बदहाल व्यवस्थाओं के कारण किसानों की नाराजगी का केंद्र बन गई है। मंडी में मूलभूत सुविधाओं का अभाव साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। खबर – मगरौनी, जिला शिवपुरी (मध्य प्रदेश) रिपोर्ट – जितेन्द्र शाक्य नगर परिषद मगरौनी की अनाज मंडी, जो कभी ग्वालियर जिले की डबरा मंडी के बाद दूसरे स्थान पर मानी जाती थी, आज अपनी बदहाल व्यवस्थाओं के कारण किसानों की नाराजगी का केंद्र बन गई है। मंडी में मूलभूत सुविधाओं का अभाव साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। वर्तमान स्थिति यह है कि मंडी परिसर में न तो पर्याप्त बिजली (लाइट) की व्यवस्था है और न ही पीने के पानी की कोई सुविधा उपलब्ध है। दूर-दराज से अपनी फसल लेकर आने वाले किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ एक-एक, दो-दो दिन तक मंडी में रुकने को मजबूर हैं, लेकिन उनके लिए पानी जैसी बुनियादी जरूरत तक पूरी नहीं हो पा रही है। स्थिति और भी चिंताजनक तब हो जाती है जब शासकीय शौचालय, जो किसानों की सुविधा के लिए बनाया गया था, वह भी हमेशा ताला बंद रहता है। इससे किसानों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि उन्होंने कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला। लगातार अनदेखी के कारण किसानों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। स्थानीय लोगों और किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि मंडी में जल्द से जल्द बिजली, पानी और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि उन्हें परेशानियों से राहत मिल सके।
बदहाल व्यवस्थाओं के कारण किसानों की नाराजगी का केंद्र बन गई है। मंडी में मूलभूत सुविधाओं का अभाव साफ तौर पर देखने को मिल रहा है। खबर – मगरौनी, जिला शिवपुरी (मध्य प्रदेश) रिपोर्ट – जितेन्द्र शाक्य नगर परिषद मगरौनी की अनाज मंडी, जो कभी ग्वालियर जिले की डबरा मंडी के बाद दूसरे स्थान पर मानी जाती थी, आज अपनी बदहाल व्यवस्थाओं के कारण किसानों की नाराजगी का केंद्र बन गई है। मंडी में मूलभूत सुविधाओं का अभाव साफ तौर पर देखने को मिल रहा
है। वर्तमान स्थिति यह है कि मंडी परिसर में न तो पर्याप्त बिजली (लाइट) की व्यवस्था है और न ही पीने के पानी की कोई सुविधा उपलब्ध है। दूर-दराज से अपनी फसल लेकर आने वाले किसान ट्रैक्टर-ट्रॉली के साथ एक-एक, दो-दो दिन तक मंडी में रुकने को मजबूर हैं, लेकिन उनके लिए पानी जैसी बुनियादी जरूरत तक पूरी नहीं हो पा रही है। स्थिति और भी चिंताजनक तब हो जाती है जब शासकीय शौचालय, जो किसानों की सुविधा के लिए बनाया गया था, वह भी
हमेशा ताला बंद रहता है। इससे किसानों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि उन्होंने कई बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला। लगातार अनदेखी के कारण किसानों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। स्थानीय लोगों और किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि मंडी में जल्द से जल्द बिजली, पानी और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि उन्हें परेशानियों से राहत मिल सके।
- Post by GWALIOR PRAVAH NEWS1
- Post by Jeetu gour thakur daily report1
- पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ के निर्देशन मे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवपुरी संजीव मुले एवं एसडीओपी पोहरी आनंन्द राय के मार्गदर्शन मे अवैध शराब के विरूद्ध कार्यवाही करते हुये दिनांक 07.04.2026 को थाना प्रभारी पोहरी निरीक्षक रवि चौहान को जरिये मुखविर द्वारा सूचना मिली कि भटनावर डागवर्वे रोड पर एक व्यक्ति अवैध शराब रखे बेचने के लिये खडा हुआ है। सूचना पर थाना प्रभारी पोहरी द्वारा टीम तैयार कर भटनावर डागवर्वे रोड पर रवाना किया गया तो आरोपी को हमराह फोर्स की मदद से पकडकर उसके कब्जे से 2 प्लास्टिक की केनों में हाथ भट्टी की बनी कच्ची शराब कुल 70 लीटर कीमती 7000 रूपये की मौके से जप्त कर आरोपी शिवम योगी पुत्र परमानंद उर्फ पप्पू योगी उम्र 24 साल निवासी ग्राम भटनावर थाना पोहरी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के विरूद्ध अपराध क्रमांक 90/2026 धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पंजीबद्ध किया गया।2
- शिवपुरी के गांधी पार्क में नया झूला देखने को मिला चिपकने वाला,,,काफी लोग इस झूले का आनंद ले रहे हैं यह झूला शिवपुरी शहर में पहली बार देखने को मिला1
- थाना पोहरी पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरूद्ध कार्यवाही कर 70 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब कीमती करीबन 7000 रूपये की जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया2
- ब्रेकिंग न्यूज शराब ही से तो सरकार चलती है बहनों की ऐसी मांगे कहां पूरी होने वाली हैं प्रयास ही व्यर्थ है #खुरई में महिलाओं द्वारा शराब की दुकान हटाने गई महिलाओ पर लाठी चार्ज महिलाएं कई दिनों से इस दुकान को स्थानांतरित करने की बात कह रही थी #highlight1
- Post by GWALIOR PRAVAH NEWS1
- Post by Jeetu gour thakur daily report1
- करैरा: State Bank of India के बाहर 1 लाख की चोरी बैंक से रुपए लेकर निकला युवक; एक युवती ने बातों में फंसाया, दूसरी ने बैग काटा CCTV में कैद वारदात Part 131