भी आरोप लगाया गया है कि विवाद के दौरान गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़िता ने पुलिस से मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस अभिलेख के मुताबिक पीड़िता की तहरीर पर थाना इनायतनगर में संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस ने मामले की विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान घटना से जुड़े तथ्यों, चोटों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मामले को लेकर गांव में चर्चा बनी हुई है।1
- शामली शहर के बीचोबीच दिनदहाड़े हरियाणवी गायक अंकित बालियान की हत्या ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं! हैरानी की बात यह है कि जिस स्थान पर वारदात को अंजाम दिया गया, उसके आसपास तीन स्थानों पर पुलिस की तैनाती रहती है और कोतवाली भी चंद कदम की दूरी पर है। इसके बावजूद बाइक सवार बदमाश बेखौफ होकर पहुंचे, हत्या की वारदात को अंजाम दिया और आसानी से भाग गए। बताया जा रहा है कि बदमाश बुढ़ाना रोड की तरफ से आए थे। घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर बुढ़ाना रोड पर पुलिस तैनात रहती है। इसके अलावा बस स्टैंड के पास और मार्केट के बाहर भी पुलिस की मौजूदगी रहती है। कोतवाली भी घटनास्थल से ज्यादा दूर नहीं है। इसके बावजूद बदमाशों का शहर में प्रवेश करना, वारदात को अंजाम देना और फिर फरार हो जाना पुलिस की मुस्तैदी पर सवाल खड़े करता है। दिनदहाड़े शहर के बीच हत्या की इस वारदात ने आम लोगों की सुरक्षा को लेकर भी चिंता बढ़ा दी है। लोगों का कहना है कि जब शहर के प्रमुख स्थानों और घटनास्थल के आसपास पुलिस की तैनाती है, तो बदमाशों को वारदात करने का मौका कैसे मिल गया। पुलिस की नाकाबंदी और निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। हत्याकांड के बाद पुलिस-प्रशासन में खलबली मच गई। मुख्यमंत्री से लेकर डीजीपी स्तर तक मामले का संज्ञान लिया गया और अधिकारियों को जल्द से जल्द हत्याकांड का खुलासा करने के निर्देश दिए गए हैं। जांच में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरतने को कहा गया है।1