logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

आज की पोस्ट राष्ट्रीय पक्षीराज गरुड़ जी के नाम। पशु पक्षी जीव जंतु भी हमारी मातृभूमि और प्रकृति माता की शोभा बढ़ाने में चार चांद लगाते हैं।

19 hrs ago
user_दधिवल मानव
दधिवल मानव
Farmer Garhakota, Sagar•
19 hrs ago

आज की पोस्ट राष्ट्रीय पक्षीराज गरुड़ जी के नाम। पशु पक्षी जीव जंतु भी हमारी मातृभूमि और प्रकृति माता की शोभा बढ़ाने में चार चांद लगाते हैं।

More news from Sagar and nearby areas
  • आज की पोस्ट राष्ट्रीय पक्षीराज गरुड़ जी के नाम। पशु पक्षी जीव जंतु भी हमारी मातृभूमि और प्रकृति माता की शोभा बढ़ाने में चार चांद लगाते हैं।
    1
    आज की पोस्ट राष्ट्रीय पक्षीराज गरुड़ जी के नाम। पशु पक्षी जीव जंतु भी हमारी मातृभूमि और प्रकृति माता की शोभा बढ़ाने में चार चांद लगाते हैं।
    user_दधिवल मानव
    दधिवल मानव
    Farmer Garhakota, Sagar•
    19 hrs ago
  • संक्रमण से बचने घर-घर पहुंच रही मलेरिया विभाग की टीम, डेंगू-मलेरिया रोकथाम के लिए टंकियों का पानी चेक कर लार्वा के लिए सैंपल दमोह। जिले में डेंगू और मलेरिया की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग ने घर-घर लार्वा सर्वे अभियान शुरू कर दिया है। आज शुक्रवार दोपहर 2 बजे शहर के बजरिया वार्ड-7 सहित विभिन्न क्षेत्रों में मलेरिया विभाग की टीम ने घरों में जमा पानी की जांच कर डेंगू के लार्वा तलाशे और आवश्यक स्थानों पर छिड़काव किया। टीम ने लोगों को बारिश का पानी जमा नहीं होने देने, पानी की टंकियों व बर्तनों को ढककर रखने तथा बुखार आने पर तुरंत चिकित्सक से संपर्क करने की सलाह दी। मलेरिया विभाग के कर्मचारी मोहित पटेल ने बताया कि जुलाई माह मलेरिया जागरूकता माह के रूप में मनाया जाता है। इसी के तहत छह सदस्यीय टीम लगातार सर्वे कर रही है। अब तक जांच किए गए घरों में डेंगू के लार्वा नहीं मिले हैं, लेकिन संदेह वाले स्थानों पर एहतियातन छिड़काव किया गया। विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि मलेरिया और डेंगू के लक्षण दिखने पर लापरवाही न बरतें और समय पर उपचार कराएं।
    1
    संक्रमण से बचने घर-घर पहुंच रही मलेरिया विभाग की टीम, डेंगू-मलेरिया रोकथाम के लिए टंकियों का पानी चेक कर लार्वा के लिए सैंपल
दमोह। जिले में डेंगू और मलेरिया की रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग ने घर-घर लार्वा सर्वे अभियान शुरू कर दिया है। आज शुक्रवार दोपहर 2 बजे शहर के बजरिया वार्ड-7 सहित विभिन्न क्षेत्रों में मलेरिया विभाग की टीम ने घरों में जमा पानी की जांच कर डेंगू के लार्वा तलाशे और आवश्यक स्थानों पर छिड़काव किया। 
टीम ने लोगों को बारिश का पानी जमा नहीं होने देने, पानी की टंकियों व बर्तनों को ढककर रखने तथा बुखार आने पर तुरंत चिकित्सक से संपर्क करने की सलाह दी। मलेरिया विभाग के कर्मचारी मोहित पटेल ने बताया कि जुलाई माह मलेरिया जागरूकता माह के रूप में मनाया जाता है। इसी के तहत छह सदस्यीय टीम लगातार सर्वे कर रही है। 
अब तक जांच किए गए घरों में डेंगू के लार्वा नहीं मिले हैं, लेकिन संदेह वाले स्थानों पर एहतियातन छिड़काव किया गया। विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि मलेरिया और डेंगू के लक्षण दिखने पर लापरवाही न बरतें और समय पर उपचार कराएं।
    user_Narendra Ahirwar
    Narendra Ahirwar
    संपर्क करें. 8839675073 दन्यांतिनगर, दमोह, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • बंडा के शासकीय एकीकृत हाई स्कूल, जगथर में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन बंडा के शासकीय एकीकृत हाई स्कूल, जगथर में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें शिक्षा, विकास और सम्मान का सुंदर संगम देखने को मिला।​निःशुल्क साइकिल वितरण ​स्कूल के पात्र छात्र-छात्राओं को सुगम आवागमन हेतु निःशुल्क साइकिलों का वितरण किया गया, जिससे विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला। ​ ₹15 लाख के अतिरिक्त कक्ष का शिलान्यास ​बंडा विधायक निधि से स्वीकृत 15 लाख रुपये की लागत से बनने वाले अतिरिक्त कक्ष का भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया गया। इस नए निर्माण से स्कूल में छात्रों को बैठने और पढ़ाई के लिए बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। ​ शिक्षिका श्रीमती पांडे का सेवानिवृत्ति सम्मान ​विद्यालय में अपनी लंबी और सराहनीय सेवाएं देने के बाद सेवानिवृत्त हुईं शिक्षिका श्रीमती पांडे को भावभीनी विदाई दी गई एवं उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए उनका नागरिक अभिनंदन किया गया।कार्यक्रम के अतिथि एवं शुभारंभ ​कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मां सरस्वती जी के पूजन एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। ​मुख्य अतिथि: वीरेंद्र सिंह लोधी विधायक बंडा ​वरिष्ठ अतिथिगण:​मंडल अध्यक्ष रूपेश 'रोशन' खरे,​महेंद्र महुना,​अशोक राय,​जयसिंह राजा,​इस अवसर पर स्कूल का समस्त स्टाफ, विद्यार्थी एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
    4
    बंडा के शासकीय एकीकृत हाई स्कूल, जगथर में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन
बंडा के शासकीय एकीकृत हाई स्कूल, जगथर में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें शिक्षा, विकास और सम्मान का सुंदर संगम देखने को मिला।​निःशुल्क साइकिल वितरण ​स्कूल के पात्र छात्र-छात्राओं को सुगम आवागमन हेतु निःशुल्क साइकिलों का वितरण किया गया, जिससे विद्यार्थियों में खासा उत्साह देखने को मिला।
​ ₹15 लाख के अतिरिक्त कक्ष का शिलान्यास
​बंडा विधायक निधि से स्वीकृत 15 लाख रुपये की लागत से बनने वाले अतिरिक्त कक्ष का भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया गया। इस नए निर्माण से स्कूल में छात्रों को बैठने और पढ़ाई के लिए बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।
​ शिक्षिका श्रीमती पांडे का सेवानिवृत्ति सम्मान
​विद्यालय में अपनी लंबी और सराहनीय सेवाएं देने के बाद सेवानिवृत्त हुईं शिक्षिका श्रीमती पांडे को भावभीनी विदाई दी गई एवं उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए उनका नागरिक अभिनंदन किया गया।कार्यक्रम के अतिथि एवं शुभारंभ
​कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मां सरस्वती जी के पूजन एवं दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।
​मुख्य अतिथि: वीरेंद्र सिंह लोधी विधायक बंडा 
​वरिष्ठ अतिथिगण:​मंडल अध्यक्ष रूपेश 'रोशन' खरे,​महेंद्र महुना,​अशोक राय,​जयसिंह राजा,​इस अवसर पर स्कूल का समस्त स्टाफ, विद्यार्थी एवं क्षेत्र के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
    user_गजेन्द्र सिंह लोधी बंडा
    गजेन्द्र सिंह लोधी बंडा
    Media and information sciences faculty बांदा, सागर, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • जिला ब्यूरो रिपोर्टर राजेश बबेले खुरई शहर पुलिस की बड़ी सफलता: अंतरजिला ट्रैक्टर चोरी गिरोह का पर्दाफाश लोकेशन बीना रिपोर्टर राजेश बबेले *खुरई शहर पुलिस की बड़ी सफलता: अंतरजिला ट्रैक्टर चोरी गिरोह का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार, 21.20 लाख रुपये के चार चोरी के ट्रैक्टर एवं दो मोबाइल बरामद* बीना।खुरई।संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं चोरी गए वाहनों की बरामदगी के लिए पुलिस अधीक्षक सागर श्री अनुराग सुजानिया के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना खुरई शहर पुलिस को एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (बीना) श्री जयवीर सिंह भदौरिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (सागर) श्री नरेन्द्र सोलंकी तथा एसडीओपी खुरई श्री प्रवीण अष्ठाना के मार्गदर्शन में थाना खुरई शहर पुलिस ने अंतरजिला ट्रैक्टर चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चार चोरी के ट्रैक्टर एवं दो मोबाइल सहित कुल 21 लाख 20 हजार रुपये का मशरूका बरामद किया है। *घटना का विवरण* दिनांक 25 जुलाई 2026 को फरियादी अरविन्द यादव निवासी खुरई ने थाना खुरई शहर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका स्वराज 735 ट्रैक्टर (एमपी-40-सीए-2836) तथा पड़ोसी वीरेन्द्र यादव का स्वराज 735 ट्रैक्टर (एमपी-40-एबी-6040), जिन्हें दोनों ने प्रतिदिन की तरह पॉलीटेक्निक कॉलेज के समीप अपने मकान के सामने खड़ा किया था, रात्रि में अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। रिपोर्ट पर थाना खुरई शहर में अपराध क्रमांक 219/2026 धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई। *तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंची पुलिस* थाना प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र सिंह दांगी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर घटनास्थल एवं आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपियों की तलाश की गई। जांच के दौरान संदेही अंकुष उइके एवं संतोष उइके को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई, जिन्होंने अपने साथी अनुराग उर्फ अन्नू मालवीय के साथ मिलकर दोनों ट्रैक्टर चोरी करना स्वीकार किया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि चोरी के ट्रैक्टर शिवपुरी निवासी मोहर सिंह गुर्जर को बेचने के लिए दिए थे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मोहर सिंह गुर्जर के कब्जे से चोरी गए दोनों ट्रैक्टर बरामद कर लिए। पूछताछ के दौरान यह भी खुलासा हुआ कि आरोपियों ने पूर्व में मई 2026 में गैरतगंज (जिला रायसेन) से एक स्वराज 735 ट्रैक्टर तथा जुलाई 2026 में खामखेड़ा (जिला विदिशा) से एक स्वराज 733 ट्रैक्टर भी चोरी किया था। पुलिस ने इन दोनों ट्रैक्टरों को भी बरामद कर लिया है। गिरोह के अन्य अपराधों के संबंध में पूछताछ जारी है। *गिरफ्तार आरोपी* 1. अंकुष पिता रमेश उइके (21 वर्ष), निवासी क्रेशर बस्ती, अयोध्या नगर, थाना सूखी सेवनिया, भोपाल। 2. संतोष पिता अशोक उइके (19 वर्ष), निवासी क्रेशर बस्ती, अयोध्या नगर, थाना सूखी सेवनिया, भोपाल। 3. मोहर सिंह गुर्जर पिता कल्याण उर्फ कल्लू गुर्जर (40 वर्ष), निवासी ग्राम गांगुली, थाना सुरवाया, हाल फक्कड़ कॉलोनी, थाना फिजिकल, जिला शिवपुरी। *बरामदगी* - स्वराज 735 ट्रैक्टर (एमपी-40-सीए-2836) - स्वराज 735 ट्रैक्टर (एमपी-40-एबी-6040) - स्वराज 735 ट्रैक्टर (एमपी-40-एसी-7914) - स्वराज 733 ट्रैक्टर (एमपी-40-जेडजे-6595, लाल रंग) - दो मोबाइल फोन कुल मशरूका मूल्य: लगभग ₹21,20,000। *सराहनीय भूमिका* इस उल्लेखनीय कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र सिंह दांगी, उप निरीक्षक अशोक उपाध्याय, उप निरीक्षक अरविन्द्र छारी (थाना कोतवाली, जिला शिवपुरी), सहायक उप निरीक्षक पदम सिंह दांगी, आरक्षक धरमदास कुशवाहा, धीरेन्द्र सिंह राजावत, साइबर सेल के सौरभ रैकवार, हेमेन्द्र सिंह, आरक्षक संजय जाट (थाना खुरई ग्रामीण), सीसीटीवी कंट्रोल रूम के आरक्षक प्रीतम शाक्य सहित समस्त पुलिस टीम की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही। पुलिस का संदेश सागर पुलिस संपत्ति संबंधी अपराधों, वाहन चोरी एवं अन्य अवैध गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध लगातार कठोर एवं प्रभावी कार्रवाई कर रही है। आमजन से अपील है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल निकटतम पुलिस थाना अथवा डायल-112 पर दें, ताकि अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित किया जा सके।
    3
    जिला ब्यूरो रिपोर्टर राजेश बबेले खुरई शहर पुलिस की बड़ी सफलता: अंतरजिला ट्रैक्टर चोरी गिरोह का पर्दाफाश 
लोकेशन बीना रिपोर्टर राजेश बबेले 
*खुरई शहर पुलिस की बड़ी सफलता: अंतरजिला ट्रैक्टर चोरी गिरोह का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार, 21.20 लाख रुपये के चार चोरी के ट्रैक्टर एवं दो मोबाइल बरामद*
बीना।खुरई।संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण एवं चोरी गए वाहनों की बरामदगी के लिए पुलिस अधीक्षक सागर श्री अनुराग सुजानिया के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना खुरई शहर पुलिस को एक बड़ी सफलता प्राप्त हुई है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (बीना) श्री जयवीर सिंह भदौरिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (सागर) श्री नरेन्द्र सोलंकी तथा एसडीओपी खुरई श्री प्रवीण अष्ठाना के मार्गदर्शन में थाना खुरई शहर पुलिस ने अंतरजिला ट्रैक्टर चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चार चोरी के ट्रैक्टर एवं दो मोबाइल सहित कुल 21 लाख 20 हजार रुपये का मशरूका बरामद किया है।
*घटना का विवरण*
दिनांक 25 जुलाई 2026 को फरियादी अरविन्द यादव निवासी खुरई ने थाना खुरई शहर में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका स्वराज 735 ट्रैक्टर (एमपी-40-सीए-2836) तथा पड़ोसी वीरेन्द्र यादव का स्वराज 735 ट्रैक्टर (एमपी-40-एबी-6040), जिन्हें दोनों ने प्रतिदिन की तरह पॉलीटेक्निक कॉलेज के समीप अपने मकान के सामने खड़ा किया था, रात्रि में अज्ञात चोर चोरी कर ले गए।
रिपोर्ट पर थाना खुरई शहर में अपराध क्रमांक 219/2026 धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
*तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों तक पहुंची पुलिस*
थाना प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र सिंह दांगी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर घटनास्थल एवं आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों एवं मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपियों की तलाश की गई।
जांच के दौरान संदेही अंकुष उइके एवं संतोष उइके को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई, जिन्होंने अपने साथी अनुराग उर्फ अन्नू मालवीय के साथ मिलकर दोनों ट्रैक्टर चोरी करना स्वीकार किया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि चोरी के ट्रैक्टर शिवपुरी निवासी मोहर सिंह गुर्जर को बेचने के लिए दिए थे।
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मोहर सिंह गुर्जर के कब्जे से चोरी गए दोनों ट्रैक्टर बरामद कर लिए।
पूछताछ के दौरान यह भी खुलासा हुआ कि आरोपियों ने पूर्व में मई 2026 में गैरतगंज (जिला रायसेन) से एक स्वराज 735 ट्रैक्टर तथा जुलाई 2026 में खामखेड़ा (जिला विदिशा) से एक स्वराज 733 ट्रैक्टर भी चोरी किया था। पुलिस ने इन दोनों ट्रैक्टरों को भी बरामद कर लिया है। गिरोह के अन्य अपराधों के संबंध में पूछताछ जारी है।
*गिरफ्तार आरोपी*
1. अंकुष पिता रमेश उइके (21 वर्ष), निवासी क्रेशर बस्ती, अयोध्या नगर, थाना सूखी सेवनिया, भोपाल।
2. संतोष पिता अशोक उइके (19 वर्ष), निवासी क्रेशर बस्ती, अयोध्या नगर, थाना सूखी सेवनिया, भोपाल।
3. मोहर सिंह गुर्जर पिता कल्याण उर्फ कल्लू गुर्जर (40 वर्ष), निवासी ग्राम गांगुली, थाना सुरवाया, हाल फक्कड़ कॉलोनी, थाना फिजिकल, जिला शिवपुरी।
*बरामदगी*
- स्वराज 735 ट्रैक्टर (एमपी-40-सीए-2836)
- स्वराज 735 ट्रैक्टर (एमपी-40-एबी-6040)
- स्वराज 735 ट्रैक्टर (एमपी-40-एसी-7914)
- स्वराज 733 ट्रैक्टर (एमपी-40-जेडजे-6595, लाल रंग)
- दो मोबाइल फोन
कुल मशरूका मूल्य: लगभग ₹21,20,000।
*सराहनीय भूमिका*
इस उल्लेखनीय कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक योगेन्द्र सिंह दांगी, उप निरीक्षक अशोक उपाध्याय, उप निरीक्षक अरविन्द्र छारी (थाना कोतवाली, जिला शिवपुरी), सहायक उप निरीक्षक पदम सिंह दांगी, आरक्षक धरमदास कुशवाहा, धीरेन्द्र सिंह राजावत, साइबर सेल के सौरभ रैकवार, हेमेन्द्र सिंह, आरक्षक संजय जाट (थाना खुरई ग्रामीण), सीसीटीवी कंट्रोल रूम के आरक्षक प्रीतम शाक्य सहित समस्त पुलिस टीम की महत्वपूर्ण एवं सराहनीय भूमिका रही।
पुलिस का संदेश
सागर पुलिस संपत्ति संबंधी अपराधों, वाहन चोरी एवं अन्य अवैध गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध लगातार कठोर एवं प्रभावी कार्रवाई कर रही है। आमजन से अपील है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल निकटतम पुलिस थाना अथवा डायल-112 पर दें, ताकि अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण सुनिश्चित किया जा सके।
    user_RAJESH BABELE
    RAJESH BABELE
    Court reporter सागर नगर, सागर, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • दमोह: फिर नही मिली 108 एम्बुलेंस सुविधा,बेवस होकर परिजनों को,दो घायल व्यक्तियों को प्राइवेट एंबुलेंस में ले जाना पड़ा दमोह: फिर नही मिली 108 एम्बुलेंस सुविधा,बेवस होकर परिजनों को,दो घायल व्यक्तियों को प्राइवेट एंबुलेंस में ले जाना पड़ा ऐसा पहली बार नहीं हुआ इसके पहले भी जिले में ऐसी घटनाएं हो चुकी जहां 108 की सेवा में समय पर नहीं मिल पाती जिला कलेक्टर के द्वारा कार्रवाई हेतु संज्ञान भी लिया गया मगर उसके बावजूद भी 108 सेवा कर्मचारियों की मनमानी नजर आती है ग्रामीण अंचलों में अक्सर कर 108 सेवा से सड़क हादसे दौरान घायलों को नहीं मिल पाती!
    1
    दमोह: फिर नही मिली 108 एम्बुलेंस सुविधा,बेवस होकर परिजनों को,दो घायल व्यक्तियों को प्राइवेट एंबुलेंस में ले जाना पड़ा
दमोह: फिर नही मिली 108 एम्बुलेंस सुविधा,बेवस होकर परिजनों को,दो घायल व्यक्तियों को प्राइवेट एंबुलेंस में ले जाना पड़ा ऐसा पहली बार नहीं हुआ इसके पहले भी जिले में ऐसी घटनाएं हो चुकी जहां 108 की सेवा में समय पर नहीं मिल पाती जिला कलेक्टर के द्वारा कार्रवाई हेतु संज्ञान भी लिया गया मगर उसके बावजूद भी 108 सेवा कर्मचारियों की मनमानी नजर आती है ग्रामीण अंचलों में अक्सर कर 108 सेवा से सड़क हादसे दौरान घायलों को नहीं मिल पाती!
    user_Reeport 100
    Reeport 100
    Artist पटेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • मानदेय बढ़ाए जाने सहित विभिन्न मांगो के विरोध में 1 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे राशन विक्रेता, कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को दी सूचना दमोह। मध्यप्रदेश सहकारिता समिति कर्मचारी महासंघ, भोपाल के आह्वान पर जिले के सहकारी समिति कर्मचारी एवं राशन वितरण विक्रेता 1 अगस्त से अनिश्चितकालीन कलमबंद और तालाबंद हड़ताल पर रहेंगे। इस संबंध में सहकारी समिति कर्मचारी संघ, दमोह ने आज शुक्रवार दोपहर 3 बजे कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को सूचना पत्र सौंपकर आंदोलन की जानकारी दी है। संघ के अध्यक्ष भूपेंद्र तिवारी एवं सचिव राकेश रजक ने बताया कि समितियों में वर्षों से कार्यरत कर्मचारियों की न्यायोचित मांगों पर शासन स्तर पर लगातार अनदेखी की जा रही है। कई बार मांगों से शासन को अवगत कराने के बावजूद कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, जिससे कर्मचारियों को आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा। संघ ने कहा कि हड़ताल के दौरान खाद, बीज वितरण तथा सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राशन वितरण सहित अन्य सहकारी कार्य प्रभावित होंगे। इससे किसानों और राशन कार्डधारकों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। संघ ने पत्र में स्पष्ट किया कि इससे उत्पन्न होने वाली स्थिति की जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
    1
    मानदेय बढ़ाए जाने सहित विभिन्न मांगो के विरोध में 1 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे राशन विक्रेता, कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को दी सूचना
दमोह। मध्यप्रदेश सहकारिता समिति कर्मचारी महासंघ, भोपाल के आह्वान पर जिले के सहकारी समिति कर्मचारी एवं राशन वितरण विक्रेता 1 अगस्त से अनिश्चितकालीन कलमबंद और तालाबंद हड़ताल पर रहेंगे। इस संबंध में सहकारी समिति कर्मचारी संघ, दमोह ने आज शुक्रवार दोपहर 3 बजे कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को सूचना पत्र सौंपकर आंदोलन की जानकारी दी है। संघ के अध्यक्ष भूपेंद्र तिवारी एवं सचिव राकेश रजक ने बताया कि समितियों में वर्षों से कार्यरत कर्मचारियों की न्यायोचित मांगों पर शासन स्तर पर लगातार अनदेखी की जा रही है। कई बार मांगों से शासन को अवगत कराने के बावजूद कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, जिससे कर्मचारियों को आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ा। संघ ने कहा कि हड़ताल के दौरान खाद, बीज वितरण तथा सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राशन वितरण सहित अन्य सहकारी कार्य प्रभावित होंगे। इससे किसानों और राशन कार्डधारकों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। संघ ने पत्र में स्पष्ट किया कि इससे उत्पन्न होने वाली स्थिति की जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
    user_Narendra Ahirwar
    Narendra Ahirwar
    संपर्क करें. 8839675073 दन्यांतिनगर, दमोह, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • चित्रकूट में युवक को खंभे से बांधकर की गई पिटाई, वीडियो वायरल चित्रकूट में युवक को खंभे से बांधकर की गई पिटाई, वीडियो वायरल एंकर- चित्रकूट थाना क्षेत्र में एक युवक को बिजली के खंभे से बांधकर पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना अशोक होटल के सामने बीती रात की बताई जा रही है। वायरल वीडियो में एक महिला और उसके साथ मौजूद कुछ लोग युवक को खंभे से बांधकर मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। सार्वजनिक स्थान पर हुई इस घटना ने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना के दौरान सड़क पर लोगों की भीड़ जुट गई, लेकिन किसी ने बीच-बचाव करने का साहस नहीं किया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और जांच शुरू कर दी है। चित्रकूट एसडीओपी के. एन. बंजारे ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि संबंधित महिला क्षेत्र में चाय-पान की दुकान संचालित करती है। महिला की दुकान से एक मोबाइल फोन चोरी होने की बात कही जा रही है। इसी संदेह के आधार पर युवक को पकड़कर बिजली के खंभे से बांध दिया गया और उसके साथ मारपीट की गई।एसडीओपी ने स्पष्ट किया कि किसी भी व्यक्ति को कानून अपने हाथ में लेने का अधिकार नहीं है। यदि किसी पर चोरी या अन्य अपराध का संदेह हो तो इसकी सूचना पुलिस को दी जानी चाहिए। प्रारंभिक तथ्यों के आधार पर दोनों पक्षों की शिकायतों को दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और वायरल वीडियो की भी तकनीकी जांच कराई जाएगी। पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। वहीं, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों में भी इस मामले को लेकर चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी विवाद या संदेह की स्थिति में कानून को अपने हाथ में लेने के बजाय तत्काल पुलिस को सूचना दें, ताकि कानूनी प्रक्रिया के तहत उचित कार्रवाई की जा सके।
    1
    चित्रकूट में युवक को खंभे से बांधकर की गई पिटाई, वीडियो वायरल
चित्रकूट में युवक को खंभे से बांधकर की गई पिटाई, वीडियो वायरल
एंकर- चित्रकूट थाना क्षेत्र में एक युवक को बिजली के खंभे से बांधकर पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना अशोक होटल के सामने बीती रात की बताई जा रही है। वायरल वीडियो में एक महिला और उसके साथ मौजूद कुछ लोग युवक को खंभे से बांधकर मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। सार्वजनिक स्थान पर हुई इस घटना ने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटना के दौरान सड़क पर लोगों की भीड़ जुट गई, लेकिन किसी ने बीच-बचाव करने का साहस नहीं किया। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और जांच शुरू कर दी है। चित्रकूट एसडीओपी के. एन. बंजारे ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि संबंधित महिला क्षेत्र में चाय-पान की दुकान संचालित करती है। महिला की दुकान से एक मोबाइल फोन चोरी होने की बात कही जा रही है। इसी संदेह के आधार पर युवक को पकड़कर बिजली के खंभे से बांध दिया गया और उसके साथ मारपीट की गई।एसडीओपी ने स्पष्ट किया कि किसी भी व्यक्ति को कानून अपने हाथ में लेने का अधिकार नहीं है। यदि किसी पर चोरी या अन्य अपराध का संदेह हो तो इसकी सूचना पुलिस को दी जानी चाहिए। प्रारंभिक तथ्यों के आधार पर दोनों पक्षों की शिकायतों को दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और वायरल वीडियो की भी तकनीकी जांच कराई जाएगी। पुलिस का कहना है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। वहीं, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों में भी इस मामले को लेकर चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी विवाद या संदेह की स्थिति में कानून को अपने हाथ में लेने के बजाय तत्काल पुलिस को सूचना दें, ताकि कानूनी प्रक्रिया के तहत उचित कार्रवाई की जा सके।
    user_Raghvendr Singh
    Raghvendr Singh
    Court reporter सागर नगर, सागर, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.