logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026’ की तैयारियों को लेकर कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने ली समीक्षा बैठक! जिला सागर; 7 अगस्त 2026 से 8 जनवरी 2027 तक चलेगा अभियान; प्रत्येक शुक्रवार को फील्ड में उतरेंगे अधिकारी, नहीं होगी कोई बैठक। प्रदेश भर में नागरिकों की समस्याओं के त्वरित एवं पारदर्शी निराकरण और प्रशासनिक संवेदनशीलता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से 7 अगस्त 2026 से 8 जनवरी 2027 तक मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026 का आयोजन किया जा रहा है। अभियान के सफल एवं सुचारू क्रियान्वयन को लेकर कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने कलेक्ट्रेट सभागार में जिले के अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल ने निर्देश दिए कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जनता से सीधा संवाद, मैदानी स्थितियों का वास्तविक फीडबैक प्राप्त करना तथा शिकायतों का शत-प्रतिशत निराकरण सुनिश्चित करना है। अभियान के दौरान प्रत्येक सप्ताह का शुक्रवार केवल फील्ड भ्रमण को समर्पित रहेगा। इस दिन संभाग व जिले के सभी वरिष्ठ अधिकारी क्षेत्र में रहेंगे। अपरिहार्य परिस्थितियों को छोड़कर इस दिन किसी भी स्तर पर कोई बैठक आयोजित नहीं होगी। -भ्रमण से पूर्व 100% निराकरण: जिस क्षेत्र में भ्रमण तय होगा, वहाँ की सीएम हेल्पलाइन, जनसुनवाई और लोक सेवा गारंटी के लंबित प्रकरणों की समीक्षा एक सप्ताह पूर्व कर उनका शत-प्रतिशत निराकरण किया जाएगा। शेष बचे आवेदनों का मौके पर ही समाधान होगा। भ्रमण के दौरान जन-सामान्य से सीधा संवाद करने के साथ-साथ वृहद, एमएसएमई एवं कुटीर उद्योगों के उद्यमियों की समस्याओं के समाधान हेतु उद्योग संवाद भी आयोजित किया जाएगा। संपूर्ण अभियान सादगी से संचालित होगा। सजावट आदि गैर-जरूरी व्ययों से परहेज किया जाएगा, वाहनों की पूलिंग की जाएगी तथा संवाद पूर्व से निर्मित शासकीय अधोसंरचनाओं में ही संपन्न होंगे। - अभियान के अंतर्गत शामिल प्रमुख प्राथमिकता वाले विषय: सीएम हेल्पलाइन एवं जनसुनवाई की लंबित शिकायतों का शत-प्रतिशत निराकरण।लोक सेवा गारंटी अधिनियम के अंतर्गत दर्ज प्रकरणों का समयबद्ध निराकरण। अविवादित नामांतरण, सीमांकन एवं बंटवारा प्रकरणों का त्वरित समाधान। न्यायालयान आदेशों के उपरांत राजस्व अभिलेखों में अमल संबंधी लंबित मामले। पात्र किसानों की फार्मर आईडी का अनिवार्य निर्माण। पात्र व्यक्तियों के आयुष्मान कार्ड का निर्माण। समग्र आईडी ईकेवायसी तथा पहचान संबंधी दस्तावेजों के अपडेशन का निराकरण प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत पात्र परिवारों को आवास उपलब्धता की समीक्षा। जल जीवन मिशन के तहत हर घर जल और पानी की टंकी निर्माण की स्थिति। आंगनवाड़ी निरीक्षण एवं कुपोषण मुक्ति हेतु बच्चों के वजन व ऊंचाई का मापन। स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण, डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ, दवाओं व उपकरणों की उपलब्धता। स्कूल/कॉलेज निरीक्षण, विद्यार्थियों की उपस्थिति एवं अध्ययन गुणवत्ता, क्षेत्र में खाद, बीज आदि की उपलब्धता। शासकीय राशन दुकानों का निरीक्षण एवं आम जनता से फीडबैक। शासकीय परिसंपत्तियों (सड़क, तालाब, अमृत सरोवर, बांध आदि) का निरीक्षण। शासकीय संस्थाओं (ITI, कॉलेज, मंडी, थाना, लोक सेवा केंद्र आदि) का निरीक्षण। खाद-बीज दुकान, गैस गोदाम, पेट्रोल पंप, पटाखा लाइसेंस दुकानों व निजी विद्यालयों का जांच-निरीक्षण। क्षेत्र में कानून व्यवस्था तथा अपराध नियंत्रण की समीक्षा। सामाजिक सुरक्षा एवं दिव्यांग पेंशन का पात्र हितग्राहियों तक पहुंच। स्थानीय स्तर की प्रमुख समस्याओं व शिकायतों का पहचान कर त्वरित समाधान। -अभियान के 4 मुख्य स्तम्भ: संवाद , समाधान , संवेदनशीलता , सादगी कलेक्टर ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान की मंशा के अनुरूप पूरी पारदर्शिता, तत्परता और संवेदनशीलता के साथ कार्य करें, ताकि आमजन को शासन की योजनाओं का त्वरित और सीधा लाभ मिल सके। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री विवेक केवी, नगर निगम आयुक्त श्री राजकुमार खत्री, अपर कलेक्टर श्री अविनाश रावत सभी एसडीएम सहित सभी विभागों के जिला अधिकारी, कर्मचारी आदि उपस्थित रहे।

10 hrs ago
user_Rohit sharma
Rohit sharma
Local News Reporter सागर नगर, सागर, मध्य प्रदेश•
10 hrs ago
5139c159-f535-4b59-a784-63db62693091

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • 🌸 राधे-राधे 🌸 मुस्कान बाँटते रहिए, खुशियाँ अपने आप बढ़ती जाएँगी। 🙏 अगर पोस्ट पसंद आए तो Like ❤️, Comment 💬 और Share 🔄 ज़रूर करें। जय श्री राधे। 🌸 राधे-राधे 🌸 मुस्कान बाँटते रहिए, खुशियाँ अपने आप बढ़ती जाएँगी। 🙏 अगर पोस्ट पसंद आए तो Like ❤️, Comment 💬 और Share 🔄 ज़रूर करें। जय श्री राधे।
    4
    🌸 राधे-राधे 🌸
मुस्कान बाँटते रहिए, खुशियाँ अपने आप बढ़ती जाएँगी। 🙏
अगर पोस्ट पसंद आए तो Like ❤️, Comment 💬 और Share 🔄 ज़रूर करें।
जय श्री राधे।
🌸 राधे-राधे 🌸
मुस्कान बाँटते रहिए, खुशियाँ अपने आप बढ़ती जाएँगी। 🙏
अगर पोस्ट पसंद आए तो Like ❤️, Comment 💬 और Share 🔄 ज़रूर करें।
जय श्री राधे।
    user_Sangita Sahu vlog
    Sangita Sahu vlog
    Artist सागर नगर, सागर, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • जिला ब्यूरो रिपोर्टर राजेश बबेले खुरई शहर पुलिस की बड़ी सफलता: अंतरजिला ट्रैक्टर चोरी गिरोह का पर्दाफाश लोकेशन बीना रिपोर्टर राजेश बबेले *खुरई शहर पुलिस की बड़ी सफलता: अंतरजिला ट्रैक्टर चोरी गिरोह का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार, 21.20 लाख रुपये के चार चोरी के ट्रैक्टर एवं दो मोबाइल बरामद* बीना।खुरई।संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं चोरी गए वाहनों की बरामदगी के लिए पुलिस अधीक्षक सागर श्री अनुराग सुजानिया के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना खुरई शहर पुलिस को एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (बीना) श्री जयवीर सिंह भदौरिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (सागर) श्री नरेन्द्र सोलंकी तथा एसडीओपी खुरई श्री प्रवीण अष्ठाना के मार्गदर्शन में थाना खुरई शहर पुलिस ने अंतरजिला ट्रैक्टर चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चार चोरी के ट्रैक्टर एवं दो मोबाइल सहित कुल 21 लाख 20 हजार रुपये का मशरूका बरामद किया है। *घटना का विवरण* दिनांक 25 जुलाई 2026 को फरियादी अरविन्द यादव निवासी खुरई ने थाना खुरई शहर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका स्वराज 735 ट्रैक्टर (एमपी-40-सीए-2836) तथा पड़ोसी वीरेन्द्र यादव का स्वराज 735 ट्रैक्टर (एमपी-40-एबी-6040), जिन्हें दोनों ने प्रतिदिन की तरह पॉलीटेक्निक कॉलेज के समीप अपने मकान के सामने खड़ा किया था, रात्रि में अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। रिपोर्ट पर थाना खुरई शहर में अपराध क्रमांक 219/2026 धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। *तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंची पुलिस* थाना प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र सिंह दांगी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर घटनास्थल एवं आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपियों की तलाश की गई। जांच के दौरान संदेही अंकुष उइके एवं संतोष उइके को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई, जिन्होंने अपने साथी अनुराग उर्फ अन्नू मालवीय के साथ मिलकर दोनों ट्रैक्टर चोरी करना स्वीकार किया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि चोरी के ट्रैक्टर शिवपुरी निवासी मोहर सिंह गुर्जर को बेचने के लिए दिए थे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मोहर सिंह गुर्जर के कब्जे से चोरी गए दोनों ट्रैक्टर बरामद कर लिए। पूछताछ के दौरान यह भी खुलासा हुआ कि आरोपियों ने पूर्व में मई 2026 में गैरतगंज (जिला रायसेन) से एक स्वराज 735 ट्रैक्टर तथा जुलाई 2026 में खामखेड़ा (जिला विदिशा) से एक स्वराज 733 ट्रैक्टर भी चोरी किया था। पुलिस ने इन दोनों ट्रैक्टरों को भी बरामद कर लिया है। गिरोह के अन्य अपराधों के संबंध में पूछताछ जारी है। *गिरफ्तार आरोपी* 1. अंकुष पिता रमेश उइके (21 वर्ष), निवासी क्रेशर बस्ती, अयोध्या नगर, थाना सूखी सेवनिया, भोपाल। 2. संतोष पिता अशोक उइके (19 वर्ष), निवासी क्रेशर बस्ती, अयोध्या नगर, थाना सूखी सेवनिया, भोपाल। 3. मोहर सिंह गुर्जर पिता कल्याण उर्फ कल्लू गुर्जर (40 वर्ष), निवासी ग्राम गांगुली, थाना सुरवाया, हाल फक्कड़ कॉलोनी, थाना फिजिकल, जिला शिवपुरी। *बरामदगी* - स्वराज 735 ट्रैक्टर (एमपी-40-सीए-2836) - स्वराज 735 ट्रैक्टर (एमपी-40-एबी-6040) - स्वराज 735 ट्रैक्टर (एमपी-40-एसी-7914) - स्वराज 733 ट्रैक्टर (एमपी-40-जेडजे-6595, लाल रंग) - दो मोबाइल फोन कुल मशरूका मूल्य: लगभग ₹21,20,000। *सराहनीय भूमिका* इस उल्लेखनीय कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र सिंह दांगी, उप निरीक्षक अशोक उपाध्याय, उप निरीक्षक अरविन्द्र छारी (थाना कोतवाली, जिला शिवपुरी), सहायक उप निरीक्षक पदम सिंह दांगी, आरक्षक धरमदास कुशवाहा, धीरेन्द्र सिंह राजावत, साइबर सेल के सौरभ रैकवार, हेमेन्द्र सिंह, आरक्षक संजय जाट (थाना खुरई ग्रामीण), सीसीटीवी कंट्रोल रूम के आरक्षक प्रीतम शाक्य सहित समस्त पुलिस टीम की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही। पुलिस का संदेश सागर पुलिस संपत्ति संबंधी अपराधों, वाहन चोरी एवं अन्य अवैध गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध लगातार कठोर एवं प्रभावी कार्रवाई कर रही है। आमजन से अपील है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल निकटतम पुलिस थाना अथवा डायल-112 पर दें, ताकि अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित किया जा सके।
    3
    जिला ब्यूरो रिपोर्टर राजेश बबेले खुरई शहर पुलिस की बड़ी सफलता: अंतरजिला ट्रैक्टर चोरी गिरोह का पर्दाफाश 
लोकेशन बीना रिपोर्टर राजेश बबेले 
*खुरई शहर पुलिस की बड़ी सफलता: अंतरजिला ट्रैक्टर चोरी गिरोह का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार, 21.20 लाख रुपये के चार चोरी के ट्रैक्टर एवं दो मोबाइल बरामद*
बीना।खुरई।संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं चोरी गए वाहनों की बरामदगी के लिए पुलिस अधीक्षक सागर श्री अनुराग सुजानिया के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना खुरई शहर पुलिस को एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (बीना) श्री जयवीर सिंह भदौरिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (सागर) श्री नरेन्द्र सोलंकी तथा एसडीओपी खुरई श्री प्रवीण अष्ठाना के मार्गदर्शन में थाना खुरई शहर पुलिस ने अंतरजिला ट्रैक्टर चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चार चोरी के ट्रैक्टर एवं दो मोबाइल सहित कुल 21 लाख 20 हजार रुपये का मशरूका बरामद किया है।
*घटना का विवरण*
दिनांक 25 जुलाई 2026 को फरियादी अरविन्द यादव निवासी खुरई ने थाना खुरई शहर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका स्वराज 735 ट्रैक्टर (एमपी-40-सीए-2836) तथा पड़ोसी वीरेन्द्र यादव का स्वराज 735 ट्रैक्टर (एमपी-40-एबी-6040), जिन्हें दोनों ने प्रतिदिन की तरह पॉलीटेक्निक कॉलेज के समीप अपने मकान के सामने खड़ा किया था, रात्रि में अज्ञात चोर चोरी कर ले गए।
रिपोर्ट पर थाना खुरई शहर में अपराध क्रमांक 219/2026 धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
*तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंची पुलिस*
थाना प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र सिंह दांगी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर घटनास्थल एवं आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपियों की तलाश की गई।
जांच के दौरान संदेही अंकुष उइके एवं संतोष उइके को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई, जिन्होंने अपने साथी अनुराग उर्फ अन्नू मालवीय के साथ मिलकर दोनों ट्रैक्टर चोरी करना स्वीकार किया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि चोरी के ट्रैक्टर शिवपुरी निवासी मोहर सिंह गुर्जर को बेचने के लिए दिए थे।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मोहर सिंह गुर्जर के कब्जे से चोरी गए दोनों ट्रैक्टर बरामद कर लिए।
पूछताछ के दौरान यह भी खुलासा हुआ कि आरोपियों ने पूर्व में मई 2026 में गैरतगंज (जिला रायसेन) से एक स्वराज 735 ट्रैक्टर तथा जुलाई 2026 में खामखेड़ा (जिला विदिशा) से एक स्वराज 733 ट्रैक्टर भी चोरी किया था। पुलिस ने इन दोनों ट्रैक्टरों को भी बरामद कर लिया है। गिरोह के अन्य अपराधों के संबंध में पूछताछ जारी है।
*गिरफ्तार आरोपी*
1. अंकुष पिता रमेश उइके (21 वर्ष), निवासी क्रेशर बस्ती, अयोध्या नगर, थाना सूखी सेवनिया, भोपाल।
2. संतोष पिता अशोक उइके (19 वर्ष), निवासी क्रेशर बस्ती, अयोध्या नगर, थाना सूखी सेवनिया, भोपाल।
3. मोहर सिंह गुर्जर पिता कल्याण उर्फ कल्लू गुर्जर (40 वर्ष), निवासी ग्राम गांगुली, थाना सुरवाया, हाल फक्कड़ कॉलोनी, थाना फिजिकल, जिला शिवपुरी।
*बरामदगी*
- स्वराज 735 ट्रैक्टर (एमपी-40-सीए-2836)
- स्वराज 735 ट्रैक्टर (एमपी-40-एबी-6040)
- स्वराज 735 ट्रैक्टर (एमपी-40-एसी-7914)
- स्वराज 733 ट्रैक्टर (एमपी-40-जेडजे-6595, लाल रंग)
- दो मोबाइल फोन
कुल मशरूका मूल्य: लगभग ₹21,20,000।
*सराहनीय भूमिका*
इस उल्लेखनीय कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र सिंह दांगी, उप निरीक्षक अशोक उपाध्याय, उप निरीक्षक अरविन्द्र छारी (थाना कोतवाली, जिला शिवपुरी), सहायक उप निरीक्षक पदम सिंह दांगी, आरक्षक धरमदास कुशवाहा, धीरेन्द्र सिंह राजावत, साइबर सेल के सौरभ रैकवार, हेमेन्द्र सिंह, आरक्षक संजय जाट (थाना खुरई ग्रामीण), सीसीटीवी कंट्रोल रूम के आरक्षक प्रीतम शाक्य सहित समस्त पुलिस टीम की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।
पुलिस का संदेश
सागर पुलिस संपत्ति संबंधी अपराधों, वाहन चोरी एवं अन्य अवैध गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध लगातार कठोर एवं प्रभावी कार्रवाई कर रही है। आमजन से अपील है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल निकटतम पुलिस थाना अथवा डायल-112 पर दें, ताकि अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित किया जा सके।
    user_RAJESH BABELE
    RAJESH BABELE
    Court reporter सागर नगर, सागर, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • सागर जिले के राहतगढ़ का सिविल अस्पताल बना गंदगी का केंद्र,बद से बद्तर शौचालय
    1
    सागर जिले के राहतगढ़ का सिविल अस्पताल बना गंदगी का केंद्र,बद से बद्तर शौचालय
    user_SUNEEL SINGH
    SUNEEL SINGH
    Journalist राहतगढ़, सागर, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • बंडा के शासकीय एकीकृत हाई स्कूल, जगथर में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन बंडा के शासकीय एकीकृत हाई स्कूल, जगथर में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें शिक्षा, विकास और सम्मान का सुंदर संगम देखने को मिला।​निःशुल्क साइकिल वितरण ​स्कूल के पात्र छात्र-छात्राओं को सुगम आवागमन हेतु निःशुल्क साइकिलों का वितरण किया गया, जिससे विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला। ​ ₹15 लाख के अतिरिक्त कक्ष का शिलान्यास ​बंडा विधायक निधि से स्वीकृत 15 लाख रुपये की लागत से बनने वाले अतिरिक्त कक्ष का भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया गया। इस नए निर्माण से स्कूल में छात्रों को बैठने और पढ़ाई के लिए बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। ​ शिक्षिका श्रीमती पांडे का सेवानिवृत्ति सम्मान ​विद्यालय में अपनी लंबी और सराहनीय सेवाएं देने के बाद सेवानिवृत्त हुईं शिक्षिका श्रीमती पांडे को भावभीनी विदाई दी गई एवं उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए उनका नागरिक अभिनंदन किया गया।कार्यक्रम के अतिथि एवं शुभारंभ ​कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मां सरस्वती जी के पूजन एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। ​मुख्य अतिथि: वीरेंद्र सिंह लोधी विधायक बंडा ​वरिष्ठ अतिथिगण:​मंडल अध्यक्ष रूपेश 'रोशन' खरे,​महेंद्र महुना,​अशोक राय,​जयसिंह राजा,​इस अवसर पर स्कूल का समस्त स्टाफ, विद्यार्थी एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
    4
    बंडा के शासकीय एकीकृत हाई स्कूल, जगथर में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन
बंडा के शासकीय एकीकृत हाई स्कूल, जगथर में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें शिक्षा, विकास और सम्मान का सुंदर संगम देखने को मिला।​निःशुल्क साइकिल वितरण ​स्कूल के पात्र छात्र-छात्राओं को सुगम आवागमन हेतु निःशुल्क साइकिलों का वितरण किया गया, जिससे विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला।
​ ₹15 लाख के अतिरिक्त कक्ष का शिलान्यास
​बंडा विधायक निधि से स्वीकृत 15 लाख रुपये की लागत से बनने वाले अतिरिक्त कक्ष का भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया गया। इस नए निर्माण से स्कूल में छात्रों को बैठने और पढ़ाई के लिए बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
​ शिक्षिका श्रीमती पांडे का सेवानिवृत्ति सम्मान
​विद्यालय में अपनी लंबी और सराहनीय सेवाएं देने के बाद सेवानिवृत्त हुईं शिक्षिका श्रीमती पांडे को भावभीनी विदाई दी गई एवं उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए उनका नागरिक अभिनंदन किया गया।कार्यक्रम के अतिथि एवं शुभारंभ
​कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मां सरस्वती जी के पूजन एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।
​मुख्य अतिथि: वीरेंद्र सिंह लोधी विधायक बंडा 
​वरिष्ठ अतिथिगण:​मंडल अध्यक्ष रूपेश 'रोशन' खरे,​महेंद्र महुना,​अशोक राय,​जयसिंह राजा,​इस अवसर पर स्कूल का समस्त स्टाफ, विद्यार्थी एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
    user_गजेन्द्र सिंह लोधी बंडा
    गजेन्द्र सिंह लोधी बंडा
    Media and information sciences faculty बांदा, सागर, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • सागर जिले अंतर्गत गौरझामर पंचायत द्वारा कचरा निपटान हेतु मुक्तिधाम को आसरा बना लिया मुक्तिधाम गौरझामर को बना दिया कचरा घर लोगो में आक्रोश -सागर जिले अंतर्गत गौरझामर पंचायत द्वारा कचरा निपटान हेतु मुक्तिधाम को आसरा बना लिया जिससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है सुने
    1
    सागर जिले अंतर्गत गौरझामर पंचायत द्वारा कचरा निपटान हेतु मुक्तिधाम को आसरा बना लिया
मुक्तिधाम गौरझामर को बना दिया कचरा घर लोगो में आक्रोश -सागर जिले अंतर्गत गौरझामर पंचायत द्वारा कचरा निपटान हेतु मुक्तिधाम को आसरा बना लिया जिससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है सुने
    user_Akhlesh jain Reportar
    Akhlesh jain Reportar
    Salesperson देवरी, सागर, मध्य प्रदेश•
    16 min ago
  • चित्रकूट में युवक को खंभे से बांधकर की गई पिटाई, वीडियो वायरल चित्रकूट में युवक को खंभे से बांधकर की गई पिटाई, वीडियो वायरल एंकर- चित्रकूट थाना क्षेत्र में एक युवक को बिजली के खंभे से बांधकर पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना अशोक होटल के सामने बीती रात की बताई जा रही है। वायरल वीडियो में एक महिला और उसके साथ मौजूद कुछ लोग युवक को खंभे से बांधकर मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। सार्वजनिक स्थान पर हुई इस घटना ने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना के दौरान सड़क पर लोगों की भीड़ जुट गई, लेकिन किसी ने बीच-बचाव करने का साहस नहीं किया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और जांच शुरू कर दी है। चित्रकूट एसडीओपी के. एन. बंजारे ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि संबंधित महिला क्षेत्र में चाय-पान की दुकान संचालित करती है। महिला की दुकान से एक मोबाइल फोन चोरी होने की बात कही जा रही है। इसी संदेह के आधार पर युवक को पकड़कर बिजली के खंभे से बांध दिया गया और उसके साथ मारपीट की गई।एसडीओपी ने स्पष्ट किया कि किसी भी व्यक्ति को कानून अपने हाथ में लेने का अधिकार नहीं है। यदि किसी पर चोरी या अन्य अपराध का संदेह हो तो इसकी सूचना पुलिस को दी जानी चाहिए। प्रारंभिक तथ्यों के आधार पर दोनों पक्षों की शिकायतों को दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और वायरल वीडियो की भी तकनीकी जांच कराई जाएगी। पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। वहीं, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों में भी इस मामले को लेकर चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी विवाद या संदेह की स्थिति में कानून को अपने हाथ में लेने के बजाय तत्काल पुलिस को सूचना दें, ताकि कानूनी प्रक्रिया के तहत उचित कार्रवाई की जा सके।
    1
    चित्रकूट में युवक को खंभे से बांधकर की गई पिटाई, वीडियो वायरल
चित्रकूट में युवक को खंभे से बांधकर की गई पिटाई, वीडियो वायरल
एंकर- चित्रकूट थाना क्षेत्र में एक युवक को बिजली के खंभे से बांधकर पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना अशोक होटल के सामने बीती रात की बताई जा रही है। वायरल वीडियो में एक महिला और उसके साथ मौजूद कुछ लोग युवक को खंभे से बांधकर मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। सार्वजनिक स्थान पर हुई इस घटना ने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना के दौरान सड़क पर लोगों की भीड़ जुट गई, लेकिन किसी ने बीच-बचाव करने का साहस नहीं किया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और जांच शुरू कर दी है। चित्रकूट एसडीओपी के. एन. बंजारे ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि संबंधित महिला क्षेत्र में चाय-पान की दुकान संचालित करती है। महिला की दुकान से एक मोबाइल फोन चोरी होने की बात कही जा रही है। इसी संदेह के आधार पर युवक को पकड़कर बिजली के खंभे से बांध दिया गया और उसके साथ मारपीट की गई।एसडीओपी ने स्पष्ट किया कि किसी भी व्यक्ति को कानून अपने हाथ में लेने का अधिकार नहीं है। यदि किसी पर चोरी या अन्य अपराध का संदेह हो तो इसकी सूचना पुलिस को दी जानी चाहिए। प्रारंभिक तथ्यों के आधार पर दोनों पक्षों की शिकायतों को दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और वायरल वीडियो की भी तकनीकी जांच कराई जाएगी। पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। वहीं, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों में भी इस मामले को लेकर चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी विवाद या संदेह की स्थिति में कानून को अपने हाथ में लेने के बजाय तत्काल पुलिस को सूचना दें, ताकि कानूनी प्रक्रिया के तहत उचित कार्रवाई की जा सके।
    user_Raghvendr Singh
    Raghvendr Singh
    Court reporter सागर नगर, सागर, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.