Shuru
Apke Nagar Ki App…
बे-बस बहन : रक्षाबंधन पर मुफ़्त बस का वादा करके बस ही हटवा दी! बे-बस बहन : रक्षाबंधन पर मुफ़्त बस का वादा करके बस ही हटवा दी! “प्राण जाए पर वचन न जाए” कहनेवाले रघुवंशियों तक को ठग लेनेवाले ये भाजपाई क्या वचन निभाएंगे।
Rajdev yadav (पत्रकार )
बे-बस बहन : रक्षाबंधन पर मुफ़्त बस का वादा करके बस ही हटवा दी! बे-बस बहन : रक्षाबंधन पर मुफ़्त बस का वादा करके बस ही हटवा दी! “प्राण जाए पर वचन न जाए” कहनेवाले रघुवंशियों तक को ठग लेनेवाले ये भाजपाई क्या वचन निभाएंगे।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- सावधान… ख़तरें में है आपकी जान! सपा प्रमुख अखिलेश यादव सावधान… ख़तरें में है आपकी जान! ‘गंगा एक्सप्रेसवे’ पर नदी की धाराओं की तरह दिख रहीं ये अनगिनत दरारें… भाजपा के भ्रष्टाचार की गवाही दे रहीं हैं। भाजपा का भ्रष्टाचार जानलेवा है।@अखिलेश यादव1
- रक्षाबंधन पर ब्लॉक मोड़ पर गूंजा आल्हा, नैनागढ़ की लड़ाई सुनकर भावविभोर हुए ग्रामीण रक्षाबंधन पर ब्लॉक मोड़ पर गूंजा आल्हा, नैनागढ़ की लड़ाई सुनकर भावविभोर हुए ग्रामीण हैरिंग्टनगंज (अयोध्या)। रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर हैरिंग्टनगंज ब्लॉक क्षेत्र के ब्लॉक मोड़ पर शुक्रवार को पारंपरिक लोकगीत आल्हा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शाम चार बजे आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्र के ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर लोक संस्कृति की इस पुरानी विधा का आनंद लिया। कार्यक्रम में आल्हा गायक राम धीरज तिवारी, साहब तिवारी सहित उनकी टीम ने वीर रस से भरपूर आल्हा गायन प्रस्तुत किया। गायकों ने प्रसिद्ध नैनागढ़ की लड़ाई का प्रसंग अपनी ओजपूर्ण शैली में सुनाकर ग्रामीणों को भावविभोर कर दिया। आल्हा गायन के दौरान वीरता, शौर्य और संघर्ष की गाथाओं से माहौल रोमांचित हो उठा। आयोजक गंगा प्रसाद गोस्वामी और मुन्ना घायल सहित अन्य सहयोगियों की देखरेख में कार्यक्रम संपन्न हुआ। ग्रामीणों ने कहा कि आधुनिकता के दौर में पारंपरिक लोकगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रम धीरे-धीरे लुप्त होते जा रहे हैं। ऐसे में क्षेत्र के कुछ लोग वर्षों पुरानी लोक परंपराओं को जीवित रखने का प्रयास कर रहे हैं, जो सराहनीय है। आयोजकों ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रक्षाबंधन के अवसर पर आल्हा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने कलाकारों का उत्साहवर्धन किया और लोक संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए ऐसे आयोजनों को निरंतर जारी रखने की बात कही।1
- अयोध्या हनुमानगढ़ी पर लगी राम भक्तों की भीड़ लग रहे जय श्री राम के उद्घोष1
- पी पी कमैचा में ग्राम पंचायत सहायकों को फैमिली आईडी का प्रशिक्षण पी पी कमैचा में ग्राम पंचायत सहायकों को फैमिली आईडी का प्रशिक्षण चांदा, सुल्तानपुर। विकास खंड प्रतापपुर कमैचा के सभागार में गुरुवार को ब्लॉक क्षेत्र की सभी ग्राम पंचायतों के पंचायत सहायकों को स्पेशल फैमिली आईडी के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण खंड विकास अधिकारी आलोक कुमार के निर्देशन में आयोजित हुआ। प्रशिक्षण के दौरान पंचायत सहायकों को स्पेशल फैमिली आईडी से जुड़ी विभिन्न प्रक्रियाओं की विस्तार से जानकारी दी गई। इसमें एकल फैमिली आईडी बनाने, नई फैमिली आईडी तैयार करने तथा अलग-अलग फैमिली आईडी को मर्ज करने की प्रक्रिया समझाई गई। अधिकारियों ने पंचायत सहायकों को निर्देश दिया कि फैमिली आईडी से संबंधित सभी कार्य निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सावधानीपूर्वक और सही तरीके से पूरा करें, ताकि ग्रामीणों को किसी प्रकार की परेशानी न हो। प्रशिक्षण के दौरान आवश्यक तकनीकी जानकारी भी साझा की गई। कार्यक्रम में विकास खंड प्रतापपुर कमैचा की सभी ग्राम पंचायतों के पंचायत सहायक मौजूद रहे।4
- एक्सीडेंटल फायरिंग में प्राइवेट सुरक्षा कर्मी घायल सुलतानपुर। थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत एक प्राइवेट सुरक्षा कर्मी के पैर में एक्सीडेंटल फायर हो जाने से गोली लगने की सूचना सामने आई है। एक्सीडेंटल फायरिंग में प्राइवेट सुरक्षा कर्मी घायल सुलतानपुर। थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत एक प्राइवेट सुरक्षा कर्मी के पैर में एक्सीडेंटल फायर हो जाने से गोली लगने की सूचना सामने आई है। घटना के संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर श्री राघवेन्द्र सिंह द्वारा जानकारी दी गई है। पुलिस के अनुसार, मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। घटना के संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर की बाइट में विस्तृत जानकारी दी गई है।1
- अपनादल एस के नेता और समाजसेवी, प्रमोद सिंह का बयान, अभय और खब्बू राजा तो मै गंगू तेली हूं। अपना दल (एस) के नेता और समाजसेवी प्रमोद सिंह का यह बयान अयोध्या की गोसाईंगंज विधानसभा सीट (276) के बदलते सियासी समीकरणों को दर्शाता है। उन्होंने क्षेत्र के दो रसूखदार नेताओं—अभय सिंह और इंद्र प्रताप सिंह उर्फ खब्बू तिवारी—पर तंज कसते हुए खुद को जनता से जुड़ा एक साधारण व्यक्ति बताया है।इस बयान और गोसाईंगंज सीट की वर्तमान राजनीतिक स्थिति को आप निम्नलिखित बिंदुओं के माध्यम से समझ सकते हैं:💥 प्रमोद सिंह के बयान के मुख्य मायने"वह राजा तो मैं गंगू तेली": प्रमोद सिंह ने प्रसिद्ध मुहावरे का इस्तेमाल कर यह जताने की कोशिश की है कि अभय सिंह और खब्बू तिवारी बाहुबल और धनबल के मामले में बड़े "राजा" हो सकते हैं, लेकिन वे खुद एक जमीनी और साधारण कार्यकर्ता हैं जो जनता के बीच रहते हैं।चुनाव लड़ने के संकेत: उन्होंने स्पष्ट किया है कि वे पिछले कई पंचवर्षीय योजनाओं से लगातार जनता के सुख-दुख में शामिल रहे हैं। यदि क्षेत्र की जनता का समर्थन और मांग रही, तो वे आगामी विधानसभा चुनाव में अपनी दावेदारी पेश करेंगे।🏛️ गोसाईंगंज सीट का मौजूदा सियासी समीकरणअयोध्या की गोसाईंगंज सीट हमेशा से ही उत्तर प्रदेश की सबसे हॉट और संवेदनशील सीटों में से एक रही है। यहां का मुकाबला मुख्य रूप से ठाकुर बनाम ब्राह्मण और बाहुबल के इर्द-गिर्द घूमता रहा है:अभय सिंह (सपा से भाजपा की ओर झुकाव): अभय सिंह इस सीट से मौजूदा विधायक हैं। वे समाजवादी पार्टी (सपा) के टिकट पर जीते थे, लेकिन राज्यसभा चुनाव के दौरान उन्होंने पाला बदला और भाजपा (NDA) खेमे के करीब आ गए। वे इस बार भाजपा के टिकट के प्रबल दावेदार माने जा रहे हैं।खब्बू तिवारी (पूर्व भाजपा विधायक): खब्बू तिवारी इस क्षेत्र में भाजपा का बड़ा चेहरा रहे हैं और पूर्व में यहां से विधायक चुने जा चुके हैं। टिकट की रेस में वे अभय सिंह को कड़ी टक्कर दे रहे हैं। जैसा कि चर्चाओं में भी सामने आया है, भाजपा के भीतर इन दोनों दिग्गजों के बीच टिकट को लेकर शह-मात का खेल जारी है।🤝 अपना दल (एस) की भूमिकाचूंकि अपना दल (सोनेलाल) उत्तर प्रदेश में भाजपा (NDA) की सहयोगी पार्टी है, इसलिए प्रमोद सिंह का यह रुख गठबंधन के भीतर भी एक नई हलचल पैदा कर सकता है। प्रमोद सिंह का दावा है कि उनके पास वर्षों की मेहनत और जमीन पर जनता का सीधा जुड़ाव है, जिसके दम पर वे इन दोनों बड़े चेहरों के सामने एक तीसरे मजबूत विकल्प के रूप में उभर रहे हैं1
- मुंशीगंज में बालिका ने की आत्महत्या, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा अमेठी। थाना मुंशीगंज क्षेत्र में शुक्रवार को एक बालिका द्वारा आत्महत्या किए जाने की सूचना से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। क्षेत्राधिकारी गौरीगंज श्री अखिलेश वर्मा ने बताया कि घटना के संबंध में पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने घटना के संबंध में आवश्यक साक्ष्य जुटाते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।2
- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री जी जाट समाज में व्याप्त आक्रोश उ.प्र के मुख्यमंत्री जी जाट समाज में व्याप्त आक्रोश और मारे गये लोकप्रिय युवा गायक अंकित बालियान के ‘दुखी पिता’ की सुनेंगे या उनसे भी लखनऊ के अग्निकांड में मारे गये बच्चे की ‘दुखी माँ’ की तरह धमकी भरे अंदाज़ में ये कहकर निकल जाएंगे कि ‘भाषण सुनने के मूड में नहीं हैं।’ भाजपा सिर्फ़ वोटों की सगी है, जाट या किसी अन्य समाज की नहीं। आज जो जाट नेता भाजपा के साथ अपने स्वार्थवश खड़े हैं, संपूर्ण जाट समाज उनसे जवाब माँग रहा है। भाजपा के सहयोगी जाट नेता कहाँ भूमिगत हो गये हैं। युवा जाट आज उन्हें तलाशते फिर रहे हैं।1