बंडा के शासकीय एकीकृत हाई स्कूल, जगथर में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन बंडा के शासकीय एकीकृत हाई स्कूल, जगथर में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें शिक्षा, विकास और सम्मान का सुंदर संगम देखने को मिला।निःशुल्क साइकिल वितरण स्कूल के पात्र छात्र-छात्राओं को सुगम आवागमन हेतु निःशुल्क साइकिलों का वितरण किया गया, जिससे विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला। ₹15 लाख के अतिरिक्त कक्ष का शिलान्यास बंडा विधायक निधि से स्वीकृत 15 लाख रुपये की लागत से बनने वाले अतिरिक्त कक्ष का भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया गया। इस नए निर्माण से स्कूल में छात्रों को बैठने और पढ़ाई के लिए बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। शिक्षिका श्रीमती पांडे का सेवानिवृत्ति सम्मान विद्यालय में अपनी लंबी और सराहनीय सेवाएं देने के बाद सेवानिवृत्त हुईं शिक्षिका श्रीमती पांडे को भावभीनी विदाई दी गई एवं उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए उनका नागरिक अभिनंदन किया गया।कार्यक्रम के अतिथि एवं शुभारंभ कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मां सरस्वती जी के पूजन एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। मुख्य अतिथि: वीरेंद्र सिंह लोधी विधायक बंडा वरिष्ठ अतिथिगण:मंडल अध्यक्ष रूपेश 'रोशन' खरे,महेंद्र महुना,अशोक राय,जयसिंह राजा,इस अवसर पर स्कूल का समस्त स्टाफ, विद्यार्थी एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
बंडा के शासकीय एकीकृत हाई स्कूल, जगथर में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन बंडा के शासकीय एकीकृत हाई स्कूल, जगथर में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें शिक्षा, विकास और सम्मान का सुंदर संगम देखने को मिला।निःशुल्क साइकिल वितरण स्कूल के पात्र छात्र-छात्राओं को सुगम आवागमन हेतु निःशुल्क
साइकिलों का वितरण किया गया, जिससे विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला। ₹15 लाख के अतिरिक्त कक्ष का शिलान्यास बंडा विधायक निधि से स्वीकृत 15 लाख रुपये की लागत से बनने वाले अतिरिक्त कक्ष का भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया गया। इस नए निर्माण से स्कूल में छात्रों को
बैठने और पढ़ाई के लिए बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। शिक्षिका श्रीमती पांडे का सेवानिवृत्ति सम्मान विद्यालय में अपनी लंबी और सराहनीय सेवाएं देने के बाद सेवानिवृत्त हुईं शिक्षिका श्रीमती पांडे को भावभीनी विदाई दी गई एवं उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए उनका नागरिक अभिनंदन किया गया।कार्यक्रम के अतिथि एवं शुभारंभ कार्यक्रम का
विधिवत शुभारंभ मां सरस्वती जी के पूजन एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। मुख्य अतिथि: वीरेंद्र सिंह लोधी विधायक बंडा वरिष्ठ अतिथिगण:मंडल अध्यक्ष रूपेश 'रोशन' खरे,महेंद्र महुना,अशोक राय,जयसिंह राजा,इस अवसर पर स्कूल का समस्त स्टाफ, विद्यार्थी एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
- बंडा के शासकीय एकीकृत हाई स्कूल, जगथर में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन बंडा के शासकीय एकीकृत हाई स्कूल, जगथर में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें शिक्षा, विकास और सम्मान का सुंदर संगम देखने को मिला।निःशुल्क साइकिल वितरण स्कूल के पात्र छात्र-छात्राओं को सुगम आवागमन हेतु निःशुल्क साइकिलों का वितरण किया गया, जिससे विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला। ₹15 लाख के अतिरिक्त कक्ष का शिलान्यास बंडा विधायक निधि से स्वीकृत 15 लाख रुपये की लागत से बनने वाले अतिरिक्त कक्ष का भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया गया। इस नए निर्माण से स्कूल में छात्रों को बैठने और पढ़ाई के लिए बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। शिक्षिका श्रीमती पांडे का सेवानिवृत्ति सम्मान विद्यालय में अपनी लंबी और सराहनीय सेवाएं देने के बाद सेवानिवृत्त हुईं शिक्षिका श्रीमती पांडे को भावभीनी विदाई दी गई एवं उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए उनका नागरिक अभिनंदन किया गया।कार्यक्रम के अतिथि एवं शुभारंभ कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मां सरस्वती जी के पूजन एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। मुख्य अतिथि: वीरेंद्र सिंह लोधी विधायक बंडा वरिष्ठ अतिथिगण:मंडल अध्यक्ष रूपेश 'रोशन' खरे,महेंद्र महुना,अशोक राय,जयसिंह राजा,इस अवसर पर स्कूल का समस्त स्टाफ, विद्यार्थी एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।4
- जिला ब्यूरो रिपोर्टर राजेश बबेले खुरई शहर पुलिस की बड़ी सफलता: अंतरजिला ट्रैक्टर चोरी गिरोह का पर्दाफाश लोकेशन बीना रिपोर्टर राजेश बबेले *खुरई शहर पुलिस की बड़ी सफलता: अंतरजिला ट्रैक्टर चोरी गिरोह का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार, 21.20 लाख रुपये के चार चोरी के ट्रैक्टर एवं दो मोबाइल बरामद* बीना।खुरई।संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं चोरी गए वाहनों की बरामदगी के लिए पुलिस अधीक्षक सागर श्री अनुराग सुजानिया के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना खुरई शहर पुलिस को एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (बीना) श्री जयवीर सिंह भदौरिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (सागर) श्री नरेन्द्र सोलंकी तथा एसडीओपी खुरई श्री प्रवीण अष्ठाना के मार्गदर्शन में थाना खुरई शहर पुलिस ने अंतरजिला ट्रैक्टर चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चार चोरी के ट्रैक्टर एवं दो मोबाइल सहित कुल 21 लाख 20 हजार रुपये का मशरूका बरामद किया है। *घटना का विवरण* दिनांक 25 जुलाई 2026 को फरियादी अरविन्द यादव निवासी खुरई ने थाना खुरई शहर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका स्वराज 735 ट्रैक्टर (एमपी-40-सीए-2836) तथा पड़ोसी वीरेन्द्र यादव का स्वराज 735 ट्रैक्टर (एमपी-40-एबी-6040), जिन्हें दोनों ने प्रतिदिन की तरह पॉलीटेक्निक कॉलेज के समीप अपने मकान के सामने खड़ा किया था, रात्रि में अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। रिपोर्ट पर थाना खुरई शहर में अपराध क्रमांक 219/2026 धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। *तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंची पुलिस* थाना प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र सिंह दांगी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर घटनास्थल एवं आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपियों की तलाश की गई। जांच के दौरान संदेही अंकुष उइके एवं संतोष उइके को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई, जिन्होंने अपने साथी अनुराग उर्फ अन्नू मालवीय के साथ मिलकर दोनों ट्रैक्टर चोरी करना स्वीकार किया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि चोरी के ट्रैक्टर शिवपुरी निवासी मोहर सिंह गुर्जर को बेचने के लिए दिए थे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मोहर सिंह गुर्जर के कब्जे से चोरी गए दोनों ट्रैक्टर बरामद कर लिए। पूछताछ के दौरान यह भी खुलासा हुआ कि आरोपियों ने पूर्व में मई 2026 में गैरतगंज (जिला रायसेन) से एक स्वराज 735 ट्रैक्टर तथा जुलाई 2026 में खामखेड़ा (जिला विदिशा) से एक स्वराज 733 ट्रैक्टर भी चोरी किया था। पुलिस ने इन दोनों ट्रैक्टरों को भी बरामद कर लिया है। गिरोह के अन्य अपराधों के संबंध में पूछताछ जारी है। *गिरफ्तार आरोपी* 1. अंकुष पिता रमेश उइके (21 वर्ष), निवासी क्रेशर बस्ती, अयोध्या नगर, थाना सूखी सेवनिया, भोपाल। 2. संतोष पिता अशोक उइके (19 वर्ष), निवासी क्रेशर बस्ती, अयोध्या नगर, थाना सूखी सेवनिया, भोपाल। 3. मोहर सिंह गुर्जर पिता कल्याण उर्फ कल्लू गुर्जर (40 वर्ष), निवासी ग्राम गांगुली, थाना सुरवाया, हाल फक्कड़ कॉलोनी, थाना फिजिकल, जिला शिवपुरी। *बरामदगी* - स्वराज 735 ट्रैक्टर (एमपी-40-सीए-2836) - स्वराज 735 ट्रैक्टर (एमपी-40-एबी-6040) - स्वराज 735 ट्रैक्टर (एमपी-40-एसी-7914) - स्वराज 733 ट्रैक्टर (एमपी-40-जेडजे-6595, लाल रंग) - दो मोबाइल फोन कुल मशरूका मूल्य: लगभग ₹21,20,000। *सराहनीय भूमिका* इस उल्लेखनीय कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र सिंह दांगी, उप निरीक्षक अशोक उपाध्याय, उप निरीक्षक अरविन्द्र छारी (थाना कोतवाली, जिला शिवपुरी), सहायक उप निरीक्षक पदम सिंह दांगी, आरक्षक धरमदास कुशवाहा, धीरेन्द्र सिंह राजावत, साइबर सेल के सौरभ रैकवार, हेमेन्द्र सिंह, आरक्षक संजय जाट (थाना खुरई ग्रामीण), सीसीटीवी कंट्रोल रूम के आरक्षक प्रीतम शाक्य सहित समस्त पुलिस टीम की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही। पुलिस का संदेश सागर पुलिस संपत्ति संबंधी अपराधों, वाहन चोरी एवं अन्य अवैध गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध लगातार कठोर एवं प्रभावी कार्रवाई कर रही है। आमजन से अपील है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल निकटतम पुलिस थाना अथवा डायल-112 पर दें, ताकि अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित किया जा सके।3
- आज की पोस्ट राष्ट्रीय पक्षीराज गरुड़ जी के नाम। पशु पक्षी जीव जंतु भी हमारी मातृभूमि और प्रकृति माता की शोभा बढ़ाने में चार चांद लगाते हैं।1
- पूर्व विधायक ने लगाई बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेन्द्र शास्त्री पर आरोपों की झड़ी पाने छतरपुर प्रवास के दौरान मध्यप्रदेश के एक पूर्व विधायक द्वारा बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेन्द्र शास्त्री और उनके छोटे भाई शालिग्राम के ऊपर गंभीर आरोपों की झड़ी लगा दी। देखिये क्या क्या हैं आरोप..? (शुरू एप इस वीडियो स्रोत एवं आरोपों की पुष्टि नहीं करता)1
- मड़ावरा से एक दर्जन कांवड़िए जटाशंकर धाम रवानाः 120 किमी पैदल चलकर करेंगे भगवान शिव का जलाभिषेक। ललितपुर के मड़ावरा तहसील क्षेत्र के ग्राम पिपरट से शुक्रवार दोपहर एक दर्जन कांवड़िए मध्य प्रदेश के छतरपुर स्थित प्रसिद्ध जटाशंकर धाम के लिए पदयात्रा पर रवाना हुए। ये श्रद्धालु लगभग 120 किलोमीटर की यात्रा पूरी कर भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे। सावन माह में शिवभक्ति की परंपरा का पालन करते हुए, ये श्रद्धालु पवित्र जल से भरी कांवड़ लेकर पैदल यात्रा कर रहे हैं। जब यात्रा कस्बे से होकर गुजरी, तो स्थानीय लोगों ने कांवड़ियों का स्वागत किया और उनकी मंगल यात्रा की कामना की। कांवड़ यात्रा में शामिल अनुराग राजपूत ने बताया कि सभी श्रद्धालु पूरे श्रद्धाभाव के साथ जटाशंकर धाम पहुंचेंगे। वहां वे भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर अपने परिवार और क्षेत्र की सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना करेंगे। यात्रा के साथ एक सहयोगी वाहन भी चल रहा है। इसमें ध्वनि व्यवस्था, आवश्यकसामग्री और कांवड़ियों की अन्य जरूरतों का सामान रखा गया है। सावन के मद्देनजर पुलिस भी पूरी तरह सतर्क है। मड़ावरा पुलिस ने कांवड़ियों को सुरक्षा के बीच क्षेत्रीय सीमा तक छोड़ा और यात्रा शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कीं।1
- महरौनी पुलिस की बड़ी सफलता: मुठभेड़ में अंतरराज्यीय चोर गिरफ्तार ललितपुर के महरौनी थाना पुलिस ने चोरी के एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए पुलिस मुठभेड़ में एक अंतरराज्यीय चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की ₹2,23,560 की नकदी, एक अवैध तमंचा, कारतूस और घटना में प्रयुक्त बाइक बरामद हुई है। उसके दो साथी मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है। पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार बाजपेई के निर्देशन में चलाए गए अभियान के तहत गिरफ्तार आरोपी की पहचान मध्य प्रदेश के राजगढ़ निवासी सोनू धापनी के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, 29 मई को सेंट्रल बैंक महरौनी से रुपये निकालकर जा रहे एक व्यक्ति का बैग चोरी हुआ था। सीसीटीवी फुटेज, सर्विलांस और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की पहचान की गई। 30 जुलाई की रात ग्राम चढ़रऊ के पास घेराबंदी के दौरान हुई मुठभेड़ में आरोपी पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका गिरोह बैंक से नकदी निकालने वाले लोगों की रेकी कर चोरी की वारदात करता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ चोरी और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है, जबकि फरार आरोपियों की तलाश जारी है।3
- चित्रकूट में युवक को खंभे से बांधकर की गई पिटाई, वीडियो वायरल चित्रकूट में युवक को खंभे से बांधकर की गई पिटाई, वीडियो वायरल एंकर- चित्रकूट थाना क्षेत्र में एक युवक को बिजली के खंभे से बांधकर पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना अशोक होटल के सामने बीती रात की बताई जा रही है। वायरल वीडियो में एक महिला और उसके साथ मौजूद कुछ लोग युवक को खंभे से बांधकर मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। सार्वजनिक स्थान पर हुई इस घटना ने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना के दौरान सड़क पर लोगों की भीड़ जुट गई, लेकिन किसी ने बीच-बचाव करने का साहस नहीं किया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और जांच शुरू कर दी है। चित्रकूट एसडीओपी के. एन. बंजारे ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि संबंधित महिला क्षेत्र में चाय-पान की दुकान संचालित करती है। महिला की दुकान से एक मोबाइल फोन चोरी होने की बात कही जा रही है। इसी संदेह के आधार पर युवक को पकड़कर बिजली के खंभे से बांध दिया गया और उसके साथ मारपीट की गई।एसडीओपी ने स्पष्ट किया कि किसी भी व्यक्ति को कानून अपने हाथ में लेने का अधिकार नहीं है। यदि किसी पर चोरी या अन्य अपराध का संदेह हो तो इसकी सूचना पुलिस को दी जानी चाहिए। प्रारंभिक तथ्यों के आधार पर दोनों पक्षों की शिकायतों को दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और वायरल वीडियो की भी तकनीकी जांच कराई जाएगी। पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। वहीं, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों में भी इस मामले को लेकर चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी विवाद या संदेह की स्थिति में कानून को अपने हाथ में लेने के बजाय तत्काल पुलिस को सूचना दें, ताकि कानूनी प्रक्रिया के तहत उचित कार्रवाई की जा सके।1