दबंगों का कहर, पीड़िता से मारपीट तालाब की जमीन कब्जा थाना राजेपुर क्षेत्र के एक ग्राम में नाबालिग बालिकाओं से छेड़छाड़ के गंभीर मामले में मुकदमा दर्ज होने के बाद दबंगों द्वारा पीड़िता के साथ मारपीट किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है। पीड़िता का आरोप है कि हमीरपुर सोमवंशी निवासी अरुण सिंह पुत्र गया सिंह लंबे समय से उसकी नाबालिग पुत्रियों पर गलत नजर रखे हुए था और आए दिन अश्लील हरकतें व अभद्र टिप्पणियां करता था। लगातार हो रही इन हरकतों से परेशान होकर जब पीड़िता ने पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया, तो आरोपी पक्ष बौखला गया। आरोप है कि इसके बाद दबंगों ने पीड़िता के साथ मारपीट की और जानमाल की धमकी दी, जिससे परिवार भय के साये में जीने को मजबूर है।मामले ने उस समय और तूल पकड़ लिया जब पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी अरुण सिंह द्वारा गाटा संख्या 131 ब व 132 ख की तालाब की जमीन पर अवैध कब्जा कर पक्का मकान बना लिया गया है। इसको लेकर पीड़िता ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कर न्याय की गुहार लगाई है। घटना के बाद ग्रामीणों में भारी रोष है। लोगों का कहना है कि एक ओर बेटियों की सुरक्षा से खिलवाड़ किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर सरकारी जमीन पर कब्जा कर कानून को खुली चुनौती दी जा रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे दबंगों के खिलाफ कड़ी और उदाहरणात्मक कार्रवाई की जाए।उप जिलाधिकारी संजय सिंह ने मामले को गंभीर बताते हुए कहा कि राजस्व टीम को मौके पर जांच के निर्देश दिए गए हैं। यदि तालाब की जमीन पर अवैध कब्जा पाया जाता है, तो नियमानुसार ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, पुलिस को भी निर्देशित किया गया है कि पीड़िता की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

- थाना सवायजपुर क्षेत्र के सिनौली ओवरब्रिज के पास रविवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां एक कार और बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, अल्लाहगंज से एक इको कार में सवार बाराती कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। जैसे ही वाहन सिनौली ओवरब्रिज के पास पहुंचा, तभी सामने से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार लंकुश पुत्र परमेश्वरी, गोविंद पुत्र सुरेश और दीपू पुत्र संतराम की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में एक अन्य युवक, जो बाइक सवारों का साथी बताया जा रहा है, गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं इको कार में सवार कई बाराती भी इस दुर्घटना में घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि कुछ लोग अपने निजी साधनों से मौके से चले गए। घटना की सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक अतुल गुप्ता हमराही फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सवायजपुर भिजवाया। जहां मौजूद डॉक्टरों ने तीनों युवकों को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायलों का उपचार जारी है। हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के घरों में कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना अध्यक्ष सवायजपुर ने बताया कि मामले में तहरीर मिलने के बाद विधिक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तेज रफ्तार और लापरवाही बनी मौत की वजह स्थानीय लोगों का कहना है कि ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार वाहनों की वजह से आए दिन हादसे होते रहते हैं, लेकिन प्रशासन द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है, जिससे लोगों में आक्रोश व्याप्त है।4
- Post by CITY NEWS1
- बाराबंकी: *पूर्व मंत्री व तीन बार विधायक रहे संग्राम सिंह वर्मा का 92 वर्ष की उम्र में निधन हो गया* बाराबंकी में कुर्मी समाज के प्रभावशाली नेताओं में उनकी गिनती होती थी।1
- फर्रुखाबाद ब्रेकिंग दबंग युवकों पर घर में घुसकर भद्दी भद्दी गालियां देकर मारपीट करने का युवती ने लगाया आरोप दोनों युवती अपनी मां के साथ थी घर में घर में घुसकर मारपीट व गालियां देने से आहत होकर युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या का किया प्रयास गंभीर हालत में परिजनो ने सीएचसी में कराया भर्ती दबंग युवकों पर छेड़ छाड़ का भी लगाया आरोप दबंग युवकों की छेड़ छाड़ से परेशान होकर युवतियों ने पूर्व में छोड़ी थी पढ़ाई दबंग युवक युवतियों के साथ घर से बाहर निकलने पर करते छेड़ छाड़ दबंगों के खिलाफ थाने में दी तहरीर थाना कमालगंज क्षेत्र गौसपुर का मामला1
- Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी1
- Post by संपादक गौरी शंकर त्रिवेदी1
- Post by Irshad sheikh1
- Post by CITY NEWS1