logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बेतिया में चलाया गया वाहन जांच अभियान 1लाख 19हजार रुपए वसूला गया जुर्माना। आज 21मार्च शनिवार दोपहर करीब 2बजे बेतिया पुलिस के द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि विगत 24 घंटों में एसपी शौर्य सुमन के निर्देश पर वाहन जांच अभियान चलाया गया, नगर के विभिन्न जगहों पर वाहन जांच किया गया, इस दौरान दर्जनों वाहनों से जुर्माना की राशि वसूल की गई, बेतिया एसपी के हवाले से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि अपराध नियंत्रण, विधि व्यवस्था संधारण और पर्व त्यौहार के मद्देनजर विशेष वाहन जांच अभियान चलाया जा रहे हैं, वाहनों की तलाशी ली जा रही है वाहनों के कागजात एवं चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस के भी जांच की जा रही है, इसके अलावा एक जिन वाहनों पर चालक काला फिल्टर लगाकर वाहन चला रहे हैं, और जो ओवरलोड वाहन चला रहे हैं, जो नाबालिग वाहन चला रहे हैं या फिर जो बिना नंबर प्लेट के वाहन चला रहे हैं, उन पर भी कड़ी कार्रवाई की जा रही है, आज के इस कार्रवाई में यातायात नियमों के उल्लंघन पर वाहन जुर्माना राशि 1लाख19हजार रूपए जुर्माना वसूले गए।

2 hrs ago
user_S9 Bihar
S9 Bihar
News Anchor Thakrahan, Pashchim Champaran•
2 hrs ago

बेतिया में चलाया गया वाहन जांच अभियान 1लाख 19हजार रुपए वसूला गया जुर्माना। आज 21मार्च शनिवार दोपहर करीब 2बजे बेतिया पुलिस के द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि विगत 24 घंटों में एसपी शौर्य सुमन के निर्देश पर वाहन जांच अभियान चलाया गया, नगर के विभिन्न जगहों पर वाहन जांच किया गया, इस दौरान दर्जनों वाहनों से जुर्माना की राशि वसूल की गई, बेतिया एसपी के हवाले से जारी प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया कि अपराध नियंत्रण, विधि व्यवस्था संधारण और पर्व त्यौहार के मद्देनजर विशेष वाहन जांच अभियान चलाया जा रहे हैं, वाहनों की तलाशी ली जा रही है वाहनों के कागजात एवं चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस के भी जांच की जा रही है, इसके अलावा एक जिन वाहनों पर चालक काला फिल्टर लगाकर वाहन चला रहे हैं, और जो ओवरलोड वाहन चला रहे हैं, जो नाबालिग वाहन चला रहे हैं या फिर जो बिना नंबर प्लेट के वाहन चला रहे हैं, उन पर भी कड़ी कार्रवाई की जा रही है, आज के इस कार्रवाई में यातायात नियमों के उल्लंघन पर वाहन जुर्माना राशि 1लाख19हजार रूपए जुर्माना वसूले गए।

More news from Pashchim Champaran and nearby areas
  • पश्चिम चंपारण के बेतिया से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां लौरिया थाना क्षेत्र में हुए लूटकांड का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई से इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बड़ा संदेश गया है। घटना उस वक्त की है जब लौरिया से साठी जाने वाली सड़क पर ग्राम सौराहा स्थित मौजमा माई स्थान के पास सुनसान इलाके में तीन अज्ञात अपराधियों ने एक बाइक सवार युवक को निशाना बनाया। अपराधियों ने पहले युवक को रोका, फिर उसके साथ मारपीट की और उसकी होंडा शाइन मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और करीब 20 हजार रुपये नकद लूटकर फरार हो गए। इस घटना के बाद पीड़ित विकास कुमार मिश्र द्वारा लौरिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई, जिसके आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी और मानवीय सूचनाओं का सहारा लेते हुए एक सटीक रणनीति बनाई। इसी क्रम में पुलिस टीम ने महाराष्ट्र के मुंबई स्थित गोरेगांव इलाके में छापेमारी कर दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान अब्दुलेश आलम उर्फ अबुलेश और राजकुमार उर्फ राज के रूप में हुई है, जो पश्चिम चंपारण के ही रहने वाले हैं। पुलिस ने इनके कब्जे से लूटी गई मोबाइल, होंडा शाइन मोटरसाइकिल और घटना में इस्तेमाल की गई केटीएम बाइक भी बरामद कर ली है, जिससे मामले की पूरी कड़ी स्पष्ट हो गई है। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि दोनों गिरफ्तार अपराधियों का आपराधिक इतिहास रहा है। इनके खिलाफ पहले से ही लूट, मारपीट, अपहरण, आर्म्स एक्ट और पॉक्सो एक्ट जैसे गंभीर मामलों में केस दर्ज हैं, जिससे इनकी आपराधिक प्रवृत्ति का अंदाजा लगाया जा सकता है। इस पूरे ऑपरेशन को सफल बनाने में लौरिया थानाध्यक्ष रमेश कुमार शर्मा, तकनीकी शाखा के प्रभारी इन्द्रजीत पासवान समेत पुलिस टीम के कई सदस्यों की अहम भूमिका रही। टीम ने सटीक सूचना और त्वरित कार्रवाई के बल पर इस केस को सुलझाने में सफलता हासिल की। पुलिस अधीक्षक ने आज प्रेस वार्ता कर पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि गिरफ्तार अपराधियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। बेतिया पुलिस की इस कार्रवाई ने यह साफ कर दिया है कि अपराधी कहीं भी छिपे हों, कानून के लंबे हाथ उनसे बचने नहीं देंगे।
    1
    पश्चिम चंपारण के बेतिया से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां लौरिया थाना क्षेत्र में हुए लूटकांड का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा करते हुए दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस कार्रवाई से इलाके में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक बड़ा संदेश गया है।
घटना उस वक्त की है जब लौरिया से साठी जाने वाली सड़क पर ग्राम सौराहा स्थित मौजमा माई स्थान के पास सुनसान इलाके में तीन अज्ञात अपराधियों ने एक बाइक सवार युवक को निशाना बनाया। अपराधियों ने पहले युवक को रोका, फिर उसके साथ मारपीट की और उसकी होंडा शाइन मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और करीब 20 हजार रुपये नकद लूटकर फरार हो गए। इस घटना के बाद पीड़ित विकास कुमार मिश्र द्वारा लौरिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई, जिसके आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।
जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी और मानवीय सूचनाओं का सहारा लेते हुए एक सटीक रणनीति बनाई। इसी क्रम में पुलिस टीम ने महाराष्ट्र के मुंबई स्थित गोरेगांव इलाके में छापेमारी कर दो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान अब्दुलेश आलम उर्फ अबुलेश और राजकुमार उर्फ राज के रूप में हुई है, जो पश्चिम चंपारण के ही रहने वाले हैं।
पुलिस ने इनके कब्जे से लूटी गई मोबाइल, होंडा शाइन मोटरसाइकिल और घटना में इस्तेमाल की गई केटीएम बाइक भी बरामद कर ली है, जिससे मामले की पूरी कड़ी स्पष्ट हो गई है।
पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि दोनों गिरफ्तार अपराधियों का आपराधिक इतिहास रहा है। इनके खिलाफ पहले से ही लूट, मारपीट, अपहरण, आर्म्स एक्ट और पॉक्सो एक्ट जैसे गंभीर मामलों में केस दर्ज हैं, जिससे इनकी आपराधिक प्रवृत्ति का अंदाजा लगाया जा सकता है।
इस पूरे ऑपरेशन को सफल बनाने में लौरिया थानाध्यक्ष रमेश कुमार शर्मा, तकनीकी शाखा के प्रभारी इन्द्रजीत पासवान समेत पुलिस टीम के कई सदस्यों की अहम भूमिका रही। टीम ने सटीक सूचना और त्वरित कार्रवाई के बल पर इस केस को सुलझाने में सफलता हासिल की।
पुलिस अधीक्षक ने आज प्रेस वार्ता कर पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि गिरफ्तार अपराधियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
बेतिया पुलिस की इस कार्रवाई ने यह साफ कर दिया है कि अपराधी कहीं भी छिपे हों, कानून के लंबे हाथ उनसे बचने नहीं देंगे।
    user_S9 Bihar
    S9 Bihar
    News Anchor Thakrahan, Pashchim Champaran•
    47 min ago
  • फरसे वाले बाबा ने एक ट्रक रोका, उसमें किराना का सामान भरा था,इतने में पीछे से आए दूसरे ट्रक ने बाबा को कुचल दिया,दोनों ट्रकों में गोवंश नहीं थे, ये मामला गोतस्करी का नहीं है !!
    1
    फरसे वाले बाबा ने एक ट्रक रोका, उसमें किराना का सामान भरा था,इतने में पीछे से आए दूसरे ट्रक ने बाबा को कुचल दिया,दोनों ट्रकों में गोवंश नहीं थे, ये मामला गोतस्करी का नहीं है !!
    user_RAJHANSH VERMA
    RAJHANSH VERMA
    Classified ads newspaper publisher Tamkuhi Raj, Kushi Nagar•
    7 hrs ago
  • आलगंज ईदगाह में अकीदत के साथ अदा हुई ईद-उल-फितर की नमाज, भाईचारे का दिया संदेश मझौलिया प्रखंड क्षेत्र के आलगंज बाजार स्थित ईदगाह में शनिवार को सुबह करीब 9 बजे ईद-उल-फितर की नमाज पूरी अकीदत और श्रद्धा के साथ अदा की गई। सुबह से मौसम खराब रहने के बावजूद नमाजियों के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी। सुबह करीब 9:00 बजे सैकड़ों की संख्या में लोगों ने एकत्र होकर नमाज अदा की और अमन-चैन की दुआ मांगी। नमाज के दौरान आलगंज बाजार मस्जिद के इमाम मोहम्मद अरशद ने कहा कि ईद-उल-फितर खुशी और मुबारकबाद का पर्व है, जो आपसी प्रेम और भाईचारे का संदेश देता है। उन्होंने सभी लोगों से नफरत को खत्म कर आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की। इस अवसर पर उमर हुसैन, फैयाज आलम, रेयाज आलम, आफताब आलम, नेसार आलम सहित सैकड़ों अकीदतमंद मौजूद रहे। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और क्षेत्र में भाईचारे का माहौल देखने को मिला।
    1
    आलगंज ईदगाह में अकीदत के साथ अदा हुई ईद-उल-फितर की नमाज, भाईचारे का दिया संदेश
मझौलिया प्रखंड क्षेत्र के आलगंज बाजार स्थित ईदगाह में शनिवार को सुबह करीब 9 बजे ईद-उल-फितर की नमाज पूरी अकीदत और श्रद्धा के साथ अदा की गई। सुबह से मौसम खराब रहने के बावजूद नमाजियों के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी। सुबह करीब 9:00 बजे सैकड़ों की संख्या में लोगों ने एकत्र होकर नमाज अदा की और अमन-चैन की दुआ मांगी।
नमाज के दौरान आलगंज बाजार मस्जिद के इमाम मोहम्मद अरशद ने कहा कि ईद-उल-फितर खुशी और मुबारकबाद का पर्व है, जो आपसी प्रेम और भाईचारे का संदेश देता है। उन्होंने सभी लोगों से नफरत को खत्म कर आपसी सौहार्द बनाए रखने की अपील की।
इस अवसर पर उमर हुसैन, फैयाज आलम, रेयाज आलम, आफताब आलम, नेसार आलम सहित सैकड़ों अकीदतमंद मौजूद रहे। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और क्षेत्र में भाईचारे का माहौल देखने को मिला।
    user_Makhan Kumar
    Makhan Kumar
    पत्रकार बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    1 hr ago
  • विश्व हिंदू परिषद के तत्वाधान में रामोत्सव का किया गया आयोजन। बेतिया नगर के काली बाग स्थित जोड़ा इनार महावीर मंदिर परिसर में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। मंचासिन अधिकारियों में मातृशक्ति की रीता देवी, विभाग मंत्री नीरज सोनी, जिला मंत्री रमन गुप्ता, नगर अध्यक्ष विजयआर्य, संरक्षक लाल बाबू प्रसाद, एक बाली सुंदर, विनोद प्रसाद सहित सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थित रही। कार्यक्रम में श्री राम के इतिहास विकास और उनके चरित्र पर बारी-बारी से उपस्थित वक्ताओं ने वर्णन किया। मातृशक्ति गीता देवी ने कहा कि आज प्रभु श्री रामचंद्र के द्वारा बताए गए रास्ते पर चलकर ही हम शांति की ओर अग्रसर हो सकते हैं।
    1
    विश्व हिंदू परिषद के तत्वाधान में रामोत्सव का किया गया आयोजन। बेतिया नगर के काली बाग स्थित जोड़ा इनार महावीर मंदिर परिसर में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। मंचासिन अधिकारियों में मातृशक्ति की रीता देवी, विभाग मंत्री नीरज सोनी, जिला मंत्री रमन गुप्ता, नगर अध्यक्ष विजयआर्य, संरक्षक लाल बाबू प्रसाद, एक बाली सुंदर, विनोद प्रसाद सहित सैकड़ो की संख्या में कार्यकर्ताओं की उपस्थित रही। कार्यक्रम में श्री राम के इतिहास विकास और उनके चरित्र पर बारी-बारी से उपस्थित वक्ताओं ने वर्णन किया। मातृशक्ति गीता देवी ने कहा कि आज प्रभु श्री रामचंद्र के द्वारा बताए गए रास्ते पर चलकर ही हम शांति की ओर अग्रसर हो सकते हैं।
    user_Vinay Kumar
    Vinay Kumar
    Local News Reporter बेतिया, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    3 hrs ago
  • ब्रेकिंग कुशीनगर, - बिना रजिस्टर्ड अस्पताल में ऑपरेशन के बाद बुजुर्ग की मौत - पथरी के ऑपरेशन के बाद हुई ओटलाल कुशवाहा की मौत - मौत के बाद अस्पताल में काम कर रहे सभी लोग अस्पताल छोड़कर भागे - सील हो चुके ऑपरेशन थिएटर का ताला तोड़कर अस्पताल में किया जा रहा था ऑपरेशन का काम - कुशीनगर जिले के खड्डा नगर में स्थित आयुष्मान हॉस्पिटल का पूरा मामला
    1
    ब्रेकिंग कुशीनगर,
- बिना रजिस्टर्ड अस्पताल में ऑपरेशन के बाद बुजुर्ग की मौत 
- पथरी के ऑपरेशन के बाद हुई ओटलाल कुशवाहा की मौत
- मौत के बाद अस्पताल में काम कर रहे सभी लोग अस्पताल छोड़कर भागे 
- सील हो चुके ऑपरेशन थिएटर का ताला तोड़कर अस्पताल में किया जा रहा था ऑपरेशन का काम
- कुशीनगर जिले के खड्डा नगर में स्थित आयुष्मान हॉस्पिटल का पूरा मामला
    user_Aditya pandey
    Aditya pandey
    कसया, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • नौतन थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 105 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। यह बरामदगी डबरिया स्थित बरम बाबा के स्थान के समीप एक मक्का के खेत से की गई। जानकारी के अनुसार, गुरुवार की शाम करीब 4 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि तस्करों द्वारा भारी मात्रा में शराब खेत में छिपाकर रखी गई है और उसे कहीं ले जाने की तैयारी है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और छापेमारी की। तलाशी के दौरान खेत में छिपाकर रखी गई 105 लीटर विदेशी शराब को जब्त कर लिया गया। हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले ही तस्कर मौके से फरार हो गए। थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में शामिल धंधेबाज की पहचान कर ली गई है। उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
    1
    नौतन थाना क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 105 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। यह बरामदगी डबरिया स्थित बरम बाबा के स्थान के समीप एक मक्का के खेत से की गई। जानकारी के अनुसार, गुरुवार की शाम करीब 4 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि तस्करों द्वारा भारी मात्रा में शराब खेत में छिपाकर रखी गई है और उसे कहीं ले जाने की तैयारी है।
सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और छापेमारी की। तलाशी के दौरान खेत में छिपाकर रखी गई 105 लीटर विदेशी शराब को जब्त कर लिया गया। हालांकि, पुलिस के पहुंचने से पहले ही तस्कर मौके से फरार हो गए।
थानाध्यक्ष ने बताया कि इस मामले में शामिल धंधेबाज की पहचान कर ली गई है। उसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
    user_Akash Kumar
    Akash Kumar
    TV News Anchor नौतन, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    11 hrs ago
  • सुबह के 9:50 होने वाले हैं इस वक्त की सबसे बड़ी पांच खबरें
    1
    सुबह के 9:50 होने वाले हैं इस वक्त की सबसे बड़ी पांच खबरें
    user_Abhishek Kumar Shrivastava
    Abhishek Kumar Shrivastava
    Court reporter नौतन, पश्चिम चंपारण, बिहार•
    13 hrs ago
  • पुलिस अधीक्षक कार्यालय से आज 21मार्च शनिवार दोपहर करीब 2बजे जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर बेतिया पुलिस जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में बीते 24 घंटे के भीतर समकालीन अभियान चलाया गया। इस विशेष कार्रवाई के दौरान अलग-अलग कांडों में कुल14अभियुक्तों को किया गिरफ्तार,180लीटर शराब, बरामद । सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि जिले में अपराध और अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
    1
    पुलिस अधीक्षक कार्यालय से आज 21मार्च शनिवार दोपहर करीब 2बजे जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर बेतिया पुलिस जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में बीते 24 घंटे के भीतर समकालीन अभियान चलाया गया। इस विशेष कार्रवाई के दौरान अलग-अलग कांडों में कुल14अभियुक्तों को किया गिरफ्तार,180लीटर शराब,    बरामद ।  सभी गिरफ्तार अभियुक्तों को मेडिकल जांच के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। पुलिस का कहना है कि जिले में अपराध और अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
    user_S9 Bihar
    S9 Bihar
    News Anchor Thakrahan, Pashchim Champaran•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.