logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अवैध मदिरा के निर्माण, धारण, विक्रय एवं परिवहन के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई। अवैध मदिरा के निर्माण, धारण, विक्रय एवं परिवहन के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई। 9 प्रकरण दर्ज, 20 बल्क लीटर मदिरा एवं 300 किलोग्राम लाहन जप्त* राजगढ़ कलेक्‍टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा के निर्देशन में जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, धारण, विक्रय एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आबकारी विभाग द्वारा निरंतर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में गत दिवस को वृत्त ब्यावरा क्षेत्र के विभिन्न संदिग्ध स्थलों पर दबिश देकर कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान आबकारी विभाग द्वारा मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के अंतर्गत कुल 09 आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध किए गए। इन प्रकरणों में लगभग 20 बल्क लीटर मदिरा एवं 300 किलोग्राम लाहन विधिवत जप्त किया गया। जप्त सामग्री को आबकारी विभाग द्वारा अपने कब्जे में लेकर प्रकरणों में नियमानुसार विवेचना की कार्रवाई की जा रही है। जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय एवं परिवहन के विरुद्ध अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

5 hrs ago
user_RDnews
RDnews
खिलचीपुर, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
5 hrs ago
0c72e45a-39b3-4cb3-b18b-f81fd2896361

अवैध मदिरा के निर्माण, धारण, विक्रय एवं परिवहन के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई। अवैध मदिरा के निर्माण, धारण, विक्रय एवं परिवहन के विरुद्ध आबकारी विभाग की कार्रवाई। 9 प्रकरण दर्ज, 20 बल्क लीटर मदिरा एवं 300 किलोग्राम लाहन जप्त* राजगढ़ कलेक्‍टर डॉ. गिरीश

ea9be149-7656-4d07-b2d3-913e2291bf8e

कुमार मिश्रा के निर्देशन में जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, धारण, विक्रय एवं परिवहन के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आबकारी विभाग द्वारा निरंतर कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में गत दिवस को वृत्त ब्यावरा क्षेत्र

f82163f9-96b4-48ac-a692-51358de4014b

के विभिन्न संदिग्ध स्थलों पर दबिश देकर कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान आबकारी विभाग द्वारा मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) के अंतर्गत कुल 09 आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध किए गए। इन प्रकरणों में लगभग 20 बल्क लीटर मदिरा एवं 300 किलोग्राम

669fba6f-5e65-4a30-aa7f-cde5c13f2e86

लाहन विधिवत जप्त किया गया। जप्त सामग्री को आबकारी विभाग द्वारा अपने कब्जे में लेकर प्रकरणों में नियमानुसार विवेचना की कार्रवाई की जा रही है। जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, विक्रय एवं परिवहन के विरुद्ध अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • राजगढ़ में छात्रों की गूंज मे उठा पेपर लीक घोटाले रोजगार के मुद्दे छात्रों की गूंज में 1300 से अधिक विद्यार्थियों ने उठाए शिक्षा, रोजगार और भर्ती प्रक्रिया से जुड़े सवाल दो घंटे से अधिक चला संवाद, विद्यार्थियों ने अतिथियों से सीधे रखीं समस्याएं; प्रियव्रत सिंह बोले- विद्यार्थियों की आवाज को जिम्मेदार मंच तक पहुंचाना जरूरी | पचोर पचोर में बुधवार को कांग्रेस द्वारा आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1300 से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल हुए। दो घंटे से अधिक चले संवाद कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने शिक्षा, रोजगार, प्रतियोगी परीक्षाओं और भर्ती प्रक्रिया से जुड़े सवाल अतिथियों के सामने सीधे रखे। विद्यार्थियों ने पेपर लीक, बढ़ती फीस, बेरोजगारी, रोजगार के सीमित अवसर, भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और परीक्षा परिणाम जारी होने में देरी जैसे मुद्दे उठाए। जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व ऊर्जा मंत्री प्रियव्रत सिंह ने कहा कि ‘छात्रों की गूंज’ का उद्देश्य विद्यार्थियों को ऐसा मंच देना है, जहां वे बिना झिझक अपनी समस्याएं और सवाल सामने रख सकें। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने शिक्षा, रोजगार, भर्ती प्रक्रिया और प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए हैं। इन समस्याओं और सुझावों को आगे जिम्मेदार मंच तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। विद्यार्थियों ने सवाल किया कि परीक्षा आयोजित होने के बाद लंबे समय तक परिणाम जारी नहीं होने पर जिम्मेदारी किसकी तय होती है। नौकरी मिलने के बाद भर्ती स्थायी नहीं होने और कर्मचारियों को होने वाली परेशानियों को लेकर भी सवाल किए गए। युवाओं के लिए रोजगार के अवसर और भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता को लेकर विद्यार्थियों ने जवाब मांगे। छात्राओं ने भी रखी अपनी बात संवाद के दौरान छात्रा जया कुशवाह ने प्रतियोगी परीक्षा में कुछ अंकों से चयन से वंचित रहने तथा कथित रूप से रिश्वत की मांग किए जाने जैसी समस्या को लेकर सवाल उठाया। छात्रा रुशाली ने भी अपनी बात रखी। उन्होंने बताया कि उन्हें छह भाषाओं का ज्ञान है और विद्यार्थियों के सामने आने वाली चुनौतियों को अतिथियों के समक्ष रखा। समस्याएं राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का आश्वासन विद्यार्थियों के सवालों को अतिथियों ने सुना और उनकी समस्याओं को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। विद्यार्थियों को इंदौर में आयोजित होने वाले राहुल गांधी के कार्यक्रम में आमंत्रित किए जाने की जानकारी भी दी गई। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस प्रभारी एवं पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह बघेल, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं प्रशिक्षण विभाग प्रभारी महेंद्र जोशी, एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता आनंद जाट सहित कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन शिवा दीक्षित ने किया।
    1
    राजगढ़ में छात्रों की गूंज मे उठा पेपर लीक घोटाले रोजगार के मुद्दे 
छात्रों की गूंज में 1300 से अधिक विद्यार्थियों ने उठाए शिक्षा, रोजगार और भर्ती प्रक्रिया से जुड़े सवाल
दो घंटे से अधिक चला संवाद, विद्यार्थियों ने अतिथियों से सीधे रखीं समस्याएं; प्रियव्रत सिंह बोले- विद्यार्थियों की आवाज को जिम्मेदार मंच तक पहुंचाना जरूरी
| पचोर
पचोर में बुधवार को कांग्रेस द्वारा आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में 1300 से अधिक छात्र-छात्राएं शामिल हुए। दो घंटे से अधिक चले संवाद कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने शिक्षा, रोजगार, प्रतियोगी परीक्षाओं और भर्ती प्रक्रिया से जुड़े सवाल अतिथियों के सामने सीधे रखे। विद्यार्थियों ने पेपर लीक, बढ़ती फीस, बेरोजगारी, रोजगार के सीमित अवसर, भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और परीक्षा परिणाम जारी होने में देरी जैसे मुद्दे उठाए।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व ऊर्जा मंत्री प्रियव्रत सिंह ने कहा कि ‘छात्रों की गूंज’ का उद्देश्य विद्यार्थियों को ऐसा मंच देना है, जहां वे बिना झिझक अपनी समस्याएं और सवाल सामने रख सकें। बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने शिक्षा, रोजगार, भर्ती प्रक्रिया और प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए हैं। इन समस्याओं और सुझावों को आगे जिम्मेदार मंच तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।
विद्यार्थियों ने सवाल किया कि परीक्षा आयोजित होने के बाद लंबे समय तक परिणाम जारी नहीं होने पर जिम्मेदारी किसकी तय होती है। नौकरी मिलने के बाद भर्ती स्थायी नहीं होने और कर्मचारियों को होने वाली परेशानियों को लेकर भी सवाल किए गए। युवाओं के लिए रोजगार के अवसर और भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता को लेकर विद्यार्थियों ने जवाब मांगे।
छात्राओं ने भी रखी अपनी बात
संवाद के दौरान छात्रा जया कुशवाह ने प्रतियोगी परीक्षा में कुछ अंकों से चयन से वंचित रहने तथा कथित रूप से रिश्वत की मांग किए जाने जैसी समस्या को लेकर सवाल उठाया। छात्रा रुशाली ने भी अपनी बात रखी। उन्होंने बताया कि उन्हें छह भाषाओं का ज्ञान है और विद्यार्थियों के सामने आने वाली चुनौतियों को अतिथियों के समक्ष रखा।
समस्याएं राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का आश्वासन
विद्यार्थियों के सवालों को अतिथियों ने सुना और उनकी समस्याओं को राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। विद्यार्थियों को इंदौर में आयोजित होने वाले राहुल गांधी के कार्यक्रम में आमंत्रित किए जाने की जानकारी भी दी गई।
कार्यक्रम में जिला कांग्रेस प्रभारी एवं पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह बघेल, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष एवं प्रशिक्षण विभाग प्रभारी महेंद्र जोशी, एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष आशुतोष चौकसे, प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता आनंद जाट सहित कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन शिवा दीक्षित ने किया।
    user_Jagdish nagar
    Jagdish nagar
    पत्रकारिता,सोशल मीडिया पचोर, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • दियो की रोशनी से जगमगाया बाबा बैजनाथ धाम मोती सागर-कमल कुंडी दीयों की रोशनी से हुआ रोशन सेवा संकल्प अभियान के तहत लाखों दीयों से झिलमिलाया संपूर्ण आगर जिला आगर-मालवा जिले में आज गुरुवार 17 सितम्बर की शाम 7:00 बजे सेवा संकल्प अभियान के तहत आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम आयोजित किया गया
    1
    दियो की रोशनी से जगमगाया बाबा बैजनाथ धाम
मोती सागर-कमल कुंडी दीयों की रोशनी से हुआ रोशन

सेवा संकल्प अभियान के तहत लाखों दीयों से झिलमिलाया संपूर्ण आगर जिला

 आगर-मालवा जिले में आज गुरुवार 17 सितम्बर की शाम 7:00 बजे सेवा संकल्प अभियान के तहत आशीर्वाद का दीया  कार्यक्रम आयोजित किया गया
    user_Manoj Kumar
    Manoj Kumar
    Court reporter सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    6 min ago
  • सुसनेर: नप उपचुनाव में रूठो को मनाने के लिए कोशिशें जारी, कल होगी नाम वापसी सुसनेर। नगर परिषद सुसनेर के अध्यक्ष पद के लिए भाजपा व कांग्रेस ने नामांकन भरने की अंतिम तारीख 15 सितम्बर को 2 बजे तक अपने पत्ते नहीं खोलने के कारण टिकट मिलने की आस में दोनों पार्टियों के अनेक उम्मीदवारो ने अंतिम दिन बड़ी संख्या में नामांकन भर दिए थे। वही भाजपा ओर कांग्रेस दोनों ही पार्टियों ने नामांकन के बचे अंतिम समय से एक घंटा पूर्व नगर परिषद के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार के लिए भाजपा ने प्रदीप सोनी एवं कांग्रेस ने विष्णु पाटीदार के नाम की घोषणा की। परंतु उससे पूर्व भाजपा से टिकिट मिलने की आस में विष्णु भावसार, ईश्वरसिंह कांवल एवं वरिष्ठ नेता मांगीलाल सोनी सहित प्रदीप सोनी ने नामांकन फार्म जमा कर दिए थे। वही कांग्रेस के घोषित प्रत्याशी विष्णु पाटीदार सहित घनश्याम गोयल, नईम अहमद मेव सहित अन्य लोगों ने नामांकन फार्म जमा कर दिए थे। नाम वापसी के अंतिम दिन के पूर्व भाजपा के बड़े नेताओं जिनमें भाजपा जिलाध्यक्ष ओम मालवीय, पूर्व विधायक राणा विक्रमसिंह, कोर कमेटी के वरिष्ठ सदस्य दिलीप सकलेचा, मार्केटिंग अध्यक्ष लक्ष्मणसिंह कांवल, जिला पंचायत सदस्य कालुसिंह सिसोदिया, भाजपा मंडल अध्यक्ष डॉक्टर सौरभ जैन, जिला मंत्री प्रेम यादव एवं मोहन नागर, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष नलखेड़ा प्रेम राठौर, नगर परिषद सुसनेर उपाध्यक्ष राकेश जैन खुपवाला, पार्षद राणा जयदीपसिंह एवं जितेंद्र साँवला, चुनाव कार्यालय प्रभारी महेश शर्मा, सांसद प्रतिनिधि मुकेश हरदेनिया, भाजपा मंडल महामंत्री कालुसिंह चौहान, दिनेश घूपिया, सरपंच संघ अध्यक्ष विक्रमसिंह खजुरी, आदित्य भावसार के साथ खुद नगर परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष एवं भाजपा के प्रत्याशी प्रदीप सोनी ने नामांकन फार्म वापसी के पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष सहकारीकारिता प्रकोष्ठ विष्णु भावसार को मनाया। वही भाजपा के वरिष्ठ नेता मांगीलाल सोनी को पूर्व विधायक राणा विक्रमसिंह एवं प्रदेश भाजपा प्रतिनिधि दिलीप सकलेचा ने बुधवार की रात्रि में उनके घर जाकर नाम वापसी के लिए मना लिया है। वही कांग्रेस से टिकिट की आस में फार्म भरने वाले घनश्याम गोयल एवं अन्य को भी कांग्रेस नेताओं ने घर-घर जाकर पार्टी की रीति-नीति समझा कर मनाया। वही बाकी बचे उमीदवार में आज शुक्रवार को नाम वापसी के अंतिम दिन प्रमुख दलों के आला नेताओं द्वारा मनाने का प्रयास किया जाएगा। आज नाम वापसी के अंतिम समय 3 बजे बाद ही स्थित स्पष्ट होगी कि भाजपा के प्रदीप सोनी एवं कांग्रेस के विष्णु पाटीदार के अलावा दोनों ही पार्टी से कोई निर्दलीय लड़ने के लिए किसी उम्मीदवार का नामांकन बचता हे कि नहीं। वैसे दोनों ही पार्टी के नेता अपने रूठो को आज कैसे भी मना लेगे। क्योंकि ये चुनाव मात्र 9 माह के बचे कार्यकाल के लिए हो रहे हे तो सबको 9 महीने के बाद लड़ने का आशावान दोनों पार्टियां अपने रूठो को देकर मना लेगी।
    1
    सुसनेर: नप उपचुनाव में रूठो को मनाने के लिए कोशिशें जारी, कल होगी नाम वापसी 
सुसनेर। नगर परिषद सुसनेर के अध्यक्ष पद के लिए भाजपा व कांग्रेस ने नामांकन भरने की अंतिम तारीख 15 सितम्बर को 2 बजे तक अपने पत्ते नहीं खोलने के कारण टिकट मिलने की आस में दोनों पार्टियों के अनेक उम्मीदवारो ने अंतिम दिन बड़ी संख्या में नामांकन भर दिए थे। वही भाजपा ओर कांग्रेस दोनों ही पार्टियों ने नामांकन के बचे अंतिम समय से एक घंटा पूर्व नगर परिषद के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार के लिए भाजपा ने प्रदीप सोनी एवं कांग्रेस ने विष्णु पाटीदार के नाम की घोषणा की। परंतु उससे पूर्व भाजपा से टिकिट मिलने की आस में विष्णु भावसार, ईश्वरसिंह कांवल एवं वरिष्ठ नेता मांगीलाल सोनी सहित प्रदीप सोनी ने नामांकन फार्म जमा कर दिए थे। वही कांग्रेस के घोषित प्रत्याशी विष्णु पाटीदार सहित घनश्याम गोयल, नईम अहमद मेव सहित अन्य लोगों ने नामांकन फार्म जमा कर दिए थे। नाम वापसी के अंतिम दिन के पूर्व भाजपा के बड़े नेताओं जिनमें भाजपा जिलाध्यक्ष ओम मालवीय, पूर्व विधायक राणा विक्रमसिंह, कोर कमेटी के वरिष्ठ सदस्य दिलीप सकलेचा, मार्केटिंग अध्यक्ष लक्ष्मणसिंह कांवल, जिला पंचायत सदस्य कालुसिंह सिसोदिया, भाजपा मंडल अध्यक्ष डॉक्टर सौरभ जैन, जिला मंत्री प्रेम यादव एवं मोहन नागर, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष नलखेड़ा प्रेम राठौर, नगर परिषद सुसनेर उपाध्यक्ष राकेश जैन खुपवाला, पार्षद राणा जयदीपसिंह एवं जितेंद्र साँवला, चुनाव कार्यालय प्रभारी महेश शर्मा, सांसद प्रतिनिधि मुकेश हरदेनिया, भाजपा मंडल महामंत्री कालुसिंह चौहान, दिनेश घूपिया, सरपंच संघ अध्यक्ष विक्रमसिंह खजुरी, आदित्य भावसार के साथ खुद नगर परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष एवं भाजपा के प्रत्याशी प्रदीप सोनी ने नामांकन फार्म वापसी के पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष सहकारीकारिता प्रकोष्ठ विष्णु भावसार को मनाया। वही भाजपा के वरिष्ठ नेता मांगीलाल सोनी को पूर्व विधायक राणा विक्रमसिंह एवं प्रदेश भाजपा प्रतिनिधि दिलीप सकलेचा ने बुधवार की रात्रि में उनके घर जाकर नाम वापसी के लिए मना लिया है। वही कांग्रेस से टिकिट की आस में फार्म भरने वाले घनश्याम गोयल एवं अन्य को भी कांग्रेस नेताओं ने घर-घर जाकर पार्टी की रीति-नीति समझा कर मनाया। वही बाकी बचे उमीदवार में आज शुक्रवार को नाम वापसी के अंतिम दिन प्रमुख दलों के आला नेताओं द्वारा मनाने का प्रयास किया जाएगा। आज नाम वापसी के अंतिम समय 3 बजे बाद ही स्थित स्पष्ट होगी कि भाजपा के प्रदीप सोनी एवं कांग्रेस के विष्णु पाटीदार के अलावा दोनों ही पार्टी से कोई निर्दलीय लड़ने के लिए किसी उम्मीदवार का नामांकन बचता हे कि नहीं। वैसे दोनों ही पार्टी के नेता अपने रूठो को आज कैसे भी मना लेगे। क्योंकि ये चुनाव मात्र 9 माह के बचे कार्यकाल के लिए हो रहे हे तो सबको 9 महीने के बाद लड़ने का आशावान दोनों पार्टियां अपने रूठो को देकर मना लेगी।
    user_राकेश बिकुन्दीया
    राकेश बिकुन्दीया
    पत्रकार सुसनेर, 10 वर्षो का अनुभव सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    56 min ago
  • देवनारायण के घोड़े के जन्मोत्सव पर उमड़ा आस्था का सैलाब, बनबोर से मोहना तक निकली भव्य शोभायात्रा मोहन बड़ोदिया। ग्राम बनबोर में भगवान श्री देवनारायण के घोड़े के जन्मोत्सव का पर्व श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। जन्मोत्सव के अवसर पर गांव में धार्मिक आयोजन के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु शामिल हुए। पूरे आयोजन के दौरान भगवान देवनारायण के जयकारों से गांव का माहौल भक्तिमय बना रहा। ग्रामीण कैलाश गुर्जर ने बताया कि जन्मोत्सव को लेकर सुबह से ही ग्रामीणों में उत्साह का माहौल रहा। ग्राम बनबोर स्थित भगवान श्री देवनारायण मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया। शोभायात्रा गांव के प्रमुख मार्गों से होते हुए मोहना पहुंची। शोभायात्रा में श्रद्धालु धार्मिक ध्वज लेकर चल रहे थे। जगह-जगह ग्रामीणों द्वारा शोभायात्रा का स्वागत किया गया। मोहना में ग्रामीणों ने पलक-पांवड़े बिछाकर किया स्वागत शोभायात्रा के मोहना पहुंचने पर ग्रामीणों ने श्रद्धालुओं का गर्मजोशी से स्वागत किया। मार्ग में कई स्थानों पर स्वागत के साथ धार्मिक माहौल नजर आया। श्रद्धालुओं ने भगवान देवनारायण के जयकारे लगाए। इसके बाद शोभायात्रा पुनः ग्राम बनबोर के लिए रवाना हुई। शाम करीब 4 बजे शोभायात्रा वापस ग्राम बनबोर पहुंची। यहां धार्मिक विधि-विधान के साथ भगवान देवनारायण के घोड़े की पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद महाआरती का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्मलाभ लिया। महाआरती के बाद मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे में आसपास के गांवों से भी श्रद्धालु पहुंचे। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने एक साथ बैठकर भोजन प्रसादी ग्रहण की। आयोजन के दौरान ग्रामीणों ने व्यवस्था संभालने में सहयोग किया। जन्मोत्सव के चलते पूरे दिन बनबोर में धार्मिक उत्सव जैसा माहौल बना रहा।
    1
    देवनारायण के घोड़े के जन्मोत्सव पर उमड़ा आस्था का सैलाब, बनबोर से मोहना तक निकली भव्य शोभायात्रा
मोहन बड़ोदिया। ग्राम बनबोर में भगवान श्री देवनारायण के घोड़े के जन्मोत्सव का पर्व श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। जन्मोत्सव के अवसर पर गांव में धार्मिक आयोजन के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में ग्रामीण और श्रद्धालु शामिल हुए। पूरे आयोजन के दौरान भगवान देवनारायण के जयकारों से गांव का माहौल भक्तिमय बना रहा।
ग्रामीण कैलाश गुर्जर ने बताया कि जन्मोत्सव को लेकर सुबह से ही ग्रामीणों में उत्साह का माहौल रहा। ग्राम बनबोर स्थित भगवान श्री देवनारायण मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया। शोभायात्रा गांव के प्रमुख मार्गों से होते हुए मोहना पहुंची। शोभायात्रा में श्रद्धालु धार्मिक ध्वज लेकर चल रहे थे। जगह-जगह ग्रामीणों द्वारा शोभायात्रा का स्वागत किया गया।
मोहना में ग्रामीणों ने पलक-पांवड़े बिछाकर किया स्वागत
शोभायात्रा के मोहना पहुंचने पर ग्रामीणों ने श्रद्धालुओं का गर्मजोशी से स्वागत किया। मार्ग में कई स्थानों पर स्वागत के साथ धार्मिक माहौल नजर आया। श्रद्धालुओं ने भगवान देवनारायण के जयकारे लगाए। इसके बाद शोभायात्रा पुनः ग्राम बनबोर के लिए रवाना हुई।
शाम करीब 4 बजे शोभायात्रा वापस ग्राम बनबोर पहुंची। यहां धार्मिक विधि-विधान के साथ भगवान देवनारायण के घोड़े की पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद महाआरती का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्मलाभ लिया। महाआरती के बाद मंदिर परिसर में भंडारे का आयोजन किया गया।
भंडारे में आसपास के गांवों से भी श्रद्धालु पहुंचे। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने एक साथ बैठकर भोजन प्रसादी ग्रहण की। आयोजन के दौरान ग्रामीणों ने व्यवस्था संभालने में सहयोग किया। जन्मोत्सव के चलते पूरे दिन बनबोर में धार्मिक उत्सव जैसा माहौल बना रहा।
    user_Rajesh jamliya
    Rajesh jamliya
    Local News Reporter मोमन बड़ोदिया, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • 🥛🚨 सुसनेर में दूध विक्रेताओं की बेमियादी हड़ताल शुरू! दूध के दाम 100 रुपए प्रति लीटर और फेट का दाम 12 रुपए किए जाने की मांग को लेकर दूध विक्रेताओं ने हड़ताल शुरू कर दी है। कई डेयरियां बंद रहीं, वहीं सड़कों पर दूध बहाए जाने के वीडियो भी सामने आए हैं। 👉 क्या है पूरा मामला? 👉 दूध की सप्लाई कब तक प्रभावित रहेगी? 🎥 देखिए पूरी खबर वीडियो में। ❤️ हर खबर, आपके साथ अपने चैनल को Like ❤️ | Share 🔄 | Follow ➕ करें और ज्यादा से ज्यादा Support करें। #सुसनेर #आगरमालवा #दूधहड़ताल #दूध #BreakingNews #SusnerNews #AgarMalwaNews #MPNews #MadhyaPradesh #HindiNews #LocalNews #MilkStrike #DoodhHadtal #LatestNews
    1
    🥛🚨 सुसनेर में दूध विक्रेताओं की बेमियादी हड़ताल शुरू!
दूध के दाम 100 रुपए प्रति लीटर और फेट का दाम 12 रुपए किए जाने की मांग को लेकर दूध विक्रेताओं ने हड़ताल शुरू कर दी है। कई डेयरियां बंद रहीं, वहीं सड़कों पर दूध बहाए जाने के वीडियो भी सामने आए हैं।
👉 क्या है पूरा मामला?
👉 दूध की सप्लाई कब तक प्रभावित रहेगी?
🎥 देखिए पूरी खबर वीडियो में।
❤️ हर खबर, आपके साथ
अपने चैनल को Like ❤️ | Share 🔄 | Follow ➕ करें और ज्यादा से ज्यादा Support करें।
#सुसनेर #आगरमालवा #दूधहड़ताल #दूध #BreakingNews #SusnerNews #AgarMalwaNews #MPNews #MadhyaPradesh #HindiNews #LocalNews #MilkStrike #DoodhHadtal #LatestNews
    user_हर खबर आपके साथ
    हर खबर आपके साथ
    News Anchor सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • अंधेरे में डूबा असनावर कस्बा असनावर कस्बे में करीब 2 महीने से लोड सेटिंग के नाम से घंटे लाइट कटौती की जा रही है 1 घंटे में दो बार लोड सेटिंग लोगों का कहना है कि पूरे झालावाड़ जिले की लोड सेटिंग असनावर से ही हो रही है क्या बिना सूचना के घंटे कटौती से परेशान लोगों ने पहले भी बिजली विभाग एवं उपखंड कार्यालय पहुंचकर इस बारे में अधिकारियों को अवगत कराया किंतु जब से अवगत कराया पहले से ज्यादा लाइट कटौती होने लग गई है
    1
    अंधेरे में डूबा असनावर कस्बा
असनावर कस्बे में करीब 2 महीने से लोड सेटिंग के नाम से घंटे लाइट कटौती की जा रही है 1 घंटे में दो बार लोड सेटिंग लोगों का कहना है कि पूरे झालावाड़ जिले की लोड सेटिंग असनावर से ही हो रही है क्या बिना सूचना के घंटे कटौती से परेशान लोगों ने पहले भी बिजली विभाग एवं उपखंड कार्यालय पहुंचकर इस बारे में अधिकारियों को अवगत कराया किंतु जब से अवगत कराया पहले से ज्यादा लाइट कटौती होने लग गई है
    user_Raghvendra Tiwari reporte
    Raghvendra Tiwari reporte
    असनावर, झालावाड़, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • upi चार्ज को लेकर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने क्या कहा सुने हमारे आपके UPI ट्रांजैक्शन पर कोई चार्ज नहीं, 96% transactions पूरी तरह चार्ज फ्री हैं।🇮🇳 UPI MDR को लेकर पूरी बात आसान भाषा में: - चार्ज किससे? Customer से नहीं, Merchant से - ₹2,000 तक: MDR 0% • ₹2,000–₹75,000: MDR 0.4% • ₹75,000 से अधिक: MDR अधिकतम ₹300 तक सीमित • ₹2 लाख या ₹5 लाख: MDR फिर भी अधिकतम ₹300 • Family/Friends को पैसे भेजना: कोई MDR नहीं • 96% UPI transactions: ₹2,000 से कम, इसलिए इन पर 0% MDR UPI आज हर महीने करीब ₹30 लाख करोड़ के transactions process कर रहा है। यह व्यवस्था मजबूत और sustainable बनी रहे, इसी उद्देश्य से MDR का यह regulated structure तय किया गया है।
    1
    upi चार्ज को लेकर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने क्या कहा सुने
हमारे आपके UPI ट्रांजैक्शन पर कोई चार्ज नहीं, 96% transactions पूरी तरह चार्ज फ्री हैं।🇮🇳
UPI MDR को लेकर पूरी बात आसान भाषा में:
- चार्ज किससे? Customer से नहीं, Merchant से
- ₹2,000 तक: MDR 0%
• ₹2,000–₹75,000: MDR 0.4%
• ₹75,000 से अधिक: MDR अधिकतम ₹300 तक सीमित
• ₹2 लाख या ₹5 लाख: MDR फिर भी अधिकतम ₹300
• Family/Friends को पैसे भेजना: कोई MDR नहीं
• 96% UPI transactions: ₹2,000 से कम, इसलिए इन पर 0% MDR
UPI आज हर महीने करीब ₹30 लाख करोड़ के transactions process कर रहा है। यह व्यवस्था मजबूत और sustainable बनी रहे, इसी उद्देश्य से MDR का यह regulated structure तय किया गया है।
    user_Jagdish nagar
    Jagdish nagar
    पत्रकारिता,सोशल मीडिया पचोर, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • सेवा संकल्प अभियान के तहत रक्तदान शिविर आयोजित* आगर-मालवा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुवार को जिला चिकित्सालय आगर में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। विधायक माधव सिंह मधु गहलोत के मुख्य आतिथ्य में आयोजित शिविर में दोपहर 2 बजे तक 31 लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। राज्य नोडल अधिकारी एवं वाणिज्यकर आयुक्त अनन्य द्विवेदी और कलेक्टर डॉ. शेरसिंह मीना ने जिला चिकित्सालय पहुंचकर शिविर का जायजा लिया तथा रक्तदाताओं से चर्चा कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और युवाओं ने भी रक्तदान किया। शिविर में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, चिकित्सक, पैरामेडिकल एवं ब्लड बैंक स्टाफ मौजूद रहा।
    1
    सेवा संकल्प अभियान के तहत रक्तदान शिविर आयोजित*

आगर-मालवा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के तहत गुरुवार को जिला चिकित्सालय आगर में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। विधायक माधव सिंह मधु गहलोत के मुख्य आतिथ्य में आयोजित शिविर में दोपहर 2 बजे तक 31 लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया।
राज्य नोडल अधिकारी एवं वाणिज्यकर आयुक्त अनन्य द्विवेदी और कलेक्टर डॉ. शेरसिंह मीना ने जिला चिकित्सालय पहुंचकर शिविर का जायजा लिया तथा रक्तदाताओं से चर्चा कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं और युवाओं ने भी रक्तदान किया। शिविर में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, चिकित्सक, पैरामेडिकल एवं ब्लड बैंक स्टाफ मौजूद रहा।
    user_Manoj Kumar
    Manoj Kumar
    Court reporter सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    49 min ago
  • टीआई ने ली डीजे संचालकों की बैठक, नियमों का पालन करने के दिए निर्देश टीआई ने ली डीजे संचालकों की बैठक, नियमों का पालन करने के दिए निर्देश सुसनेर। आगामी धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों को लेकर गुरुवार शाम 5 बजे सुसनेर थाना परिसर में थाना प्रभारी अनिल मालवीय ने डीजे संचालकों की बैठक ली। बैठक में ध्वनि प्रदूषण, कार्यक्रम के समय, सुरक्षा व्यवस्था और जुलूस के रूट सहित विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
    1
    टीआई ने ली डीजे संचालकों की बैठक, नियमों का पालन करने के दिए निर्देश
टीआई ने ली डीजे संचालकों की बैठक, नियमों का पालन करने के दिए निर्देश
सुसनेर। आगामी धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों को लेकर गुरुवार शाम 5 बजे सुसनेर थाना परिसर में थाना प्रभारी अनिल मालवीय ने डीजे संचालकों की बैठक ली। बैठक में ध्वनि प्रदूषण, कार्यक्रम के समय, सुरक्षा व्यवस्था और जुलूस के रूट सहित विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
    user_राकेश बिकुन्दीया
    राकेश बिकुन्दीया
    पत्रकार सुसनेर, 10 वर्षो का अनुभव सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.