थाना पोहरी पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरूद्ध कार्यवाही कर 70 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब कीमती करीबन 7000 रूपये की जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन मे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी संजीव मुले एवं एसडीओपी पोहरी आनंन्द राय के मार्गदर्शन मे अवैध शराब के विरूद्ध कार्यवाही करते हुये दिनांक 07.04.2026 को थाना प्रभारी पोहरी निरीक्षक रवि चौहान को जरिये मुखविर द्वारा सूचना मिली कि भटनावर डागवर्वे रोड पर एक व्यक्ति अवैध शराब रखे बेचने के लिये खडा हुआ है। सूचना पर थाना प्रभारी पोहरी द्वारा टीम तैयार कर भटनावर डागवर्वे रोड पर रवाना किया गया तो आरोपी को हमराह फोर्स की मदद से पकडकर उसके कब्जे से 2 प्लास्टिक की केनों में हाथ भट्टी की बनी कच्ची शराब कुल 70 लीटर कीमती 7000 रूपये की मौके से जप्त कर आरोपी शिवम योगी पुत्र परमानंद उर्फ पप्पू योगी उम्र 24 साल निवासी ग्राम भटनावर थाना पोहरी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 90/2026 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पंजीबद्ध किया गया।
थाना पोहरी पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरूद्ध कार्यवाही कर 70 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब कीमती करीबन 7000 रूपये की जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन मे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी संजीव मुले एवं एसडीओपी पोहरी आनंन्द राय के मार्गदर्शन मे अवैध शराब के विरूद्ध कार्यवाही करते हुये दिनांक 07.04.2026 को थाना प्रभारी पोहरी निरीक्षक रवि चौहान को जरिये मुखविर द्वारा सूचना मिली कि भटनावर डागवर्वे रोड पर एक व्यक्ति अवैध शराब रखे बेचने के लिये खडा हुआ
है। सूचना पर थाना प्रभारी पोहरी द्वारा टीम तैयार कर भटनावर डागवर्वे रोड पर रवाना किया गया तो आरोपी को हमराह फोर्स की मदद से पकडकर उसके कब्जे से 2 प्लास्टिक की केनों में हाथ भट्टी की बनी कच्ची शराब कुल 70 लीटर कीमती 7000 रूपये की मौके से जप्त कर आरोपी शिवम योगी पुत्र परमानंद उर्फ पप्पू योगी उम्र 24 साल निवासी ग्राम भटनावर थाना पोहरी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 90/2026 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पंजीबद्ध किया गया।
- करैरा: State Bank of India के बाहर 1 लाख की चोरी बैंक से रुपए लेकर निकला युवक; एक युवती ने बातों में फंसाया, दूसरी ने बैग काटा CCTV में कैद वारदात Part 131
- ब्रेकिंग न्यूज शराब ही से तो सरकार चलती है बहनों की ऐसी मांगे कहां पूरी होने वाली हैं प्रयास ही व्यर्थ है #खुरई में महिलाओं द्वारा शराब की दुकान हटाने गई महिलाओ पर लाठी चार्ज महिलाएं कई दिनों से इस दुकान को स्थानांतरित करने की बात कह रही थी #highlight1
- खबर – मगरौनी, जिला शिवपुरी (मध्य प्रदेश) रिपोर्ट – जितेन्द्र शाक्य नगर परिषद मगरौनी की अनाज मंडी, जो कभी ग्वालियर जिले की डबरा मंडी के बाद दूसरे स्थान पर मानी जाती थी, आज अपनी बदहाल व्यवस्थाओं के कारण किसानों की नाराजगी का केंद्र बन गई है। मंडी में मूलभूत सुविधाओं का अभाव साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। वर्तमान स्थिति यह है कि मंडी परिसर में न तो पर्याप्त बिजली (लाइट) की व्यवस्था है और न ही पीने के पानी की कोई सुविधा उपलब्ध है। दूर-दराज से अपनी फसल लेकर आने वाले किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ एक-एक, दो-दो दिन तक मंडी में रुकने को मजबूर हैं, लेकिन उनके लिए पानी जैसी बुनियादी जरूरत तक पूरी नहीं हो पा रही है। स्थिति और भी चिंताजनक तब हो जाती है जब शासकीय शौचालय, जो किसानों की सुविधा के लिए बनाया गया था, वह भी हमेशा ताला बंद रहता है। इससे किसानों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि उन्होंने कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला। लगातार अनदेखी के कारण किसानों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। स्थानीय लोगों और किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि मंडी में जल्द से जल्द बिजली, पानी और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि उन्हें परेशानियों से राहत मिल सके।3
- करैरा में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान मे दूसरे दिन के सत्र मे प्रशिक्षण के समापन उपरांत करैरा मंडल अध्यक्ष वीनस गोयल ने क्या कहा सुनिए.!!1
- “शिवपुरी जिले के पिछोर थाना क्षेत्र के ग्राम सेमरी की रहने वाली एक महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से कार्रवाई की मांग की है।”1
- बारां जिले की तहसील किशनगंज के ग्रामबाकनपुर में एक युवक की टापरी में लगी आग 30000 रुपए नगद जेल और उसका खाद्य सामग्री का सामान जला जल और राख हो गया है1
- Post by Jeetu gour thakur daily report1
- शिवपुरी जिले के पिछोर थाना क्षेत्र के ग्राम सेमरी की रहने वाली एक महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से कार्रवाई की मांग की है।1
- लाड़ली लक्ष्मी योजना में गड़बड़ी का आरोप, जांच की मांग नरवर तहसील अंतर्गत ग्राम छितरी की आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 02 में लाड़ली लक्ष्मी योजना के तहत फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। गांव निवासी संध्या बैश ने महिला एवं बाल विकास विभाग को लिखित शिकायत देकर दो परिवारों पर नियमों के विपरीत योजना का लाभ लेने का आरोप लगाया है। शिकायत के अनुसार, दो ग्रामीणों ने योजना के नियमों का उल्लंघन करते हुए अपनी बेटियों के नाम पर लाड़ली लक्ष्मी योजना का लाभ प्राप्त किया, जबकि दोनों परिवारों में निर्धारित सीमा से अधिक संतानें हैं। आरोप है कि पात्रता न होने के बावजूद फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से वर्ष 2006 और 2012 में लाभ स्वीकृत कराया गया। प्रार्थी ने यह भी आरोप लगाया है कि ऑपरेशन संबंधी दस्तावेजों में हेरफेर कर योजना का लाभ लिया गया, जबकि बाद में संतान जन्म की स्थिति सामने आई है। इस पूरे मामले में आंगनवाड़ी केंद्र की भूमिका पर भी सवाल उठाए गए हैं। संध्या बैश ने संबंधित अधिकारियों से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है।आगे सुनिए क्या बोली शिकायतकर्ता संध्या बैश1